हिमाचल की सबसे शान्त और खूबसूरत जगह कसोल में घूमने के लिए काफी कुछ है। यहां के कैफे और रेस्टोरेंट्स का अनोखापन आपको निश्चित ही खास अनुभव प्रदान करेंगे। हिमाचल के कुल्लू जिले में स्थित कसोल अपनी प्राकृतिक पहाड़ी सुंदरता के लिए पूरे विश्व में प्रख्यात है। 

कसोल में रेस्टोरेंट्स और कैफे की भरमार है लेकिन उनमे से कुछ बेहद खूबसूरत और प्रसिद्ध हैं। आज हम आपको बताएंगे कसोल के 10 सबसे बेह्तरीन कैफे और रेस्टोरेंट्स के बारे में। 

कसोल को मिनी इस्राइल के नाम से भी खूब पहचान मिली है। यहां आने वाले अधिकतर पर्यटक इस्राइल से होते है। कसोल में गंजा और चरस का सेवन खुले आम होता है। लोग पहाड़ों की असीम ऊचाईयों पर पहुंच कर एक शांत अनुभव को महसूस करने के लिए हर तरह के प्रयोगों का प्रयास करते हैं। 

बात चाहे हनीमून मनाने आए कपल्स की हो या दिल टूटे आशिकों की महफिलें सजाने की कसोल की सुंदरता सभी को खूबसूरत और कभी ना भूलने वाला एहसास दिलाती है। 

खाने पीने के शौकीन लोगों के लिए यहां जायकेदार लंच और डिनर के लिए कई अच्छे अच्छे रेस्त्रां है। खाना खाते हुए धीमे संगीत के साथ पारंपरिक तरीके से टेबल का सजा होना आपको दुनिया के अन्य जंजालो से दूर कर देता है। 

तो चलिए जानते है, 

कसोल के 10 सबसे सर्वश्रेष्ठ कैफे और रेस्टोरेंट्स के बारे में – 

Evergreen café, (Manikaran Road, Near forest Rest house) –

कसोल के 10 सबसे अच्छे रेस्त्रां

कसोल के सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत रेस्त्रां में से एक Evergreen café आपको कई तरह के ऑप्शन मुहैया कराता है। यह रेस्तरां विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट भारतीय और चीनी व्यंजनों को पेश करता है। ना सिर्फ पर्यटकों के लिए बल्कि यहां रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए भी यह कैफे एक पसंदीदा स्थान है। 

माहौल पूरी तरह अनौपचारिक और आरामदायक है, और कर्मचारी मिलनसार और चौकस हैं। आप यहाँ लोगों को खाने के साथ साथ संगीत और चरस का आनंद लेते हुए मिल जायेंगे। 

Sunshine café – 

कसोल के प्रदूषण रहित वातावरण में स्वादिष्ट खान पान का लुफ्त लेने के लिए आप sunshine café में जरुर जा सकते हैं। यह café ना सिर्फ भारतीय पर्यटकों के लिए बल्कि विदेशी ऋतु टूरिस्टों के लिए भी पसंदीदा जगह है। यहां की प्रसिद्ध हॉट चॉकलेट के साथ साथ चाइनीज भोजन भी तारीफ के काबिल है। Sunshine café में मिलने वाली अन्य खाद्य पदार्थ जैसे कि बर्गर, सैंडविच और पिज्जा इत्यादि का स्वाद भी काफी मजेदार होता है। 

Café की खास बात यह है कि आप यहाँ अपने पालतू जानवरों को भी ला सकते हैं। 

Little Italy –

Little Italy café

इटालियन खाने के शौकीन लोगों के लिए कसोल में स्थित Little Italy रेस्त्रां सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध जगह है। पुरानी कसोल में बना यह रेस्त्रां हमेशा विदेशी पर्यटकों से भरा हुआ रहता है। 

Bhoj café – 

कसोल में मेरी सबसे पसंदीदा जगहों में से एक ‘भोज कैफे’ अपने खास स्वाद के लिए पहचाना जाता है। खाने के अतिरिक्त इस कैफे का सुंदर माहौल आपको काफी आकर्षक और मंत्रमुग्ध कर देने वाला लगेगा। Café के भीतरी हिस्से की डार्क थीम आपको काफी रोचक लगेगी। जवान लोगों के लिए यह कैफे सबसे उचित जगह मानी जा सकती है। खासकर मेरे लिए यह जगह कसोल की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। 

खाने योग्य चीजों के आप यहाँ का इंडियन , इसराईली और vegetarian खाना चुन सकते हैं। 

German Bakery (Moon Dance café) –

कसोल में 10 खूबसूरत कैफे और रेस्टोरेंट 

यूँ तो कसोल में ढेरों जर्मन बेकरी है लेकिन आपको ध्यान रखना है कि यह कैफे ब्रिज के नजदीक स्थित है। इसे मून डांस कैफे के नाम से भी जाना जाता है। यह कसोल के सबसे प्रसिद्ध कैफे में से एक है। 

आप यहाँ का ब्रेकफास्ट कोम्बो और बेकरी के जुड़े कई ऑर्डर कर सकते है सभी स्वाद से भरपूर है। 

Mama’s café –

एक ऐसी जगह जहा आप बेह्तरीन खाने के साथ साथ pool game खेलने का आनंद उठा सकते हैं। कसोल का एकलौता ऐसा Café है जहां इसराईली पर्यटकों को स्वादिष्ट खाने का और खेलने का मौका मिलता है। खाना इतना स्वादिष्ट होता है कि यहां आपको अपने ऑर्डर का इंतजार करने के लिए काफी समय लग सकता है। 

सुरमई संगीत के साथ खेलों का आनंद लेते हुए कब आपका ऑर्डर तैयार हो जाता है, आपको पता ही नहीं लगता। 

Falafel king – 

King Falafel पुरानी कसोल में घूमने के लिए सबसे उम्दा रेस्तरां में से एक है। आप ना सिर्फ यहां का स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे साथ ही साथ यहां घूमने आए इसराईली टूरिस्टों की भीड़ देखने का मौका मिलता है। 

Café हमेशा भीड़ से भरा रहता है, यहाँ आपको खाने के कुछ उत्पाद सही कीमत पर मिल जाएंगे। कम कीमत पर बेहतर स्वाद और माहौल पाने के लिए Falafel king रेस्त्रां अच्छी choice है। 

OH Magic View café – 

यह café कसोल के नजदीक स्थित chalal गाँव में स्थित है। कसोल ब्रिज के दूसरे हिस्से में बना है रेस्त्रां अपनी अद्भुत सुंदरता और स्वादिष्ट पकवानों के लिए काफी चर्चित है। Café के पास Valley का सुंदर दृश्य आपके खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है। आपको यहां बाहर से आए विदेशी पर्यटकों की काफी भीड़ देखने को मिलेगी। 

जब में यहां आया था तो कैफे के बाहर का मनोरम दृश्य देखता रहा बाद में दोस्तों ने खाने के लिए अंदर बुलाया। कैफे के अंदर का माहौल काफी खुशनुमा बना रहता है, आप जहां भी नजर घुमाएं आपको लोगों के खिले हुए चेहरे ही नजर आयेगे। 

Namaste Dhaba – 

‘नमस्ते ढाबा’ जैसा कि नाम से ही जाहिर है कि यह एक भारतीय भोजनालय है। यहां का खाना बहुत जी ज्यादा स्वादिष्ट और कम रेटो पर उपलब्ध है। सिर्फ खाना ही नहीं ब्लकि इनकी सर्विस की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। अगली बार जब भी मौका मिले आप कम खर्चे में बेह्तरीन भारतीय खाने का लुफ्त ले सकते हैं। 

Tibetan Food – 

तिब्बती खान पान का अनोखा स्वाद लेने के लिए कसोल का Tibetan Food café सबसे सटीक जगह है। 

Panj Tara (कसोल) –

कसोल में 10 खूबसूरत कैफे और रेस्टोरेंट 

यह रेस्त्रां अपनी खास सजावट और खाने के स्वाद के लिए काफी मशहूर हो रहा है। कसोल आने पर एक बार आपको इसे जरुर देखना चाहिए। खाना उचित रेट में उपलब्ध है यहा की कॉफी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।

यह भी पढ़े : कसोल में घूमने के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहे

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x