समय आ गया है कि आप अपने पासपोर्ट पे जमी हुयी धूल को साफ करले, दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत जगहों को देख कर आप यहां जरूर जाना चाहेंगे। 

घर और ऑफिस के काम से त्रस्त हैं? तो आपको दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों पर जरूर जाना चाहिए। यहां आकर आप खुद को बेहद तरोताजा और आनंदित महसूस करेंगे। दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में विचार करना बड़ा असंभव सा लगता है। क्योंकि ऐसे कम ही लोग है, जिन्होंने पूरी दुनिया देखी है और देखी भी है, तो क्या उन्होंने दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों को देखा होगा? 

आपकी जिज्ञासा को शांत करने के लिए हम आपको बताएंगे दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में। बेशक खूबसूरत चीजों को देखने में लुफ्त आता है तो सोचिये जो जगह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह मानी गयी है उन्हें घूमने में आपको कितना आंनद आएगा। 

आपको साल भर की थकावट और अनिद्रा को दूर करने के लिए यहां होने वाले कुछ स्पेशल ट्रीटमेंट आपको राहत प्रदान करेंगे। बेरंग जिंदगी को रंगीन करने के लिए आपको अपने जीवन में एक बार दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों पर घूमने जरुर जाना चाहिए। 

हालांकि ईश्वर द्वारा बनाई गई हर चीज सुंदर है, लेकिन फिर भी दुनिया की कुछ सबसे खास और सुंदर जगहों पर घूमने का एहसास ही कुछ अलग है। दुनिया की अलग अलग सभ्यताओं, संस्कृति और अन्य स्थानीय विविधताओं को समझने का यह सबसे अच्छा तरीका है। 

इस लेख में हम ने दुनिया की कुछ सबसे खास, सुंदर और मशहूर जगहों को चुना है। अपने दिल के करीबी लोगों को और करीब लाने के लिए भी आप इन खूबसूरत जगहों पर जरूर जाना चाहेंगे। 

प्राचीन गाँव, कलाकृतियों, ऊँचे ऊँचे खूबसूरत पहाड़, पार्क, गरजते हुए झरने और मंत्रमुग्ध कर देने वाली झीलें आपको मोहित कर देंगी । 

दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत जगह – 

देखा जाए तो दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों की एक लंबी सूची है। ब्रिटेन में स्थापित एक ट्रैवल agency द्वारा कराए गए एक खास सर्वे के बाद दुनिया की कुछ चुनिंदा जगहों को दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में शामिल किया गया है। 

कंपनी द्वारा इस सर्वे में दुनिया की कुछ ऐसी हैरतअंगेज और आश्चर्यजनक जगहों को शामिल किया है। पर्यटकों द्वारा इन खूबसूरत जगहों को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली जगह माना गया है। 

दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों की सूची में शामिल सभी जगह प्रकृति की असीम सुंदरता को समेटे हुए है। ये सभी जगह वाकई में घूमने योग्य और सबसे सुंदर जगह मानी जा सकती है। 

1. ओया, सेंटोरिनी – ग्रीस की जन्नत 

दुनिया का सबसे खूबसूरत द्वीप: सेंटोरिनी द्वीप

फ़िरा से महज 11 km की दूरी पर बसा यह गाँव आपके सपनों में होने जितना खूबसूरत है। पेलिया ज्वालामुखी के खुले शानदार नजारे के साथ पहाड़ों की छोटी पर स्थित ओया सेंटोरिनी के ग्रीक द्वीप दुनिया की सबसे सुंदर जगह मानी जा सकती है। थिरासिया और नेआ कमेनी द्वीप के मंत्र मुग्ध कर देने वाले मनमोहक दृश्य के साथ यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। कई बड़ी बड़ी हॉलीवुड और बॉलीवुड फ़िल्मों की शूटिंग यहां की गयी है। 

दुनिया की कुछ अनछुए द्वीपों के साथ यह जगह मानो आज भी प्रकृति के गर्व में है। हालांकि इन्टरनेट के दौर में अब यह जगह बेहद मशहूर होने लगी है और दूर दूर से पर्यटक यहां की प्राकृतिक मनोरमता का अद्भुत नज़ारा देखने आते है। 

पारम्परिक बड़े बड़े पत्थरों से निर्मित घर और उनके नीले नीले हरे गुंबद इस जगह में एक अलग खूबसूरत एहसास छोड़ देती है। यहां के  ऊँचे नीचे और पहाड़ी रास्ते काफी पतले और घुमावदार है, जहां पैदल घूमने में भी आपको दिल छू जाने वाले रोमांच का अनुभव महसूस करायेंगे । यहां बनी हुयी चर्चों की खूबसूरती की चर्चा विश्व भर में है। छुट्टियों के दिनों में ग्रीस के ओया सेंटोरिनी द्वीप में घूमना आपके लिए अविस्मरणीय होने वाला है। 

2. द ग्रेट ओशन रोड – ऑस्ट्रेलिया 

दुनिया के सबसे खूबसूरत द्वीप (Easter Island)
रहस्मय ‘ईस्टर द्वीप’ के खूबसूरत नजारे

भले ही सुनने में यह अजीब लगे कि भला कोई रोड भी दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में शामिल हो सकती है? लेकिन यह बिल्कुल सत्य है। ऑस्ट्रेलिया में बनी 240 km लंबी द ग्रेट ओशन रोड दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में शीर्ष स्थान पर शामिल है। 

यह सड़क आम सड़कों से बिल्कुल अलग है, जिसकी वजह है यहां की प्राकृतिक मनोरमता और अद्भुत नजारे। यह सड़क ऑस्ट्रेलिया की मुख्य विरासत में शामिल है। ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्व तट के साथ विक्टोरियन शहरों टोरक्वे और एलान्सफ़ोर्ड से गुजरी हुयी यह सड़क कुदरत का हैरतअंगेज करिश्मा है। 

यह दुनिया का सबसे  युद्ध स्मारक भी माना जाता है। 1919 से 1932 के बीच में हुए प्रथन विश्व युद्ध के सैनिकों को समर्पित यह रोड दुनिया भर के पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र है। 

पूरी रोड पर जगह जगह कई घूमने योग्य पर्यटन स्थल है, जिनकी खूबसूरती की जितनी तारिक की जाए उतनी कम ही लगती है। सन 2020 में इस सड़क के संरक्षण के लिए एक कानून पारित किया गया जिसे “ग्रेट ओशन रोड एनवायरन प्रोटेक्शन एक्ट 2020” के नाम से जाना जाता है। 

3. झांग्ये नेशनल जियोपार्क – चीन

Zhangjiajie National Forest Park

अभी तक आपने आसमान में रंग बिरंगे इंद्रधनुष ही देखे होंगे लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में ऐसी जगह भी है जहां कुदरती रूप से रंग बिरंगे पहाड़ है। सोचने में भी हैरतअंगेज लगने वाला यह स्थान वास्तविकता में दुनिया की किसी भी सुन्दर जगह की तुलना में अधिक खूबसूरत और आकर्षक है। यह पार्क चीन के उत्तरी हिस्से में स्थित है। यह खूबसूरत नज़ारा चीन के उत्तरी भाग वाले मंगोलिया के बीच वाले हिस्से में पड़ता है। 

देश विदेश से लाखो की संख्या में लोग यहां घूमने और फोटो खीचने के लिए आते है। आज के दौर में यहां Instagrammers वीडियो बनाने के लिए अधिक संख्या में आते है। यह राष्ट्रीय जियो पार्क उद्यान किलियन पर्वत की तलहटी बना हुआ है। यह राष्ट्रीय जियो पार्क तकरीबन 340 बर्ग किलोमिटर बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। पार्क की खास प्रसिद्धी यहां के पहाड़ों के रंग बिरंगे होने से है। चीन ही नहीं बल्कि दुनिया भर में यह जगह पहाड़ों की बनावट और उनमें भरे रंगो के लिए मशहूर है। इस जगह को दुनिया की सबसे अजीबोगरीब और खूबसूरत जगहों में शामिल किया गया है। 

पार्क का सबसे सुंदर और मशहूर हिस्सा Linze Danxia नाम की जगह है। इसके अतरिक्त बिंगगौ लियुआन नदी के करीब वाला हिस्सा भी काफी लोकप्रिय माना जाता है। यहां बने पहाड़ देखने में ऐसे लगते है जैसे उन्हें किसी चित्रकार ने अपने हाथो से रंग भरकर बनाया हो। यह कहा जा सकता है कि चाइना का यह राष्ट्रीय जियो पार्क दुनिया का सबसे खूबसूरत रंगीन राष्ट्रीय पार्क है। 

हालांकि यहां स्थित पहाड़ों की अजीब बनावट और खूबसूरत विविधता प्राकृतिक क्रियायों का समावेश है। हवा, बारिश और समय के प्रभाव से चट्टानों को अनोखी खूबसूरती मिली है जो दुनिया में सिर्फ यही देखने को मिलती है। 

4. पेटो झील, कनाडा

SICILY Italy (Most Beautiful Islands In The World)

कनाडा की पथरीली पहाड़ियों के बीच, ग्लेशियर के साफ पानी से भरी यह झील अपने खास रंग के लिए पूरे विश्व में प्रख्यात है। अल्बर्टा के बैंफ राष्ट्रीय उद्यान में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र है। झील के अतरिक्त यदि आप पहाड़ों को पसंद करते है तो इस जगह से ऊपर घनी पहाडियों का क्षेत्र है जहां आप रोमांचक ड्राइविंग का लुफ्त भी उठा सकते हैं। इस झील का नाम पेटों झील Bill Peyto के नाम से पड़ा। झील तक़रीबन 5.3 km2 (2.0 sq mi) में फैली हुयी है। यहां का प्राकृतिक नज़ारा दुनिया का सबसे खूबसूरत नज़ारा माना जाता है। यहां बने होटलों में खाने पीने रहने इत्यादि की पूरी व्यवस्था है। 

गर्मियों के दौरान जब पिघलती हुयीं ताजी बर्फ के glaciers का ताजी बर्फ का पानी इस झील में आता है तो इसका रंग turquoise हो जाता है। इस जगह की यही खासियत दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करती है। झील का हैरतअंगेज नज़ारा देखने के लिए देश दुनिया के कई प्राकृतिक प्रेमी पहुंचते है। 

5. माचू पिचू – पेरु 

माचू पिचू - पेरु 

दुनिया के 7 अजूबो में शामिल यह स्थान अपनी पहचान का मोहताज नहीं हैं। पेरू को प्रकृति का खजाना कहा जाता है। Machu picchu को बेहद प्राचीन पहाड़ी शहर के रूप में देखा जाता है। Machu picchu 8000 फुट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है। यहां की पहाडियों और इनमें बने हुए सीडी नुमा घर आपके मन को शांति पहुंचाने के लिए काफी है। 

15 बी शताब्दी में बना यह ढाँचा इंका का गढ के नाम से जाना जाता था। 

6. जापान – Cherry Blossom मौसम के दौरान 

जापान - Cherry Blossom मौसम के दौरान 

जापान के लोगों की तारीफ़ पूरी दुनिया में की जाती है। पूरी दुनिया में जापानियों की अलग पहचान है क्योंकि वे बहुत मेहनती, अनुशासित और दयालू प्रवृत्ति के होते हैं। जापानी लोग साफ सफाई और प्रकृति को संतुष्ट बनाए रखने के लिए भी हर जगह मशहूर है। 

हालांकि जापान साल के हर महिने में बेहद सुंदर नजर आता है लेकिन यदि आप वास्तविकता में कुछ बहुत ज्यादा सुन्दर और दुनिया में सबसे हटकर देखना चाहते हैं तो आपको यहां cherry blossom यानि बसंत के मौसम में घूमने जरुर आना चाहिए। इस खास मौसम के दौरान जापान की सुंदरता दुनिया के किसी भी देश की तुलना में अधिक होती है। 

बसंत के मौसम के दौरान जापान में जब cherry के पेड़ों में ये फूल खिलते है उस समय वाकई नज़ारा देखने लायक होता है। दुनिया के अलग अलग हिस्सों से कईयों पर्यटक बसंत के मौसम में जापान का यह खूबसूरत नज़ारा कैद करने आते हैं। 

7. जुरासिक कोस्ट, यूनाइटेड किंगडम 

जुरासिक कोस्ट, यूनाइटेड किंगडम 

आम तौर पर लगभग सभी देशों के आसपास समुद्रतटीय क्षेत्र है और सभी तटीय क्षेत्र मूलरूप से सुंदर होते है। लेकिन यदि आप वाकई दुनिया का सबसे खूबसूरत समुद्री किनारा देखना चाहते है तो आपको इंग्लैंड के जुरासिक कोस्ट को घूमना चाहिए। 

यहां का बहुचर्चित स्थान “डर्डल डोर ” है जो कि समुद्र के किनारे पर एक दरवाजे नुमा आकर का पहाड़ है। यह दरवाजे नुमा पहाड़ समुद्री पानी से घिरा हुआ है। 

जुरासिक कोस्ट के आसपास बेहद सुन्दर प्राकृतिक पहाड़ी क्षेत्र है जहां आप अपने आप को प्रकृति के बिलकुल करीब महसूस करेंगे। समूचे विश्व से लोग जुरासिक कोस्ट का भ्रमण करने आते है और इस समुद्री किनारे को विश्व धरोहरों में शामिल किया जा चुका है। 

दुनिया के सबसे सुंदर समुद्री किनारे के रूप में इस जगह साल के हर महीने में पर्यटकों का आना जाना चालू रहता है। ईस्ट डेवोन में एक्समाउथ से लेकर डोरसेट में स्टडलैंड की खाड़ी तक जुरासिक कोस्ट तक़रीबन 95.7 मील में फैली हुई है। 

8. नियाग्रा फॉल्स 

duniya ki sabse khubsurat jagah - niagra falls

वास्तविकता में हैरत में डालने वाला नजारा आपको सिर्फ नियाग्रा फॉल्स में ही मिल सकता है। प्रकृति की असीम सुंदरता का भण्डारण मानो इसी जगह किया गया हो। घने पहाड़ी जंगल के बीच इतना विशाल झरना कि आँखों में भी नहीं समा पाए। 

नियाग्रा फॉल्स की लोकप्रियता इतनी अधिक है कि शायद आप भी इसके बारे में पहले से ही जानते होंगे लेकिन यदि आप नहीं जानते तो हम आपको बताएंगे की यह झरना कोई मामूली झरना नहीं बल्कि इसे इसकी खास सुंदरता के लिए दुनिया की खास संरक्षित जगहों में शामिल किया गया है। 

अमेरिकी और कनाडा की सीमा को पार करते हुए यह झरना तीन अलग अलग तरह के झरनों से बना है। कुदरत के इस हसीन नजारे को देखने के लिए वर्ष भर में तकरीबन 8 मिलियन लोग आते हैं। 

9. चिली की संगमरमर की गुफाएं 

sangmarmar ki gufaye

हॉलीवुड की फ़िल्मों में आपने कई हैरतअंगेज कुदरती नजारे देंखे होंगे लेकिन यदि आप इन्हें असलियत में देखना चाहते हैं तो यह उससे भी अधिक दिलचस्प अनुभव होगा। संगमरमर की गुफाएं सुनने में ही आलिशान लगता है, जरा सोचिए हकीकत में इन्हें देखने पर कैसा अनुभव रहेगा? 

संगमरमर की ये खूबसूरत गुफाएँ पटागोनियन एंडीज में दूर एक हिमनदी से जुड़ी झील की सीमा में मिलेंगी। जाहिर है जिस तरह की ये जगह है उसके अनुसार यहां जाना बहुत सरल नहीं है। 

वैज्ञानिकों के शोध बताते है, कि इस जगह पर पिछले 6,200 सालो से अधिक वर्षो से पानी से घिस घिस के इस तरह की बन गयी है। 

वैज्ञानिकों का जो भी मानना हो लेकिन वाकई में ये जगह स्वर्ग लोक में प्रवेश करने जैसी है। 

10. हवा महल – जयपुर, भारत 

duniya ki sabse khubsurt jagah - hawa mahal

जैसा कि नाम से ही प्रतीत होता है- “हवा महल” अर्थात्‌ – किसी राजा का महल जो हवा से संबंधित है। भारत में राजस्थान के राजपूतों का इतिहास सबसे सुनहरा है, उनकी रियासते, राजशाही थाट बाट और रुतबे के चर्चे पूरी दुनिया में मशहूर है। इसी तर्ज पर इस महल का निर्माण जयपुर के महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया। 

महल की सुंदरता अद्भूत है, आपकी आँखों को विश्वास नहीं होगा कि समय के उस दौर में इतनी बेह्तरीन कारीगरी कैसे की गयी होगी। इस महल से जुड़े कई लोक गीत और किस्से प्रचलित है। 

कहा जाता है कि महाराज ने इस महल को अपने दरबार लगाने के लिए बनवाया था जहां बैठ कर महाराजा और उनके मंत्री कानूनी कार्रवाई करते थे। महाराज ने इस महल में 953 खिड़कियां लगवाई जिसका मुख्य उद्देश्य था कि महाराज आम लोगों को उनकी जिंदगी जीते हुए करीब से देखना चाहते थे। 

सारांश – 

दुनिया में लगभग हर जगह ही खूबसूरत है लेकिन जब आप किसी अच्छी चीज में सबसे अच्छी चीज़ देखना चाहते हैं तो उसके लिए खासियतों का होना जरूरी है। इसीलिए हमने इस लेख में दुनिया की उन्हीं जगहों को रखा जिनकी अपनी अलग खासियत है जो सिर्फ खूबसूरत नहीं है बल्कि उससे कई ज्यादा है। 

शायद आपको मेरी इंग्लिश अच्छी ना लगी हो लेकिन मेरा वादा है कि समय के साथ साथ ये और बेहतर होती जाएगी। मुझे आप सभी लोगों के सपोर्ट की आवश्यकता है इसलिए इस लेख को अधिक से अधिक शेयर करे और हमे fb, insta और यूट्यूब पर फॉलो और subscribe करना ना भूले।

 धन्यावाद।। 

Read More – 

लंढौर : उत्तराखंड का अनछुआ हिल स्टेशन 

कसोल में 10 खूबसूरत कैफे और रेस्टोरेंट 

भारत की शीर्ष 10 सबसे बड़ी झीलें 

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x