22 बी सदी का दौर चल रहा है और यह दौर दुनिया के लिए  कई बड़ी उपलब्धियां लेके आया है । बात चाहें 21 बी सदी की हो या उससे पुरानी लोग हमेशा से ही सफर करते आए हैं। लोगों को चाहिए कि उन्हें सुकूं मिले शांति मिले दोलत शोहरत कमाने के बाद भी व्यक्ति खुद को सुखी और संतुष्ट महसूस नहीं करता। अब ऐसी स्थिति में कोई क्या करें? 

चिंता मत कीजिए! आपकी हर समस्या को करीब से सोच समझ कर हम आपको रूबरू कराने वाले है, दुनिया के कुछ सबसे खास और चुनिंदा होटल स्पा से जहां पहुच कर आपका चैन, सुकूं और मन की संतुष्टि जरूर वापस आ जाएगी। 

यूँ तो दुनिया में कई प्रसिद्ध होटल स्पा है लेकिन वहां जाकर भी हमे “नाम बड़े, दर्शन छोटे” वाली स्थिति का सामना करना पड़ता है। वास्तविकता में सुकूं, राहत और प्राकृतिक वातावरण की भव्यता को महसूस करने के लिए वाकई बेहद खास जगहों की आवश्यकता होती है जो आमतौर पर कहीं भी देखने को नहीं मिल पाती। लेकिन हम आपको जिन होटल स्पा के बारे में बताने वाले है यकीन मानिये ये जगह आपके लिए स्वर्ग साबित होंगी। 

साल भर घर और दफ्तर के कामों में लगे रहने के बाद यह समय खुद को उत्साहित करने का है। होटल स्पा सिर्फ किसी विशेष उपचार से कई ज्यादा है। आप जब दुनिया के बेह्तरीन होटल स्पा में जाते है तो आपको ना सिर्फ दुनिया के सबसे बेहतर शारीरिक उपचार मिलते है साथ ही साथ आप यहां की प्राकृतिक मनोरमता के अद्भुत नजारे लेते हैं। यहां की स्थानीय संस्कृति को समझते है और कई ऐसी चीज़े करते है जिससे आप अपनी बोरिंग जिंदगी को रोमांचित बना लेते हैं। 

हमने इस लेख में दुनिया के सबसे बेह्तरीन होटल स्पा को शामिल किया है जो निश्चित ही आपकी अगली यात्रा का हिस्सा रहेंगे। 

दुनिया के 5 सर्वश्रेष्ठ होटल स्पा –

1. ग्रैंड होटल ट्रेमेज़ो में टी स्पा – (Italy)

https://www.grandhoteltremezzo.com/en/spa-reservation/

इटली के सुप्रसिद्ध होटल ग्रांड ट्रेमेज़ो से सटा हुआ यह शांत स्पा आपको एक अलग ही शांतिपूर्ण वातावरण में ले जाएगा। इटली की खुबसूरत कोमो झील अपने आप में बड़ा पर्यटन स्थल है लेकिन जब आप इस स्पा में रुकते है तो आपको अधिक शांति और स्थिरता महसूस होगी। दुनिया के सबसे बेह्तरीन होटल स्पा में शामिल ग्रांड ट्रेमेज़ो टी स्पा अपने बेह्तरीन उपचार के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है। 

यहां आपको झील का सुंदर कुदरती नज़ारा और शरीर को राहत पहुँचाने वाले खास उपचार आपको पूर्ण रूप से तनावमुक्त कर देंगे। स्पा में बना पूल झील से सटा हुआ है इस वज़ह से यहां की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। अपनी खास और प्रभावी सुविधाओं के कारण टी स्पा को कई बड़े अवार्ड्स से नवाजा जा चुका है। 

2. अमन स्पा – अमनगिरी (एंटीलोप घाटी, यूटा)

यदि आप वास्तविकता में जमीन पर रहकर स्वर्ग की सुविधाओं का अनुभव करना चाहते है तो यह स्पा आप जैसे लोगों के लिए ही बना है। 25000 बर्ग फीट रेगिस्तान में फैला यह स्पा असलियत में एक स्पा से कई ज्यादा महत्त्व रखता है। दुनिया के चुनिंदा स्पा में शामिल अमन Spa में विभिन्न तरह के शारीरिक और मानसिक उपचार किए जाते है। यहां का प्राकृतिक वातावरण दुनिया के किसी भी होटल स्पा से बिल्कुल अलग है। यहां होने वाले उपचारों की खास खुशामद आपके दिल को छू जाएगी।

3. Chablé Spa – Merida, Mexico

आराम करने के लिए अगर कोई सबसे बेहतर जगह हो सकती है तो वह Chablé Spa है। दुनिया के सबसे खूबसूरत स्पा में शामिल chable spa की ख़ासियत है कि यहां आपको प्राकृतिक प्राचीन पद्धतियों वाली थेरपी और आधुनिक युग की पद्धतियों का संगम देखने को मिलता है, जो अपने आप में सबसे सुकूं देह और अनोखा अनुभव है।

Chablé merida के उष्णकटिबंधीय उद्यानों में बना एक बहुत सुंदर गार्डन है जिसमें जाकर आपको शांति और प्राकृतिक वातावरण का असली आंनद उठाने का लुफ्त मिलता है। 

यहां होने वाली शारीरिक थेरपी, किसी जादुई इलाज जैसी प्रतीत होती है। यहां आने वाले मेहमानों की कोई भी ख़्वाहिश अधूरी नहीं रखी जाती। 

4. वैलमॉन्ट स्पा – सेंट-ट्रोपेज़, फ्रांस

पहाड़ों की गोद में ऊँची चोटी पर बना वैलमॉन्ट स्पा किसी महल से कम नहीं है। यहां की प्राकृतिक मनोरमता और स्पा में होने वाले अद्भुत उपचार किसी भी इंसान के लिए जीवन का सबसे बेहतर अनुभव हो सकते हैं। हाल ही में इस स्पा को और अधिक सुन्दर और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काफी काम किया गया है। जिसमें दुनिया की सबसे बेहतर आनंदित करने वाली चीजों को शमिल किया गया है। 

5. द वेल स्पा – पेरेज़ ज़ेल्डोन, कोस्टा रिका

यदि आपको सभी सुकूं देह उपकरण एक ही जगह पर मिल जाए तो आपको कैसा लगेगा? ठीक यही अनुभव आपको कोस्टा रिका के The Well Spa में आकर महसूस होगा। स्पा में खास पूर्वी और पश्चिमी उपचारों के मेल से नए उपचारों को जगह दी है जो सभी के लिए एकदम नया आनंदित करने वाला अनुभव है। द वेल स्पा में उपचारों के अतिरिक्त कई तरह की कार्यशालाएं बनाई गई है और समय समय पर आध्यात्मिक अध्ययन भी कराया जाता है। 

यह स्पा अंतर्राष्टीय शांति को ध्यान में रखकर चलाया जाता है और इसे केंद्र भी कह सकते हैं। यहां होने वाले मुख्य उपचारों में मिट्टी से होने वाले उपचार अधिक प्रख्यात है। 

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x