दुनिया में कई तरह के पानी के जहाज है परंतु आज हम आपको जानकारी देंगे उन पानी के जहाजों के बारे में जो दुनिया के सबसे बड़े पानी के जहाज माने जाते हैं। इनका आकर काफ़ी बड़ा है इतना की आप इसमे घूमने के लिए किसी सबारी का उपयोग करे। 

पानी के जहाजों को दो मुख्य आधारों पर तैयार किया जाता है एक तो व्यापार के लिए मालवाहक पानी के जहाज और कुछ सफर के लहजे से Luxury यात्री पानी के जहाज बनाय गए हैं जिनसे समुद्री रास्तो से सफर तय किया जाता है। पानी के बड़े जहाज इंजीनियरिंग की बड़ी सफलता प्रतीत होते हैं। 

विशाल समुद्र की छाती को चीरते हुए ये पानी के जहाज समुद्री लहरों को चुनौती देते हैं कि इनको डुबाने के सारे प्रयास बेकार ही है। 

तटवर्ती इलाकों में पानी के जहाज बहुत महत्वपूण्र भूमिका अदा करते हैं। यह बड़े बड़े पानी के जहाज हज़ारों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराते हैं। हालांकि यह बड़े आकार वाले पानी के जहाज हमारे वातावरण को दूषित करके काफ़ी ज्यादा प्रदुषण भी फैलाते है। सूत्रों की मानें तो European Commission, shipping की रिपोर्ट के मुताबिक पूरे विश्व में इन बड़े पानी के जहाजों से ही 3% कार्बन डाइआक्साइड वातावरण को दूषित करती है जिससे ग्लोबल वार्मिंग का खतरा भी बढ़ता ही है। और इसी कारण से अब इस तरह के इंजन तैयार हो रहे हैं जिससे पानी के जहाजों के द्वारा कम से कम co2 फैले। दुनिया के सबसे बड़े पानी के जहाजों में तेल ले जाने वाले जहाज ही सबसे बड़े है। यात्री पानी के जहाजों की गिनती इनके बाद ही आती है। दुनिया के सबसे बड़े पानी के जहाजों की गिनती में oil tankers, हवाई जहाज रखने वाले पानी के जहाज, यात्री जहाज, अर्ध-पनडुब्बी जहाज, परमाणु-संचालित विमान वाहक पानी के जहाज है।( दुनिया के सबसे बड़े पानी के जहाज)

तो बिना समय गंवाए आइए आज हम जानते है दुनिया के सबसे बड़े पानी के जहाजों के बारे में। 

दुनिया के सबसे बड़े पानी के जहाज :

  • Mont (Seawise Giant)
  • TI Class supertankers ships
  • Pierre Guillaumat
  • Emma Maersk
  • CSCL Globe
  • Barzan
  • The Oasis 
  • The RMS Queen Mary 2
  • USS Enterprise

दुनिया के सबसे बड़े जहाजों में ऊपर लिखे जहाजों के नाम शीर्ष पर हैं। अब हम इन पानी के जहाजों की क्षमता और इनके आकर को जानते है। 

1.Mont (Seawise Giant)

Seawise Giant
Seawise Giant

अबतक का सबसे वजन दार और सबसे बड़ा या कहें कि सबसे लंबा पानी का जहाज Seawise Giant सुमितोमो हेवी इंडस्ट्रीज द्वारा योकोसुका, कानागावा, जापान में बनाया गया था। यह जहाज इतना इसका आकार इतना विशाल था कि यह suez canal या Panama canal से निकलने में असमर्थ था। इस जहाज को ईरान – इराक के बीच हुए युद्ध के समय डुबाने का प्रयास किया किया गया था। यह एक बर्तन की तरह है जिसमें तेल भर कर ले जाया जाता था। ( दुनिया के सबसे बड़े पानी के जहाज)

हालाकि जहाज को भारतीय जहाज तोड़ने वालों को बेच दिया गया था, और दिसंबर 2009 में अंतिम यात्रा के लिए मोंट का नाम बदल दिया गया। भारतीय रीति-रिवाजों को मंजूरी देने के बाद, जहाज अलांग, गुजरात में रवाना हुआ, जहां यह स्क्रैपिंग के लिए समुद्र तट पर था। 

इसकी लंबाई करीब 458.45 मीटर  और वजन 564,763 टन है। इसका निर्माण 1979 में हुआ था। इसकी रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटा थी जब यह पूरी तरह भरा हुआ होता है तब । ( दुनिया के सबसे बड़े पानी के जहाज)

दुनिया के 10 सबसे अमीर शहर 2020

2. TI Class ships

 TI Class ships
TI Class ships

पानी के सबसे बड़े जहाजों में TI CLASS SHIPS  का स्थान दूसरा है और यह अभी भी चालू हालत में है। यह एक तेल की टंकी की तरह था। 

टैंकर इंटरनेशनल L.L.C के बेड़े में TI अफ्रीका, TI एशिया, TI यूरोप और TI ओशिनिया शामिल हैं। यह माउंट के बाद दुनिया के सबसे बड़े पानी के माने जाते हैं। इन पानी के जहाजों का निर्माण 2003 में दक्षिण कोरिया के ओक्पो में देवू शिपबिल्डिंग एंड मरीन इंजीनियरिंग द्वारा हेल्स्पोंट के लिए किया गया था। 

इसकी लंबाई 380 मीटर है। इसका वजन 234,006 GT है और यह 30.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है जब यह पूरा भरा होता है तब। ( दुनिया के सबसे बड़े पानी के जहाज)

3. Pierre Guillaumat

Pierre Guillaumat

1977 में बनाया गया यह पानी का जहाज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पानी का जहाज़ माना जाता है। इसकी लंबाई 414.2 मीटर है और इसका वजन 555,051 टन है। 

4.CSCL Globe

CSCL Globe

नवंबर 2014 में दुनिया के सबसे बड़े पानी का जहाज़ो में CSCL GLOBE भी शामिल हुआ। यह एक मालवाहक जहाज है जिसमें कई containers रखे जा सकते हैं। CSCL ग्लोब चाइना के द्वारा हुंडई हेवी इंडस्ट्रीज से खरीदा गया था और इसे एशिया-यूरोप ट्रेड लूप पर तैनात किया जाना गया ।  मेगा-शिप की लंबाई 400 मीटर (1,312 फीट) है और इसका सकल टन भार 187,500 GT है।इसकी रफ्तार 42 केएम प्रति घंटे है। ( दुनिया के सबसे बड़े पानी के जहाज)

5. Emma Maersk

Emma Maersk
Emma Maersk

दुनिया के सबसे बड़े पानी के जहाजों में Emma Maersk का अपना अलग दबदबा है। यह जहाज 2006 में लॉन्च किया गया था। यह जहाज करीब 11,000 container रखने की क्षमता रखता है। इसकी कुल लम्बाई 397 मीटर है और वजन 156,907 टन है ।इसकी चौड़ाई 59 मीटर है। और इसकी चौड़ाई ज्यादा होने के कारण यह पनामा नहर को पार नहीं कर सकते हैं। हालाकि यह जहाज suez canal को पार करने में सक्षम है। 

भारतीय इतिहास की 10 सबसे शक्तिशाली रानियाँ। bhartiya itihas ki 10 SABSE SHAKTISHALI RANIYA

6. Barzan

दुनिया के सबसे बड़े पानी के जहाज

जहाजों की लंबाई और चौड़ाई के अलावा कोई दूसरी चीज ज्यादा मायने रखती है तो वह है रफ़्तार। बारजान एक विशाल कंटेनर जहाज है और दुनिया के सबसे बड़े पानी के कंटेनर जहाजों में से है इसकी रफ्तार अमूमन बड़े जहाजों के मुकाबले ज्यादा है (जुलाई 2015 तक)।  जहाज 400 मीटर लंबा है और इसका वजन 199,714 टन है।( दुनिया के सबसे बड़े पानी के जहाज)

7.The Oasis

The Oasis
The Oasis

Oasis दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज यात्री जहाज माना जाता है। यह जहाज रॉयल कैरेबियन कंपनी के लिए बनाया गया था। और यह जहाज 2009,2010,और 2016 में वितरित किए गए। यह पाँच पानी के जहाज है हार्मनी ऑफ़ द सीज़, ओएसिस फॉर द सीय और ऑल ऑफ़ द सीज़ चारो ही जहाज बेहद सुन्दर और आकर्षण का केन्द्र रहते है ।और एक 2019 में वंडर ऑफ़ द सीज़ जो कि अभी निर्माणाधीन ही है इसके साथ ही एक छठवें के लिए और ऑर्डर दे दिया गया है। इनके भीतर दुनिया की हर सुविधा उपलब्ध है। यह बहुत ही अद्भुत है और इनकी रफ्तार भी तेल वाले जहाजों से ज्यादा होती है। ( दुनिया के सबसे बड़े पानी के जहाज)

यह पानी का जहाज़ 1,181 फिट लंबा और इसके भीतर 2, 395  चालकों का दल और सदस्य है। इसके भीतर करीब 6,296 यात्रियों के रहने की व्यवस्था है। 

 225,282 GT के सकल टन भार के साथ ये जहाज 22.6 समुद्री मील (41.9 किमी / घंटा; 26.0 मील प्रति घंटा है।

Oasis एक ऐसा पानी का जहाज़ है जिसमें व्यक्ति अपना पूरा जीवन भी व्यतित करना चाहेगा। इसके भीतर माल, pub, गेमिंग zone इत्यादि सभी छोटी बड़ी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। 

इस यात्री जहाज की कीमत अनुमान है लगभग € 900 मिलियन ($ 1.24 बिलियन) है और यह अब तक का सबसे महंगा वाणिज्यिक जहाज है। ( दुनिया के सबसे बड़े पानी के जहाज)

यह जहाज सात रातो का एक पैकेज देता है जिसमें यात्रियों को  पूर्वी और पश्चिमी कैरेबियन परिभ्रमण की सुविधा देता है, और इन जहाजों पर सवारी करना में वास्तव में एक शानदार अनुभव प्राप्त होता है ।  

8. The RMS Queen Mary 2

The RMS Queen Mary 2

दुनिया का सबसे बड़ा ट्रान्साटलांटिक ओशन लाइनर आरएमएस क्वीन मैरी 2 है। यह पानी का जहाज़ एलिजाबेथ 2 के उत्तराधिकार में बनाया गया था और यह समुद्र का पहला सबसे बड़ा पानी का जहाज़ था। यह 1969 से बनाया जा रहा है। ( दुनिया के सबसे बड़े पानी के जहाज)

पहली रानी मैरी के बाद इस जहाज का नाम एलिजाबेथ 2 पढ़ा उसके बाद इस जहाज ने अपनी पहली यात्रा 2004 में की । RMS क्वीन मैरी 2 वर्तमान में इकलौता ऐसा जहाज़ है जो ट्रांसअटलांटिक ओशन लाइनर है और जो साउथैम्पटन और न्यूयॉर्क के बीच संचालित हो रहा है। 

दुनिया के सबसे छोटे घर | DUNIYA KE SABSE CHOTE GHAR | TOP 10 MOST SMALL HOUSE’S

हालाकि यह जहाज यात्रियों के लिए भी ईस्तेमाल किया जाता है। इसकी लंबाई 1,132 फीट और इसका वजन 148,528 जीटी का सकल टन भार है।इसकी रफ्तार 56 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 1, 213 के चालक दल के साथ 2,620 यात्रियों को रखने की क्षमता रखता है। ( दुनिया के सबसे बड़े पानी के जहाज)

एक महासागर लाइनर पानी के जहाजों में और एक क्रूज़ लाइनर जहाज़ के बीच का अंतर यह है कि बड़े और समुद्र के बीच खुले समुद्र के बड़े विस्तार वाले पानी में होते हैं (जैसे उत्तरी अमेरिका और यूरोप के बीच पारगमन सीमा) और यह परिवहन के रूप में यात्रियों को एक गंतव्य से दूसरे स्थान पर ले जाने के उद्देश्य से बनाए जाते है।  जबकि एक क्रूज जहाज आमतौर पर आनंद यात्राएं करने के लिए डिज़ाइन किया जाता है, तट के करीब चलते है और , बंदरगाहों के बीच नौकायन करते कराते हैं ।( दुनिया के सबसे बड़े पानी के जहाज)

 मुख्यतः महासागर लाइनर पानी के जहाज बड़ी लहरों का सामना करते हुए हमेशा यात्रा करते है इसलिए इन्हें ज्यादा मजबूत बनाया जाता है। 

9. Pioneering Spirit 

ऊपर: दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफ़ॉर्म इंस्टालेशन / डीकोमिशनिंग और पाइपलैस पानी का जहाज ऑलसीस कंपनी के लिए बनाया गया था । 

इस जहाज का फैलाव आम पानी के जहाजों से काफी ज्यादा है। पायनियरिंग स्पिरिट 382 मीटर लंबा है और इसका वजन 403,342 टन है।( दुनिया के सबसे बड़े पानी के जहाज)

10. USS Enterprise (एन) -65

USS Enterprise (एन) -65
USS Enterprise (एन) -65

नहीं  नहीं आप देखकर हैरान मत हो यह कोई Avengers फिल्म का दृश्य नहीं है। असल में यह US नेवी का सबसे बड़ा सैन्य नौसेना पोत है। जब युद्ध की बात आती है तो यूएसएस एंटरप्राइज सबसे लंबा नौसेना पोत था । 

यह एक परमाणु ऊर्जा से चलने वाला जहाज था । जिसे पहले सीवीए (एन) -65 के रूप में जाना जाता था। 

इस जहाज का काफी पुराना इतिहास है और आज भी यह जहाज बड़े बड़े इंजीनियरों के लिए प्रेरणा स्रोत है। 

यूएसएस एंटरप्राइज की लंबाई में 1,122 फीट और यह 4,700 सैनिकों को ले जाने की क्षमता रखता था। यह जहाज 62km/h ki रफ़्तार से दौड़ता था। ( दुनिया के सबसे बड़े पानी के जहाज)

55 से ज्यादा वर्षो की सेवा देने के बाद यह जहाज तोड़ दिया गया। 

यह अब तक के किसी भी अमेरिकी विमानवाहक पोत की तुलना में सबसे लंबा पानी का जहाज़ माना जाता है।

ऊपर लिखे सभी पानी के जहाज अबतक के सबसे बड़े पानी के जहाज माने जाते हैं। आपको यह दुनिया के सबसे बड़े पानी के जहाज | LONGEST SHIPS IN THE WORLD | TOP 10 SHIPS 2021  लेख जरूर पसंद आया होगा कृपया इसे अपने मित्रों के साथ जरुर शेयर करे। ( दुनिया के सबसे बड़े पानी के जहाज)

लेख से संबंधित शिकायत और सुझाव नीचे कमेन्ट box में या हमे मेल करके दर्ज कराए ।

यह भी पढ़े :दुनिया के सबसे छोटे कुत्ते | सबसे छोटी नस्ल के कुत्ते |DUNIYA KE 10 SABSE CHOTE KUTTE

TOP 15 दुनिया के सबसे बड़े कुत्ते | MOST BIGGEST DOGS IN THE WORLD | 2021

दुनिया की सबसे महंगी साइकिल | TOP 15 MOST EXPENSIVE BICYCLES 2021

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x