दुनिया के सबसे खूबसूरत द्वीप प्रकृति की सबसे महंगी विरासत मानी जा सकती है। दुनिया भर के लोग इन खूबसूरत द्वीपों पर अपनी छुट्टियां बिताने और कुदरत के हसीन नजारो का लुफ्त उठाने यहां जाते हैं। मुट्टी भर भारतीय ही है जो देश के बाहर इन हसीन समुद्री द्वीपों की खूबसूरती को निहार पाते हैं। 

Hindusthani.in आज आपके लिए समूचे विश्व के सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध द्वीपों की एक सूची लाया है जिन्हें जानने और देखने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं, बस लेख में अंत तक बने रहे । 

अपनी लुभावनी स्थलाकृति, मंत्रमुग्ध कर देने वाले समुद्रतट और रोमांचक स्पोर्ट्स से युक्त इन खूबसूरत द्वीपों पर हर किसी के लिए कुछ ना कुछ करने को है। विश्व के अधिकतर पथिको के लिए ये द्वीप आकर्षण का केंद्र रहते है। यहां आकर भिन्न-भिन्न प्रकार की संस्कृतियों को समझने का और कुछ अनोखा अनुभव करने का मौका मिलता है। 

क्या आपकी नजर में कोई ऐसी जगह है? जो दुनिया के लोगों के लिए अनजान पर आपको नजर में बेहद खूबसूरत है कृपया कमेन्ट करके जरुर बताये… 

दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत द्वीप इस प्रकार है :

द्वीपों पर छुट्टियाँ खर्च करना सिर्फ समुद्री तटों पर आलस करने के बारे में नहीं है, बल्कि यह द्वीप आपको निश्चित ही कुछ अलग और खास अनुभवों को महसूस करने का मौका देंगे। वाटर स्पोर्ट्स, समुद्री वाइल्ड लाइफ को देखना, सदियों पुरानी संस्कृतियों को समझने के अतिरिक्त काफी कुछ ऐसा है जो आपके मन को सुकून प्रदान करता है। 

10. ईस्टर आइलैंड (रहस्यमय Moai मूर्तियाँ)

दुनिया के सबसे खूबसूरत द्वीप (Easter Island)
रहस्मय ‘ईस्टर द्वीप’ के खूबसूरत नजारे

अपनी विशेष ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान रखने वाला पॉलिनेशियन ईस्टर द्वीप दक्षिणपूर्वी प्रशांत महासागर में बसा है। इस समूचे द्वीप को रहस्मय और आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए यहां की विशालकाय मोई मूर्तियाँ  जिम्मेदार हैं। 

कुदरती सुंदरता के अतरिक्त ये मूर्तियां इस द्वीप को रहस्मय और ऐतिहासिक बनाती है। यहां बनी इंसानों जैसी दिखने वाली 800 मूर्तियाँ किसी भी इंसान को हैरान करने के लिए काफी है। इनकी बनावट में इनका सिर काफी बड़ा है बाकी का पूरा ढाँचा इंसानो जैसा ही दिखता है। 

मान्यता है कि मूर्तियों का निर्माण रापा नुई  के द्वारा कराया गया था जिन्हें बनाने में एक लंबा समय लगा। अनुमानित रूप से प्रत्येक मूर्ति को हाथो से बनाने में तकरीबन एक साल का समय लगा होगा।

Duniya ke Sabse sundar island
ईस्टर द्वीप की रहस्यमयी Moai मूर्तियाँ

मूर्तियों के अलावा यह द्वीप खूबसूरती से तरबतर है। आप यहाँ का स्थानीय संस्कृतिक नृत्य Rapa Nui को देखने का लुफ्त ले सकते हैं। सुदूर गुफाएँ और शानदार पहाड़ी नजारे के साथ आप यहाँ साईकिल चलाने का मजा भी ले सकते हैं। 

9. फ़ैरो द्वीप

Duniya ke Sabse khubsurat Islands
फ़ैरो द्वीप की ढलती हुयी शाम

डेनमार्क साम्राज्य में स्थित फ़ैरो द्वीप यूएस से छोटी सी उड़ान पर है। इस द्वीप की 18 ज्वालामुखी और प्राकृतिक खूबसूरती का भ्रमण करने के लिए आपको कम से कम एक से डेड़ सप्ताह का समय चाहिए होगा। इस जगह की एक और खासियत है कि यह भले ही डेनमार्क से जुड़ा हुआ है लेकिन इसके बावजूद भी यह एक स्व-शासित जगह है। यही कारण है कि यह द्वीप बाकी किसी भी पर्यटन स्थल से कम आंका जाता है। अस्ल में यह दुनिया की सबसे अद्भुत जगहों में से एक है।

दुनिया के सबसे खूबसूरत द्वीप : फ़ैरो द्वीप
फ़ैरो द्वीप का मंत्रमुग्ध कर देने वाला नज़ारा

यदि आप यहा नवंबर से फ़रवरी के दौरान आते हैं तो निश्चित ही नॉर्दर्न लाइट्स देखने का लुफ्त उठा सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह बेहद खास और महत्त्वपूर्ण मानी जाती है। यहां स्थित झरने, पहाड़ और खूबसूरत वादियों को देखकर कोई भी दीवाना हो सकता है। समुद्री और वन्यजीवों की एक बड़ी प्रजाति देखने के लिए भी यह जगह काफी मशहूर मानी जाती है। निश्चित की आपकी अगली छुट्टियों में आप दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत द्वीपों में से एक फ़ैरो द्वीप जरुर आना चाहेंगे। 

8. बाली, इंडोनेशिया

Most beautiful island in the world Hindi
बाली द्वीप का नज़ारा

लोग मानते है कि बाली संसार की सबसे खूबसूरत जगह है। यहां की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य, झरने, पहाड़, निष्क्रिय ज्वालामुखी और खूबसूरत रेतीले समुद्री तट के साथ इस जगह को आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में भी पहचाना जाता है। 

प्रकृति की गोद में स्थित यह जगह दुनिया के सबसे शानदार होटल और रेस्टोरेंट्स का गढ भी माना जाता है। यहां आने वाले लाखो पर्यटकों के लिए बाली द्वीप स्वर्ग की अनुभूति कराता है। यहां बने खूबसूरत और प्राचीन मंदिरों की संख्या हज़ारों में है और यही कारण है कि इस जगह में एक अनोखी सकारत्मक ऊर्जा है जो यहां आने वाला हर व्यक्ति महसूस करता है।

बाली, इंडोनेशिया दुनिया के सबसे खूबसूरत द्वीप
बाली द्वीप पर बने खूबसूरत मंदिर

मंदिरों की इतनी बड़ी संख्या और खूबसूरत मनमोहक दृश्यों से भरपूर यह द्वीप instagrammers के लिए photography का केंद्र है। 

7. ला रीयूनियन

ला रीयूनियन : दुनिया के सबसे सुंदर द्वीप
स्वर्ग सा खूबसूरत ‘ला रीयूनियन’ द्वीप

यदि आपने बचपन में हॉलीवुड की ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म देखी है तो निश्चित ही आपने इस जगह की खूबसूरती को उसमे देखा होगा। अपनी अनोखी संस्कृति और भव्य प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर ला रीयूनियन दुनिया के सबसे सुंदर द्वीपों में से एक है। 

यह द्वीप हिंद महासागर के आखिरी छोर में स्थित सबसे दिलचस्प और खूबसूरत पर्यटन स्थल है। मॉरीशस के पड़ोस में होने के बाबजूद भी यह काफी अलग जगह है । यहां के ऊँचे विशाल पहाड़ों से गिरते हुए झरने आपको मंत्रमुग्ध करे बिना नहीं छोड़ते। इस द्वीप के ऊँचे नीचे पहाड़ों और घने जंगल से गुजरना एक ऐसा अनुभव जो शायद ही आप कभी भुला सकते हैं। आपके रोमांच को और अधिक चरम पर ले जाने के लिए यहा मौजूद सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक, पिटोन डे ला फोरनाइस  पर्याप्त है। 

मेरी राय है कि आपको मॉरीशस और ला रीयूनियन को एक ही ट्रिप में शामिल करना चाहिए। दोनों ही द्वीपों की अपनी विशेषताएं है। 

6. प्लावन आइसलैंड

प्लावन आइसलैंड

चूना पत्थर की शानदार गुफाओं और खाड़ीयों के साथ प्लावन द्वीप प्राकृतिक सुंदरता का केंद्र है । यह दिलचस्प आइसलैंड फिलीपींस के पश्चिमी भाग में बसा हुआ है। शुद्ध प्रदुषण मुक्त वातावरण और गज़ब की समुद्री सुंदरता समेटे हुए यह द्वीप कई तरह के वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी प्रसिद्ध है। प्लावन द्वीप को राष्ट्रीय उद्यान में शामिल किया गया है। 

यह द्वीप गोताखोरी के लिए भी खासा प्रसिद्ध है। यहां बिताया हुआ आपका हर दिन एक जादुई एहसास की तरह है। बात चाहें झरनों में डुबकी लगाने की हो या शांतिपूर्ण वातावरण में संगीत सुनने प्लावन आइसलैंड आपको हर तरह से अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करता है। 

यह भी पढ़े – दुनिया के 7 सबसे पुराने (रेस्तरां) रेस्टोरेंट्स | DUNIYA KE SABSE PURANE RESTAURANTS

5. सिसिली, आइसलैंड (इटली)

SICILY Italy (Most Beautiful Islands In The World)

यूँ तो इटली की खूबसूरती से हर कोई परिचित है, खासकर भारत के लोग ‘सोनिया गांधी’ को जानते ही है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यहां की प्राकृतिक मनोरमता भी बड़ी ही अद्भुत है। इटली का SICILY आइसलैंड अपनी खास प्राकृतिक वातावरण और सुंदर दृश्यों के लिए दुनिया के हर हिस्से में मशहूर है। 

रमणीय नजारों से भरपूर यह हरा-भरा द्वीप, भूमध्य सागर में सबसे बड़ा आइसलैंड माना जाता है। यह सुंदर द्वीप नींबू, जैतून, अंगूर के बागों और तमाम तरह के खट्टे फलों से भरा हुआ है। 

सिसिली को एक विश्व स्तरीय सांस्कृतिक गंतव्य माना जाता है। यही कारण है कि इस जगह आपको लगभग हर मोड़ पर तमाम तरह की प्राचीन कलाकृतियां देखने का मौका मिलता है। 

यहां की संस्कृति, खानपान, और सबसे महत्वपूर्ण माउंट एटना ज्वालामुखी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। समूचे यूरोप में सिसिली सबसे प्रमुख और खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है ।

4. लोफोटेन

Lofoten द्वीप

अपनी अंतरंगी सुंदरता के लिए Lofoten द्वीप समूह दुनिया के सबसे प्रसिद्ध द्वीप है। बात चाहे ऊँची पहाड़ी चोटियों की हो या समुद्र की सबसे गहरी खड़ियों की Lofoten द्वीप पर आपका हर एक अनुभव अविस्मरणीय रहने वाला है। 

दुनिया के अलग अलग हिस्सों से पर्यटक यहां रहस्यमयी Northern lights  देखने के लिए आते है, जिसके बाद इस द्वीप की प्राकृतिक मनोरमता और अधिक बढ़ जाती है। Lofoten विश्व की सबसे ऊंची और तंग पहाड़ी चोटियों में से एक स्वोल्वर goat का घर है, इसीलिए देश विदेश से तमाम पर्वतारोही यहां चढ़ाई करने के लिए आते हैं। 

गर्मियों के मौसम में पर्यटकों को यहां सुकूं से मछली पकड़ते हुए, साईकिल चलाते और जल क्रीड़ा का आनंद लेते हुए दिखेंगे। सर्दियों के मौसम में Aurora Borealis पर skiing करते हुए उतरने का लुफ्त उठाते है। यहां की प्राकृतिक मनोरमता आँखों को किसी सपने जैसा अनुभव कराती है। यहां कुदरत अपनी सुन्दरता की चरम सीमा पर रहती है। यहां के स्थानीय गाँवों के रहन सहन और खानपान को देखना और महसूस करना आपको आपकी जिंदगी का सबसे विशेष अनुभव कराता है। 

3. बोरा बोरा

बोरा बोरा आइसलैंड (Most Beautiful Islands In Hindi )

बोरा बोरा एक ऐसी जगह है, जहाँ शानदार रिसॉर्ट और होटेलों की भरमार है। यह एक बेहद खूबसूरत और प्रसिद्ध ज्वालामुखिय द्वीप है। साल के हर मौसम में यहां आप ढेरों पर्यटकों को देख सकते हैं। फोटोग्राफर के लिए यह द्वीप सबसे उपयुक्त है। 

बोरा बोरा में शानदार समुद्री तट के अलावा कई अन्य जगहे भी है जो पर्यटकों को लुभाने के लिए काफी है। आप यहाँ आकर माउंट पाहिया की ढलानों पर चढ़कर बोरा बोरा का सबसे सुंदर 360 डिग्री का दृश्य अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। लोग यहां scuba diving करने के लिए भी काफी रुचि दिखाते है। यहा पाए जाने वाली ग्रे रीफ शार्क को नजदीक से देखने का सौभाग्य भी यही उठाया जा सकता है। यहां आते समय आप अपना under वाटर कैमरा लाना ना भूले। 

2. काउई द्वीप (हवाई, यूएसए)

काउई द्वीप (हवाई, यूएसए)

दुनिया के सबसे सुंदर द्वीपों की सूची में हमने हवाई द्वीप समुह के काउई द्वीप की दूसरे स्थान पर रखा है। ऐसा करने की कई वजहें है जिनके बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे। 

काउई द्वीप हवाई द्वीप समुह का सबसे आखिरी द्वीप है। इस द्वीप का वातावरण और प्राकृतिक दृश्य बाकि किसी भी द्वीप की तुलना में अद्वितीय है। यह एक बरसाती द्वीप है आप यहाँ आकर खुद को दुनिया के किसी अलग ही हिस्से में महसूस करते है। अपनी प्राकृतिक पहाड़ी सुंदरता के लिए इसे गार्डन द्वीप भी कहा जाता है। यहां आपको शांतिपूर्ण और अधिक दिलचस्प वातावरण मिलता है। कहा जा सकता है कि यहां आने वाले पर्यटकों में मुख्य वही होते है जो दुनिया भर की सैर करने के बाद काफी अनुभव प्राप्त कर चुके होते हैं। 

यह द्वीप काउई के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित है, जहां से पर्यटक प्रसिद्ध नापाली तट तक पहुंचते हैं। यहां से आप तक़रीबन 16 किमी की दूरी पर एक 3,000-फुट ऊँचाइयों वाली घने जंगलों से भरी हरी-भरी पहाड़ी चट्टानें हैं जो समुद्र तल की गहराई से ऊपर की तरफ निकली हुयी है। प्रकृति का यह सुंदर नजारा आपकी आँखों को एक अलग अनुभव कराता है। चट्टानों की अंतहीन गहराई आपको आश्चर्यचकित कर देती है। 

यहां के घूमे जाने वाले अन्य मुख्य स्थलों में वेइमा घाटी और माउंट वाई ‘एले’ एले ज्वालामुखी शामिल है। जानकारों के अनुसार यह ज्वालामुखी पिछले 5000 सालों से विलुप्त है। लेकिन यहां के अद्भुत प्राकृतिक दृश्य निश्चित ही आपका मन मोह लेंगे। 

1.सेंटोरिनी द्वीप

दुनिया का सबसे खूबसूरत द्वीप: सेंटोरिनी द्वीप

सेंटोरिनी दुनिया का सबसे प्रसिद्ध और चर्चित द्वीप है। हॉलीवुड से लेके बॉलीवुड तक लगभग सभी तरह की फ़िल्मों में आपने इस द्वीप के दृश्यों को देखा होगा। सफेद और नीले  रंगों से रंगे हुए साइक्लेडिक कस्बों के गोल गुम्बद और समुद्र का किनारा सभी के लिए खूबसूरत है। 

सेंटोरिनी की खूबसूरती और यहां का सूर्यास्त विश्व में सबसे अधिक प्रसिद्ध है। ओइया शहर की हर गली पर्यटकों से भरी रहती है। आप यहाँ आकर शहर की खुबसूरत गालियों में घूमने निकल जाए कब सुबह से शाम हो गयी इस बात का पता खुद आपको भी नहीं लगेगा। यहां के मशहूर शराबखाने  अपनी बेह्तरीन मेहमान नवाजी के लिए काफी प्रख्यात है । यहां की स्थानीय सा संस्कृति, रहन सहन और खान पान सभी कुछ आपको बहुत ही ज्यादा पसंद आने वाला है। 

यह द्वीप ग्रीस के सबसे महंगे और खूबसूरत द्वीपों में से एक है। ग्लैमरस कैटामरन पर शराब पीते हुए सूर्यास्त को देखना आपके लिए सबसे बेह्तरीन अनुभव रहेगा। 

मित्रों हमने आपको दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत द्वीपों के बारे में बताया क्या आप हमे कमेन्ट करके यह बताएंगे की आपको मौका मिलता है तो आप कौन से आइसलैंड पर जाना पसन्द करेंगे। कृपया अपनी राय जरुर दे…. धन्यवाद… 

यह भी पढ़े :

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x