अंगूर खाने के फायदे  अंगूर जितने खूबसूरत देखने में लगते है, उतने ही ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। अंगूर बाकी फलों के मुकाबले काफी पुराना माना जाता है क्योंकि इसका एक सर्वश्रेष्ठ इतिहास है। अंगूर से बनाई जाने वाली भिन्न प्रकार की मदिरा और दवाइयाँ दुनिया में हज़ारों साल से प्रचलित है, मुख्य तौर पर अंगूर का उपयोग शराब बनाने के लिए ही किया गया है। (अंगूर खाने के फायदे )

वही यदि हम अंगूरों के रंग के अनुसार प्रकार की बात करे तो यह कई रंगों में भिन्न हो सकते हैं जिसमें काले, लाल, हरे, गुलाबी, पीले अंगूर मुख्य है। 

अंगूर को पसंद करने की कई और वज़ह भी हो सकती जैसे कि अंगूर एक ऐसा फल है जो बेहद आसानी से खाया जा सकता है क्योंकि इसमे कोई छिलका नहीं होता और लोग बिना छिलके के फलों को खाने में सबसे आगे होते हैं। 

अंगूर की इसी भिन्नता के कारण हम आपको अंगूर के बारे में पूरी जानकारी देने का काम कर रहे हैं। वही यदि अंगूर के स्वास्थ्य फायदे देखे जाए तो यह फल हमारे स्वस्थ्य के लहजे से ही एक महत्पूर्ण फल साबित होता है। 

जैसा कि हर चीज के साथ एक मर्यादा होती है कि – “अति की कोई चीज़ अच्छी नहीं होती “

वह अंगूर के साथ भी लागू होती है, बहुत ज्यादा अंगूर खाने से आपको नुकसान भी हो सकता है। इसीलिए हमे प्रकृति का यह नियम हमेशा ध्यान में रखना चाहिए और खाने वाली चीजों को सीमित मात्रा मे ही खाना चाहिए। 

अंगूर से होने वाले फायदों के साथ साथ हम आपको अंगूर से होने वाले कुछ नुकसानदायक पहलुओं को भी बतायेंगे। तो आइये आज हम जानते है – अंगूर से होने वाले फायदों के बारे में – 

अंगूर क्या है? (What is Grapes?) 

वैज्ञानिकों के अनुसार अंगूर एक बेरी है, और यह एक वानस्पतिक फल है। यह सुंदर फल genus vitis नामक पौधे (बेल) का फल है। 

आमतौर पर अंगूर को सीधा इसकी बेल से तोड़कर खाया जाता है, इसके अतरिक्त अंगूर का उपयोग निम्न तरह के उत्पाद बनाने के लिए भी किया जाता है :

  • वाइन
  • जैम
  • अंगूर का रस
  • जेली
  • अंगूर के बीज का अर्क
  • किशमिश
  • सिरका
  • अंगूर के बीज का तेल

इसके अतरिक्त भी इसका उपयोग कई चीजों में किया जाता है। अंगूर एक गैर-जलवायु प्रकार का फल है इसलिए इसे आसानी से कहीं भी उगाया जा सकता है। यह फल आमतौर पर गुच्छों में होता है।

अंगूर के प्रकार – Types Of Grapes In Hindi 

 Benefits of grapes in Hindi

अंगूर कई प्रकार के होते हैं। भारत में दो प्रकार के अंगूर सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है – सफेद अंगूर और काला अंगूर। हालांकि अंगूर के कई प्रकार और रंगों में आते हैं। अंगूर के प्रकार निम्न है :

  • Red globe – यह अंगूर अपने नाम के मुताबिक लाल रंग का होता है। यह अंगूर बीज वाले होते हैं। 
  • सुल्ताना – बिना बीज वाले यह अंगूर अंगूरों की सबसे ज्यादा सामन्य प्रजाति में से एक है। 
  • वाल्थम – इनका रंग हल्का गोल्डन सा होता है और इनके अंदर बीज होते हैं। 
  • रूबी सीडलेस – seedless यानि कि बिना बीज के यह अंगूर भी बिना बीज के ही होते हैं। इनका रंग लाल और त्वचा बेहद पतली होती है। 
  • मस्कट – अंगूरों की यह प्रजाति काले और नीले रंग की होती है। अंगूर की इस वैरायटी में बीज होता है और यह बेहद रसीली होती है। 
  • पर्पल क्रोनिकोन – purple रंग यानी कि बैंगनी रंग के अंगूर काफी मोटे और मोती खाल वाले होते हैं। अंगूर में गूदा सबसे ज्यादा होता है। 
  • फ्लेम सीडलेस – इनका टेस्ट हल्का खटास भरा होता है और यह लाल रंग के होते हैं। 

आम तौर पर भारत के बाजारों में या कहीं और भी नीले और काले और बैंगनी रंग के अंगूर उपलब्ध होते है जिसमें अंगूर की सबसे सामन्य प्रजाति नीले अंगूरों की है। 

अंगूर का इतिहास – History Of Grapes In Hindi 

अंगूर खाने के फायदे

जैसा कि हमने आपको लेख के शुरुआत में बताता अंगूर फलों के बीच दुनिया के सबसे प्राचीन फलों में से एक है। अंगूर के इतिहास की शुरुआत मध्य पूर्व से मानी जाती है और इसीलिए मध्य पूर्व के क्षेत्र को अंगूरों की जन्मभूमि भी मानी गई है। आज से करीब 7000 से 8000 वर्ष पूर्व अंगूर को पहली बार वही उगाया गया था। 

अंगूर की खाल में पाया जाने वाला सूक्ष्म जीव yeast (खमीर) दुनिया के सबसे पुराने पालतू सूक्ष्म जीव माने गए और इन्ही की मदद से दुनिया में शराब बनाई गई। इसी तरह से देखा जाए तो जॉर्जिया में yeast से बनाई गई शराब आज से 8000 वर्ष पूर्व हुयी यानी कि तब अंगूर अस्तित्व में आ चुके थे। 

9वीं शताब्दी तक, शिराज शहर मध्य पूर्व में कुछ बेहतरीन शराब का उत्पादन करने वाले शहरों में से एक था।  इस प्रकार यह प्रस्तावित किया गया है कि सिराह रेड वाइन का नाम फारस के एक शहर शिराज के नाम पर रखा गया है, जहां अंगूर का उपयोग शिराज़ी वाइन बनाने के लिए किया जाता था। 

अंगूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व –  (अंगूर खाने के फायदे )

यदि हम एक कप अंगूर का सेवन करे यानी कि करीब 151 ग्राम काले या हरे अंगूरों को खाते है तो हमे निम्न पोषण प्राप्त होता है :

  • मैंगनीज: RDI का 5%
  • कैलोरी : 104
  • प्रोटीन: 1.1 ग्राम
  •  Fat : 0.2 ग्राम
  •  फाइबर: 1.4 ग्राम
  • विटामिन c :  (RDI ) का 27%
  • थायमिन: RDI का 7%
  • विटामिन K: RDI का 28%
  • विटामिन B6: RDI का 6% 
  • राइबोफ्लेविन: RDI का 6%
  • कॉपर: RDI का 10%
  • पोटेशियम: RDI का 8%
  • Carbs: 27.3 ग्राम 
  • Calcium –  10 mg
  • Iron –  0.36 mg
  • Manganese – 0.071 mg
  • Phosphorus -20 mg
  • Sodium-2 mg
  • Zinc – 0.07 mg
  • Water – 81 g

अंगूर को मुख्य रूप से vitamin c और विटामिन k का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। सिर्फ एक कप अंगूर से आप vitamin K के RDI का  एक चौथाई हिस्सा प्राप्त कर लेते हैं। विटामिन K आपको हड्डियों की मजबूती देने के साथ ही आपके खून के थक्के जमने से रोकता है। ({1} विश्वसनीय स्त्रोत

सिर्फ यही नहीं, अंगूरों में पाए जाने वाली vitamin C आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता विकसित करके आपको कई तरह की बीमारियों से बचाता है जिसमें coronavirus भी शामिल है। विटामिन C antioxidants से भरपूर होती है, जो आपके शरीर के connective tissue के स्वास्थ्य के लिए एक अनिवार्य घटक है। {2} 

अंगूर खाने के फायदे – 


अंगूर खाने के फायदे

अंगूर खाने से होने वाले फायदे बेहद आश्चर्यजनक है। भले ही आपको यह फल दिखने में छोटा सा लगता है लेकिन यह आपके शरीर में एक पोषक बॉम्ब की तरह फट सकता है। अंगूर खाने के विभिन्न फायदे जानने के लिए हमारा लेख पूरा पढ़े । (अंगूर खाने के फायदे )

अंगूर से होने वाले स्वास्थ्य फायदे :

1. अंगूर में होती है उच्च Antioxidants की भरमार, जो आपको पुरानी बीमारियों से बचाते हैं। 

हमारे शरीर में होने वाला oxidative stress तनाव कई बड़ी बीमारियों का कारण बनता है। इस तनाव के कारण हमारे शरीर में फ्री रैडिकल बनते है जो हमे कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं। मुख्य रूप से यह free radicals हमारी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं लेकिन अंगूर में पाए जाने वाला यौगिक (Antioxidant) हमारे शरीर के free radicals को कम करने का काम करते है और हमारे बॉडी के oxidative तनाव को कम करते हैं।  (अंगूर खाने के फायदे )

वही यदि हम oxidative स्ट्रेस की बात करे तो यह कई तरह की बीमारियों बढ़ाने में सहायक होता है जिसमें मुख्य बीमारी निम्न है :

  • कैंसर 
  • शुगर (मधुमेह) 
  • हृदय रोग 

यह बीमारियाँ जानलेवा होती है, और अंगूर हमे इनसे बचने और इनके प्रभाव को कम करने में सहायक होता है। {3}(विश्वसनीय स्त्रोत) 

अंगूर में कई तरह के antioxidants पाए जाते है, अंगूर के अध्यन के दौरान इस फल में करीब 1600 यौगिकों की खोज की गयी थी। 

अंगूर की त्वचा में सबसे ज्यादा yeast पाए जाते है इसीलिए इसके खाल का अर्क का इस्तेमाल कई तरह के उत्पादों में होता है।  (अंगूर खाने के फायदे )

लाल रंग के अंगूर में anthocyanins antioxidants की मात्रा ज्यादा होती है जो इनके इतने गहरे रंग के लिए जवाबदेह है। 

अंगूर में पाए पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट में से एक रेस्वेराट्रोल (resveratrol) है, जिसे पॉलीफेनोल के रूप में वर्गीकृत(polyphenol) किया गया है।

कई सारे शोधों में यह बात साबित हुई कि resveratrol l हमारे शरीर की कई बीमारियों से बचाता है जिसमें से ह्रदय रोग, लो ब्लड शुगर और कैंसर के पनपने के खतरे को कम करता है । (अंगूर खाने के फायदे )

इसके अलावा अंगूर में विटामिन C, बीटा-कैरोटीन, क्वेरसेटिन, ल्यूटिन, लाइकोपीन और एलाजिक एसिड भी होते हैं, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट हैं। 

सारांश 

अंगूर कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट, और पौधों में पाए जाने वाले लाभकारी यौगिकों में उच्च होते हैं जो आपको कैंसर, मधुमेह, और हृदय रोग जैसी पुरानी स्वास्थ्य स्थितियों से रक्षा कर सकते हैं।

2. Cholesterol को कम करने में सहायक होते हैं अंगूर। 

अंगूर में पाए जाने वाले कुछ तत्व आपके शरीर में आपके शरीर में cholesterol को सोखने की क्षमता को कम करते है। यह आपको उच्च cholesterol के स्तर को कम करके आपके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम करते है । (अंगूर खाने के फायदे )

अंगूर पर किए गए एक अध्ययन में 69 लोगों को 8 सप्ताह तक प्रतिदिन 3 कप अंगूर यानि कि 500 ग्राम अंगूर प्रतिदन दिए। शोध के अंत में पाया गया कि अंगूर खाने वाले लोगों के अंदर खराब cholesterol (LDL) के स्तर में गिरावट हुयी है। 

हालांकि लाल अंगूर ही cholesterol को कम करने में ज्यादा सहायक है। {4} (विश्वसनीय स्त्रोत) 

अंगूर में पाया जाने वाला अधिक मात्रा में रेस्वेराट्रोल, भी cholesterol के स्तर को कम करने के लिए जाना जाता है। 

सारांश – 

अंगूर या रेड वाइन में पाए जाने वाले पोषक तत्व और यौगिक आपको हृदय रोग और लो ब्लड प्रेशर जैसे विकारों में आराम दिला सकते हैं। {5} (विश्वसनीय स्त्रोत) 

3. अंगूर कर सकता है कैंसर से रक्षा। 

अंगूर की बेल में और अंगूर में कुछ ऐसे यौगिक होते है, जो आपको कुछ तरह के कैंसर से पीड़ित होने से बचा सकते हैं। {6} (विश्वसनीय स्त्रोत) 

अंगूर में पाए जाने वाला सबसे प्रमुख यौगिक Resveratrol  कई तरह के कैंसर से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। अध्ययनों में पाया गया कि Resveratrol में ऐसे तत्व होते है, जो कैंसर रोधी होते हैं। अंगूर आपको ना सिर्फ कैंसर के इलाज में मदद करते है बल्कि कैंसर होने के खतरे को कम करने में उपयोगी सिद्ध होते हैं। 

Resveratrol शरीर में फैले कैंसर को भड़कने नहीं देता और जिस जिस हिस्से में कैंसर ऐक्टिव सेल्स है यह उन्हें ब्लॉक करके इसको विकसित होने से रोकता है। यह antioxidants के रूप में कैंसर संक्रमित कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। {7} (विश्वसनीय स्त्रोत) 

देखा जाए तो , अंगूर में जो पौधों के यौगिकों का अनूठा संयोजन है वही अंगूर के कैंसर-रोधी लाभों के लिए जिम्मेदार हो सकता है।  (अंगूर खाने के फायदे )

हालांकि रेस्वेराट्रोल के अलावा, अंगूर में ऐसे और भी तत्व है जिन्हें कैंसर को कम करने के लिए जाना जाता है। अंगूर में पाए जाने वाले कुछ अन्य तत्व जैसे कि क्वेरसेटिन, एंथोसायनिन और कैटेचिन – ये सभी कैंसर के खिलाफ लाभकारी प्रभाव डाल सकते हैं। 

वही Angoor के अर्क को आंतों के कैंसर को कम करने के लिए उपयोगी बताया गया है। अंगूर आंतों में मौजूद कैंसर से संक्रमित कोशिकाओं के विस्तार को रोकने में काफी मदद करता है । {8} (विश्वसनीय स्त्रोत) 

40 लोगों पर किए एक अध्यन में 40 लोगों को अंगूर खिलाए गए और उनमें देखा गया कि उनके पेट के कैंसर का प्रभाव कम होने लगा था। अध्ययन में शामिल हुए 50 साल के लोगों को प्रतिदिन 450 ग्राम अंगूर खिलाए जाते थे। उन्हें लगातार दो सप्ताह तक अंगूर खिलाए गए। {9} (विश्वसनीय स्त्रोत) 

हालांकि अंगूर पर किए गए एक अन्य अध्ययन में अंगूर के अर्क को स्तन कैंसर को कम करने के लिए उपयोगी माना है ।अंगूर स्तन कैंसर को रोकने में और कैंसर से लड़ने में दोनों में ही सहायक होता है। {10} (विश्वसनीय स्त्रोत) (अंगूर खाने के फायदे )

अंगूर पर कैंसर के फायदे के लिए अभी भी शोध जारी है और फ़िलहाल इसके लिए और अधिक अध्ययन की आवश्यकता है ।हालांकि कैंसर के प्रभाव और कैंसर से बचने के लिए अंगूर का सेवन उपयोगी होता है। 

4. आँखों के लिए अंगूर खाने के फायदे (Eye benefits of grapes in Hindi) 

ऐसे कई तरह के शोध और अध्यन हुए जिनके बलबूते पर यह साबित हुआ कि अंगूर आपको अंधा होने से रोक सकते है, बल्कि आपके आँखों के स्वास्थ्य के लिए सबसे उपयोगी फलों में से एक है। अंगूर में मौजूद antioxidants हमारे शरीर के oxidative तनाव को कम करने का काम करते हैं। (अंगूर खाने के फायदे )

oxidative तनाव हमारी आँखों से संबंधित कई बीमारियों से जुड़ा हुआ है जैसे कि आँखों में सूजन, दर्द, और पूर्ण अंधापन इत्यादि। अंगूर में पाए जाने वाले यौगिक oxidative तनाव को कम करने में सहायक होते है जिससे आप बड़ती उम्र के प्रभाव को कम करने के साथ अपने आँखों की रोशनी को बढ़ाने में भी उपयोग कर सकते हैं। {11} (विश्वसनीय स्त्रोत) 

अंगूर में पाए जाने वाले यौगिक में से एक पॉलीफेनोल्स हमारी आँखों की कोशिकाओं (photoreceptor) की सुरक्षा करने का काम करता है। 

अंगूर को आँखों से जुड़ी अन्य बीमारियों में भी उपयोगी माना गया है। अंगूर खाने से मोतियाबिन्द जैसी बीमारी से बचा जा सकता है। (अंगूर खाने के फायदे )

5. अंगूर खाने से बैक्टीरिया, वायरस और यीस्ट इन्फेक्शन से बचाव कर सकते हैं। 

हमारे शरीर में होने वाले कई तरह के इन्फेक्शन जिसमें fungal इन्फेक्शन काफी दर्दनाक होते है ।fungal infection आपके गुप्तांगों वाली जगह होते है जिससे वहां काफी खुजली होने लगती है इस बीमारी को jock itch के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा और भी कई तरह के fungal infection होते है जिन्हें रोकने के लिए अंगूर काफी कारगर फल है। (अंगूर खाने के फायदे )

Fungal infection के बारे में अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…. 

अंगूर में पाए जाने वाले वाले पदार्थ हमे कई तरह के virus और bacteria से बचाने का भी काम बखूबी करते हैं। (12) (विश्वसनीय स्त्रोत) 

जैसा कि आपको बताया था कि अंगूर विटामिन C का बड़ा स्त्रोत होते है और विटामिन C हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता विकसित करके हमारे शरीर को किसी भी infection से लड़ने के लिए तैयार करती है। चाहे वह कोई virus infection हो, bacteria infection हो या fungal infection हर तरह के संक्रमण से लड़ने हमारे शरीर में मजबूत प्रतिरक्षा तंत्र होना चाहिए। 

अंगूर हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए सबसे उपयोगी फल है। 

किए गए एक टेस्ट ट्यूब अध्यन में अंगूर की खाल में पाए जाने वाले वाले यौगिक, किसी भी तरह के virus flu से लड़ने के हमारे शरीर की मदद करते हैं। अध्यन में यह बात साबित हुई कि अंगूर किसी भी तरह के flu infection को रोकने के लिए सहायता प्रदान करता है। (13) (विश्वसनीय स्त्रोत) 

टेस्ट ट्यूब अध्यन में अंगूर को निम्न त्वचा संबंधी इन्फेक्शन को रोकने के लिए उपयोगी माना गया। (14) (विश्वसनीय स्त्रोत) 

  • खमीर संक्रमण (fungal infection) 
  • चिकन पॉक्स
  • हर्पीस वायरस (STD) 

हानिकारक bacteria जैसे कि E-coli को कम करने के लिए अंगूर में पाए जाने वाला Resveratrol प्रमुख यौगिक है जो आपको खाने से होने वाले विकारों और संक्रमण से बचाता है। 

6. बड़ती उम्र के प्रभाव को कम करके आपकी उम्र को बढ़ाने में कारगर है अंगूर ।

अंगूर आपकी बड़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है इसके अतिरिक्त यह आपकी उम्र को बढ़ाने के लिए भी उपयोगी बताया जाता है। 

दरअसल अंगूर में पाए जाने वाला सबसे प्रमुख यौगिक Resveratrol को एक टेस्ट ट्यूब अध्यन के दौरान जानवरों की उम्र को बढ़ाने के लिए ज़िम्मेदार दिखाया गया है। Resveratrol के द्वारा कई तरह की प्रजातियों वाले जानवरों की लंबी उम्र की प्रक्रिया का सफल परीक्षण हुआ है।(15) (विश्वसनीय स्त्रोत) 

शोध के दौरान पता चला कि Resveratrol, शरीर में पाए जाने वाले एक खास तरह के प्रोटीन के परिवार को उत्तेजित करने का काम करते हैं जिसे sirtuins कहते है और शोध बताते है कि यह प्रोटीन हमारी उम्र को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती हैं। (16) (विश्वसनीय स्त्रोत) (अंगूर खाने के फायदे )

इसके अतरिक्त भी Resveratrol हमारे शरीर के कई अन्य तरह के genes को भी प्रभावित करता है, जो लंबी उम्र के लिए जिम्मेदार होते है और हमे बूढ़ा होने से रोकते हैं। (17) (विश्वसनीय स्त्रोत) 

सारांश – 

अंगूर हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है और इसका उपयोग हमारे शरीर पर होने वाले बड़ती उम्र के प्रभाव को रोकते है ।(अंगूर खाने के फायदे )

7. हड्डियों के विकास के लिए अंगूर खाने के फायदे। 

अंगूर विटामिन और प्रोटीन के साथ साथ खनिजों के भी एक अच्छे श्रोत होते हैं। अंगूर में पाए जाने वाले खनिज हमारी हड्डियों के विकास के लिए उपयोगी होते हैं। Angoor में खास तरह से निम्न खनिज होते है जो हमारी हड्डियों को विकसित और मजबूत करने का काम करते हैं। 

  • Magnesium 
  • Calcium 
  • Potassium 
  • फास्फोरस
  • Vitamin K

यह सभी पदार्थ हमारी हड्डियों के लिए आवश्यक होते हैं। और अंगूर हमारे शरीर की इस जरुरत को पूरा करने के लिए उपयोगी सिद्ध होता है। (अंगूर खाने के फायदे )

चूहों पर किए गए एक अध्ययन में रेस्वेराट्रोल से चूहों की हड्डियों में सुधार हुआ था लेकिन अभी यह अध्यन इंसानो पर क्या प्रभाव डालेगा इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है। (17) (विश्वसनीय स्त्रोत) 

सारांश – 

अंगूर में पाए जाने वाले खनिज हमारी हड्डियों को विकसित और मजबूत करने का काम करते हैं ।चूहों पर किए गए अध्ययन में मिले सबूत यह तय करते हैं कि अंगूर की एक स्वस्थ्य मात्रा का सेवन आपको हड्डियों को स्वस्थ्य रख सकता है। 

8. अंगूर के बीज से रखे स्वस्थ्य किडनी ।

अंगूर के फायदों की एक लंबी सूची है लेकिन यदि अंगूर के बीजों को पीसकर सेवन किया जाए तो इससे किडनी की बीमारियों से पीड़ित लोगों को फायदा हो सकता है। 

अंगूर में पाए जाने वाले anti-inflammatory और antioxidants  गुण हमारी kidney को किसी भी तरह के infection या बीमारी से बचाने का काम करते हैं ।(अंगूर खाने के फायदे )

अंगूर के बीजों पर किए गए एक शोध में जिन किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अंगूर के पाउडर का सेवन कराया गया उन्हें काफी आराम मिला। (18) (विश्वसनीय स्त्रोत) 

ऐसे लोग जो मोटापा, पत्थरी, और शुगर जैसी बीमारियों से पीड़ित है उनके लिए भी अंगूर के बीजों का पाउडर उपयोगी साबित होता है। 

हालांकि यह शोध अंगूर पर नहीं हुआ बल्कि अंगूर के बीजों पर था इसीलिए अंगूर का kidney पर क्या प्रभाव है इस बात की कोई पुष्टि नहीं की जा सकती। अंगूरों पर किए जा रहे कई शोध आने वाले समय में इसके अन्य और फायदों को सामने लाएँगे। (अंगूर खाने के फायदे )

ऐसे लोग जो किडनी से संबंधित किसी भी बीमारी से ग्रसित है उन्हें अपने आहार में अंगूरों को शामिल कर लेना चाहिए यह उनके लिए फायदेमंद साबित हो। 

9. वजन कम करने के लिए अंगूर के फायदे। 

अंगूर में वजन करने वाले कुछ तत्व पाए जाते हैं लेकिन इस सबके अतरिक्त भी देखा जाए तो अंगूर में कैलरी की मात्रा बहुत कम होती है। जो अंगूर को वजन कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण फल बनाती है। 

एनसीबीआई पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार अंगूर में पाए जाने वाले कुछ फ्लेवोनोइड जैसे- एंथोसायनिन वजन कम करने के लिए उपयोगी है।  एक सीमित अंगूरों की खुराक आपके वजन को संतुलित रखने में मदद कर सकती है। (19) (विश्वसनीय स्त्रोत) 

वजन कम करने के लिए काले अंगूरों का सेवन ज्यादा उचित माना जाता है क्योंकि इनमे नीले अंगूरों की तुलना में कम कैलरी होती है। (अंगूर खाने के फायदे )

10. अपनी त्वचा को स्वस्थ्य बनाने के लिए करे अंगूर का सेवन । 

अंगूर में पाए जाने वाले यौगिक Resveratrol के कई फायदों के साथ साथ यह हमारी त्वचा को स्वस्थ्य और चमकदार बनाएँ रखने में मदद कर सकता है। दरअसल resveratrol हमारे शरीर के oxidative तनाव को कम करके हमारे शरीर के लिए anti ageing की तरह कार्य करता है oxidative तनाव का प्रभाव हमारी त्वचा काफी नुकसान पहुंचा सकता है और अंगूर खाने से हम इसे रोक सकते हैं। 

त्वचा को स्वस्थ्य बनाने के लिए अंगूर के यौगिक antioxidants की तरह काम करते है जो आपके शरीर के oxidative stress को पूरी तरह कम करने का प्रयास करते हैं। किए गए कुछ शोधों में अंगूर को स्किन कैंसर को रोकने के लिए भी जिम्मेदार दिखाया गया है। (20) (21)

(विश्वसनीय स्त्रोत) (अंगूर खाने के फायदे )

अंगूर में कई पॉलीफेनोल होते हैं और यह पॉलीफेनोल हमारी त्वचा को सूरज से जलने से रोकने में मदद करते हैं। दूसरे शब्दों में अंगूर का सेवन आपको sunburn जैसी आम समस्यायों को कम करने में मदद करता है ।इसके अतरिक्त कुछ सबूत मिले है जो अंगूर को ultraviolet किरणों से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए जिम्मेदार बताया गया है। (22)

Top Tip – अंगूर का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाए इससे आपके चेहरे पर निकलने वाले कील मुँहासे भी ठीक होने लगते हैं। 

11. बालों को घना करने के लिए अंगूर उपयोगी ।

अंगूरों को खाने के लिए यदि आप कोई खास वजह ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए अंगूर को खाने की यह वज़ह सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। अंगूर का सेवन करके आप अपने बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। (अंगूर खाने के फायदे )

अंगूर के बीज में पाए जाने वाला एक योगिक proanthocyanidins आपके बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। अंगूर के बीज में proanthocyanidins प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। 

अंगूर के बीज के आलावा यह यौगिक अंगूर की खाल में भी पाया जाता है। इसलिए जब आप अंगूर खाते है तो यह आपके बालों के लिए सबसे उपयोगी साबित होता। 

देखा जाए तो अंगूर खाने से बालों के फायदे के बारे में कोई सीधा शोध अबतक उपलब्ध नहीं है। 

12. पेट के लिए फायदेमंद अंगूर 

अंगूर को यदि उच्च फाइबर वाले अहार के साथ खाया जाए तो यह आपके पेट के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अंगूर में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स  हमारे पेट को निम्न प्रकार के pathogens से बचाते है –

  • वायरस
  • बैक्टीरिया 
  • संक्रमण फैलाने वाले अन्य चीजे 

वही दूसरी तरफ अंगूर का antioxidants गुण oxidative तनाव के कारण होने वाली सूजन इत्यादि अन्य समस्याओं से दूर रखता है। (अंगूर खाने के फायदे )

वैसे तो अंगूर का ज्यादातर हिस्सा शरीर से ऐसे ही बाहर निकल जाता है यानी कि अंगूर का अवशोषण हमारे शरीर में बहुत कम होता है। लेकिन इसके बावजूद भी अंगूर हमारे पेट में मौजूद अच्छे हमारा खाना पचाने वाले bacteria जैसे कि Akkermansia muciniphila को बढावा देते है जिससे हमारी पाचन क्रिया और भी अच्छी हो जाती है। (23)

आसानी से आपके अहार में शामिल करे अंगूर – 

अंगूर खाने के कई तरीके है इसीलिए यह फल किसी भी तरह खाया जा सकता है। यदि आप इस फल को खाने के तरीकों के बारे में सोच रहे है, तो आपकी इस समस्या का हल नीचे है :

  • अंगूर की स्वादिष्ट आइस क्रीम खाए। 
  • अंगूर का रायता बनाएँ। 
  • अंगूर का चाट मसाला बनाए। 
  • अंगूर को सलाद में शामिल करे। 
  • अंगूर का रस पीए। 
  • नींबु डालकर अंगूर का शर्बत बनाए। 
  • अंगूर के बीजों से तेल निकाले और लगाए। 
  • दही और अंगूर खाए। 
  • दूध के साथ अंगूर खाए। 
  • अंगूर की ठंडी खीर बनाए। 

अंगूर खाने के नुकसान 

अंगूर के नुकसान के बारे में, सबसे बड़ी चुनौती यह है कि आजकल बाजारों में मिलने वाले फल और सब्जियों में भारी मात्रा में हानिकारक केमिकल का उपयोग किया जा रहा है और अंगूर के मामले में यह समस्या सबसे बड़ा sir दर्द है। 

Environmental Working Group (EWG) के द्वारा हर साल बाजर में बिक रहे सब्ज़ियों और फलों की एक सूची जारी की जाती है जिसमें मुख्य रूप से उन्हीं सब्जियों और फलों को रैंक किया जाता जिसमें दुनिया भर में सबसे ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है। अंगूर इस सूची में 8 वे स्थान पर है, जो कि एक चिन्ताजनक बात है। (अंगूर खाने के फायदे )

अंगूर खाना आम तौर पर आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है लेकिन केमिकल मिश्रित अंगूरों का सेवन आपको नुकसान पहुंचाने का काम कर सकते हैं। 

इसके अतरिक्त अंगूर से जुड़े नुकसान निम्न है :

  • जिन्हें डॉक्टरों द्वारा खून पतला करने की दवाइयाँ दी गई है ऐसे लोगों को अंगूर का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि अंगूर में पाए जाने वाले Resveratrol आपकी दवाई के साथ रिएक्शन करके आपको नुकसान पहुंचा सकते है ।
  • अंगूर में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में होता है, ऐसे में कुछ लोगों के लिए यह हानिकारक हो सकता है। बीटा-ब्लॉकर्स आमतौर पर हृदय रोग के लिए निर्धारित होते हैं।  beta blocker आपके रक्त में पोटेशियम के स्तर को बढ़ा सकते हैं।  जो लोग बीटा ब्लॉकर्स का उपयोग करते हैं उन्हें अंगूर और ज्यादा पोटेशियम वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना से बचना चाहिए। 
  • ऐसे लोग जिनकी किडनी पूरी तरह काम नहीं करती उनके लिए भी अंगूर की खुराक हानिकारक हो सकती है। ऐसे लोगों को पोटेशियम से भरपूर किसी भी खाने वाली चीजों से बचना चाहिए। (अंगूर खाने के फायदे )
  • अंगूर के बीजों का अत्याधिक सेवन भी आपको पेट से संबंधित विकारों से पीड़ित कर सकता है। किए गए शोध पता चला कि जिन लोगों ने अंगूर के बीज का सेवन किया था उन्हें अपेंडिसाइटिस (appendicitis- पेट में मौजूद अपेंडिक्स में सूजन की समस्या) का सामना करना पढ़ा। 
  • यदि अंगूर खाने से आपको कोई समस्या महसूस होती है तो आपको अंगूरों से सेवन से बचना चाहिए। अंगूर कई लोगों के लिए allergy का कारण भी बनता है। 

अंगूर खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है और इसका सेवन हम सभी को करना चाहिए। अंगूर से होने वाले नुकसान बहुत कम है और यह कुछ परिस्तिथियों के अनुरूप ही होते है। बहुत अधिक अंगूर का सेवन जाहिर है नुकसान ही पहुँचाता है। अंगूरों के नुकसान का यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि हमारा उद्देश्य आपको अंगूर के प्रति डराना है। (अंगूर खाने के फायदे )

अंगूर खाइए और स्वस्थ्य रहिए।। 

अंगूर से जुड़े कुछ अन्य सवाल और जबाब – 

प्रश्न – एक दिन में कितने अंगूर खाना, स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होंगे? 

उत्तर – एक दिन में एक कप अंगूर आपके लिए सुरक्षित होंगे। हालांकि 500 ग्राम तक भी खाए जा सकते हैं लेकिन प्रतिदिन के हिसाब से 500 ग्राम ज्यादा है। 

प्रश्न – अंगूर की तासीर कैसी होती है? 

उत्तर – अंगूर की तासीर गर्म होती है लोगों को लगता है अंगूर ठंडे होते हैं, पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। 

अंतिम शब्द :

अंगूर का कोई भी प्रकार हो हमारे स्वास्थय के लिए फायदेमंद है। हालांकि अलग अलग अंगूरों की प्रजातियां में अलग अलग तरह का पोषण होता है। अंगूर चाहे काला हो या नीला दोनों ही तरह के अंगूर में Resveratrol होता है। जबकि लाल अंगूर में इसकी मात्रा सबसे अधिक होती है। आप red wine पीने की जगह अंगूर खाकर ज्यादा स्वास्थ्य फायदे उठा सकते हैं। 

आज Resveratrol ऑनलाइन अन्य खाद्य पदार्थों के रूप में भी उपलब्ध है जिन्हें आप अपने आहार में और भी आसानी से शामिल कर सकते हैं। उच्च गुणवत्ता वाला Resveratrol सप्लिमेंट्स खरीदने के लिए यहां क्लिक करें… 

यह भी पढ़े :

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x