समुद्र के 10 रहस्य_प्रथ्वी का 70% हिस्से पर समुन्दर अपना राज रखने वाला समुन्दर अपने भीतर कई ऐसे राज समेटे हुए है। पृथ्वी पर समुद्र 36,17,40,000 वर्ग किलोमीटर में फैले हुए हैं। समुन्दर अपने भीतर ऐसे राज समेटे हुए है, जिन्हें जानकार आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। ab सवाल यह आता है कि यह खूबसूरत और विशाल समुद्र कैसे बने या इनका अस्तित्व कहा से आया? 

आज हम आपको समंदर से जुड़ी ऐसी बाते बतायेंगे जिन्हें जानना आपके लिए निश्चित ही हैरत की बात होगी। कई ऐसे सवाल है जो इस विशाल समुद्र के भीतर छिपे हुए हैं। 

समुद्र के रहस्य 

पृथ्वी पर समुद्र कबसे है ? 

खोजकर्ताओं और भू विशेषज्ञों की माने तो पृथ्वी पर समुद्र के होने के आसार आज से 100 करोड़ वर्ष पहले से है। 

पृथ्वी पर समुद्र कैसे बने ? 

माना जाता है, कि पहले जब पृथ्वी का जन्म हुआ बिग बैंग थ्योरी के अनुसार उस समय पृथ्वी एक जलता हुआ टुकड़ा थी। लगातार जलने के बाद धीरे-धीरे यह ठंडी गयी जिससे पृथ्वी के इर्द गिर्द बनी भाप ठण्डी हुयी और पानी के रूप में बरसीं और यह बरसात सालों तक हुयी जिससे समुद्र बने। और उसी के बाद धरती पर जीवन की शुरूआत हुयी  हुयी। 

 (समुद्र के 10 रहस्य )

समुद्र में लहरें क्यों उठती है? 

समुद्र में लहरें उठने के तीन मुख्य कारण है :

  • हवा की वज़ह से। 
  • ज़मीन के हिलने (कंपन) के कारण। 
  • चंद्रमा से उत्पन्न होने वाले ज्वार से। 

हवा के कारण :

हवा से समुद्र की लहरें तब ही उठ सकती है जब हवाएं तेज हो, तूफान हो जब ऐसा होता है तो समंदर को लहरें 40 से 60 फुट तक ऊपर जाती है। जैसे ही यह कम पानी की तरफ आती तो यह समाप्त हो जाती है। 

भूकंप के कारण उठने वाली लहरें :

समुद्र के अंदर जब कोई भूकम्प आता है यानि इसके लिए आपको विस्तार से जानने के लिए यह समझना चाहिए कि भूकंप कैसे आते हैं? प्रथ्वी के भीतर से जब समुद्र के नीचे की सतह हिलती है या खिसकती है तो यह बहुत ऊंची और भयानक लहरें उत्पन करता है। ऐसी लहरें पूरी तरह आपदा के रूप में होती है जैसे कि सूनामी इत्यादि।  (समुद्र के 10 रहस्य )

भूकंप क्यों आता है और कैसे? | Bhukamp kyu aata hai aur kaise? |Bhukamp se bachne ke 10 upay

चंद्रमा के कारण उठने वाली लहरें : 

चंद्रमा के द्वारा प्रभावित लहरे दिन में दो बार उठती है। और यह समय सुबह शाम का होता है। यह प्रक्रिया चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण के कारण होती है। इसी कारण अमावस्या  की रात को जब चाँद नहीं होता तो समुन्द्र की लहरें शांत होती हैं, और पूर्णिमा को समुद्र विचलित होता है। 

यह भी पढ़े :सभी ग्रहों का आकार गोल क्यों है? | Sabhi Grah Gol Kyu Hai? 2021

बरमूडा ट्राईएंगल : समुद्र के 10 रहस्य

समुद्र की ही नहीं ब्लकि यह पूरी दुनिया की सबसे रहस्मय जगह मानी जाती है। समुद्र की इस जगह पर 1000 से ज्यादा लोग लापता हुए है और आज तक उनका कोई सूराख नहीं मिला है।  (समुद्र के 10 रहस्य )

यही नहीं यहा से गुजरने वाले पानी के जहाज और हवाई जहाज भी इसी तरह लापता हुए है कि आज तक उनकी कोई खोज खबर नहीं लगी है। हमारी सारी आधुनिकता समुद्र के इस रहस्य के आगे धरी रह गयी है। 

समुद्र का पानी खारा क्यों होता है? 

दरअसल यह सवाल हमेशा लोगों को परेशान करता है कि आख़िर समुद्र का पानी खारा क्यु है ? समुद्र का पानी खारे होने के पीछे एक ही राज है। वह यह की हमारी धरती पर भिन्न भिन्न प्रकार खनिज पाए जाते हैं और उन्हीं खनिजों में से एक नमक भी है। 

तो सालो से हो रहीं बरसात की वज़ह से वही नमक नदियाँ के सहारे बहते बहते समुद्र में आ जाता है। चुकीं यह क्रिया सालों से हो रहीं है उसी का परिणाम है कि समुद्र का पानी खारा हो गया है। 

धूप के पड़ने पर पानी भांप बनकर ऊपर उड़ जाता है परंतु नमक उसी जगह जमा होता रहा है।  (समुद्र के 10 रहस्य )

यह भी पढ़े :धरती पर इंसान कहा से आए ? | dharti par insaan kaha se aaye? | इंसानों के इतिहास से जुड़ी पूरी जानकारी | मानव इतिहास

पृथ्वी पर जीवन का सबसे अधिकांश हिस्सा जलीय है ।

यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि पृथ्वी के जमीन पर रखने वाली जिन्दगियों से ज्यादा जिंदगी समुद्री क्षेत्र में रहती है। कारण साफ है पृथ्वी का सबसे ज्यादा हिस्सा इसी समुद्र से घिरा हुआ है, और इसी कारण वहां धरती के अपेक्षा अधिक जीवन देखने को मिलता है। पृथ्वी की 94% प्रजातियाँ समुद्र में पायी जाती है।  (समुद्र के 10 रहस्य )

वैज्ञानिकों द्वारा अभी 2021 तक पृथ्वी के 5% से भी कम समुद्र को घूम पाया है । 

यह भी पढ़े :दुनिया की 10 ऐसी जगह जहां फोटो खींचना कानूनी अपराध है | 2021

Ocean सर्विस के अनुसार अभी तक पृथ्वी का 5% से भी कम हिस्सा मनुष्यों द्वारा भ्रमण किया गया है। हालांकि खोजकर्ताओं द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है कि वह समुद्र के ज्यादा से ज्यादा रहस्यों से पर्दा हटा सके।  (समुद्र के 10 रहस्य)

दुनिया की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला समुद्र के भीतर है। 

आपको यह बात जानकर बेशक हैरानी हुई होगी परंतु यह सच है कि दुनिया की सबसे बड़ी और दुर्लभ पर्वत श्रंखला समुद्र में पायी जाती है। दुनिया की सबसे बड़ी पर्वत श्रंखला मध्य महासागर के रिज है। मध्य-महासागर रिज, लगभग पूरी तरह से समुद्र के नीचे है, जो 65,000 किलोमीटर की दूरी तक फैले हुए है।

समुद्र के भीतर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट से भी ऊँचा पर्वत है, जिसे मौना कीआ माउंटेन कहा जाता हैं।

यह भी पढ़े :भारत की सबसे अजीबो-गरीब चीजें जो सिर्फ भारत में ही हो सकती है। Top 20

दुनिया के सभी संग्रहालयों की तुलना में समुद्र के नीचे अधिक ऐतिहासिक कलाकृतियाँ हैं।

समुद्र के नीचे कला का भंडार है। पुराने ऐतिहासिक जहाज जो सदियों से डूबते आए है। और पूरी की पूरी बस्तियाँ जो बस समुद्र के नीचे दब गयी खोजकर्ताओं के मुताबिक़ यहा इतनी कलाकृतियां मौजूद है।कि पूरी दुनिया में इसका सिर्फ अंश ही होगा।  (समुद्र के 10 रहस्य)

दुनिया में सबसे ज्यादा प्रजातियां समुद्र में पायी जाती है, प्रजातियों का एक अंश ही धरती पर है। 

समुद्री विशेषज्ञों के अनुसार समुद्र में हजारों नयी प्रजातियाँ उत्पन्न होती रहती है। ऐसा धरती पर बिल्कुल ही सम्भव नहीं है। मरीन स्पीशीज के वर्ल्ड रजिस्टर के अनुसार अब 240,470 स्वीकृत प्रजातियां हैं, लेकिन यह माना जाता है कि यह प्रजाति का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा है, जो हर रोज नए समुद्री जीवन की खोज के साथ मौजूद है। (समुद्र के 10 रहस्य)

पृथ्वी पर मौजूद आक्सीजन का 70 % समुद्री वनस्पतियों से मिलता है। 

जरुर आपके लिए यह बात अविश्वसनीय हो सकती है लेकिन यह वैज्ञानिकों द्वारा मानी गई शत-प्रतिशत सत्य बात है। और देखा जाए तो इसमे सबसे ज्यादा हिस्सा समुद्री शैवाल ( algae) का है ।

यह भी पढ़े :दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन 2021

समुद्र के भीतर की झीलें और नदियाँ। 

जब मीठे पानी की नदियाँ समुद्र में गिरती तो उस जगह खारे पानी और हाइड्रोजन सल्फाइड का संयोजन होता है, तो यह आसपास के बाकी पानी की तुलना में काफ़ी ज्यादा घना दिखाई देता है। और इस तरह से यह समुद्र के नीचे बहने वाली नदी या झील का रूप धारण कर लेती है।  (समुद्र के 10 रहस्य )

अमेरिका 50 प्रतिशत भाग महासागर के नीचे डूबा हुआ है।

आधा अमेरिका समुद्र की गहराई में यह बात शायद ही आपको अब तक ज्ञात हो पाया होगा। केवल यही ग्रह का एक बहुत बड़ा हिस्सा जलमग्न है। अमेरिका का 50% तो बस एक छोटा सा टुकड़ा है। 

प्रशांत महासागर के 25000 द्वीप 

दुनिया के सबसे ज्यादा द्वीप प्रशांत महासागर में ही पाए जाते हैं। जिनपर वैज्ञानिकों की नजर हमेशा रहती है। पूरी दुनिया के समुद्री क्षेत्र का 45.2% हिस्सा प्रशांत महासागर का ही है।  (समुद्र के 10 रहस्य )

यह भी पढ़े :दुनिया की सबसे महंगी शाही ट्रेन 2021 | TOP 11 LUXURIOUS TRAINS IN THE WORLD

दोस्तों आपको यह लेख समुद्र के 10 रहस्य | समुद्र के अनसुलझे और हैरतअंगेज रहस्य | 2021  कैसा लगा? कमेन्ट करके जरुर बताये । और भी ज्यादा ज्ञानवर्धक और अनोखे प्राकृतिक फैक्ट जानने के लिए हमे यूट्यूब पर subscribe करे और फालो करे।

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x