इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों के भीतर यह सवाल जरुर उठा होगा कि दुनिया का सबसे पुराना शहर कौन से है? या दुनिया का सबसे पुराना शहर कौन सा है?(MOST OLDEST CITY) तो आपके इन्हीं सवालों के विस्तृत जबाब देने के लिए हमने यह लेख खास आपके लिए लिखा है। 

दुनिया के सबसे पुराने ऐतिहासिक शहरों की गिनती में कई शहरों के नाम आते है परंतु किसी को प्रमाणित करने के लिए कुछ सबूतों के आभाव में कुछ शहरों को ही जिनके पुराने होने के पर्याप्त सबूत मिले है उन्हें ही इतिहासकारों द्वारा सबसे पुराने शहर होने की मान्यता दी गई है। 

ऐसे ही कुछ दुनिया के 15 सबसे पुराने शहर की सूची हमने आपके सामने रखी है जिनके पुराने होने के पर्याप्त सबूत Archaeologist (पूर्णत्व) और इतिहासकारों को मिले है। 

दुनिया का हर शहर अपने अंदर एक कहानी समेट कर रखे हुए हैं। और पुराने शहरों की तो कई कहानिया होती है कि कैसे एक शहर शहर से पहले क्या था और किस तरह वह एक शहर बना। पुराने शहरों का खूबसूरत आर्किटेक्चर और वह दिखाते है कि कैसे धीरे धीरे कर के इंसान ने शहर बना लिया। 

यह जानने के लिए की दुनिया का सबसे पुराना शहर कौन सा है? इसलिए शोधकर्ताओं ने वहाँ के ऐतिहासिक स्थल पर मिले अवशेषों पर शोध किए और उनके ही मुताबिक यह तय किया गया कि आख़िर कौन सा शहर कितना पुराना है। तो चलिए हम देखते हैं ऐसे ही कुछ दुनिया के सबसे पुराने ऐतिहासिक शहरों के बारे में। 

नीचे लिखे शहर दुनिया के सबसे पुराने शहर माने गए हैं। 

दुनिया के सबसे पुराने शहर 

  • दमिश्क, सीरिया – 11,000 साल पुराना 
  • त्रिकाल, ग्रीस (स्थापित सीए। 3000-2001 ईसा पूर्व
  • जेरिको, वेस्ट बैंक – 11,000 साल पुराना 
  • अलेप्पो, सीरिया – 8,000 साल पुराना 
  • बायब्लोस, लेबनान – 7,000 साल पुराना 
  • एथेंस, ग्रीस – 7,000 साल पुराना 
  • आर्गोस, ग्रीस – 7,000 साल पुराना 
  • सुसा, ईरान – 6,300 वर्ष पुराना
  • प्लोवदीव, बुल्गारिया – 6,000 साल पुराना 
  • एरबिल, इराकी कुर्दिस्तान – 6,000 साल पुराना 
  • सिडोन, लेबनान – 6,000 साल पुराना 
  • वाराणसी, भारत – 5,000 वर्ष पुराना 
  • यरूशलम, इजराइल – 5000 साल पुराना 
  • लुओयांग, चीन – 4,000 साल पुराना 
  • इलाहाबाद (स्थापित सीए। 1750 ईसा पूर्व)

दुनिया का सबसे पुराना शहर :

  1. दमिश्क, सीरिया – 11,000 साल पुराना 
दुनिया का सबसे पुराना शहर

यह शहर अरब देश की संस्कृतिक राजधानी के नाम से काफी प्रचलित है। Damascus दुनिया का सबसे पुराना शहर माना जाता है। ऐतिहासिक सबूतों के आधार पर यह शहर दुनिया का पहला बसा हुआ शहर है। Damascus वह शहर है जिसने कई महान सभ्यताओं का उत्थान और पतन देखा है।

(दुनिया का सबसे पुराना शहर )

“  शोध अध्ययनों और ऐतिहासिक साक्ष्यों के अनुसार, सातवीं सहस्राब्दी ईसा पूर्व के दूसरे भाग में Damascus को पहली बार बसाया गया था। पूरी दुनिया में बड़े पैमाने पर इतिहासकारों और पुरातात्विक विभाग के लोगों का मानना है कि Damascus ही दुनिया का सबसे पुराना शहर है”।

 यहा मिले पुराने अवशेषों और पुरानी इमारतों और सबूतों से पता चलता है कि यह शहर आज से करीब 11,000 साल पहले बसाया गया होगा और आज के समय में Damascus एक महानगरीय शहरों में से एक है जिसकी कुल आबादी दो मिलियन से अधिक है। इसी के साथ सन 2008 में Damascus को अरब कैपिटल ऑफ कल्चर का नाम दिया गया था। (दुनिया का सबसे पुराना शहर )

  1. त्रिकला, ग्रीस (स्थापित CA। 3000-2001 ईसा पूर्व
त्रिकला, ग्रीस

Trikka के प्राचीन शहर पर निर्मित, त्रिकला मध्य आधुनिक ग्रीस में स्थित है। इस प्राचीन शहर पर कई सरकारों ने राज किया उनमे से मुख्य यूनानियों, फारसियों, मैसेडोनियन, रोमन, बीजान्टिन और ओटोमन्स द्वारा इस शहर को शासित किया गया। और करीब 19 बी शताब्दी में यह शहर ग्रीक शासन काल में आया। 

और इसके बाद इसमे मध्य युग में इस शहर से तुर्क वास्तुकला का नाश कर दिया गया। जो ऐतिहासिक स्थल बचे हैं उनमें एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल, महल और ऐतिहासिक मस्जिद शामिल हैं।(दुनिया का सबसे पुराना शहर )

  1. जेरिको, वेस्ट बैंक – 11,000 साल पुराना

जेरिको दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक माना जाता है। यहा पर बना हुआ किला करीब 6800 ईसा पूर्व का है।और यह बिलकुल साबित हो चुका है कि इस शहर को ही प्राचीन walled city (चारदीवारी शहर ) कहा जाता था। 

इसके अतिरिक्त यहा पर मिलने वाले अवशेषों और सुबूतों के आधार पर शोधकर्ताओं द्वारा यह पुष्टि की गई है कि यह शहर करीब 11,000 साल पुराना है। और इसका सीधा मतलब है कि Jericho दुनिया की के सबसे पुराने ऐतिहासिक शहरों में से एक निश्चित तौर पर गिना जाएगा। (दुनिया का सबसे पुराना शहर )

यह शहर समुद्र तल से नीचे की ओर बसा हुआ है फिर भी यह आज तक बढ़ता ही जा रहा है। यह शुष्क प्रांत है। 

इसी कारण यह दुनिया का इकलौता सबसे नीचा और दुनिया का पुराना शहर है। और आज लगभग 25,000 लोग Jericho को घर बुलाते हैं। (दुनिया का सबसे पुराना शहर )

यह भी पढ़े :दुनिया की सबसे महंगी दवाइयां | DUNIYA KI SABSE MEHNGI DAWAIYA | MOST EXPENSIVE DRUGS 2021

  1. अलेप्पो, सीरिया – 8,000 साल पुराना

अलेप्पो को अलेप्पो गवर्नर की राजधानी माना जाता है। यह शहर बेहद पुराना और सुंदर यह आप यहा का आर्किटेक्चर देख कर ही अंदाजा लगाया जा सकता है। यह शहर करीब 8,000 से अधिक वर्ष पुराना है।  अन्वेषण के दौरान यहां मिले पुरातात्विक अवशेषों से एक तथ्य निकलता है कि मानव बस्तियों के 11,000 ईसा पूर्व में वापस आने के अवशेष यहा पाए गए हैं।(दुनिया का सबसे पुराना शहर )

अलेप्पो, सीरिया

अलेप्पो वास्तव में भूमध्य सागर और मेसोपोटामिया के बीच स्थित है, और इसकी भौगोलिक स्थिति के कारण, यह प्राचीन युग के दौरान एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र (Trade centre) बन गया था ।

देखा जाए यहा सरकार और विद्रोही सेना के साथ युद्ध में कई हज़ारों लोग जान गंवा चुके हैं। और कई लोगों को अपना घर छोड़ कर भागने पर मजबूर होना पड़ा। अलेप्पो 2012 से तबाही का सामना कर रहा है। 

  1. बायब्लोस, लेबनान – 7,000 साल पुराना 

 बेरूत के उत्तर में करीब 44 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह शहर माउंट लेबनान गवर्नमेंट का सबसे पुराना और सबसे बड़ा शहर माना जाता है । इतिहासकारों के मुताबिक यह शहर  8800 और 7000 ईसा पूर्व के बीच यह मनुष्यों द्वारा बसाया गया और तबसे लगातर यह शहर बसता जा रहा है। (दुनिया का सबसे पुराना शहर )

इसी के साथ साथ ही यह शहर UNESCO के द्वारा विश्व धरोहर स्थल (World Heritage Site) घोषित कर दिया गया है।  यह माना जाता है कि ग्रीस में पपीरस का पहला आयात इस शहर में हुआ था।  यह शहर पुरातात्विक आश्चर्य भी है क्युकी यहा मिलने वाले अवशेष की परत के नीचे प्राचीन काल में रहने वाले लोगों के कारण उनके मलबे से कई अवशेष मिलते जा रहे हैं। (दुनिया का सबसे पुराना शहर )

  1. एथेंस, ग्रीस – 7,000 साल पुराना 
एथेंस, ग्रीस

प्राचीन philosophy का घर और पश्चिमी सभ्यता का जन्मस्थान,। एथेंस शहर पुराने होने के साथ साथ कई गहरे राज और इतिहास समेटे हुए है। 

Athens ग्रीस का सबसे बड़ा और पुराना शहर माना जाता है जो कि ग्रीस की राजधानी भी है। 

दुनिया के सबसे पुराने शहर जो सुकरात, प्लेटो और अरस्तू के दिनों से बहुत पहले का है।  यह शहर कम से कम 7,000 वर्षों से लगातार बसा हुआ है।  

एथेंस में सबसे पुरानी  मानवीय उपस्थिति की जानकारी 11 वीं और 7 वीं सहस्त्राब्दी ईसा पूर्व के माना जाता है। और आज यह एक बड़ा शहर बना हुआ है। यह शहर पूरी दुनिया में काफी मशहूर है आए दिन यहा टूरिस्ट ऐतिहासिक धरोहरों को देखने आते हैं। आज के समय में एथेंस को पूरे यूरोप का सबसे पुराना शहर माना जाता है। (दुनिया का सबसे पुराना शहर )

  1. आर्गोस, ग्रीस – 7,000 साल पुराना 

लगभग 7,000 वर्षों से यहा एक शहरी क्षेत्र बसा हुआ है। आर्गोस यूरोप के सबसे पुराने शहर एथेंस के साथ प्रतिस्पर्धा में आता है। यह शहर Argolis में आता है। 

यह शहर काफी लंबे समय तक ताकत में रहा और यह एक ऐसी जगह स्थित है जहां की जमीन बहुत उपजाऊ और उपयोगी है। (दुनिया का सबसे पुराना शहर )

हालांकि यह शहर अपनी तटस्थता के लिए भी जाना जाता है क्युकी ग्रीको-फ़ारसी युद्धों के दौरान आपूर्ति से लड़ने या भेजने से इस शहर ने इनकार कर दिया।

और ऐसे ही कारणों से यह शहर समय की कसौटी पर खरा पूरी तरह खरा उतरा है। 

यहा कई पुरानी इमारतें और पुराना आर्किटेक्चर आज भी देखने को मिलता है। Argos आज भी करीब 22,000 लोगों का घर है। (दुनिया का सबसे पुराना शहर )

यह भी पढ़े :दुनिया की सबसे महंगी घड़ियां | DUNIYA KI SABSE MEHNGI GHDIYA | MOST EXPENSIVE WATCHES IN 2021

  1. सुसा, ईरान – 6,300 वर्ष पुराना
सुसा, ईरान

प्रोटो-एलामाइट का एक बेहद पुराना शहर जो सूसा नाम से जाना जाता है। यह शहर प्राचीन नियर ईस्ट के सबसे महत्वपूर्ण शहरो में से एक है। 

यह शहर टाइग्रिस नदी के करीब है और इसीलिए यह शहर प्राचीन काल का काफी ज्यादा महत्पूर्ण शहर माना जाता है। प्राचीन काल में अधिकतर शहर नदी के करीब ही होते थे ताकि आसानी से कहीं भी आना जाना हो सके। (दुनिया का सबसे पुराना शहर )

ऐसा माना जाता है कि यह शहर एक बार पूरी तरह असीरियों के द्वारा नष्ट कर दिया जाता है। बाद में यह शहर फिर बसाया गया। और फिर फारसी साम्राज्य के दौरान अपने सबसे तरक्की वाले और शानदार दिनों को देखा।(दुनिया का सबसे पुराना शहर )

  1. प्लोवदीव, बुल्गारिया – 6,000 साल पुराना 
प्लोवदीव, बुल्गारिया

प्लोवदीव मूल रूप से एक थ्रेशियन बस्ती थी जिसे यूनानियों के लिए फिलिपोपोलिस के रूप में जाना जाता था, और यह रोमनों के लिए एक प्रमुख शहर था।  यह शहर भी एक समय के लिए ओटोमन्स शासन द्वारा शासित किया गया था।(दुनिया का सबसे पुराना शहर )

इस खूबसूरत शहर का एक सुनहरा और खूबसूरत इतिहास रहा है। इतिहासकारों और पुरातात्विक विभाग द्वारा खोजे गए अवशेषों से इस शहर के 6,000 साल पुराने होने के सबूत मिलते हैं। यह बुल्गारिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इसके साथ ही यह एक महत्वपूर्ण आर्थिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक केंद्र भी है। आज के समय में यहा लाखों के तादाद में ऐतिहासिक धरोहरों को देखने टूरिस्ट यहा आते है ।

  1. एरबिल, इराकी कुर्दिस्तान – 6,000 साल पुराना 
एरबिल, इराकी कुर्दिस्तान

अर्बिल शहर को फारसियों, यूनानियों, रोमनों, मंगोलों और तुर्क तुर्कों द्वारा बसाया  गया है।  शहर के बीच में, एरबिल सिटीडॉल है , जिसे हवलर कैसल भी कहा जाता है, यह एक प्राचीन संरचना है, जो 2,000 ईसा पूर्व की है।  

यह शहर एर्बिल अपने आज के दौर के आधुनिक मॉल, प्राचीन स्थलों के लिए काफ़ी जाना जाता है, और यूनेस्को के द्वारा इस शहर को की विश्व धरोहर घोषित कर दिया गया है। (दुनिया का सबसे पुराना शहर )

Erbil Citadel, जिसे Hawler Castle के नाम से भी जाना जाता है, एक कृत्रिम टीला और Erbil के ऐतिहासिक शहर का केंद्र है, जो अब इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में स्थित है। 

यह भी पढ़े :दुनिया की सबसे महंगी सब्जियां : दाम जानकर रह जायेगे हैरान | DUNIYA KI SABSE MEHNGI SABJIYA 2021

  1. सिडोन, लेबनान – 6,000 साल पुराना 

सिडोन, लेबनान एक बड़ा , समृद्ध इतिहास वाला दूसरा शहर है।  हक़ीक़त में, यह माना जाता है कि इस शहर को लगभग 4,000 ई.पू.  या संभवतः उससे भी पहले 6,000 B.C के आसपास बसाया गया था। और यह शहर इस लहजे से भी महत्वपूर्ण माना जाता है कि यहा पर यीशु, सेंट पॉल और अलेक्जेंडर द ग्रेट सभी का दौरा हुआ था।

बेरूत के दक्षिण में स्थित, यह फीनिशियन शहर अब लेबनान के सबसे बड़े शहरों में से एक है और एक व्यस्त बंदरगाह, सहाड का घर है।  सिडोन का अधिकांश इतिहास आधुनिक इमारतों के नीचे है, जिससे पुरातत्वविदों के लिए खुदाई करना मुश्किल हो गया है;  हालाँकि, यहा कई ऐतिहासिक स्थल मौजूद है और कुछ को खोजना अभी भी बाकी है, जिसमें सिडोन सी कैसल भी शामिल है। (दुनिया का सबसे पुराना शहर )

  1. वाराणसी, भारत – 5,000 वर्ष पुराना 

वाराणसी को भारत का सबसे पुराना शहर माना जाता है। यह शहर खास तौर पर अपनी पुरानी धार्मिक महत्व और मंदिरों के लिए भी जाना जाता है हालाकि उन में से ज्यादातर तोड़ दिए गए। यह पुराना शहर बनारस के नाम से भी जाना जाता है और काफी प्रचलित भी है। हिन्दू धर्म संस्कृति के करीब 2,000 मंदिर आज भी इस पुराने शहर में मौजूद है। 

वाराणसी, भारत

बनारस या काशी के रूप में भी जाना जाने वाला यह शहर उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में गंगा नदी के तट पर स्थित है और 11 वीं शताब्दी ई.पू.  यह शहर दुनिया भर से हिंदू तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को आकर्षित करता है।  (दुनिया का सबसे पुराना शहर )

इस शहर की घुमाव दार गलियों और यहा के स्वादिष्ट पकवान काफी ज्यादा पसन्द किए जाते हैं। बनारस शहर भगवान शिव को समर्पित है। यहा का सबसे पुराना और प्रख्यात मंदिर काशी विश्वनाथ मंदिर पूरी दुनिया में काफी मशहूर है आए दिन यहा टूरिस्टों का ताता लगा रहता है। 

यह शहर करीब 5,000 वर्ष पुराना होने के ऐतिहासिक सबूत मिले हैं बल्कि यह और भी पुराना है इस तरह के अनुमान लगाए जाते हैं। 

बीबीसी के अनुसार, हिंदू किंवदंती के अनुसार, वाराणसी 5,000 साल से अधिक पुराना है और इसे दुनिया का सबसे पुराना शहर माना जाता है, हालांकि बस्ती का प्रमाण लगभग 3,000 साल पहले का है।

यह शहर हिंदुओं के लिए दुनिया का सबसे पवित्र शहर माना जाता है।  पवित्र गंगा नदी के तट पर इसका स्थान भी तीर्थ के महत्वपूर्ण स्थल के रूप में इसकी प्रतिष्ठा में योगदान देता है।(दुनिया का सबसे पुराना शहर )

यह भी पढ़े :दुनिया के सबसे छोटे घर | DUNIYA KE SABSE CHOTE GHAR | TOP 10 MOST SMALL HOUSE’S

  1. यरूशलम, इजराइल – 5000 साल पुराना
यरूशलम, इजराइल

यरूशलम ऐसे शहरों में से एक है जो आज से करीब 4,000 से 5,000 वर्ष पुराने माने जाते हैं। परंतु यह शहर दुनिया में अपना अलग स्थान रखता है क्युकी यहा तीन धर्मों की मिश्रित संस्कृति देखने को मिलती है। यहूदी, ईसाई और इस्लाम यह तीनों धर्मों के ऐतिहासिक श्रोत यहा मिलते है। यरूशलम शहर धर्मिक शहर माना जाता है। और इसके संघर्ष का एक लम्बा इतिहास है। (दुनिया का सबसे पुराना शहर )

इतिहासकार एरिक एच ने लिखा है कि यह शहर कम से कम दो बार नष्ट किया गया है 23 बार इस शहर का घेराव किया गया और 52 बार हमला किया गया। और करीब 44 बार इसपर कब्जा किया गया और खो कर वापस कब्जा कर लिया गया।

इस तरह से यह शहर काफी ज्यादा महत्पूर्ण हो जाता है। इस शहर को पुराने शहर के रूप में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित कर दिया गया है। परंतु फिर भी यहा सरकारों के आपसी टकराव के कारण यह सब सुरक्षित नहीं है। (दुनिया का सबसे पुराना शहर )

इजरायल और फिलिस्तीनी राष्ट्रीय प्राधिकरण दोनों यरूशलेम को अपनी राजधानी के रूप में दावा करते हैं, यह विवाद  “इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष में सबसे अधिक स्पष्ट मुद्दों में से एक” माना जाता है। 

  1. लुओयांग, चीन – 4,000 साल पुराना 
लुओयांग, चीन

मध्यपूर्व और यूरोप में करीब 4,000 वर्ष पूर्व कई पुराने शहरों का निर्माण किया गया था, लेकिन लुओयांग उस समय की अवधि से बाहर है। जो एशिया में सबसे पुराने लगातार बसे हुए शहर के रूप में है।

चाइना के बीच के मैदानी क्षेत्र में बसा यह शहर चीन का सबसे पुराना शहर माना जाता है।

 यह शहर प्राचीन चीन की 7 मुख्य राजधानियों में से एक है और 4,000 साल से लगातर बसता आ रहा है। यह शहर लुओ और यी नदी के चौराहे पर स्थित है और इसकी काफी ज्यादा ऐतिहासिक मान्यता है। इतिहासकारों के अनुसार यह शहर नवपाषाण काल ​​से यह निवास स्थान में रहा है। और यह प्राचीन चीन का भौगोलिक केंद्र माना जाता था। (दुनिया का सबसे पुराना शहर )

  1. प्रयागराज (इलाहाबाद) 1750 ईसा पूर्व

मुगल साम्राज्य काल में इसका पुराना नाम प्रयाग से बदल का इलाहाबाद रख दिया गया था। भारत का दूसरा सबसे पुराना शहर है। दुनिया की सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में यह शहर आता है। 

यह शहर हिंदू धर्मग्रंथों में केंद्रीय भूमिका निभाता है और इसने 17 वीं शताब्दी की शुरुआत में कई साम्राज्यों में बड़ी भूमिका निभाई, विशेष रूप से मुगल साम्राज्य में । (दुनिया का सबसे पुराना शहर )

आज यह शहर एक बड़ा पर्यटन स्थल के रूप में उभर कर आया है और यहा कई बड़े सरकारी कार्यालय भी है। 

दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषण करने वाले शहरो में से एक इलाहाबाद कई महत्वपूर्ण खेल और धार्मिक आयोजन भी करवाता है जिनमें सबसे मुख्य कुंभ का मेला माना जाता है। जिसमें दुनिया के हर जगह से लोग गंगा में डुबकी लगाने आते हैं। कुम्भ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक सम्मेलन है। 

यह शहर हिंदू धर्मिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ शहर है और यहा पर काफी पुरानी इमारतें देखने को मिलती है। 

कैसा लगा आपको यह दुनिया का सबसे पुराना शहर | TOP 15 OLDEST CITY IN THE WORLD (updated 2021)

 लेख ? नीचे कमेन्ट box में कॉमेंट करके जरुर बताये। दुनिया के सबसे पुराने शहर यह लेख आपको पसंद आया है तो इसको शेयर करना ना भूले। 

धन्यावाद।। 

लेख से संबंधित शिकायत और सुझाव नीचे कमेन्ट box में या हमे मेल करके दर्ज करा सकते हैं। कृपया इस जानकारी को सार्वजनिक रूप से शेयर जरुर करे ताकि और लोग भी इस जानकारी का आनंद ले सके। 

यह भी पढ़े :दुनिया की सबसे महंगी साइकिल | TOP 15 MOST EXPENSIVE BICYCLES 2021

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x