दोस्तों आज हम आपको बताएँगे भारत के 10 सबसे महंगे होटल और  दुनिया के सबसे महंगे होटल के  बारे में।आप को बहुत हैरानी होगी कि आख़िर इतना पैसा आखिर कैसे अमीर लोग खर्च कर देते है वो भी महज एक रात के लिए और ऐसा नहीं है कि अमीर लोग बेवक़ूफ़ होते हैं। 

जो इतना पैसा बिना किसी खास सुविधा को ध्यान में बिना रखे खर्चा कर दे, असल में मँहगे होटल में इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाती है जो आम होटेल में हमे नहीं मिलती और आज हम बात करेंगे ऐसे ही कुछ खास hotel’s के बारे में जिनकी सर्विस के लिए वो दुनिया के सबसे  मँहगे होटल और मशहूर hotel’s है। 

भारत के सबसे महंगे होटल कौनसे है? 

हिन्दुस्थान के अंदर भी धन कुबेर लोगों की कोई कमी नहीं है। अगर आप ऐसा विचार कर रहे हैं कि महंगे होटल सिर्फ विदेशों में ही होते हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। 

भारत के 10 सबसे महंगे होटल :

राम बाग पैलेस, जयपुर (रामबाग महल) 

राम बाग पैलेस, जयपुर  सबसे महंगे होटल
राम बाग पैलेस, जयपुर (रामबाग महल

जयपुर का नाम आते ही हमारा दिमाग़ सीधे राजशाही ख्यालो में खो जाता है। और खोना भी लाजमी है क्युकी भारत की असली राजशाही तो राजस्थान की ही है। 

राजस्थान को  राजपूत और उनके राजशाही के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। 

यही वज़ह है कि भारत के सबसे महंगे होटल यही स्थित है। और जब बात जयपुर की आती है तो जयपुर भारत का सबसे खूबसूरत शहर में से एक है, जो कि पूरे विश्व में काफी मशहूर है यहा हर समय विदेशों से टूरिस्ट आते रहते है। 

दोस्तो हम बात कर रहे हैं भारत के सबसे महंगे होटल की उसका नाम है, राम बाग प्लेस असल में यह होटल में तब्दील कर दिया गया है, पहले यह महल ही था दोस्तों भारत का सबसे मंहगा होटल होने के साथ यह होटल अपनी खूबसूरती के लिए खासा मशहूर है। 

यहां एक रात रुकने का किराया 7, 00,000 रुपये है। 

जो कि अपने आप में काफी बड़ी रकम है। 

दोस्तो इस होटल में दुनिया की बेहतरीन सुविधाओं दी जाती है। आपको एयरपोर्ट से होटल तक आने के जगुआर की सवारी करने का मौका मिलता है। 

और वापसी में भी इसके अलावा यहा का खाना साही भोज जिसकी कीमत अपने आप में बहुत है। 

आम आदमी तो ऐसे hotel’s में जा नहीं सकता पर यहा क्या खास है इसको जान जरूर सकता है। 

यह होटल एक समय जयपुर के महाराज का महल था पर अब इसको होटल में बदल दिया गया है। 

ऐसी ही कुछ खास वजह के कारण यह होटल भारत के सबसे महंगे होटल की सूची में पहले स्थान पर है।

Taj lake palace

यह होटल प्रकृति की सुंदरता के साथ आपको ऐतिहासिक ख्यालो के करीब लाता है। 

पूरा होटल एक झील के बीचो बीच है, जो इसकी सुंदरता को चार चांद लगा देता है। 

इस होटल की सुंदरता पूरे संसार में मशहूर है। 

असल में यह महल मेवाड़ के राजवंश का प्रतीक है। 

दोस्तों यह महल दुनिया के महंगे महलों में से एक माना जाता है। 

यहीं कारण है कि ताज लेक पैलेस को भारत के सबसे महंगे होटल की सूची में दूसरा  स्थान प्राप्त है। 

3)द लीला पैलेस, न्यू दिल्ली 

द लीला पैलेस, न्यू दिल्ली
द लीला पैलेस, न्यू दिल्ली 

दोस्तों दिल्ली में स्थित यह होटल अपने आप में बड़ी खूबियां रखता है। 

माना जाता है यह होटल सबसे सुरक्षित हैं। यहां आने के बाद आप बिल्कुल ही सुरक्षित मेहसूस कर सकते है क्युकी यह होटल इसी वज़ह से पहचाना जाता है।

 यहा की खास तरह की खिड़कियाँ बहुत मशहूर है जिनमें बुलेट प्रूफ काँच का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा यहा वैसी सारी सुविधाएं है जो एक राजशाही जीवन में इंसान व्यतित करना चाहता है। 

दोस्तों इस होटल में एक रात गुजारने के लिए करीब 4,80,000 रुपये आपको भुगतान करने होते हैं। होटल की खूबसूरती और बेह्तरीन सुविधाओं और हाई सिक्युरिटी जैसी मुख्य सुविधाओं के लिए यह होटल भी पूरे विश्व में अपनी अलग शाख रखता है। 

इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस होटल को भारत के सबसे महंगे होटल की सूची में 3  स्थान पर रखा गया है। 

4) ओबेरॉय, गुड़गाँव

ओबेरॉय, गुड़गाँव
ओबेरॉय, गुड़गाँव

ओबेरॉय होटल गुड़गाँव में स्थित है जो कि अब India NCR का हिस्सा है। यह होटल अपनी स्पेशल सर्विस के लिए काफी मशहूर है इसके साथ ही यहा खाना भी काफी राजशाही और लज़ीज़ मिलता है। इस होटल की सुंदरता और यहा का स्टाफ़ दोनों ही काबिल ये तारीफ है। 

 दोस्तों इस होटल में एक रात का किराया 3,40,000 रुपये है। 

ये काफी बड़ी रकम है, पर इस होटल की ख़ासियत और यहा की सर्विस से खुश होकर अमीर लोगों के लिए एक रात का इतना किराया मामूली बात होती है। 

अपनी इन्हीं खूबियों की वजह से मशहूर इस होटल को भारत के सबसे महंगे होटल की सूची में चौथे स्थान पर रखा है। 

5) द ओबेरॉय, मुंबई 

 दोस्तों यह होटल मुंबई में अपनी सबसे खास पर होने के कारण खासा प्रतिष्ठित है। मुंबई का सबसे महँगा और सबसे खूबसूरत जगह मरीन ड्राइव पर इसका होना इसके मूल्यों में और अधिक बढ़ोतरी कर देता है।

बहुत ही गज़ब और अद्भुत  नज़ारा देखने को मिलता है यहा ठहरने वाले व्यक्तियों को। यहां एक रात रुकने का किराया लग बग 3,00,000 रुपये है। जो कि आम आदमी के लिए तो बिल्कुल भी आम नहीं है। 

दोस्तों इसकी खूबसूरती और अनोखी जगह पर होने के कारण यह होटल काफ़ी आकर्षण का केंद्र रहता है और इसी वजह से इसे भारत के सबसे महंगे होटल की सूची में पाँच बे स्थान  पर रखा गया है। 

यह भी पड़ें :दुनिया की सबसे बड़ी नदिया 

6)ओबेरॉय उदयविलास, उदयपुर

ओबेरॉय उदयविलास, उदयपुर
ओबेरॉय उदयविलास, उदयपुर

दोस्तों यह होटल अपने खास राजशाही अंदाज के लिए काफी प्रसिद्ध है और यही वजह है कि लोग यहा रहना काफी पसंद करते है। 

यहा एक रात रुकने का किराया 2,80,000 रुपये है। 

यहां रह कर महसूस होता है जैसे आप किसी महल के राजा है उसी प्रकार की सुंदरता और पुरानी कला कृतियों को ध्यान में रखते हुए स्टाफ़ को भी खास किस्म की ट्रेनिंग देके रखा जाता है कि उन्हें किस तरह costumers के साथ पेश आना चाहिए। 

ऐसी ही कुछ खास बातों के कारण यह होटल भारत के सबसे महंगे होटल की सूची में 6 बे पायदान पर आता है। 

7) ओबेरॉय अमरविलास, आगरा

ओबेरॉय अमरविलास, आगरा

यह होटल अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रहा है क्युकी यह होटल ताज महल

के बेहद नजदीक है। 

 इसी कारण से यह होटल काफी दुनिया में काफी प्रसिद्ध भी और काफी बेह्तरीन ढंग से इस होटल की साज सज्जा रहती है। 

जो यहा आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए भारत की पहचान अच्छे तरीके से होती है और वो लोग इस होटल में ठहरना काफी पसंद करते हैं। 

इस होटल की सुंदरता और स्वागत काफी खास है। 

होटल में एक रात बिताने का किराया करीब 2,50,000 रुपये है। 

अपनी इन्हीं कुछ लाजवाब सर्विस के लिए यह होटल भारत के सबसे महंगे होटल की सूची में सातवें स्थान  पर शुमार है। 

8)ताज लैंड एंड्स, मुंबई 

ताज लैंड एंड्स, मुंबई

यह होटल मुंबई के आखिरी हिस्से में बांद्रा में स्थित है। यहां से समुद्री नज़रा का लुफ्त उठाया जा सकता है। 

खूबसूरत location के कारण ही इस होटल को काफी महत्व दिया जाता है और काफी लोग इससे प्रभावित होकर यहा रूकते है। 

यह होटल खूबसूरत होने के साथ साथ बेहद शौकीन लोगों के लिए हर तरह के इन्तेजाम रखता है। इसी वजह लोग यहा पर रुकना काफी पंसद करते हैं। 

यहा एक रात रुकने का किराया करीब 2,20,000 रुपये है। 

 अपनी खास खूबसूरत location होने के कारण इस होटल को भारत के सबसे महंगे होटल की सूची में 8 I स्थान पर रखा गया है। 

9) ओबेरॉय राज विलास, जयपुर 

यह होटल अपने खास और एतिहासिक राजपूत और rajputana स्वागत और royalty राजशाही के लिए बहुत मशहूर है। 

यह होटल राजपूतों की राजशाही का एक सबूत है कि किस तरह से राजशाही का लुफ्त लिया जाता है। 

 इसी वज़ह से यह होटल बाकी सारे होटल से अलग छाप छोड़ ता है। 

विदेशी पर्यटकों के लिए यह होटल काफी पसन्दीदा रहता है क्युकी यहा रुककर उन्हें rajputana इतिहास को महसूस करने का मौका मिलता है। 

यहां एक रात गुजारने का किराया करीब 2,20,000 रुपये है ।

अपने खास rajputana और रॉयल स्वागत के लिए मशहूर इस होटल को भारत के सबसे महंगे होटल की सूची में 9 बे स्थान पर रखा है। 

10) द लीला केम्पिंस्की पैलेस, उदय पुर 

द लीला केम्पिंस्की पैलेस, उदय पुर
द लीला केम्पिंस्की पैलेस, उदय पुर 

दोस्तों खूबसूरती के मामले में इस होटल का कोई तोड़ नहीं। यह होटल बेहद खूबसूरत उदयपुर की पिछोला झील पर बना है। यह झील इसकी सुंदरता को बड़ा देती है शाम और सुबह के waqt का मनोरम दृश्य मेहमानों के दिल को छू जाता है। 

अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर यह होटल पर्यटकों के लिए काफी पसंदीदा माना जाता है। 

यहा एक रात रुकने का किराया करीब 2,00,000 रुपये है।

 और इसी कारण इसको भारत के सबसे महंगे होटल की सूची में 10 बे स्थान पर रखा गया है। 

दुनिया का सबसे महंगा होटल

द मार्क होटल दोस्तों आज हम आपको बताएँगे भारत के 10 सबसे महंगे होटल और  दुनिया के सबसे महंगे होटल के  बारे में।आप को बहुत हैरानी होगी कि आख़िर इतना पैसा आखिर कैसे अमीर लोग खर्च कर देते है वो भी महज एक रात के लिए और ऐसा नहीं है कि अमीर लोग बेवक़ूफ़ होते हैं।

दुनिया के सबसे महंगे होटल का किराया –

दोस्तों 60 लाख रुपये एक बहुत बड़ी रकम होती है इतने पैसे में तो  आप भारत में एक आलिशान घर, luxury car,कम से कम 2.50 किलो सोना या  जमीन  खरीद  सकते है।

 आम इंसान के लिए इतना पैसा उसकी पूरी जिंदगी गुजारने के लिए काफी है पर हैरानी की बात है। 

दुनिया के बड़े बड़े धन कुबेर इतनी बड़ी रकम सिर्फ एक रात रुकने के लिए खर्च कर देते हैं। 

आप यह सुनकर ज़रा भी आश्चर्य ना करे कि दुनिया का सबसे महंगे होटल का ये 60 लाख रुपये यानी करीब 82,034. 46 dollar’s एक रात रुकने का किराया है। 

अब आप विचार कर रहे होंगे ऐसा क्या खास होता होगा। इस होटल में जो सिर्फ एक रात रुकने की इतनी बड़ी रकम अदा की जाती है। 

दोस्तों कारण तो बहुत है, पर में आपको उनमें से कुछ खास सर्विस के बारे में जानकारी देता हू।

 दोस्तों इस होटल की दीवारों पर सोने और चांदी की प्लेटों पर नक्काशी है। इसके अलावा यहां दुनिया का हर किस्म का खाना उपलब्ध रहता है। और सिर्फ खाना ही दुनिया के सबसे बेहतर शेफ और किचन स्टाफ़ यहां खाना बनाने के लिए मौजूद रहता है। 

यहा की एक चाय की क़ीमत ही 10 लाख रुपये से अधिक होती है। यही कारण है है कि होटल The Mark को दुनिया के सबसे मंहगे होटल की सूची में पहले स्थान पर है। 

मित्रों इन hotel’s में खास बात यह है इनके अंदर जाने के बाद हमे बाहर घूमने का मन ही नहीं करेगा इनके अंदर ही इस प्रकार की सुविधाएं प्रदान की गई है कि आप बाहर से ज्यादा अंदर रह के एंजॉय करना पसंद करेंगे। 

दोस्तो आशा करते हैं , आपकों यह लेख भारत के 10 सबसे महंगे होटल और दुनिया का सबसे महंगा होटल काफी पसंद आया होगा और देश दुनिया के महंगे hotel’s के बारे में बारे में उचित जानकारी मिल गई होगी।   दोस्तों अगर आप चाहते हैं कि हम इसी तरह आपके लिए खास जानकारी लाते रहे तो इसे शेयर करके और अपना सुझाव कमेन्ट बॉक्स में जरूर दर्ज कराए ताकि हम इसमे और सुधार कर सके। 

दोस्तों इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें यह वेबसाइट हिन्दुस्तान और हिंदुस्तानियों के संस्कृति को बढावा देने के लिए बनाई गई है तो हमारे जितने भी देश प्रेमी भाई है उनसे विनम्र निवेदन है कि इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करके अपना कर्तव्य निभाए आने वाले समय में खास जानकारियां हासिल करने के लिए हमे subscribe करें subscribe करने के लिए यहां क्लिक करें । 

जय हिंद 

युवाओ से संबंधित बेह्तरीन और सस्ती और अच्छी खरीदारी के लिए यहां क्लिक करें 

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
trackback

[…] भारत के 10 सबसे महंगे होटल। MOST EXPENSIVE HOTELS IN INDIA […]

1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x