हम सभी जानते है, हमारी हम दिनचर्या 24 घण्टों की होती है, जिसमें करीब 12 घंटे दिन रहता है और 12 घंटे रात। लेकिन दुनिया अंतरंगी है, क्या आप जानते है पृथ्वी की कुछ ऐसी खास जगहों के बारे मे जहाँ सूरज पूरे साल में 70 दिन के अलावा कभी डूबता ही नहीं है। इसके आलावा कुछ ऐसी जगह भी है जहां सिर्फ रात ही रहती है। अब आप जरा सोचिए कि waha रहने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों की दिनचर्या किस तरह की होगी जब उन्हें सिर्फ 70 दिन ही सूरज को डूबते हुए देखने का मौका मिलता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि पृथ्वी की ऐसी खास जगहों के बारे में तो लेख में अंत तक बने रहे – 

1. नॉर्वे (Norway) 

नॉर्वे दुनिया की उन खास जगहों में से एक है जो हमेशा पर्यटकों की सूची में बनी रहती है। पृथ्वी के आर्कटिक सर्कल में स्थित नॉर्वे को Midnight Sun (मध्यरात्रि सूर्य) की धरती कहा जाता है, जहां हकीकत में मई से जुलाई के अंत तक सूर्य वास्तव में कभी अस्त नहीं होता है।  यानि कि मई से जुलाई के बीच के करीब 75 या 76 दिन  सूर्य कभी नहीं डूबता। नॉर्वे की Svalbard नामक जगह पर सूरज 10 अप्रैल से लेकर 23 अगस्त तक लगातार चमकता रहता है। यदि आप भी ऐसी जगह में रहने का अनुभव करना चाहते है तो आपको नॉर्वे जरुर जाना चाहिए जहा महीनों तक रात नहीं होती। 

2. आइसलैंड (Iceland

ग्रेट ब्रिटेन के बाद आइसलैंड यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप है,। दुनिया में यह देश एक और उपलब्धी के लिए जाना जाता है, यह ऐसा देश है जहां मच्छर नहीं हैं।  इस आइसलैंड पर गर्मियों के दौरान, रातें पूरी तरह से साफ होती हैं, जबकि जून के महीने में, सूरज वास्तव में कभी अस्त नहीं होता है।  मध्यरात्रि के सूर्य को उसकी पूर्ण महिमा में देखने के लिए, आप आर्कटिक सर्कल में एक्यूरेरी शहर और ग्रिम्सी द्वीप की यात्रा कर सकते हैं।

3. नुनावुत, कनाडा (Canada) 

सिर्फ 3000 लोगों से अधिक की नागरिकता रखने वाला यह शहर पृथ्वी की अजीबोगरीब जगह में गिना जाता है। यह कनाडा के उत्तर पश्चिमी प्रदेशों में आर्कटिक सर्कल से सिर्फ दो डिग्री ऊपर स्थित है।  इस स्थान पर लगभग दो महीने 24X7 धूप दिखाई देती है, जबकि सर्दियों के दौरान, इस जगह पर लगातार 30 दिनों तक पूर्ण अंधकार दिखाई देता है।

4. बैरो, अलास्का (Alaska) 

अलास्का का नाम नर-भक्षी जानवरों से भरा हुआ है हालांकि इस बात के कोई पुख्ता सबूत तो नहीं है। मई के आखिरी से लेकर जुलाई के आखिर तक यहां सूर्य अस्त नहीं होता। इस अनन्त दिन की भरपाई अनंत रात से होती है। नवंबर की शुरुआत से आने वाले कुछ महीनों तक यहां रात रहती है। इस तरह की एक महीने की अंधेरी रात को यहा Polar Nights (ध्रुवीय रात) कहा जाता है। इसका मतलब है कि सर्दियों के दौरान यह पूरा देश घनी अंधेरी रात का सामना करता है। बर्फ से ढके पहाड़ों और मंत्रमुग्ध कर देने वाले ग्लेशियरों के लिए प्रसिद्ध, इस जगह पर गर्मियों या सर्दियों में जाया जा सकता है।

5. फिनलैंड

Finland सुंदरता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है यहा स्थित हज़ारों झीलें और द्वीप दुनिया भर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। लेकिन फिनलैंड में कुछ और खास है वो है गर्मियों के दौरान यहां के दिन की अवधि करीब 73 दिनों तक सूर्यास्त नहीं होता।  इस समय के दौरान, सूर्य लगभग 73 दिनों तक चमकता रहता है, जबकि, सर्दियों के समय में, इस क्षेत्र में रात होती है।  यह भी एक कारण है कि यहां के लोग गर्मियों में कम और सर्दियों में ज्यादा सोते हैं।जब यहा दिन होता है तो आपको नॉर्दर्न लाइट्स का आनंद लेने का मौका मिलता है और स्कीइंग में लिप्त होने का मौका मिलता है और आप चाहे तो बर्फ के बने ग्लास इग्लू में रहने का आनंद भी उठा सकते है।

6. स्वीडन

स्वीडन में मई की शुरुआत से अगस्त के अंत तक,  आधी रात के आसपास सूर्यास्त होता है और सुबह 4 बजे फिर निकल आता है। यहां, धूप की अवधि लगातार 6 महीने  तक रह सकती है। इसलिए जब यहां,  आते है तो सिर्फ अपनी नींद पूरी करने के बाद कुछ भी कर सकते हैं। आप यहा की कोई भी साहसिक गतिविधियों में लिप्त होकर, गोल्फ़िंग, मछली पकड़ कर और बहुत कुछ करके लंबे दिन बिता सकता है।

यह भी पढ़े :

अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाले 10 लोग | Longest Time period in space

दुनिया के 3 सबसे ज्यादा जागने वाले व्यक्ति | Duniya ke Sabse Jayda Jaagne wale byakti

दुनिया के 5 सबसे बड़े ओले | Largest Hailstones in the World

दुनिया के 10 सबसे बड़े परमाणु बम | Duniya ke Sabse Bade parmanu bomb

दुनिया के 5 सबसे बड़े ओले | Largest Hailstones in the World

दुनिया के 9 सबसे बड़े मोती | Duniya ke Sabse Bade Moti | Largest Pearls Ever Found

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x