बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण | बुद्धि क्या है ? क्या आप एक बुद्धिमान व्यक्ति है? क्या आप समझदार व्यक्तित्व वाले इंसान है? ये सवाल ऐसे है, जिनके जवाब आपको मिल भी जाए तो भी आपको संतुष्टि नहीं होती और होनी भी नहीं चाहिए क्योंकि यदि आप किसी दूसरे व्यक्ति के दिए हुए जवाब से संतुष्ट होते तो यह तो एक मूर्खता की निशानी ही है।

हाँ इतना जरूर है, कि आप एक परिपक्व व्यक्तित्व वाले इंसान हो तो ही आप इस तरह के सवालों के जवाब ढूँढ पाएँगे। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

यह भी पढ़े :अपने बिछड़े प्यार को पाने के उपाय | अपने EX LOVER का दिल जीते | Get Your Ex Back

“कितना अच्छा हो कि यदि, आप सोने की जगह बुद्धि को चुनें और चांदी की जगह समझदारी को।” 

लिखा हुआ यह वाक्य किसी ऋषि द्वारा कहा गया था और प्राचीन भारतीय वैदिक काल में इस बात का मोल अमूल्य था परंतु आज की इस बे ढंग की दुनिया में इस विचार की कोई कीमत नहीं है। लोग पैसे को महत्व अधिक देते है और बुद्धि को कम और आखिरी में पछताते है। बड़े बड़े घरों में रहते हैं जिसमें दुनिया की हर सामान और सुविधाएं उपलब्ध है पर फिर भी उन घरों में एक चीज खाली रहती है वह है उनके खाली उदास दिल? 

एक बुद्धिमान व्यक्ति हमेशा यह जानता है कि उसकी असली खुशी किसमें है आखिर वह कब संतुष्ट होगा, उसकी हद क्या है, यहा तक कि उसको यह भी पता होता है कि उसका सबसे बड़ा दुख उसे कितना दुख पहुंचा सकता है और उसका समाधान क्या है। 

क्या आपने कभी विचार किया कि आप खुद अपने बारे में कितना जानते हैं? विचार करे… और कॉमेंट बॉक्स में हमे लिखकर बताएं। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

आपकी समझ में :

 बुद्धि क्या है?

ऊपर वाले का दिया हुआ कोई तोहफा? या पैसों से खरीदी जाने वाली कोई वस्तु? असल में बुद्धि एक सबक है और आप अंदाजा लगाइए की आप कितने बुद्धिमान हो सकते है क्योंकि एक सबक तभी मिलता है जब आप कोई गलती करते हैं। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो बुद्धि एक नतीजा है आपके असफल प्रयासों का आपकी बेवकूफियों का। 

यह भी पढ़े :भारत की 15 सबसे सुंदर महिला पत्रकार | TOP 15 HOT INDIAN JOURNALIST

क्या पैसा कमाना बुद्धिमानी है ? 

आपको लगता होगा सिर्फ आपको ही नहीं बल्कि “ दुनिया के 98.99% लोगों को भी यही लगता है कि पैसा कामना बुद्धिमानी का काम है पर यह झूठ आपको जितना सच लगता है आप उतने ही बड़े बेवक़ूफ़ है। 

असल में पैसे के पीछे भागना क्या है आप एक उदाहरण से समझिए.. 

पहले तो आपको यह पता होना चाहिए कि सही मायने में ज़िन्दगी क्या है? दो मिनट अपनी खुद की बुद्धि से सोचिए और अब ईमानदारी से हमारे लिखे हुए उत्तर से उसकी समानता कीजिए कि आपका उत्तर और हमारा उत्तर कितना मिलता जुलता है। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

उत्तर – जिंदगी इस तरह है जैसे आपकी एक lottery लगे और आपसे कहा जाए कि एक मॉल में से या किसी बाजार में से आपको सब कुछ सारी सुविधाएं मुफ्त दी जाएगी पर शर्त यह है कि जब तक आप मॉल के अंदर रहेंगे सिर्फ तब तक जैसे ही आप मॉल से बाहर आयेगे तो आपको कोई भी सामान बाहर नहीं ले जाने दिया जाएगा। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

अब सोचिए उस व्यक्ति के बारे में जिसको इस lottery के खुलते ही कितनी खुसी हुयी होगी और शर्त का पता चलते ही सन्नाटा पसर गया। 

यह भी पढ़े :2021 में पुरुषों की सबसे आकर्षक हेयर स्टाइल | ल़डकियों को आकर्षित करती है, ये हेयर स्टाइल

जिंदगी भी इसी तरह है आप जब तक इसके अन्दर है आनंद करे खुश रहे परंतु आप इस बात का दुख मनाए या रास्ते में मिलने वाली चीजों को अपना समझें तो यहा आप एक बेवक़ूफ़ सिद्ध होते हैं।

दुनिया में पैसा कामना सभी सुख सुविधाओं का उपभोग करना बुद्धिमानी नहीं है बल्कि यह उसके बिल्कुल विपरीत है कि आप संतुष्ट कितने है। आप जो भी कर रहे है उससे कितने संतुष्ट है और आप कितने खुश है? 

इन सवालों के जवाब ही आपको बता देंगे कि बुद्धिमानी क्या होती है। 

फ़िलहाल तो अभी आप मॉल के अंदर है तो आनंद लीजिए बाहर तो सबको निकलना है ही तो चिंतित होना व्यर्थ है और मूर्खतापूर्ण है। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

परंतु आप क्या करते है? क्या आप चिंता करते है? अगर करते है तो आप एक मुर्ख ही है अब कितने है यह इस बात से तय होता है कि आपने चिंता कितनी की। 

यह भी पढ़े :भारत की सबसे अजीबो-गरीब चीजें जो सिर्फ भारत में ही हो सकती है। Top 20

क्या ज्ञान धन है या धन ही ज्ञान है? 

कम और आसान शब्दों में बताया जाए या विस्तार से? कम शब्दों में ही बता देते हैं असल में ज्ञान वह विद्या है जिससे आप धन को बस में कर सकते है परंतु धन वह अज्ञान जिसके मिलते ही आप अपनी बुद्धि का संतुलन खो देते हैं। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

यह भी पढ़े :10 गरीबी के लक्षण और आदतें जो बताते है, कि व्यक्ति की परवरिश गरीबी से हुयी है।

ऐसी स्थिति को संतुलित कैसे किया जाए? 

ऐसे हालातों में आपको अपनी मुख्य प्राथमिकता ज्ञान को देनी चाहिए पैसा कमाना अच्छी बात है परंतु पैसे का व्यसन करना गलत है माया जाल में फंसना गलत है अपनी मानसिकता अपने आदर्श अपने संस्कारों को ताक पर रखकर पैसा कमाना ब्यर्थ है। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

यदि कमाना है तो सबको संतुलित करके कमाओ सिर्फ पैसे के पीछे भागकर आपके हाथ पैसा तो लगेगा पर खुशी नहीं अतः अपने आखिरी पल तक आप सुख का अनुभव नहीं कर पाएंगे बड़ी गाड़ी में घूमना, बड़े घर में रहना, यह असली सुख नहीं है।(बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

यह एक धोखा है, असली सुख वह है जब आपके आखिरी समय में आपको संतुष्टि होती है कि आपने सबको सुख दिया और किसी का बुरा नहीं किया।

आपने अपने लोगों में समय बिताया, जिंदगी की अच्छी बुरी यादों को अपने साथ जिया, यह असली सुख है और इसके मिलने के बाद आखिरी समय में आपकी कोई ख्वाहिश ऐसी बाकी नहीं रह पाती जो आपको दुख दे या संतुष्ट नहीं रहने दे। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

यह भी पढ़े :दुनिया के 10 सबसे अमीर रैपर | Duniya ke Sabse Ameer Rapper | TOP 10 RICHEST RAPPERS

वर्ना लोगों की सारी उम्र पैसे के पीछे भागते दूसरों को नीचा दिखाने की होड़ में गुजर जाता है और ऐसे लोग मंदिरों में गुरुद्वारों और मस्जिदों में सुख की तलाश में घूमते हुए मिल जाएंगे। 

यदि आप परखना चाहते है कि आप कितने बुद्धिमान है तो नीचे लिखे इन बिंदुओं का अनुसरण करे। यहा बुद्धिमान लोगों की कुछ विशेषताएं दी गई है :

बुद्धिमान लोगों की विशेषताएँ :

1.हमेशा सीखते हैं 

एक समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति हमेशा सीखने की कोशिश करता है उस इंसान को फर्क नहीं पड़ता कि उसे सिखाने वाला कौन है कोई हाई क्लास टीचर है या सड़क छाप बदमाश एक बुद्धिमान व्यक्ति हमेशा सीखता है और सारी अच्छी बातों का मिश्रण अपने पास रखता है और बाकी के गलत विचार बाहर निकाल कर फेंक देता है। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

यह भी पढ़े :महिलाओं के लिए भारत के 10 सबसे असुरक्षित शहर | Unsafe Cities For women’s In India | 2021

2. मुस्कुराना 

मुस्कुराना एक समझदार इंसान की खास आदतों में से एक है क्योंकि उसको पता है कि कितनी भी कठिन परिस्थिति में अगर उसने लोगों के सामने दुख व्यक्त किया तो लोग उसको कमजोर समझ लेंगे

और वह अपनी कमजोरी किसी को नहीं दिखाना चाहता और बुरे से बुरे समय में भी वह मुस्कुरा कर समय निकाल देता है। बुद्धि में हर समस्या को हास्य में बदलने की पूर्ण क्षमता होती है। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

यह भी पढ़े :दुनिया के 10 सबसे पुराने दरवाजे | OLDEST DOORS IN THE WORLD

3. अनुशासित 

यहां अनुशासन का मतलब यह नहीं है कि आप सुबह जल्दी जागकर नहा लेते हैं या समय पर ऑफिस पहुंच जाते हैं। बल्कि यहां अनुशासन का मतलब है कि एक समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति अनुशासित होता है।

ऐसा व्यक्ति कितनी भी विषम परिस्थितियों में हो फिर भी अपने लक्ष्य को पूरा करके ही मानता है। इस तरह का अनुशासन बुद्धिमान लोगों में देखने को मिलता है। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

यह भी पढ़े :दुनिया के 7 सबसे पुराने (रेस्तरां) रेस्टोरेंट्स | DUNIYA KE SABSE PURANE RESTAURANTS

4. मुस्तैदी (Alertness) 

मुस्तैदी इंसानों में पाया जाने वाला सबसे दुर्लभ गुण है और यह चुनिंदा होशियार लोगों की निशानी है। कभी कोई काम होता है तो आप उसके लिए तैयार रहते हैं आप यह नहीं कह सकते कि में बुद्धिमान हू पर मुझे अभी सोने दो नींद आ रहीं हैं। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

कुल मिलाकर एक समझदार व्यक्ति की मुस्तैदी अपने मौके को लेकर होती है ऐसा इंसान हर समय तैयार रहता है और इसके लिए बस एक मौका भी काफी होता है क्योंकि वह हर समय हर चुनौती से निबटने के लिए तैयार बैठा हुआ है। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

कई बार लोग अपनी वहस में कहते हैं कि – “अरे! मुझे कोई नहीं समझता ।”

बल्कि उन्हें कहना यह चाहिए कि – “मैं खुद को ठीक से व्यक्त नहीं कर पाया।” 

और यदि आप इतने समझदार है कि आपके पास लोगों को या अपनी बात को समझाने का खुद को व्यक्त करने का पूरा कौशल है तो आप सतर्क और मुस्तैद है। 

अब समस्या यह है कि आप लंबे समय तक खुद को सतर्क नहीं रख सकते क्योंकि आराम मनुष्य की एक प्राथमिक क्रिया है और इसका निश्चित समय होना चाहिए।

आपको मुस्तैदी दिखाने के लिए आराम और सतर्कता के बीच में एक उचित संतुलन बना के रखना होगा। हर समय सतर्क और मुस्तैद रहना भी उचित नहीं और हर समय आराम करना भी उचित नहीं है। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

यह भी पढ़े :दुनिया के 9 सबसे पुराने फोन | DUNIYA KE SABSE PURANE PHONE

5. समस्याओं को सुलझाने की क्षमता 

मुर्ख व्यक्ति की निशानी है कि वह समस्यायों को तैयार करता है और इसके विपरीत बुद्धिमान व्यक्ति समस्याओं और संघर्षों को सुलझाने की काबिलियत रखता है। 

आप कितनी भी बड़ी समस्या में हो पर यदि आपके पास उनसे निबटने का कौशल है।

 चुनौतियों से संघर्ष करने का ज़ज्बा है तो कोई भी दुख आपको दुखी नहीं कर सकता। 

और एक बुद्धिमान व्यक्ति में समस्याओं से जूझना उन्हें बखूबी आता है। इंसान की समस्याओं को सुलझाने की क्षमता ही एक बुद्धिमान व्यक्ति की निशानी है। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

यह भी पढ़े :दुनिया की 7 सबसे पुरानी चट्टानें और पत्थर | OLDEST ROCKS

6. तनाव को सीमित रखने की काबिलियत 

वैज्ञानिको द्वारा किए गए एक अध्ययन में तनाव को मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन माना गया है क्योंकि यह हमारी मानसिक तरंगों को इस तरह नुकसान पहुंचा सकता है कि आपका मस्तिष्क ठीक तरह कार्य ही नहीं कर पाएगा। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

और इसीलिए बुद्धिमान व्यक्ति इसीलिए तनाव को खुद पर हावी नहीं होने देते बेशक उन्हें ध्यान होता है अपनी जिम्मेदारियां निभाने का कार्य को समय पर करने का पर एक बिगड़ता हुआ तनाव आपका आपकी सारी मेहनत चौपट कर सकता है। 

हमारी बुद्धि का सीमित उपयोग ही इसे बेहतर काम करने के लिए जरुरी है।

सोचिए क्या आप लगातार 24 घंटे काम कर सकते हैं? नहीं कर सकते क्योंकि आप थक जाएगे और अगर अपने समय पर खुद को आराम नहीं दिया तो आप बीमार हो जाएंगे इसी तरह जब आप तनावग्रस्त होते है, तो हमारी बुद्धि उस समय बेकार ही काम कर रही होती है।(बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

 इसलिए हमे हमारी बुद्धि को बेहतर ढंग से काम कराने के लिए इसको आराम देने की आवश्यकता होती है। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

एक बुध्दिमान व्यक्ति हमेशा तनाव को सीमित करने की कला में पारंगत होता है।

यह भी पढ़े :दुनिया के 10 सबसे पुराने देश | DUNIYA KE SABSE PURANE DESH

7. अपनी हार और गलतियों की स्वीकारता 

यदि आप खुद की गलतियों को नहीं देख सकते या उसे स्वीकार करने की स्वीकारता नहीं ला सकते हैं तो आप कभी एक बुद्धिमान व्यक्ति बन ही नहीं सकते। 

और एक बुद्धिमान व्यक्ति अपनी असफलताओं से बिल्कुल निश्चिंत होकर पूरा ध्यान अपने काम पर लगाता है। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

उसको कोई फर्क नहीं पड़ता कि परिणाम क्या होगा उसे सिर्फ इतना पता है कि वह अपना काम पूरी शिष्टा से करता है। 

अपनी गलतियों को मानना एक विशेष गुण है। देखा जाए तो दुनिया के 100%लोग गलतियां करते है, परंतु उनमें से सिर्फ 3% ही ऐसे है जो अपनी गलतियों को स्वीकारने की दुर्लभ  क्षमता रखते हैं। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

यह भी पढ़े :दरवाजों का इतिहास : समय के साथ एक सफर 2021

8. वह जानते है कि की वह खुद को नियंत्रित रख सकते हैं 

ऐसे लोग जो बदतर से बदतर खराब आदतों को सुधारने में सक्षम है यकीनन वह बुद्धिमान है क्योंकि खुद को नियंत्रित रखने की काबिलियत एक बड़ा और सबसे बेहतर गुण है।

इंसान के अंदर खुद को नियंत्रित रखने की क्षमता ही होती जो उसे कितने भी गलत काम और गलतियां करने के बाद सही रास्ते पर ले आते हैं। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

यह भी पढ़े :दुनिया की 8 सबसे पुरानी झीलें | DUNIYA KI SABSE PURANI JHEELE

9. उन्हें उनकी प्राथमिकताएं पता होती है 

आपके लिए क्या जरुरी है? और क्या सबसे ज्यादा जरुरी है? इनके बीच में सही चुनाव करने वाला व्यक्ति ही समझदार है। जिस समय जिस चीज की, जो भी फैसला लेने की आवश्यकता होती है यह तय करना ही आपकी प्राथमिकता को समझाती। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

हमेशा आपकी प्राथमिकता आपको पता होना चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि सबसे ज्यादा जरुरी क्या है। 

उदाहरण के लिए आपको कहा जाए कि आपको 3 दिन तक के लिए कहीं जाना है परंतु आप waha जाने के लिए पानी और खाने में से एक चीज ले सकते है। 

ऐसी स्थिति में आप क्या चुनेंगे यहां आपकी प्राथमिकता चुनने की क्षमता नजर आती है, और जाहिर है कि एक समझदार व्यक्ति पानी को ही चुनेगा। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

यह भी पढ़े :दुनिया की 11 सबसे शक्तिशाली प्राचीन महिला शासक

10. वह calculated(जांच-पड़ताल वाली) जोखिम उठाने को तैयार रहते है 

बिना रिस्क के आप कुछ भी नहीं कर सकते और यदि आपको आगे बढ़ना है तो आपको जोखिम उठाना ही पड़ेगा।

ऐसे में बुद्धिमानी यही है कि आप जो रिस्क लेते है वह तय करके ले उसकी जांच पड़ताल करके एक calculated रिस्क ले। एक calculated रिस्क लेना बुद्धिमान व्यक्ति का स्वभाव है। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

यह भी पढ़े :घर के अंदर गमले में उगाने के लिए 4 स्वस्थ जड़ी बूटियां | 4 HEALTHY HERBS FOR KITCHEN GARDEN

11. भरोसा जीतने की कला 

यदि कोई आप पर भरोसा नहीं करता तो आपका जीवन ब्यर्थ ही है। एक समझदार व्यक्ति हमेशा भरोसा जीतने की कोशिश करता है, उस भरोसे का उचित फायदा उठाता है और उस भरोसे को टूटने भी नहीं देता।

यदि आप एक सफल व्यक्ति बनाना चाहते हैं तो आपको खुद भी भरोसा करना होगा और आप पर दूसरे भी भरोसा कर सके आपका व्यक्तित्व इस तरह का होना चाहिए। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

यह भी पढ़े :कब्ज ठीक करने के 13 घरेलू उपचार | Natural Constipation Home Remedies

12. धैर्यवान  (patient) 

चलिए आप कोई खेल देख रहे हैं और उसमे आपकी टीम हार  की कगार पर खड़ी है। अब आपका अगला काम क्या होगा?

क्या आप स्टेडियम से घर चले आयेगे या धैर्य रखकर उस मैच को आखिरी तक देखते हैं। और खेल के आखिरी परिणाम में आपकी टीम विजेता घोषित हो जाती है। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण) 

एक बुद्धिमान व्यक्ति बहुत धैर्यशील  होता है जीवन की परिस्थितियां उसे हिला नहीं सकती वह हमेशा हर समय शांति पूर्वक अपनी आखिरी चाल तक पूरा पूरा खेल खेलता है। (बुद्धिमान व्यक्ति के 12 लक्षण)

आध्यात्मिक ज्ञान का महत्व

यह भी पढ़े :सर्दी जुकाम ठीक करने के घरेलू उपाय | सर्दी जुकाम के आयुर्वेदिक,और मेडिकल उपचार

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x