मोटापा घटाने के उपाय | वजन कम करने से संबंधित पूर्ण जानकारी | VAJAN GHATANE KE UPAY | 2021 आधुनिकता के इस दौर में शारीरिक मेहनत ना करने की वजह से उत्पन्न होने वाली पूरी दुनिया की सबसे बड़ी समस्या मोटापा है। लोगों के मन में यह सवाल हर समय रहता है, कि मोटापा कैसे घटायें? 

वजन कम करने से ना सिर्फ आपका सारा शरीर निरोगी होता है, बल्कि हमारी जीवनशैली को अनुशासन का पाठ भी मिलता है। मोटापा वर्तमान में एक बड़ी बीमारी के रूप में पूरी दुनिया में विकसित हो रहा है। 

यदि इस समय आप ने व्यायाम और मेहनत का नहीं अपनाया तो भविष्य में यह समस्या इतनी गंभीर हो जाएगी जिसकी कल्पना करना भी आपके रोंगटे खड़े कर देगा। (मोटापा घटाने के उपाय) 

यह भी पढ़े :रस्सी कूदने के फायदे | 10 ऐसे फ़ायदे जो आपको रस्सी कूदने पर मजबूर कर देंगे। TOP 10 (2021)

अधिक वजन और मोटापे के बारे में जरूरी तथ्य :-

विश्व स्वास्थ संघठन (WHO) के अनुसार बढ़ते वजन और मोटापे को लेकर कुछ चिंतित कर देने वाले आंकड़े सामने आए हैं। (मोटापा घटाने के उपाय) 

  •  2016 में, 18 वर्ष और अधिक आयु के 1.9 बिलियन से अधिक वयस्क अधिक वजन वाले थे।  इनमें से 650 मिलियन से अधिक वयस्क मोटे थे।
  • कुल मिलाकर, दुनिया की लगभग 13% वयस्क जनसंख्या (11% पुरुष और 15% महिलाएं) 2016 में मोटापे से ग्रस्त थीं।
  • 2016 में, 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के 39% (39% पुरुष और 40% महिलाएं) अधिक वजन वाले थे।
  • 5-19 आयु वर्ग के 340 मिलियन से अधिक बच्चे और किशोर 2016 में अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त थे।
  • 2019 में, 5 वर्ष से कम आयु के अनुमानित 38.2 मिलियन बच्चे अधिक वजन वाले या मोटे थे।  

5 वर्ष से 19 वर्ष की आयु वाले बच्चों और किशोरों में अधिक वजन और मोटापे की व्यापकता 1975 में केवल 4% से अविश्वसनीय रूप से 2016 में 18% से अधिक हो गई है। मोटापे और वजन में यह वृद्धि लड़कों और लड़कियों दोनों के बीच समान रूप से हुई है: 2016 में 18% लड़कियां और 19  % लड़कों का वजन अधिक था।

यह भी पढ़े :दुनिया की सबसे महंगी दवाइयां | DUNIYA KI SABSE MEHNGI DAWAIYA | MOST EXPENSIVE DRUGS 2021

मोटापा क्या है? 

बॉडी मास इंडेक्स (BMI) एक गणना है, जो शरीर के आकार को मापने के लिए किसी व्यक्ति के वजन और ऊंचाई को ध्यान में रखता है।

रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के अनुसार, वयस्कों में, मोटापे को 30.0 या उससे अधिक BMI वाले लोगों को मोटापे का शिकार माना जाता है। 

मोटापा शरीर की वह स्थित है, जब बहुत ज्यादा बसा (FAT) पूरी बॉडी में इकठ्ठा हो जाता है। और यह फैट इतना ज्यादा होता है कि यह आपको अनेकों बीमारी और असुविधाओं से घेर लेता है। 

मोटापा क्यों होता है? वजन बढ़ने के मुख्य कारण :(मोटापा घटाने के उपाय) 

मोटापा और अधिक वजन या चर्बी का मूल कारण आपके खान पान से मिलने वाली कैलोरी से उत्पन्न ऊर्जा और आपकी कैलोरी से खर्च होने वाली ऊर्जा के बीच का असंतुलन ही मोटापे और बढ़ते हुए वजन का मुख्य कारण बनता है। 

दुनिया भर में मोटापे और बढ़ते हुए वजन के निम्न कारण देखे गए हैं :-

  • ज्यादा  ऊर्जा वाले खाने का अत्याधिक सेवन और ज्यादा फैट और शुगर वाला खाना। 
  • नींद पूरी ना होने के कारण भी आप बढ़ते हुए वजन और मोटापे का शिकार हो जाते हैं। 
  • वैज्ञानिकों द्वारा अनुवांशिक को भी मोटापे कारण बताया है। यह इस आधार पर काम करता है, कि आपका शरीर किस तरह आपके खाने को ऊर्जा में बदलता है, और शरीर में मौजूद बसा को किस तरह स्टोर करता है। (मोटापा घटाने के उपाय)
  • Pregnancy के दौरान बढ़ा हुआ वजन भी काफ़ी मशक्कत से कम होता है। 
  • high cortisol levels भी मोटापा का गम्भीर कारण होता है। 
  • osteoarthritis  (OA) एक ऐसी बीमारी है जिसमें आपके शरीर में दर्द होता है और इसी कारण से आप शारीरिक व्यायाम और कोई मेहनत का काम नहीं कर पाते और परिणामस्वरूप आपका वजन बड़ जाता है। इस तरह आप मोटापे और बड़ती हुयीं चर्बी के शिकार हो जाते हैं। 
  • लंबे समय तक शारीरिक परिश्रम या व्यायाम ना करना। 
  • इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले के सामने अधिकतर समय कंप्युटर, टीवी या मोबाइल पर गुजारना। 
  • आने जाने वाले साधनों में बदलाव। और बढ़ता हुआ शहरीकरण । 
  • आहार और शारीरिक गतिविधि पैटर्न में बदलाव भी मोटापे का कारण बन जाता है। 

बढ़ता हुआ शहरीकरण और सुविधाएँ आपको आरामदायक लग सकती है परंतु मोटापे से जुड़ी सारी समस्याओं की जड़ ही यही है। इस बात को हम इस उदाहरण से बेहतर समझ पाएंगे। (मोटापा घटाने के उपाय) 

यह भी पढ़े :विपत्तियों का सामना कैसे करें? | अत्यंत दुख का सामना कैसे करें? | Atyant dukh ka saamna kaise karein?2021

मोटापे से होने वाली शरीरिक समस्याए :

मोटापा साधारण वजन से कई ज्यादा होता है। असल में मोटापा कई बड़ी और गंभीर बीमारीयों को जन्म देता है, और इनमें से कुछ बीमारियां जानलेवा भी होती है। 

मांसपेशियों में वसा का उच्च अनुपात होने से आपकी मांसपेशियों और हड्डियों के साथ-साथ आपके आंतरिक अंगों पर भी दबाव पड़ता है। 

यह दबाव इतना अधिक होता है, कि यह आपके शरीर में सूजन भी बढ़ाता है, जिसे कैंसर के लिए एक बड़ा कारण माना जाता है।  (मोटापा घटाने के उपाय) 

मोटापे से होने वाली बीमारियाँ :

  • मधुमेह प्रकार 2
  •  दिल की बीमारी
  •  उच्च रक्तचाप
  •  कुछ कैंसर (स्तन, कोलन और एंडोमेट्रियल)
  •  आघात
  •  पित्ताशय का रोग
  •  वसायुक्त यकृत रोग
  •  उच्च कोलेस्ट्रॉल
  •  स्लीप एपनिया और सांस लेने की अन्य समस्याएं
  •  वात रोग
  •  बांझपन

मोटापे और बढ़ते हुए वजन का सामना कैसे करे? 

आपका बढ़ता हुआ पेट आपको बार बार चिंतित कर देता है और आपकी यह चिंता जायज ही है। तो अब हम यह समझते है कि आख़िर हम इस मोटापे और बढ़ते हुए वजन से कैसे निबट सकते हैं। (मोटापा घटाने के उपाय) 

यदि आपको मोटापा है और आप अपना वजन कम करने में असमर्थ हैं, तो चिकित्सा की सहायता ले सकते है।  अपने प्राथमिक देखभाल चिकित्सक से शुरू करें, जो आपको अपने क्षेत्र में एक वजन विशेषज्ञ के लिए प्रसिद्ध हो। (मोटापा घटाने के उपाय) 

आपका डॉक्टर आपको आवश्यक जीवनशैली में बदलाव करने के लिए आपके साथ काम करेगा।वह आपको कई जरुरी सलाह देगा। कभी-कभी, वे दवाओं या वजन घटाने की सर्जरी की भी सिफारिश कर सकते हैं। यह स्थित तब पैदा होती है जब आपका वजन या मोटापा काफी ज्यादा होता है। 

वजन घटाने के लिए किस तरह की जीवन शैली उपयुक्त होगी? 

सबसे पहले तो आप यह निर्धारित कर ले कि आप किस तरह का भोजन खायेंगे। यदि आप किसी चिकित्सक से इस बारे में बताते है तो वह आपके खाने के लिए उचित सामग्री की सूची तैयार करके आपको दे सकता है। 

और यदि चिकित्सक नहीं भी है तो आप यह ध्यान रखे कि आपको फैट, ऑयल, और शुगर की ज्यादा मात्रा रखने वाले खाद्य पदार्थों को भूलना ही पड़ेगा। 

इतना ही काफी नहीं है। इसके साथ आपको व्यायाम और आपने जितना खाया है, आपको इतनी मेहनत भी करनी होगी ताकि आपके शरीर में अतिरिक्त वसा (Fat) जमा ना हो। (मोटापा घटाने के उपाय) 

 मोटापा घटाने के उपाय :-

  • एक रोज़ नियमपूर्वक व्यायाम और दिन की physical गतिविधियों को बढ़ावा देना होगा। 
  • सप्ताह में 300 मिनट तक का व्यायाम अनिवार्य होगा। 
  • चिंता, अवसाद, तनाव को दूर रखें। 
  • कम से कम मात्रा में मैदा, नमक और चीनी का सेवन करे। 
  • अधिक से अधिक भूख लगे तभी आहार ग्रहण करे। 
  • चावल और चावल से निर्मित खाद्य पदार्थों को खाने से बचे। 
  • ब्रेड, ghee, बटर, इत्यादि अधिक भारी खाद्य पदार्थ कम ही खाए। 
  • अपने खाने को टुकड़ों में खाए, एक साथ ज्यादा भोजन ना करे। 
  • गरम पानी पीए और सुदर्शन क्रिया करे और पेट को साफ रखे। 
  • गुल गुल और त्रिफला का सेवन भी वजन घटाने में लाभकारी सिद्ध होता है। त्रिफला से आपके शरीर के जहरीले तत्वों को साफ किया जा सकता है। 
  • चर्बी तथा वसा को कम करने के लिए हल्दी काफी लाभकारी है। इसके अतिरिक्त हल्दी से आपका ईएमयू सिस्टम मजबूत होता जिससे आपको कोई अन्य बीमारी होने का खतरा भी कम होता है। 
  • पुदीना में कई स्वास्थ्य सबंधित बेहतर गुण है और वजन घटाने के लिए हरा और सूखा पिशा हुआ पुदीना लाभकारी है। 
  • ज्यादा से ज्यादा इलायची, जीरा, अदरक इत्यादि का उपयोग अपने पेय में करे।
  • सिरका वजन कम करने के लिए उपयोगी होता है। आप सिरके का उपयोग अपनी सब्जियां पकाने में कर सकते हैं। 
  • नींबु और सेहद को पानी में घोलकर पीए। यह पेय आपको खाली पेट पीना है। सोने से पहले और सोने के बाद। 

मोटापा घटाने के लिए क्या खाएं :

मोटापा घटाने के लिए आपको हल्के आहार का सेवन करना चाहिए। आपके इस सवाल को और आसान करने के लिए हम आपके खान पान को दो हिस्सों में बांट देते है। 

मोटापा घटाने हेतु खाद्य सामाग्री :

      फल     सब्जियां          मसाले   सलाद अन्य सामग्री 
सेबपालकअदरक इलायची गाजर कम बसा वाला गाय का दूध 
पपीतापत्ता गोभीलहसून, अजवाइन मूली सेहद, आंवला, नींबु, ऐलोवेरा 
संतरालौकीकाली मिर्च, सोंठ, हल्दी, पुदीना ककड़ी, चुकंदर सभी दाल, गेहूं की एक रोटी, और दाल का पानी। 
मौसमी ठंडे फलों का सेवन करे। पत्तों वाली हरी सब्जियां खाए। हल्की पीसी धनिया, और मैथी इत्यादि खीरा, और कच्ची शिमला मिर्च। अंकुरित चने, मटर, का सेवन भी करे। 

मोटापा घटाने के लिए कौन सी दवाइयां दी जाती है ? 

आपका डॉक्टर आपके खानपान के बदलाव और व्यायाम की योजनाओं के बाद वह आपके मोटापे में कोई बदलाव नहीं देखता तब वह कुछ दवाइयां लिख सकता है। 

आमतौर पर यह दवाएं केवल तभी निर्धारित की जाती हैं, जब वजन घटाने के अन्य तरीके काम नहीं करते हैं और यदि आपके पास मोटापे से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के अलावा 27.0 या उससे अधिक का BMI है।(मोटापा घटाने के उपाय) 

मोटापा कम करने वाली यह दवाएं शरीर में अतरिक्त बसा (फैट) का जमाव नहीं होने देती। साथ ही यह आपकी भूख को कम करती है। और अमूमन यह दवायें 12 सप्ताह के लिए दी जाती है। 

वजन घटाने की दवाएं निम्न है :

  • phentermine / topiramate (Qsymia)
  •  नालट्रेक्सोन / बुप्रोपियन (कंट्रावे)
  •  लिराग्लूटाइड (सैक्सेंडा)
  •  orlistat (Alli, Xenical), 12 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों में उपयोग के लिए अनुमोदित एकमात्र FDA है। 

इन दवाओं के अप्रिय दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जैसे कि बार बार दस्त लगना, उल्टी, पेट में गैस बनना इत्यादि । 

विशेषज्ञों द्वारा यह दवाइयां सिर्फ डॉक्टरों की निगरानी में दी जाती है। 

वजन घटाने के लिए किस तरह की सर्जरी करायी जाती है? 

वजन घटाने की सर्जरी को आमतौर पर बेरिएट्रिक सर्जरी कहा जाता है।

इस प्रकार की सर्जरी यह सीमित करके काम करती है, कि आप कितना खाना आराम से खा सकते हैं या अपने शरीर को भोजन और कैलोरी को अवशोषित करने से रोक सकते हैं। 

वजन घटाने या मोटापे को कम करने के लिए सर्जरी जल्द करवाना सही नहीं है। यह बहुत खतरनाक और पीड़ादायी है। शुरुआत में आप वजन करने के लिए अन्य कई उपायों पर कार्य कर सकते हैं और सर्जरी कराने का आपका फैसला तब होना चाहिए जब आप मोटापे को कम करने वाले सभी प्रयोग कर चुके हों। 

बाद में, सर्जरी कराने वाले लोगों को यह बदलने की आवश्यकता होगी कि वे कैसे खाते हैं और कितना खाते हैं, और यदि वह सर्जरी के मापदंडों फालो नहीं करते तो वे बीमार होने का जोखिम उठाते हैं।(मोटापा घटाने के उपाय) 

मोटापे को कम करने वाली सर्जरी निम्न है :

  •  गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी – इस सर्जरी में डॉक्टर आपके पेट के शीर्ष पर एक छोटी थैली बनाता है जो सीधे आपकी छोटी आंत से जुड़ता है।  भोजन और तरल पदार्थ थैली के माध्यम से और आंत में जाते हैं, अधिकांश पेट को दरकिनार करते हैं।
  • Adjustable gastric banding (AGB) – AGB एक बैंड का उपयोग करके आपके पेट को दो पाउच में अलग करता है।
  • Gastric sleeve surgery  – इस प्रक्रिया में आपके पेट का काफी हिस्सा निकाल दिया जाता है। 
  • Biliopancreatic diversion with duodenal switch – इस तरह की सर्जरी में सर्जन आपके पेट का ज्यादातर भाग निकाल देते हैं। 

इस प्रकार की सर्जरी के लिए उम्मीदवारों का चुनाव उनके BMI को ध्यान में रखकर होता है। जिनका BMI 35.5 से अधिक होता सिर्फ उन्हीं लोगों पर इस तरह की सर्जरी की जा सकती है। 

यह भी पढ़े :क्रोध को नियंत्रित करने के 10 सबसे बेहतर उपाय | krodh ko niyantrit karne ke 10 Sabse behtar upay | TOP BEST TIPS TO CONTROL YOUR ANGER

क्या योग करके मोटापा घटाया जा सकता है? 

योग की सक्रिय, गहन शैली आपको सबसे अधिक कैलोरी जलाने में मदद करती है।  इससे वजन बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है।  असल में योग श्वास संबंधित व्यायाम है और आप यह बात अच्छी तरह जानते है कि हमारा शरीर सांसो से और प्राणवायु पर किस तरह आधारित है। तो यह बात काफी तर्क संगत होगी कि योग करके या योगासन से वजन और मोटापे को कम किया जा सकता है। 

योग का अभ्यास करने से आपको मांसपेशियों की टोन विकसित करने और आपके digestive  सिस्टम में सुधार करने में मदद मिल सकती है।

जबकि संयमित योग विशेष रूप से ज्यादा शारीरिक परिश्रम वाले योग नहीं है, फिर भी योगासनों के द्वारा वजन घटाने में मदद काफी मदद मिलती है। (मोटापा घटाने के उपाय) 

एक अध्ययन में पाया गया कि अधिक वजन वाली महिलाओं को पेट की चर्बी सहित वजन कम करने में मदद करने के लिए योग करना काफ़ी ज्यादा प्रभावी सिद्घ हुआ था ।

यह भी पढ़े :अकेलेपन से होने वाले फायदे और नुकसान?2021|Akelepan Se Hone Wale Fayde Aur Nuksaan?2021| TOP BEST Advantages & Disadvantages of Living Alone

मोटापा घटाने के लिए योगासन :

बेशक योग करके मोटापा और वजन कम किया जा सकता है परंतु जरूरी है कि आप यह प्रयास नियमित रूप से निरंतर करते रहे। 

95% लोग योगासनों से इतनी जल्दी ऊब जाते है, कि वह इसका फायदा नहीं उठा पाते इसके लिए सबसे पहले आपको धैर्य रखना होगा और लगातार योगासनों का अभ्यास करते रहना होगा। 

योग करने की प्रक्रिया काफी लंबी होती परंतु यह कारगर साबित होती है। खासकर वजन कम करने के लिए योग करना काफी लंबा समय ले सकता है। 

और चलिये आपने सोच ही लिया है कि योग करके आप अपना मोटापा कम करेंगे तो सवाल आता है कि कौन से ऐसे विशेष योगासन है, जिससे जल्दी से जल्दी वजन कम हो सकता हो? तो चिंता मत कीजिए हम आपको बतायेंगे कि मोटापा घटाने के लिए कौन से योगासन करना है। (मोटापा घटाने के उपाय) 

मोटापा घटाने के लिए योगासन :

  • सूर्य नमस्कार 
  • भुजंगासन 
  • वीरभद्आसन 
  • त्रिकोणासन 
  • धनुरासन 
  • ताड़ासन 
  • ऊष्ट्रासन (camel pose) 

सूर्य नमस्कार (SURYA Namaskar) 

सिर्फ मोटापा और वजन कम करने में नहीं सूर्य नमस्कार आपको कई तरह की बीमारियों और विकारों से दूर रखता है। आपके फेफड़ों से लेके नीचे पैर के अंगूठे तक शरीर का जर्रा ज़र्रा इस व्यायाम से फायदा उठाता है। (मोटापा घटाने के उपाय) 

मोटापा घटाने के उपाय
मोटापा घटाने के उपाय

आपको प्रत्येक अवस्था के साथ एक मंत्र का उच्चारण करना होता है। मंत्र निम्न है :

  • (1) ॐ मित्राय नमः 
  • (2) ॐ रवे नमः
  • (3) ॐ सूर्याय नमः
  • (4) ॐ भानवे नमः
  • (5) ॐ खगाय नमः 
  • (6) ॐ पूष्णे नमः
  • (7) ॐ हिरण्याभार्य नमः
  • (8) ॐ मरीचे नमः
  • (9) ॐ आदित्याय नमः
  • (10) ॐ सचिवे नमः
  • (11) ॐ अकार्य नमः 
  • (12) ॐ भास्कराय नमः 

भुजंगासन

मोटापा घटाने के उपाय

लंबी साँस के साथ अपना पूरा वजन पिछले पंजों और हाथों पर लेते हुए गर्दन को आसमान की तरह ले जाना है और इसी अवस्था में जितना संभव हो सके रुके रहना है। 

भुजंगासन से शरीर में प्राणवायु रक्त के साथ काफी ज्यादा प्रवाहित होती है। और oxygenated blood मोटापा और अधिक वजन को काफी हद तक कम होता है। (मोटापा घटाने के उपाय) 

वीरभद्आसन

वजन कम करने से संबंधित पूर्ण जानकारी

घुटने पीछे की ओर सख्ती से मुड़े हुए और साँस लेते रहे। दोनों हाथों को बराबरी से हवा में फैलाए रखें और थोड़ा सा घुटनों को नीचे झुकाए रहे। इसी अवस्था में रुके रहे। 

त्रिकोणासन

यह योगासन फैट को कम करने में काफी मददगार सिद्ध होता है। बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक लंबाई रुकने के कारण फैट हमारे पेट पर इकट्ठा होने लगता है। और हम यह आसन लगाकर फैट को कम कर सकते हैं। (मोटापा घटाने के उपाय) 

धनुरासन

मोटापा घटाने के उपाय

समय के साथ हर चीज बदलती है और बेहतर होती है और उसी प्रकार यह आसन भी अपग्रेड हुआ है। आज के समय का यह आसन पेट कम करने के लिए काफ़ी बेहतर माना जाता है। 

आपको पहले उल्टा लेटना है उसके उपरांत अपने दोनों हाथो से पैरों को पकड़ कर खींचना है और जितना हो सके शरीर को किसी गोल छल्ले की तरह बना लेना है। यह आकृति धनुष जैसी प्रतीत होती है, इसीलिए इसे धनुरासन कहा जाता है। (मोटापा घटाने के उपाय) 

वजन कम करने के साथ इसके अन्य कई फायदे भी है जैसे कि रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है। शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है। शुरुआत में आपको यह मुश्किल लगेगा परंतु निरंतर प्रयास से आप इसमे जल्दी ही निपुणता हासिल कर लेंगे। (मोटापा घटाने के उपाय) 

यह भी पढ़े :मन को शांत और स्थिर कैसे करें? | Man ko Shant Aur Isthir Kaise karein ? | Top Best 11 ways To clam and stabilize Your Mind

ताड़ासन

सीधे खड़े होकर दोनों हाथो को ऊपर की तरह खड़ा करे और अब दोनों हाथो को जोड़ ले जिससे किसी दीपक की ज्वाला की तरह आकार आपको मिलेगा। 

अब आपको अपने ऊपर की तरफ खिंचाव पैदा करना है और लंबी गहरी सांसो के साथ इसी अवस्था में बने रहना है। (मोटापा घटाने के उपाय) 

ऊष्ट्रासन

मोटापा घटाने के उपाय

बाकी के योगासनों से यह आसन काफी कठिन है। इसीलिए आप यह सुनिश्चित कर ले कि आपकी पीठ से संबंधित कोई रोग या दर्द से पीड़ित ना हो तो ही यह योग करना शुरू करें। 

आपको घुटनों के बल बैठ जाना है, और अपने दोनों हाथों को पीछे पैरों के पंजों के ऊपर रखना है इस दौरान आपको अपना पूरा बल ऊपर की तरफ खिंचाव में लगा देना है। और अपनी साँसों को निरंतर भीतर तक खींचे। 

इस तरह से आप अपने काफी वजन और मोटापे को कम कर सकते थे। (मोटापा घटाने के उपाय) 

योग करते समय आपकी मानसिकता यह होनी चाहिए कि आपको यह हमेशा करना और योग आपके जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन जाना चाहिए। 

योग करना कठिन नहीं है योग का लगातार अभ्यास करना कठिन है। तो आप यह सुनिश्चित कर ले कि आपको वजन घटाने के लिए योग हमेशा ही करना है तो आप इससे जरूर फायदा उठा पाएगें। (मोटापा घटाने के उपाय) 

यह भी पढ़े :वैज्ञानिकों द्वारा किए गए दुनिया के सबसे महंगे प्रयोग | DUNIYA KE 10 SABSE MEHNGE EXPERIMENTS

मोटापे से कैसे बचे? 

पिछले कुछ दशकों में मोटापे और मोटापे से संबंधित बीमारियों में अविश्वसनीय रूप से वृद्धि हुई है।  यही कारण है, कि समुदाय, राज्य और संघीय सरकार मोटापे पर खास ध्यान देते हुए स्वास्थ्य विभागों के साथ मिलकर लोगों को बेहतर भोजन और व्यायाम के प्रति जागरूक कर रहीं है। 

व्यक्तिगत स्तर पर आप कुछ छोटे मोटे घरेलू उपायों से भी मोटापे को कम करने में सफलता हासिल कर सकते हैं। 

मोटापा कम करने के घरेलु उपाय :-

  •  प्रतिदिन 20 से 30 मिनट तक पैदल चलना। 
  • इतने ही समय तक पानी में तैरना। 
  • 5 से 8 किलोमीटर तक साइकिल चलाने से मोटापा कम कर सकते हैं। 
  •  फल, सब्जियां, साबुत अनाज, और दुबला प्रोटीन जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों का चयन करके अच्छी तरह से खाएं।
  • उच्च बसा (फैट) और ज्यादा कैलरी वाले खाने का सेवन ना के बराबर करे। 
  • सुबह गर्म पानी पीए। 

ऊपर बताये गये उपायों से आप मोटापे के शिकार होने से बच सकते है। 

यह भी पढ़े :दुनिया के 10 सबसे महंगे Tablets | Most Expensive Tablet’s | 2021

पुराने समय में लोगों का खान पान और स्वास्थ्य अच्छा क्यों रहता था? वजन कम करने के प्राचीन नुस्खे  :

आज से 70 साल पहले के समय का समय देखा जाए तो उस समय दुनिया में मोटापा ना मात्र था। और भला इसके लिए वह लोग क्या करते थे? उस समय इतनी अधिक आधुनिकता नहीं थी और लोग अपना 85% काम खुद ही करते थे और आज इसका उल्टा हो रहा है। आज की दुनिया में लोग 3% से भी काम खुद करते है ।(मोटापा घटाने के उपाय) 

पहले लोग किसान थे और किसान नहीं भी थे तो वह अपना खाना खुद पकाते थे इसके साथ ही उन्हें शुद्घ और ताजा भोजन उपलब्ध होता था। लेकिन आज की स्थिति देखी जाए तो एक फोन कॉल पर तेल और बसा से भरा हुआ खाना आ जाता है। 

लोग अपने खाए हुए बरतन नहीं धोते। पहले कपड़े खुद धोने होते थे परन्तु अब वह भी नहीं होता, लोग पैदल चलते थे और अब आप इस तरह की जाने कितने ही उदाहरणों से वाकिफ़ होंगे। (मोटापा घटाने के उपाय) 

  • पुराने लोग अपने सारे निजी कार्य खुद करते थे।
  • नियमित खुराक और नियमित परिश्रम। 
  •  तेल, नमक और मीठा खाने का उचित तालमेल। 
  • सब्जियों और फलों का खाने पीने में अधिक महत्त्व। 
  • साइकिल या पैदल चलना उस समय लोगों के लिए व्यायाम का सबसे बेहतर तरीका था। 

समस्याओं का पिटारा हमने अपने हाथों से खोला है। यदि हम अलग अपना खुद का काम खुद करे तो मोटापा और अधिक वजन जैसी गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। (मोटापा घटाने के उपाय) 

आपको यह मोटापा घटाने के उपाय | वजन कम करने से संबंधित पूर्ण जानकारी | VAJAN GHATANE KE UPAY | 2021   लेख कैसा लगा? कमेन्ट करके जरुर बताये ।

ऐसी ही कुछ खास और लाभप्रद जानकारी को हासिल करने के लिए हमे यूट्यूब और subscribe करे। 

यह भी पढ़े :दुनिया के 10 सबसे गर्म स्थान | इन जगहों पर रहता है, पृथ्वी का सबसे ज्यादा तापमान | 2021

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x