दुनिया के सबसे खतरनाक पुल | DUNIYA KE 20 SABSE KHATARNAK PUL | (TOP 20) 

जी हाँ! डरना यहा बिल्कुल मना है क्युकी यह दुनिया के सबसे खतरनाक पुल है। जब इंसानो द्वारा ये पुल बनाए गए थे तो कोई यह कामना भी नहीं कर सकता था कि दुनिया ऐसी बेहद खतरनाक और तंग जगहों पर कोई पुल भी बनाए जा सकते हैं। परंतु हमारी सोच को गलत साबित करते हुए लोगों ने यह पुल बनाए। इनमें से कुछ पुल इतने आश्चर्यजनक और खतरनाक है कि इन पुलों को दुनिया के सबसे खतरनाक पुल माना गया है। 

अगर रोमांच आपकी जिंदगी से गायब हो गया है तो आपको यह खतरनाक और डरावने पुल जरूर देखना चाहिए यह पुल इतने डरावने है कि इंसान इनसे निकलते समय लोग भगवान को याद करते है। कमजोर दिल वाले या दिल के मरीजों और ऐसे लोग जिन्हें ऊचाईयों से डर लगता है उनका तो यहा से निकलना प्रतिबंधित ही है। 

रस्सी और अलग अलग पेचीदा संरचनाओं से निर्मित यह खतरनाक पुल दुनिया के सबसे चर्चित और डरावने पुल माने जाते हैं। 

यहा से गुजरने वाले व्यक्ति सिर्फ ऐसे ही होते है जिन्हें रोमांचक मुकाबले करने में आनंद आता है और कहीं कहीं तो लोगों को यहा से निकलना एक मजबूरी होता है और कारण यह है कि उस पार जाने का कोई और रास्ता नहीं होता। 

इनमें से ज्यादातर पुल चोटियों पर बने होने के कारण अधिक खतरनाक रूप ले लेते है। इनमें से कुछ पुल तो 10,000 m से अधिक ऊँचे है। तो चलिए आज हम जानते है, दुनिया के 20 सबसे खतरनाक और डरावने ब्रिज के बारे में।( दुनिया के सबसे खतरनाक पुल)

दुनिया के सबसे खतरनाक पुल :

  1. हुसैनी हैंगिंग ब्रिज
  2. कोइलिंग ड्रैगन पाथ
  3. ट्रिफ्ट ब्रिज
  4. टिटलिस क्लिफ वॉक, स्विट्जरलैंड
  5. कुंडिंस्की पुल
  6. इया घाटी के बेल पुल
  7. एशिमा ओहाशी ब्रिज
  8. आकाश में प्लैंक रोड
  9. लैंगकॉवी स्काई ब्रिज, मलेशिया
  10. झांगजियाजी ग्लास ब्रिज, चीन
  11. एगुइल डु मिडी पुल
  12. ककुम कैनोपी बाल्क 
  13. घासा का हैंगिंग ब्रिज
  14. छागम ब्रिज, अरुणाचल प्रदेश
  15. ब्रेव मैन ब्रिज, चीन
  16. सोची स्काईब्रिज, रूस
  17. कैपिलानो सस्पेंशन ब्रिज, कनाडा
  18. कुसमा बुंगी फुटब्रिज, नेपाल
  19. क्यूसेवाका ब्रिज, पेरू
  20. तिब्बती ब्रिज, इटली

तो दोस्तों ये है दुनिया के 20 सबसे खतरनाक और डरावने ब्रिज और अब इनके बारे में थोड़ा विस्तार से जानते है। 

1# हुसैनी हैंगिंग ब्रिज – पाकिस्तान 

हुसैनी हैंगिंग ब्रिज
हुसैनी हैंगिंग ब्रिज

स्थान – हुंजा घाटी, पाकिस्तान

ऊँचाई: लगभग 120 फ़ीट (35 मीटर से अधिक)

लंबाई: लगभग 650 फीट (6,956 मीटर या 6.9 किमी)

बेशक हुसैनी हैंगिंग पुल दुनिया का सबसे खतरनाक पुल है ।क्यों है यह आप देख ही सकते हैं। आपके दोनों पैर रख सके इतनी जगह भी नहीं होती और कदमों के बीच में इतनी चौड़ाई है कि कोई भी व्यक्ति जरा सा चुका तो नीचे गिरेगा और अपने प्राणों से हाथ धोएगा। 

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह खतरनाक पुल एक बार मौसमी कारण से 2011 में क्षतिग्रस्त होकर टूट चुका था और उसके बाद इसका निर्माण द्वारा किया जा रहा है। 

जब तक यह पुल तैयार नहीं होता तब तक मौजूदा लटकने वाला पुल हवा में बहता हुआ बेहद तंग तरह के पुलों से स्थानीय लोग मजबूर होते है। ( दुनिया के सबसे खतरनाक पुल)

2# कोइलिंग ड्रैगन पाथ

कोइलिंग ड्रैगन पाथ
कोइलिंग ड्रैगन पाथ

स्थान – हुनान, चीन

ऊँचाई – करीब 4,600 फीट 

लंबाई – 328 फीट

हुनान चीन में स्थित यह पुल दुनिया के सबसे खतरनाक पुलों में से एक है। इस पुल से गुजरना किन्ही हल्के जिगर वाले लोगों का काम नहीं है। गुर्दा मुह में आता है जब आप नीचे देखते है। सिर्फ ऊँचा होना ही इस को रोमांचक और खतरनाक नहीं बनाता अस्ल डरावना पल तो तब होता है जब सैलानी इस पुल से गुजरते हुए नीचे देखते है क्युकी यह पूरा पुल पारदर्शी कांच का बना हुआ है जो इसको और भी ज्यादा खतरनाक बना देता है। 

झांगजियाजी नेशनल फॉरेस्ट पार्क में चीन के तियानमेन माउंटेन के शिखर के पास स्थित, यह भयानक आकाश मार्ग पुल 328 फीट लंबा और केवल 5 फीट चौड़ा है। ( दुनिया के सबसे खतरनाक पुल)

इसकी चौड़ाई कम होने के कारण यह बेहद तंग हो जाता है। 

हुनान प्रांत के पास पहाड़ी मनोरम दृश्य है और पूरी दुनिया से लोग घूमने आते परंतु फिर भी यह खतरनाक पुल सभी लोगों के लिए नहीं है। ऊँचे ऊँचे पहाड़ों के बीच गुज़रता यह ब्रिज लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है परंतु इसको पार करने का सामर्थ्य हर इंसान नहीं जुटा सकता। ( दुनिया के सबसे खतरनाक पुल)

3# ट्रिफ्ट ब्रिज

ट्रिफ्ट ब्रिज

 स्थान: स्विस आल्प्स, स्विट्जरलैंड

 ऊंचाई: 325 से ज्यादा (100 मीटर)

 लंबाई: करीब 590 फीट (लगभग 180 मीटर)

स्विस अल्प में स्थित यह पुल suspension पुल है जो कि हवा में झूलता रहता है। यहा से निकलते समय glacier  का पूरा दृश्य देखने को मिलता है जो कि काफ़ी ज्यादा भयभीत कर देने वाला दृश्य होता है। तेज हवाओ के बीच जब आप इस पुल पर होते है तो आपको ईश्वर को याद किए बिना इस पुल से नहीं गुजर सकते। 

पुल को देखकर, लोग डर जाते हैं कि एक मजबूत हवा का झोंका इस बेहद पतले पुल को उल्टा सकता, हालांकि, तथ्य के रूप में, यह पुल काफी सुरक्षित है।( दुनिया के सबसे खतरनाक पुल)

यह भी पढ़े :भारत के 10 सबसे महंगे स्कूल | Bharat Ke 10 Sabse Mehnge School | Top 10 Most Expensive Schools In India

4# टिटलिस क्लिफ वॉक, स्विट्जरलैंड

स्थान: एंगेलबर्ग, स्विस आल्प्स

ऊंचाई: लगभग 10,000 फीट (3,000 मीटर से अधिक)

लंबाई: 320 फीट (लगभग 100 मीटर)

2012 दिसम्बर में बना यह पुल , स्विट्जरलैंड में प्राप्त किए जा सकने वाले कुछ बेहतरीन दृश्य दिखाता है। हालांकि यह पुल काफी सुरक्षित है पर फिर भी इसपर से गुजरने पर आपका डर कम नहीं हो सकता। 

आकड़ों की माने तो यह पुल 120 मील / घंटे की हवाओं का सामना कर सकता है। हालांकि यह अबतक 193 मील / घंटा की तेज रफ्तार हवाओं का भी सामना कर चुका है। 

किसी साफ़ दिन में सैलानी यहा से galcier और इटली तक का मनोरम दृश्य देखने का लुफ्त उठा पाते हैं। 

इस पुल के निर्माण में 6 महीने का समय लगा था। ( दुनिया के सबसे खतरनाक पुल)

#5 कुंडिंस्की पुल

दुनिया के सबसे खतरनाक पुल

स्थान – कुआंडा, रूस

लंबाई -? 

रूस के कुंआडा में बना यह पुल आधिकारिक रूप से ईस्तेमाल के लिए बंद किया जा चुका है परंतु लोग फिर भी इससे गुजरने का जोखिम उठाते है। 

इस बेहद संकरे पुल का निर्माण करीब 32 साल पहले हुआ था। और इसकी म्यांद खत्म हो चुकी है। बिना किसी सहायक पट्टी, काफ़ी पतला, और बर्फीली हवाओ के चलते यह पुल और भी ज्यादा भया भय हालात पैदा करता है। 

परंतु रोमांच के सौदागर यहा से गुजरने में चूकते नहीं है। ( दुनिया के सबसे खतरनाक पुल)

लोगों के लिए यहा से गुजरना किसी बहुत बड़ी जंग जीतने जैसा अनुभव कराता है। 

यह भी पढ़े :दुनिया की सबसे महंगी सब्जियां : दाम जानकर रह जायेगे हैरान | DUNIYA KI SABSE MEHNGI SABJIYA 2021

#6 इया घाटी के बेल के पुल

दुनिया के सबसे खतरनाक पुल

स्थान: इया घाटी, जापान

लंबाई -? 

जापान में इया घाटी में 3 बेल के पुलों का निर्माण आज से करीब 900 वर्ष पहले हुआ था। देखा जाए तो यह पुल सिर्फ लकड़ी के ईस्तेमाल से बनाय गए थे।. इनमें लकड़ी के पाटों का उपयोग किया गया है जो कि 10 इंच की दूरी पर लगी हुयी है। 

और यह पाट दो बेलों के साथ लपेटे गए है जिससे दोनों ही तरफ इन लकड़ी के पाटों को एक दूसरे से मजबूती से जोड़े रखते हैं। इसके बाद बेलों की मदद से दोनों तरफ railing तैयार की गई है। 

अब इनमें कितनी मजबूती है इसका अंदाजा लगाया जाना मुश्किल ही है। अगर कोई इस पुल से नीचे गिरा तो वह 46 फुट गहरी खाई की दरारों में जाकर गिरेगा। ( दुनिया के सबसे खतरनाक पुल)

#7 एशिमा ओहाशी ब्रिज

स्थान: मात्सुए और सकाइमिनटो, जापान

लंबाई -? 

यह अजीब बनावट का पुल चालकों के लिए काफ़ी अटपटा साबित होता है। जापान में बना यह पुल दुनिया में अपनी अनोखी बनावट के लिए काफी मशहूर है। 

ओहाशी ब्रिज मत्स्य और शकिनमैटो शहरों को जोड़ता है।( दुनिया के सबसे खतरनाक पुल)

यह बेहद ऊँचा नीचा इसलिए है, एक तरफ 6.1 ढाल और दूसरी ओर 5.1 के कारण है। इसकी इतनी ऊँचाई की वजह साफ़ है क्युकी इसके नीचे से गुजरने वाले जहाज आसानी से गुजर सके यदि इसकी ऊँचाई कम होती तो यह मुमकिन नहीं हो पाता। 

#8 आकाश में प्लैंक रोड

स्थान: माउंट हुआ, चीन

लंबाई – 7000 फुट 

आप कितने भी हिम्मती हो पर इस पुल को पार करते समय आपकी हिम्मत जबाब दे ही जायेगी। चाइना के माउंट हुआ प्रांत में स्थित यह पुल दुनिया के सबसे खतरनाक पुलों में से एक माना जाता है। 

इस पुल के किनारे लकड़ी के तख्तों से बने हुए है। इसकी लंबाई इतनी अधिक है कि अगर यहा से गिरते है तो आप 7000 फुट गहरी खाई की दरारों में जाकर गिरेंगे ।( दुनिया के सबसे खतरनाक पुल)

तख्तों को पार करने के लिए, आप अपने दोनों हाथो से रस्सी को पकड़ने की आवश्यकता होती है। जब आप इस पुल को पार कर रहे होते है और उसकी दूसरी तरफ से कोई और व्यक्ति आ रहा हो तो समस्या और जटिल हो जाती है। 

#9 लैंगकॉवी स्काई ब्रिज, मलेशिया

स्थान: लैंगकॉवी, मलेशिया

लंबाई – 410 फुट 

ऊंचाई – समुद्र तल से 2000 फिट 

सिर्फ एक pylon पर टिका है पुल मलेशियन आइसलैंड लैंगकॉवी का 360° का पूर्ण दृश्य देता है। लैंगकॉवी स्काई ब्रिज माउंट मैट सिनसैंग पर 410 फीट फैला है। 

इस पुल के बीच में जगह जगह पर बड़े बड़े काँच के टुकड़े लगे हुए हैं जिनकी वजह से आप नीचे की गहराई का दृश्य भी देख सकते है। जब यहा तेज हवायें चलती है उस समय यहा आना प्रतिबंधित कर दिया जाता है। 

यह पुल 2005 में खोला गया था परंतु 2012 और 2015 में बंद कर दिया गया था इसके सुधार के लिए। ( दुनिया के सबसे खतरनाक पुल)

#10 झांगजियाजी ग्लास ब्रिज, चीन

दुनिया के सबसे खतरनाक पुल

स्थान – चाइना 

बेशक आपको यह नाम पढ़ने में अटपटा लग रहा होगा क्युकी यह नाम चायनीज भाषा में है और अगर इसका उच्चारण हम हिन्दी भाषा या इंग्लिश में करे तो इसका अर्थ होता है “क्लाउड स्काई क्रॉसिंग” जो कि दुनिया के सबसे खतरनाक पुलों में से एक माना जाता है। हिंदी भाषा में इसका अर्थ होता है बदलो और आसमानी को पार करने के लिए एक पुल। ( दुनिया के सबसे खतरनाक पुल)

जैसा कि आप देख सकते हैं यह पुल रोमांच से भरपूर बेहद खतरनाक और डरावना है। इसके तल पर काँच का फर्श है जो आपको नीचे की खाईओ का पारदर्शी दृश्य प्रदान करता है और यही बात है जो इसको और भी रोमांचक और खतरनाक बनाती है। पुल की ऊँचाई काफी ज्यादा है दुर्घटनाग्रस्त होने पर बचने के लिए कोई साधन नहीं है। हालांकि यह काफ़ी मजबूती से बनाया गया है और समय समय पर इसकी मरम्मत और जाँच होती रहती है। इस पुल के ऊपर एक साथ 800 लोग जा सकते हैं और यह दो पहाडियों को जोड़ता है। 

11# एगुइल डु मिडी पुल

दुनिया के सबसे खतरनाक पुल

स्थान: फ्रेंच आल्प्स

ऊंचाई – समुद्र तल से 12, 500 फुट 

पुल पर खड़े होकर यह दृश्य देखना बिल्कुल भी आम नहीं है। यह छोटा सा पुल वास्तविकता में दुनिया के सबसे ऊँचे पुलों में से एक है। ( दुनिया के सबसे खतरनाक पुल)

#12 ककुम कैनोपी बाल्क 

दुनिया के सबसे खतरनाक पुल

स्थान – काकुम राष्ट्रीय उद्यान, घाना

दोस्तों यह पुल दुनिया भर के सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र है। लोगों को पेड़ के ऊपर बने इस पुल की संरचना काफ़ी प्रभावित करती है। 

असल में यह पुल बनाने के पीछे मकसद भी यही था कि लोग इसे देखने आये। यह पुल 1995 में बनाया गया था। यह झूलता हुआ पुल जब तेज हवाएं चलती है तो बेहद रोमांचक एहसास दिलाता है। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से इसके नीचे एक नेट लगाया गया यदि अकस्मात कोई घटना होती है तो नेट फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। ( दुनिया के सबसे खतरनाक पुल)

यह पुल एक साथ साथ पुलों का संग्रह है इसके सहारे आप पूरे वन्य जीवों को और पार्क की सुंदरता को काफ़ी अच्छे से देख पाते हैं। 

#13 घासा का हैंगिंग ब्रिज

घासा का हैंगिंग ब्रिज

स्थान: घास, नेपाल

ऊंचाई: लगभग 450 ग्राम (130 मीटर से अधिक)

लंबाई: लगभग 1,500 फीट (450 मीटर से अधिक) – 

एक खतरनाक लटकता हुआ पुल जो किसानों द्वारा उनके परिवारों और बाजारों में उपज पहुंचाने के लिए बनाया गया था।  परंतु मानो या ना मानो, इस पुल का उपयोग इंसानो से ज्यादा गायों, गधों और बकरियों जैसे जानवरों द्वारा किया जाता है। जब इसे पहली बार बनाया गया तब इसको बनाने का का कारण था कि इस क्षेत्र में मवेशियों के कारण होने वाली भीड़ को कम किया जा सके। ( दुनिया के सबसे खतरनाक पुल)

#14 छागम ब्रिज, अरुणाचल प्रदेश

छागम ब्रिज, अरुणाचल प्रदेश
छागम ब्रिज, अरुणाचल प्रदेश

स्थान: मुकुट ग्राम, अरुणाचल प्रदेश

ऊँचाई: लगभग 1,000 फ़ीट (300 मीटर)

लंबाई: 300 फीट (100 मीटर)

1420 और 1421 के बीच बनाया गया यह पुल। तांग्टन ग्यालपो नामक वास्तुकार द्वारा निर्मित किया गया था जो बहुत पहले दलाई लामा के शिष्य थे।  यह पुल एक बड़ी दूरी को कवर करने के लिए बनाया गया था जब यूरोप में अन्य लोग उस समय सिर्फ 20 मीटर की दूरी पर थे,और आगे आने में सक्षम नहीं थे। ( दुनिया के सबसे खतरनाक पुल)

यह भी पढ़े :दुनिया के सबसे छोटे कुत्ते | सबसे छोटी नस्ल के कुत्ते |DUNIYA KE 10 SABSE CHOTE KUTTE

#15 ब्रेव मैन ब्रिज, चीन

ब्रेव मैन ब्रिज, चीन
ब्रेव मैन ब्रिज, चीन

स्थान: हुनान, चीन

ऊंचाई: लगभग 600 ग्राम (180 मीटर से अधिक)

लंबाई: लगभग 1000 फीट (300 मीटर) 

जैसा कि इसके नाम से ही आप समझ पा रहे होंगे कि यह पुल कितना खतरनाक हो सकता है। इस पुल का नाम ही बहादुर आदमी पुल है यानि कि अगर आप बहादुर है तो ही इस पुल से गुजरे तो ही अच्छा है। 

हालाकि चीन में यह पुल हाओहान किआओ नाम से जाना जाता है जो कि शिन्यूज़हाई राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है।

 यह देश का एक और कांच का पुल है जो किसी के भी पैर को कंपकंपा देता है। लोग यहा से गुजरते समय नीचे जरूर देखते है और उनके होश ना उड़े ऐसा सम्भव ही नहीं है। यह पुल दो चोटियों को जोड़ता है। ( दुनिया के सबसे खतरनाक पुल)

#16 सोची स्काईब्रिज, रूस

सोची स्काईब्रिज, रूस
सोची स्काईब्रिज, रूस

 स्थान: सोची, रूस

 ऊंचाई: 680 फीट (207 मीटर)

 लंबाई: 1,400 फीट (439 मीटर)

क्रास्नाया पॉलीआना घाटी पर स्थित यह पुल एक समय में अधिकतम 30,000 लोगों को ले जा सकता है।  पुल में बंजी जंपिंग साइट भी है जिसकी मदद से आप 650 फीट नीचे गोता लगा सकते हैं।  यह 2014 में खोला गया था, उसी समय जब रूस के सोची में ओलंपिक आयोजित किए गए थे।( दुनिया के सबसे खतरनाक पुल)

यह भी पढ़े :दुनिया के सबसे बड़े पानी के जहाज | LONGEST SHIPS IN THE WORLD | TOP 10 SHIPS 2021

#17 कैपिलानो सस्पेंशन ब्रिज, कनाडा

दुनिया के सबसे खतरनाक पुल

 स्थान: उत्तर वैंकूवर, कनाडा

 ऊंचाई: 230 ग्राम (70 मीटर)

 लंबाई: 460 फीट (140 मीटर)

यह पुल ऐतिहासिक पुल इतिहास के लहजे से भी लोगों को काफी आकर्षित करता है। 1889 में बना यह पुल लोगों के लिए 1890 में खोल दिया गया था। यह पुल को कैपिलानो नदी को पार करने वाले पर्यटकों और आगन्तुकों के लिए सफर आसान करने के लिए बनाया गया था और हर साल यह खतरनाक पुल 12 लाख से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करता है।  यह पुल निजी तौर पर स्वामित्व में है और यहा से गुजरने के लिए प्रवेश शुल्क देना होता है। ( दुनिया के सबसे खतरनाक पुल)

#18 कुसमा बुंगी फुटब्रिज, नेपाल

कुसमा बुंगी फुटब्रिज, नेपाल

स्थान: कुसमा, प्रभात, नेपाल

ऊंचाई: 650 से अधिक फुट (200 मीटर)

लंबाई: 1,600 फीट (लगभग 500 मीटर)

कुसमा बुंगी फुटब्रिज दुनिया के सबसे ऊंचे और लंबे पुलों में से है और यह पुल बंजी जंपिंग के लिए भी दुनिया भर में मश्हूर है। यह पुल 2019 में खोला गया। इस पुल का डिज़ाइन रूस के सोची स्काईब्रिज से काफी मिलता-जुलता है, जिसका उल्लेख ऊपर भी किया गया है।  ( दुनिया के सबसे खतरनाक पुल)

यहा आने वाले लोग अक्सर 2 या चार कदम चलकर पीछे लौट आते है इसे पार करने के लिए हिम्मत और दिल का मज़बूत होना जरूरी है। 

#19 क्यूसेवाका ब्रिज, पेरू

क्यूसेवाका ब्रिज, पेरू

स्थान: कुस्को, मलेशिया

ऊंचाई: 60 फीट (18 मीटर से अधिक)

लंबाई: 100 फीट (36 मीटर)

इनको केशवा चाका पुल भी कहा जाता है और कहा जाता है कि यह दुनिया में इंकान गंडोवेन पुल के उदाहरणों में से अंतिम है। 

यह पुल घास को बुनकर बनाया गया है। जो कि इस पुल को एक अलग रोमांच और खतरे पर पहुंचाती हैं। कहा जाता है कि इस पुल को पारंपरिक इंकान समारोह के साथ आशीर्वाद दिया गया था, यही कारण है कि यह अभी भी बहुत अच्छी स्थिति में है। फिर भी घास से बने इस पुल पर गुजरने का जोखिम उठाना हर किसी के बस की बात नहीं है। ( दुनिया के सबसे खतरनाक पुल)

#20 तिब्बती ब्रिज, इटली

तिब्बती ब्रिज, इटली
तिब्बती ब्रिज, इटली

 स्थान: Viale Genevris, Claviere, इटली

ऊंचाई: लगभग 400 फुट (120 मीटर से अधिक) 

लंबाई: 1,300 फीट (400 मीटर)

यह पुल दुनिया का सबसे लंबा सिंगल-स्पैन ब्रिज है ।यह पुल बेहद खतरनाक है। लेकिन चिंता न करें, हुसैनी हैंगिंग ब्रिज, पाकिस्तान के विपरीत, यहां आप एक हार्नेस के साथ एक ज़िप लाइन में बंद हो जाएंगे,  जिससे आपका डर तो कम नहीं होगा पर सायद थोड़ी सुरक्षा बढ़ जाती है। कितने भी हिम्मती लोग हो पर खतरनाक पुल से गुजरने के लिए उन्हें डर के साय में रहना ही होता है। 

दुनिया के सबसे खतरनाक पुल खतरनाक होने के साथ साथ काफ़ी डरावने है। यदि आप खुदको हिम्मती समझते है तो एक बार यहा घूमने जरुर जाए और आपको हिम्मत जबाब दे देगी। 

उम्मीद है आपको जानकारी पसन्द आयी होगी। 

यह भी पढ़े :दुनिया का सबसे महँगा खाना | (सबसे महंगे खाद्य पदार्थ) TOP 16 DUNIYA KE SABSE MEHNGE FOOD ITEM’S 2021

डरना नहीं क्युकी ये है, दुनिया के सबसे खतरनाक पुल | DUNIYA KE 20 SABSE KHTARNAAK PUL | (TOP 20) लेख कैसा लगा कमेन्ट करके जरूर बताये लेख से संबंधित शिकायत और सुझाव नीचे कमेन्ट box में या हमे मेल करके दर्ज कराए।

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x