मसूरी, उत्तराखंड

पहाडियों की रानी : मसूरी (ट्रैवल गाइड) – मसूरी अपनी पहाड़ी सुन्दरता के लिए विश्व भर में मशहूर है। मसूरी को नवविवाहित जोड़ों के हनी मून मनाने के लिए सबसे बेहतर जगह माना जाता है। Mussoorie को पहाड़ों की रानी यूँ ही नहीं कहा जाता । 

यहां की पहाडियों की प्राकृतिक मनोरमता और अद्भुत नजारे इसे पहाड़ों की रानी बनाते है। भारत के उत्तराखंड में देहरादून जिले से 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह हिल स्टेशन दुनिया भर के पर्यटकों के लिए स्वर्ग की तरह है। 

मसूरी भारत के पुराने शहरों में से एक है। यहां की पहाड़ी सुंदरता के अतरिक्त भी कई ऐतिहासिक महत्व रखने वाली जगहों पर भी पर्यटक घूमने आते है। मसूरी की समुद्रतल से ऊंचाई 6578 फुट है। यहां का मौसम हमेशा ठंडा ही रहता है। गर्मियों के दिनों में भी मसूरी में ठण्ड का एहसास बना रहता है। 

मसूरी में पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए और यहां की संस्कृति को समझने के लिए काफी कुछ चीज़े है। यदि आप एडवेंचर स्पोर्ट्स करने में दिलचस्पी रखते है तो यह पहाड़ी शहर आप जैसे लोगों के लिए ही बना है । मसूरी में आप हर तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुफ्त ले सकते हैं। 

मसूरी में बोले जाने वाली मुख्य भाषायें हिन्दी और garhwali है हालांकि यहां के दुकानदार थोड़ी बहुत इंग्लिश भी समझते है। मसूरी आज एक पूर्ण आधुनिक सुविधाओं युक्त हिल स्टेशन है।

आप यहां मॉल रोड पर बनी शानदार मार्केट से हर छोटी बड़ी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। मसूरी के आसपास के गाँवों में रहने वाले स्थानीय लोग यहां कई तरह के हाथ से बने सुंदर उत्पाद बेचते हुए दिख जाते है। 

भारत के सबसे खूबसूरत पहाड़ी स्थलों में से एक मसूरी अपने खास एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

घूमने के लिए चुनिंदा Traveler Bag’s – अभी खरीदे..

मसूरी में क्या खास है?

Mussoorie, laal Tibba

मसूरी में करने के लिए ढेरों चीज़े है लेकिन आप सभी क्रियायों को नहीं कर सकते। इसलिए ज़रूरी है कि आप अपने एडवेंचर स्पोर्ट को लेके चयनात्मक रहे। मसूरी की ख़ासियत यहां के एडवेंचर स्पोर्ट्स और पहाड़ी खूबसूरती है। 

यहां का मौसम भी बाकी किसी भी हिल स्टेशन से बेहतर और मन को शांति पहुंचाने वाला है। यहां रहकर आपको एक ऐसा ऐसा अनूठा अनुभव प्राप्त होगा, जो आप शायद ही कभी भूल पाएंगे। 

मसूरी का इतिहास –

मसूरी का इतिहास

उत्तराखंड के गढ़वाल जिले में स्थित मसूरी को पहाड़ी क्षेत्र में अंकित किया जाता है। यही कारण है कि मसूरी को यह नाम पहाड़ों के एक बड़े जंगल, जो मसूर के नाम से प्रसिद्ध है, उसी से प्राप्त हुआ है।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान और मसूरी  – 

पहाड़ों की रानी मसूरी  का इतिहास बेहद पुराना है और इसे इतिहास के अलग-अलग युगों में आसानी से देखा जा सकता है। भारत के चक्रवर्ती क्षत्रीय सम्राट राजा प्रिथ्वीराज चौहान के शासन काल में भी मसूरी उनका एक प्रमुख स्थान था। यहां बना एक प्राचीन विशाल मंदिर उन्हीं के द्वारा बनवाया गया था, जो आज भी वही स्थित है। इतिहासकारों और पर्यटकों के लिए यह मंदिर खोज का विषय है। 

अंग्रेजों के शासन काल में मसूरी का इतिहास – 

भारत में आधुनिक युग के आते आते मसूरी की पहाड़ी खूबसूरती अँग्रेजी हुकूमत से भी छिपी नहीं रह पायी। मसूरी की मन मोह लेने वाली खूबसूरती और शीतल वातावरण को अनुभव करके अँग्रेजी शासकों को यह जगह इतनी पसंद आयी कि उन्होंने इस जगह को अपना एक विशेष कार्यस्थल बना लिया। 

ब्रिटिश सम्राट विलियम का मसूरी में आना इस खूबसूरत पहाड़ी नगर के विकास के लिए महत्वपूर्ण था। 1827 में उन्होंने यहां के शांति और ताजगी का अनुभव किया था जो उन्हें बहुत अच्छा लगा। 

मसूरी का इतिहास ब्रिटिश शासन के समय से जुड़ा हुआ है। ब्रिटिश शासन इस जगह को आराम और सुकूं प्राप्त करने के लिए उपयोग करता था। इसके अलावा उनके बीमार सैनिकों का इलाज भी मसूरी की खुबसूरत वादियों में हुआ करता था।

Travelers के लिए आकर्षित करने वाले आँखों के चश्मे – अभी खरीदे…

मसूरी की पहाड़ी वादियों में मासूम जानवरों का शिकार करते थे अंग्रेज – 

1820 में भारतीय आर्मी के एक अधिकारी ने अंग्रेजों का वह खूबसूरत बगीचा खरीद लिया था। इसी घटना के बाद से मसूरी एक बड़ा और लोकप्रिय हिल स्टेशन बन गया ।

आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रिटिश साम्राज्य के समय में अंग्रेजों के लिए मसूरी एक महत्वपूर्ण शिकार स्थल था जहाँ अमीर लोग आकर अपनी थकान मिटाते और बेजुबान जानवरों का शिकार करने जाते थे। इसके अलावा मसूरी ब्रिटिश अधिकारियों के लिए एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित ठहराव भी था।

आजकल यह खूबसूरत पहाड़ी शहर अपने प्राकृतिक सौंदर्य, शिक्षा संस्थाओं और सैनिक इतिहास के लिए काफ़ी मशहूर है।

मसूरी की भीड़ – 

मसूरी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो खूबसूरत पर्वतीय इलाके में स्थित है। इसलिए यहां बहुत से देशी और विदेशी पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। पहाड़ों की रानी कहे जाने वाली मसूरी की माल रोड सबसे अधिक व्यस्त जगह मानी है। 

माल रोड पर बने सुंदर होटल, घर, रेस्तरां और कैफे आपकी आँखों का ध्यान आकर्षित करेंगे। मसूरी की शाम का सही मनोरंजन यहीं देखने को मिलता है।   

इसके अतरिक्त , यहां रहने वाले बहुत से स्थानीय लोग भी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी यही रहकर जीते हैं। इसलिए, शहर में भीड़ देखना काफी आम बात है।

शहर के मुख्य बाजार में सबसे अधिक भीड़ होती है। पर्यटक यहाँ मसूरी में बने स्थानीय hand made समान की खरीदारी के लिए जाते हैं। इसके अलावा, यहां की मार्केट  में खाने-पीने की छोटी-छोटी दुकानें से लेकर ब्रांडेड शोरूम और रेस्तरां फ्रेंचाइजी भी होती हैं जो देश विदेश से आए पर्यटकों को स्थानीय खाने की विविधता का अनुभव करवाती हैं।

यहां देश दुनिया से आए तमाम नवविवाहित जोड़े अपने यौवन का लुफ्त लेते हुए नजर आयेगे। मसूरी देहरादून के बेहद समीप स्थित है इसलिए देहरादून में रहने और पढ़ने वाले छात्र और छात्राएँ अक्सर मसूरी की घनी पहाड़ियों के बीच जबानी का लुफ्त लेते हुए मिल जाते हैं। 

देहरादून से सटा होने के कारण मसूरी में भीड़ का प्रभाव अधिक रहता है। शहर के पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की भीड़ काफी अधिक होती है। kempty Fall जैसी प्रख्यात जगह पर भीड़ का ठिकाना नहीं होता इसके अलावा अन्य पर्यटन स्थलों में कम्पनी बाग, लाल तिब्बा, गुन हिल, कमला नेहरू उद्यान, ज्वालाजी मंदिर आदि शामिल हैं।

सैलानियों के लिए पहाड़ों पर चलने के लिए आरामदायक जुते – अभी खरीदे

मसूरी में घूमने के लिए 5 सबसे खूबसूरत जगह – 

यू तो पूरा उत्तराखंड ही प्राकृतिक सौंदर्य का भंडार है, लेकिन मसूरी की पहाड़ियों की अलौकिक सुंदरता की बात ही कुछ और है। समूचे शहर में हरियाली की कोई कमी नहीं है, जहां जहां तक आपकी नजरे पहुँचती है आपको सिर्फ घने हरे पहाड़ी जंगल दिखते हैं। मसूरी उत्तराखंड, भारत में एक खूबसूरत पहाड़ी स्थान है जो  खासतौर से पर्यटन के लिए लोकप्रिय है। यदि आप इस प्यारे प्राकृतिक शहर की सुंदरता को करीब से देखना चाहते हैं तो, उनके लिए यहां पांच सबसे खूबसूरत जगहें हैं:

द मॉल रोड :

माल रोड, मसूरी, उत्तराखंड

मसूरी की मुख्य शॉपिंग स्ट्रीट,और इस शहर की सबसे व्यस्त जगह है। मॉल रोड पर्यटकों और स्थानीय दुकानदारों से भरी हुयी एक खूबसूरत और अंतरंगी मार्केट है। यहां आपको विभिन्न प्रकार की दुकानें, रेस्तरां और कैफे मिल जायेगे। 

अगर आप भाग्यशाली हुए तो किसी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग होते हुए भी देख सकते हैं। पर्यटक यहां घूमते रहते है। रात को 12 बजे के बाद भी आप यहां काफी हलचल देख सकते हैं। ठण्डी ठण्डी हवा और गर्म गर्म चाय की प्याली के साथ इस सड़क पर रात में घूमने का कुछ अलग ही आनंद है। आप यहां स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखते हुए मसूरी के नज़ारों का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

लाल टिब्बा :

Lal Tibba, mussoorie

मुख्य शहर से थोड़ी दूरी पर स्थित लाल टिब्बा मसूरी की सबसे ऊंची चोटी है । ऊँचे ऊँचे विशाल पहाड़ों के बीच से गुजरता हुया रास्ता आपको रोमांच से भर देगा। यदि आप यहां खुद गाड़ी चला कर ले जाते है तो बड़ी सावधानी बरतें क्युकी लाल टिब्बा जाने का रास्ता खड़ा और घुमावदार है। 

 यहां सूरज को टिब्बा कहा जाता है। मसूरी आने वाला लगभग हर एक पर्यटक इस जगह जरूर आता है। 

सुबह और शाम के समय सूरज यहां सुर्ख लाल रंग का हो जाता है जिसकी जिसके कारण यहां के पूरे वातावरण में लालिमा छा जाती है। यही कारण है कि की इस चोटी को लाल टिब्बा कहा जाता है अर्थात लाल सूरज। 

Kempty Falls :

Kempty Fall, Mussoorie

सन 1835 में इस खूबसूरत झरने को पर्यटन स्थल घोषित कर दिया गया था। Kempty Fall एक ऐसी जगह है जहां स्थानीय लोगों और पर्यटकों की समान भीड़ होती है। मुख्य शहर से कुछ किलोमिटर की दूरी तय करने के बाद आप kempty Fall के खूबसूरत नजारे को देख सकते हैं। 

यहां पर भीड़ भाड़ इतनी ज्यादा होती है कि आप झरने के नीचे ठीक से नहा भी नहीं सकते। लेकिन यह जगह अन्य स्पोर्ट्स के लिए भी काफी अच्छी है। 

झरने का सफेद साफ नीला पानी आपको नहाने के लिए जरूर आकर्षित करेगा। यहां किराये पर स्विमिंग costume मिलते है, जिन्हें पहनकर झरने और झीलों में नहाने का लुफ्त उठा सकते हैं। kempty Fall पर बोटिंग, climbing, केबल टैक्सी, ट्रेकिंग इत्यादि कई तरह की physical activity कर सकते हैं ।

भीड़ भाड़ को हटा कर इस जगह हर चीज बड़ी अच्छी है। जहां तक हमारी नजरे जाती है सिर्फ हरे भरे जंगल और पहाड़ दिखते है। मसूरी से kempty Fall तक का सफर भी काफी आनंददायी अनुभव प्रदान करता है। 

केम्पलॉन्ग पार्क:

Camplog park, Mussoorie

कुदरत की जादूगरी का नतीज़ा यह पार्क एक प्राकृतिक जंगल है जो शहर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ आकर आप खुले आसमान में घास के मैदानों और पहाड़ी दृश्य का लुफ्त ले सकते हैं।यदि आप भाग्यशाली रहे तो यहां लगे पेड़ों से ताजा फल खाने का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां बने सुंदर तालाब और फूलों के बाग आपको मंत्र मुग्ध कर देने वाला एहसास दिलाते है। 

Gun hill :

Gun hill, Mussoorie

Gun hill Mussoorie की सबसे रोमांटिक और शांतिप्रिय जगहों में से एक है। देखा जाए तो यह पॉइंट मसूरी की सबसे ऊंची पहाड़ी चोटियों में आता है। 

यहां पहुचने वाले हर पर्यटक को Mussoorie का सबसे खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। पॉइंट की ऊचाई इतनी ज्यादा है कि यहां से पूरी Mussoorie को आसानी से देखा जा सकता है। पर्यटक यहा आकर केबल राइड का लुफ्त जरूर उठाते हैं। 

इसके अलावा आप यहां आकर शिवालिक की विशाल पहाड़ी श्रंखला को देखने का आनंद भी उठा पाते है। मुझे यकीन है कि मसूरी के खूबसूरत नज़राने आपके जीवन की विशेष यादो में शामिल होंगे। Mussoorie से Gun Hill की कुल दूरी 6 km है, जाहिर है इस दूरी को पैदल भी तय किया जा सकता है। 

मसूरी कैसे पहुँचे?

Bus stand, Mussoorie, Uttarakhand

मसूरी पहुँचने के लिए मसूरी उत्तराखंड राज्य में स्थित एक पहाड़ी इलाका है जो दिल्ली से लगभग 290 किलोमीटर दूर है।

सड़क मार्ग – 

आप यहां कई तरीकों से पहुंच सकते हैं। सबसे आसान तरीका है दिल्ली से सीधे बस या टैक्सी का इस्तेमाल करना। दिल्ली से मसूरी की कुल दूरी 290 किलोमीटर है। दिल्ली के इस्लामिया मार्केट या कश्मीरी गेट से मसूरी के लिए बड़ी तादाद में बसें उपलब्ध होती हैं। यदि आप अपने कुछ पैसे बचाना चाहते है तो उत्तराखंड सड़क परिवहन निगम (यूएसएस) की बस पकड़ कर आसानी से मसूरी पहुच सकते है। इसके अतरिक्त यहां निजी बस सेवाएं भी ले सकते हैं, जो बेहद सुगमता से आपको पहाड़ों की रानी मसूरी पहुँचा देती है। 

रेल मार्ग – 

जिन यात्रियों को बस या कार में जाना पसंद नहीं है वो लोग दिल्ली से देहरादून की ट्रेन पकड़े और देहरादून से मसूरी के लिए टैक्सी या बस सेवा आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं।

हवाई मार्ग – 

आप उत्तराखंड के नजदीकी हवाई अड्डे जैसे जोली ग्रांट देहरादून एयरपोर्ट पर उतर सकते हैं। इसके बाद, आप टैक्सी या बस का इस्तेमाल करके मसूरी तक सरलता से पहुंच सकते हैं। आप दिल्ली, मुंबई, बंगलौर, चेन्नई या कोलकाता से उत्तराखंड के इस एयरपोर्ट पर उड़ान भर सकते हैं। 

खुद के वाहन से –

यदि आप अपनी गाड़ी से जाना पसंद करते हैं, तो आप उत्तराखंड के राजमार्ग नंबर 7 द्वारा मसूरी पहुंच सकते हैं। दिल्ली से मसूरी की दूरी लगभग 290 किलोमीटर है और आसानी से रोड यात्रा की जा सकती है।  उम्मीद है कि यह जानकारी आपको मसूरी पहुंचने में मददगार साबित होगी।

कम पैसों में मसूरी कैसे घूमे? 

मसूरी एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां आप हर तरह के बजट के साथ समन्वय बैठा सकते है। यहां घूमने के लिए बहुत ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं है। यदि आप कम बजट में मसूरी घूमना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित टिप्स का उपयोग कर सकते हैं:

  • सस्ते होटल और गेस्ट हाउस की तलाश करें – मसूरी में कई सस्ते होटल और गेस्ट हाउस हैं जो आपके बजट के अनुकूल रहेंगे। आप चाहे तो यहां के स्थानीय लोगों के घरों में भी रुक सकते है। जहां आप सस्ती रात्रि व्यवस्था और भोजन प्राप्त कर सकते हैं।
  • स्थानीय वाहन का उपयोग करें –  मसूरी में स्थानीय बस सेवा की सुविधा है। अगर आप स्थानीय वाहन का उपयोग करते हैं तो आपको दूर तक जाने के लिए काफी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते है। बेहतर होगा कि आप यहां चलने वाली सरकारी बस का उपयोग के करे और कम पैसों में मसूरी की वादियों का लुफ्त ले। 

मसूरी भारत के प्रमुख पहाड़ी पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां की संस्कृति, इतिहास कला और प्राकृतिक खूबसूरती अविस्मरणीय है। यह एक ऐसी जगह है जहां हर किसी जिंदगी में कम से कम एक बार जरुर आना चाहिए। 

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x