दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन 2021 रेल की अधिकतम रफ्तार क्या हो सकती है? क्या आप जानते है कि 2021 में दुनिया की सबसे तेज रफ़्तार से चलने वाली वस्तु क्या है? माना कि ट्रेन हवाई जहाज की तरह समुद्री रास्तो से नहीं गुजर सकती पर इसका यह मतलब तो बिल्कुल ही नहीं है कि ट्रेनों की रफ्तार कम होती है।

जमीन पर अगर दुनिया की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन की बात की जाए तो रफ्तार के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव हुए है। आज के समय में 2021 हाइपर लूप ट्रेन टेक्नोलॉजी दुनिया की सबसे अधिक रफ्तार से चलने वाली ट्रेन है परंतु यह पूर्ण रूप से संचालित नहीं है अभी इसपर और भी काम होना बाकी है। यह हाइपर लूप ट्रेन 1100km/घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। परंतु हाइपर लूप से पहले और इसके बाद दुनिया की सबसे तेज रफ़्तार से चलने वाली ट्रेन कौन सी है? 

दुनिया की सबसे तेज चलने वाली रेलों में अबतक की सबसे ज्यादा रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेन का खिताब जापानी मैग्लेव ट्रेन L0 सीरीज के नाम है जो कि 602km/h की रफ़्तार से चल सकती हैं। 

वास्तविकता में ऐसी कुल 10 ट्रेन है दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से चलने का दावा करती है। और इन सभी ट्रेनों की गति 200km/h से ज्यादा है। इसीलिए आज हमने दुनिया की सभी तेज चलने बाली रेल गाड़ियों की सूची बनाई है और इनकी तुलना के आधर पर हम जानेंगे दुनिया की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन कौन सी है । और इसी कड़ी में हम यह भी जानेंगे की दुनिया की सबसे तेज चलने वाली रेलों की अधिकतम रफ्तार कितनी है? 

Also Read :HYPERLOOP TRAIN KYA HAI ? | फाइटर जेट से दोगुनी तेज है रफ़्तार 1200km/h | WHAT IS HYPERLOOP TECHNOLOGY ?2021

10) Talgo 350

सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन 2021

IMAGE CREDIT: PETER CHRISTENER/WIKIMEDIA COMMONS

देश: स्पेन

टॉप स्पीड : 217 मील प्रति घंटे

 निर्माता: पेटेंट टैल्गो और बॉम्बार्डियर परिवहन के कंसोर्टियम

 ट्रेन की लंबाई: 656 फीट 2 इंच

 उद्घाटित तिथि : फरवरी 2005 

Talgo 350 एक तेज रफ्तार ट्रेन है यह ट्रेन स्पैनिश कंपनी पेटेंट टैल्गो द्वारा बनाई गई है। यह ट्रेन RENFE AVE क्लास 102 नाम के साथ सेवा में शामिल हुयीं थी। यह ट्रेन स्पेन मैड्रिड-बार्सिलोना और मैड्रिड-वलाडोलिड लाइनों के बीच में चलती है। 

ट्रेन  की अनोखी बनावट को देखते हुए लोग इस ट्रेन को पाटो के नाम से भी जानते है, क्योंकि इसकी नाक एक बतख की चोंच से मिलती जुलती है। स्पेन में इस यह ट्रेन 2002 से प्रयोग में थी। निर्माताओं द्वारा यह ट्रेन खास इसीलिए डिजाइन की गयी थी ताकि यह आम ट्रेनों के मुकाबले तेज चले।

आम तौर सभी ट्रेनों का वजन ज्यादा होता है परंतु तेज रफ्तार बनाए रखने के लिए यह ट्रेन काफी हल्के और मजबूत चीजों से बनाई गई है। अब यह ट्रेन दुनिया की सबसे महंगी ट्रेनों  की सूची में 10 बे स्थान पर है।( दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन 2021)

9) AGV Italo, 224 mph, Italy

सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन 2021

IMAGE CREDIT: HOFF1980/WIKIMEDIA COMMONS

देश: इटली

टॉप स्पीड: 224 मील प्रति घंटे(360km/h)

संचालक: नूवो ट्रसपोर्टो वियाजगेटोरी

निर्माता: Alstom

ट्रेन की लंबाई: 433 फीट 0.85 इंच

ओपन डेट : अप्रैल 2012 

AGV सीरीज की पहली ट्रेन AGV ITALO यह अप्रैल, 2012 में लोगों के लिए सेवा में आयी। आधिकारिक सूत्रों से यह यूरोप की सबसे आधुनिक ट्रेन मानी जाती है।इटली के अलग अलग रेल्वे लैन पर रेल की अधिकतम गति 186mph है। हालाकि, यह ट्रेन 224 mph की तेज रफ्तार से चल सकती हैं। मुख्य रूप से यह ट्रेने बहुत कम बोगियों में होती है ताकि इनकी रफ्तार कम ना हो और इनका रख रखाव ठीक तरह से हो सके। 

ट्रेन के भीतर काफी फैली जगह मिल जाती है क्युकी यह रेल permanent magnet synchronous motors (स्थाई चुंबक) का उपयोग करती है। AVG इटालो ट्रेन में सफर करने वाले लोग रोम और नेपल्स के बीच की दूरी सिर्फ एक घंटे में तय कर लेते हैं।।( दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन 2021)

8) Siemens Velaro – 250 mph

इमेज क्रेडिट: NEU-ZWEI / WIKIMEDIA कॉमन्स

देश – स्पेन

शीर्ष गति – 250 मील प्रति घंटे

ऑपरेटर्स: जर्मनी, स्पेन, चीन, यूके, रूस

बिल्डर: सीमेंस

ट्रेन की लंबाई: 656 फीट से 1,280 फीट।

ओपन डेट : 2006

जर्मनी की सीमेन्स कंपनी द्वारा बनाई गई यह ट्रेन दुनिया की सबसे तेज रफ़्तार से चलने वाली conventional ट्रेन है। यह ट्रेन जर्मनी के क्रेफ़ेल्ड-उरडिंगन कारखाने  में विकसित की गई। ।( दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन 2021)

ट्रेन का ज्यादातर सफर बर्फ में होता है और इसलिए यह ट्रेन भीतर से काफी बेहतर ढंग से तैयार की गयी है। 

7) Frecciarosa 1000 – 250 mph

IMAGE CREDIT: TEPTONG/DEPOSITPHOTOS

टॉप स्पीड : 250 मील प्रति घंटे

ऑपरेटर: Trenitalia

निर्माता: AnsaldoBreda और बॉम्बार्डियर परिवहन

ओपन डेट : 25 अप्रैल, 2015

देश: इटली

ट्रेन की लंबाई: 662.73 फीट

इटली में तैयार हुई यह ट्रेन 250 mph की तेज रफ्तार से चल सकती हैं। इस ट्रेन की आधुनिक तकनीक और बनावट इस तरह की है कि यह 250mph की रफ्तार से चलने में सक्षम है। परंतु वर्तमान में यह ट्रेन 190mph की रफ्तार से चलने के लिए प्रमाणित।( दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन 2021)

 की गयी है। यह ट्रेन ETR 400 नाम से भी जानी जाती है। यह ट्रेन लंबी दूरी के तेज रास्तो पर चलती है। 

यह रेल यात्रा के लहजे से काफी सुरक्षित और आरामदायक मानी जाती है। यह ट्रेन पहली बार 25 अप्रैल, 2015 को मिलान से रोम के बीच चली थी। दुनिया के सभी तेज रेलों की तुलना में यह ट्रेन बहुत कम शोर करती है और सीमित कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन करती है इसलिए यह पर्यावरण को बहुत कम नुकसान पहुंचा सकती है।

इसके साथ ही इस ट्रेन की हाई टेक्नोलॉजी इतनी ज्यादा सक्षम है कि चालकों द्वारा या इंसानो द्वारा किसी गलती को भी अपने आप सही कर लेती है। ।( दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन 2021)

6) Fuxing Hao CR 400AF/BF – 260 mp

संचालक: चीन रेलवे कॉर्पोरेशन Kereta Cepat इंडोनेशिया, चीन

देश – चीन

 शीर्ष गति- 260 मील प्रति घंटे

ट्रेन की लंबाई: CR400AF: 685 फीट 8 इंच, CR400BF: 685 फीट 11 इंच

ओपन डेट : जून 2015

निर्माता: CRRC क़िंगदाओ सिफांग, CRRC चांगचुन रेलवे वाहन, CRRC तांगशान रेलवे वाहन

ट्रेन की बॉडी को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह ठोस मजबूती और खास रफ्तार के लिए विकसित की गई है। सन 2007 में, चीन ने आधिकारिक तौर पर बीजिंग शंघाई हाई-स्पीड रेलवे लाइन पर फॉक्सिंग हाओ सीआर 400AF / बीएफ हाई-स्पीड ट्रेन की सेवा शुरू की।  यह ट्रेन बीजिंग से शंघाई होंगकियाओ तक का सफर सिर्फ 4 घंटे में पूरा कर लेती है। 

5) HEMU-430X – 267 mph

सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन 2021

IMAGE CREDIT: MINSEONG KIM/WIKIMEDIA COMMONS

ओपन डेट : May 17, 2012

टॉप स्पीड : 267mph

देश : साउथ कोरिया 

निर्माता: हुंडई रोटेम

 संचालक: कोरायल

 ट्रेन की लंबाई: 484 फीट

निर्माण के समय इस ट्रेन की अधिकतम गति 430km/h नापी गयी थी। यह एक साउथ कोरियन ट्रेन है, जिसकी रफ्तार 267mph है। इस तरह से साउथ कोरिया दुनिया का चौथा ऐसा देश बन जाता है, जिसके पास हाई स्पीड ट्रेन है। 

Also read :दुनिया की सबसे महंगी साइकिल | TOP 15 MOST EXPENSIVE BICYCLES 2021

4) Shanghai Maglev – 268 mph 

IMAGE CREDIT: LUCIDWATERS/DEPOSITPHOTOS

देश: चीन

शीर्ष गति : 268 मील प्रति घंटे

ऑपरेटर: शंघाई मैग्लेव परिवहन विकास कं, लिमिटेड

निर्माता: सीमेंस और ThyssenKrupp का एक संयुक्त उद्यम

ट्रेन की लंबाई: 18.02 mi

ओपन डेट : 31 दिसंबर, 2002

शंघाई Maglev एक MAGNETIC LEVITATION ट्रेन है, जो शहर के दिल पुडोंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुँचने में मदद करती है। इसकी आश्चर्यजनक रफ्तार लोगों को काफी प्रभावित करती है। लोग इसमे सिर्फ इसलिए भी सफर करना चाहते हैं क्युकी यह दुनिया की सबसे तेज रफ़्तार से चलने वाली ट्रेनों में से एक है। 

2003 तक यह दुनिया की सबसे तेज रफ़्तार से चलने वाली ट्रेन मानी जाती थी।।( दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन 2021)

 इसकी पुष्टि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज किया गया था। यह ट्रेन बहुत ही कम ऊर्जा का उपयोग करती है। यह ट्रेन पटरी को नहीं छूती बल्कि ऊपर ही रहती है इसलिये ध्वनि प्रदुषण भी बहुत कम ही होता है। अंदर से यह पूरी तरह से किसी हवाई जहाज जैसी प्रतीत होती बिल्कुल साफ़ सुथरी और आरामदायक। ।( दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन 2021)

यह भी पढ़े :दुनिया की 15 सबसे महँगी कार 2021 | TOP 15 MOST EXPENSIVE CAR IN THE WORLD

3) Harmony CRH 380A – 302mph 

Harmony CRH 380A - 302mph

IMAGE CREDIT: JUCEMBER/WIKIMEDIA COMMONS

 देश: चीन

शीर्ष गति: 302.0 मील प्रति घंटे

संचालक: चाइना रेलवे

निर्माता: CRRC क़िंगदाओ Sifang

ट्रेन की लंबाई: 666 फीट

ओपन डेट : 2010

चीन की यह ट्रेन 217 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। और वाणिज्यिक सेवा में अधिकतम 236 मील प्रति घंटे की गति से चलती है। 

यह ट्रेन नियमित रूप से शंघाई और नानजिंग के बीच के चलती है।  इसके अतिरिक्त, ट्रेन का यह डिजाइन वायुगतिकीय दबाव (aerodynamic pressure) को कम करने के लिए बनाई है।  यात्रियों के मुताबिक यह ट्रेन कंपन-मुक्त और अधिक आरामदायक है। रेल के अगले हिस्से में हल्के अल्यूमीनियम के साथ और हल्की धातुओं का उपयोग किया गया है, जिससे रफ्तार बड़ाई जा सके।

यह ट्रेन 500 यात्रियों को ले जाने की क्षमता रखती है। ड्राइवर के केबिन के पास खास तरह का दार्शनिक स्थल बनाया गया जिसकी मदद से यात्री सुन्दर दृश्यों को देख पाते हैं। ।( दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन 2021)

2) TGV POS – 357.2 mph 

सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन

IMAGE CREDIT: NORBERT HÜTTISCH/WIKIMEDIA

 देश- फ्रांस

शीर्ष गति – 357.2 मील प्रति घंटे

ऑपरेटर – फ्रांसीसी राष्ट्रीय रेल कंपनी एसएनसीएफ

निर्माता: Alstom

ट्रेन की लंबाई: 657 फीट

ओपन डेट : 2006

 फ्रांसीसी राष्ट्रीय रेल कंपनी (एसएनसीएफ) के लिए ALSTOM ने इस TGV ट्रेन का निर्माण किया।  इसके अतिरिक्त यह ट्रेन साउथ जर्मनी और स्विट्जरलैंड को जोड़ती है। स्विट्जरलैंड में यह ट्रेन , पेरिस से आते हुए बेसल से ज्यूरिख और वलोरबे से लॉज़ेन लाइन तक जाती है। 3 अप्रैल 2007 में यह ट्रेन दुनिया की सबसे तेज रफ़्तार से चलने वाली ट्रेन मानी जाती थी। 

यह ट्रेन फ्रांस ने 2006 में शुरू की। इसके अलावा, फ्रांस ने 1981 में पेरिस से जिनेवा यात्रा कार्यक्रम में पहली TGV ट्रेन शुरू की। ।( दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन 2021)

यह भी पढ़े :दुनिया की सबसे महंगी घड़ियां | DUNIYA KI SABSE MEHNGI GHDIYA | MOST EXPENSIVE WATCHES IN 2021

1)L0 Series Maglev – 375 mph

दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन 2021

IMAGE CREDIT: MARYLAND GOVPICS/WIKIMEDIA COMMONS

देश: जापान

शीर्ष गति: 375 मील प्रति घंटे

संचालक: जेआर सेंट्रल

निर्माता: मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज, निप्पॉन शारियो

ट्रेन की लंबाई: 980.971 फीट

ओपन डेट : नवंबर 2012

लंबी नाक जैसी बनावट बाली L0 Series Maglev ट्रेन दुनिया की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है । इसकी लंबाई 49 फुट है। इसकी यह अनोखी बनावट खिंचाव को कम करती है साथ ही यह रफ्तार को बढ़ाती है और ईधन की खपत को कम करती है। अमूमन यह ट्रेन 375mph पर चलती है। इसकी यह रफ्तार 21 अप्रैल 2015 को नापी गयी थी। 

इस ट्रेन के अतरिक्त एक ट्रेन और है, जिसकी अधिकतम रफ्तार 361mph है । MLX01 यह एक और Japanese Maglev ट्रेन है ।यह 2003 में चालू हुयी ।यह दुनिया की सबसे तेज कमर्शियल ट्रेन है ।यह टोक्यो से ओसाका के बीच चलती है। यह ट्रेन सिर्फ 40 min में 178 मील की दूरी तय करके टोक्यो से नागोया तक पहुचा देती है। ।( दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन 2021)

जाने से पहले 

यह दुनिया की कुछ सबसे आधुनिक और सबसे तेज रफ़्तार से चलने वाली ट्रेनों के नाम थे। क्या आप जानते है? कि उत्तरी अमेरिका में अभी तक कोई फास्ट ट्रेन सिस्टम नहीं है। 

हालांकि अफ्रीका में एक तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन है जो कैसाब्लांका-तांगियर लिंक पर चलती है। इसकी रफ्तार 200 मील प्रति घंटे की है। और यह ट्रेन इस सूची में 11 वे स्थान पर आएगी। ।( दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन 2021)

भारत दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क वाला देश है। यहा भी हाल ही में ड्राइंग बोर्ड पर एक प्रतिष्ठित मुंबई-अहमदाबाद परियोजना है।

यह भी पढ़े :डरना नहीं क्युकी ये है, दुनिया के सबसे खतरनाक पुल | DUNIYA KE 20 SABSE KHATARNAK PUL | (TOP 20)

दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन 2021 | TOP 10 MOST FASTEST TRAIN IN THE WORLD लेख कैसा लगा? जरुर बताए। 

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x