Pudina ke Fayde |पुदीना के फायदे ¦ क्या आप जानते है कि पुदीना की कितनी प्रजातियां है? पुदीना की एक दर्जन से अधिक विभिन्न प्रजातियां है। जिनमे स्पीयरमिंट और पेपरमिंट (Mentha spicata Linn) जैसी प्रजातियां मुख्य रूप से स्वास्थ्य फायदों के लिए उपयोग में ली जाती है। (Pudina ke Fayde) 

यह भी पढ़े :घर के अंदर गमले में उगाने के लिए 4 स्वस्थ जड़ी बूटियां | 4 HEALTHY HERBS FOR KITCHEN GARDEN

पुदीना के यह पौधे एक खास गुण की वजह से दुनिया भर में प्रसिद्ध है वह है इनके द्वारा दी जाने वाली शीतल संवेदना। पुदीना का एक और खास गुण है कि इसे हरा या सूखा कर किसी भी तरह खाने या पीने के किसी भी काम में इस्तेमाल में लिया जाता है। (Pudina ke Fayde)

पुदीना का उपयोग अमीरों की शानदार महँगी शराबों, सलाद, डेसर्ट से लेकर गरीबों के घर की चाय, चटनी, शरबत, इत्यादि में उपयोग में लिया जाता है। 

भारत में पुदीना के फायदे और लाभ वैदिक काल से ही अस्तित्व में आ चुके थे परंतु इंटरनेट की आज की दुनिया में पुदीना के फायदे से देश विदेश के सभी लोग जागरूक है। (Pudina ke Fayde)

पुदीना के इस खास हर्बल पौधे से जुड़े कुछ स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं जो बिल्कुल चौंकाने वाले है। पुदीना की पत्तियों को खाकर लेप लगाकर, कैप्सूल में लेने से या इसकी खुशबू से कई तरह की बीमारियों में आराम मिलता है। (Pudina ke Fayde)

यह भी पढ़े :सिगरेट छोड़ने के उपाय | TOP 15 TIPS | CIGARETTE CHODNE KE UPAY

पुदीना के स्वास्थ्य फायदे :

पुदीना के स्वास्थ्य फायदे

Image credit :wikimedia

1. पुदीना पोषक तत्वों से भरपूर 

हालांकि पुदीना का सेवन काफी ज्यादा मात्रा में नहीं किया जाता है, जबकि यह ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर है। 

सिर्फ 1/3 कप या चौदह ग्राम पुदीना में निम्नलिखित पोषक तत्व पाए जाते हैं :

  •  कैलोरी: 6
  •  फाइबर: 1 ग्राम
  •  विटामिन A : 12%
  •  आयरन: 9%
  •  मैंगनीज:  8%
  •  फोलेट:  4%

पुदीने में निम्न की मात्रा भी होती है:

  •  पोटैशियम
  •  मैग्नीशियम
  •  कैल्शियम
  •  फास्फोरस
  •  विटामिन C

पुदीना का स्वाद बहुत तेज होता है इसका उपयोग खाने पीने की किसी भी सामग्री में बहुत कम मात्रा में होता है। हालांकि यदि आपको ⅓ या चौदह ग्राम पुदीना खाने का आंकड़ा पूरा करना है तो आपको खाने से लेके, सर्वत, सलाद इत्यादि हर चीज में इसका सेवन करना चाहिए। (Pudina ke Fayde)

पुदीना में मौजूद vitamin A आँखों के लिए और फैट को पचाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। विटामिन A आपकी आँखों को रात में देखने के लिए भी बेहतर बनाता है। (Pudina ke Fayde)

पुदीना antioxidants का प्रभावशाली स्रोत है। antioxidants आपके शरीर से ऑक्सीडेटिव तनाव को दूर रखते हैं। 

यह भी पढ़े :भारत में कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट | INDIA COVID-19 VACCINATION SIDE EFFECTS

2. इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम (IBS) में सुधार करता है 

IBS या हिन्दी में कहा जाए तो चिड़चिड़ा आंत्र सिंड्रोम एक बीमारी है जिसमें आपकी आंतों में तकलीफ और चिड़चिड़ापन महसूस होता है।  

सूजन, पेट में दर्द, गैस इत्यादि इसके लक्षण है। शोधकर्ताओं द्वारा यह साबित हुआ है कि पुदीना इस तरह की बीमारी में काफी हद तक सुधार कर सकता है। (Pudina ke Fayde)

पुदीना का एक रूप पेपरमिंट और पेपरमिंट के तेल में पाया जाने वाला एक तत्व Menthol IBS जैसी बीमारियों के लक्षण में सुधार कर सकते हैं। 

एक अध्ययन के दौरान IBS से पीड़ित करीब 700 मरीजों को ऊपर यह अध्ययन किया गया। अध्ययन के बाद पता चला कि जिन लोगों को पुदीना के कैप्सूल दिए जा रहे थे उनके अंदर बीमारी में अत्यधिक फायदा देखा गया।(Pudina ke Fayde)(विश्वसनीय स्रोत

अधिकतम फायदे के लिए पुदीना के तेल का सेवन महत्वपूर्ण है। 

यह भी पढ़े :रस्सी कूदने के फायदे | 10 ऐसे फ़ायदे जो आपको रस्सी कूदने पर मजबूर कर देंगे। TOP 10 (2021)

3. कान के दर्द के लिए उपयोगी 

कान में दर्द होना एक सामान्य सी बात हो सकती है ऐसे में कान में पानी जाने से, या किसी और कारण से कान में दर्द हो सकता है।

पुदीना इस दर्द का निवारण करने के लिए उपयोगी है। आपको पुदीना का रस निकाल कर अपने कान में दो चार बूंदे डाल लेनी है आपको कान के दर्द में आराम मिल जायेगा। (Pudina ke Fayde)

यह भी पढ़े :गेहूं की रोटी खाने के 15 फायदे, जो आपको रोटी खाने पर मजबूर कर देंगे

4. सिरदर्द में मददगार 

आयुर्वेद में सिर दर्द के पीछे मुख्य वजह पाचन तंत्र का कमजोर होना माना जाता है ऐसे में पुदीना की चाय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पुदीना के पाचक गुण आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने का काम करते हैं। (Pudina ke Fayde)

5. मुंह के छालों को ठीक करने में लाभकारी 

मुँह के छालों के पुदीना आपको काफी राहत दे सकता है। पुदीना का काढ़ा बनाकर गरारे करे निश्चित ही लाभ मिलेगा। (Pudina ke Fayde)

6. अपच से राहत दिलाने में मदद कर सकता है 

पेट की समस्याओं में खासकर अपच या पेट खराब जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में पुदीना सबसे लाभकारी माना जाता है। 

अपच होने का मुख्य कारण है कि जब आपका भोजन पाचन तंत्र के बाकी हिस्सों में जाने की बजाय पेट में रहता है। (Pudina ke Fayde)

किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि जब भोजन के साथ पेपरमिंट ऑयल  लिया जाए तो, भोजन पेट से तेजी से गुजरता है और अपच जैसी स्थिति से बचा जा सकता है। 

अस्पताल में किए एक शोध में पता चला कि पेपरमिंट ऑयल और कैरवे ऑयल (caraway oil) को एक साथ कैप्सूल में लिए जाने से अपच, और पेट सम्बन्धी अन्य समस्याओं में आराम मिलता है।  (विश्वसनीय स्रोत

अधिकतम फायदे के लिए पुदीना के पत्तों की जगह पुदीने के तेल का सेवन ज्यादा लाभकारी है। (Pudina ke Fayde)

यह भी पढ़े :टमाटर खाने के फायदे | TOP 11 BENEFITS OF EATING TOMATO

7. ब्रेन फंक्शन में सुधार कर सकता है 

पुदीना का सेवन आपकी बुद्धि को बूस्ट कर सकता है। किए गए वैज्ञानिक शोधों से पता चलता है कि पुदीने की खुशबू  स्मरण शक्ति बढ़ाने में कारगर है। पुदीने की सुगंध मस्तिष्क के कार्य को सहज बनाती है। (Pudina ke Fayde)

200 युवाओं पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि पहले पांच मिनट में पुदीने की सुगंध से मस्तिष्क पर बेहतर प्रभाव हुए है। 

इसी प्रकार का एक और अध्ययन में पाया गया कि पुदीना की सुगंध ड्राइवर को अधिक सतर्क रहने की क्षमता प्रदान करती है। इसके साथ ही यह चिंता, अनिद्रा, और थकान को दूर करने में भी सहायक सिद्ध हुई है। (Pudina ke Fayde)

हालांकि किए गए अध्ययनों में यह सबूत नहीं मिले की इसका मस्तिष्क पर क्या असर है इसके लिए और अधिक अध्ययन की आवश्यकता है। परंतु पुदीने कोई सुगंध का प्रभाव आपको सतर्क और मुस्तैद और जागरूक कर देती है। (Pudina ke Fayde)

यह भी पढ़े :रात को हल्दी वाला दूध पीने के फायदे | BENEFITS OF TURMERIC MILK | 2021

8. स्तनपान दर्द कम कम करने में सहायक 

स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अक्सर गले में खराश या उनके स्तन के निप्पल फटे हुए महसूस होते हैं। ऐसी स्थिति में पुदीना उनके लिए एक उचित राहत सामग्री हो सकती है। (Pudina ke Fayde)

किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि पुदीना का लेप निप्पल पर लगाने से फटे हुए निप्पल में आराम मिलेगा और बच्चे को दूध पिलाते समय कोई तकलीफ नहीं होगी। 

अध्यन के दौरान जो महिलाएं स्तनपान कराने वाली थी उससे पहले उन्हें पुदीना का लेप निप्पल पर लगाने को कहा गया और बाद में परिणाम आया कि उन महिलाओं को काफी आराम महसूस हुआ जिन्होंने अपनी निप्पल में पुदीना लगाया था। (Pudina ke Fayde)

पुदीना स्तन की निप्पल की एरोला दरारों को भर देता है और इसीलिए दर्द खत्म हो जाता है। (विश्वसनीय स्त्रोत

इसी प्रकार और अध्ययनों में पता चला कि पेपरमिंट जेल लगाने वाली सिर्फ 3.8% महिलाओं ने निप्पल में दरारों का अनुभव किया, जबकि lanolin  का इस्तेमाल करने वालों में से 6.9% और प्लेसबो का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं में से 22.6% दरारों का अनुभव किया। (Pudina ke Fayde)

यह भी पढ़े :ठंडे पानी से नहाने के फायदे | BENEFITS OF COLD WATER BATHING | 2021

9. सर्दी के लक्षणों में सुधार करता है 

सर्दी और फ्लू जैसे infection के दौरान आपको दवाइयों में Menthol की उचित मात्रा दी जाती है। पुदीने के तेल में पाया जाने वाला Menthol  सर्दी में आपके लिए काफी अनुकूल साबित हो सकता है। (Pudina ke Fayde)

जब आपकी नाक बंद होती है और आपको साँस लेने में तकलीफ होती है ऐसे में यह तेल आपकी बंद नाक को खोल कर श्वास नली को साफ कर देता है। 

हालांकि श्वास नली को खोलने और साफ करने के अलावा बाकी कोई फायदे का सबूत नहीं मिले हैं। परंतु सर्दी और जुकाम से पीड़ित लोगों की नाक बंद होना एक मुख्य समस्या होती है ऐसे में पुदीने के तेल Menthol से नाक का खुल जाना भी काफी राहत पहुंचाने वाला उपाय है। (Pudina ke Fayde)

यह भी पढ़े :सर्दी जुकाम ठीक करने के घरेलू उपाय | सर्दी जुकाम के आयुर्वेदिक,और मेडिकल उपचार

10. मुंह के बैक्टीरिया मारकर ताजा साँस देता है 

बाजारों में आपको मुँह की दुर्गंध मिटाने के ढेरों उत्पाद मिल जाएंगे परंतु उनमें से सभी कुछ घंटों तक ही आपकी मुंह की दुर्गंध को छुपा सकते हैं इसके अतिरिक्त मुंह के खराब bacteria जो असल में दुर्गन्ध के लिए जिम्मेदार है उनका भी कुछ नहीं होता। ऐसे में इस समस्या के लिए पुदीना के पत्तों का इस्तेमाल एक मुख्य इलाज साबित होता है। (Pudina ke Fayde)

किए गए एक टेस्ट में पाया गया कि पुदीना ना सिर्फ आपके मुंह की दुर्गंध खत्म कर देता है बल्कि उन bacteria को भी मार देता है जो इस बदबूदार दुर्गंध के लिए जिम्मेदार होते हैं। 

ऐसा होने के पीछे पेपरमिंट ऑयल का  जीवाणुरोधी (antibacterial ) गुण है। (Pudina ke Fayde)

यह भी पढ़े :दुनिया की 10 सबसे पुरानी कंपनियां | DUNIYA KI SABSE PURANI COMPANY

11. दांतों के दर्द से निजात दिलाने में सहायक 

पुदीना का antibacterial गुण आपके दांतों के दर्द को कम करने में सक्षम है। आपको बस इतना करना है कि पुदीने के पत्तों को सुखाकर उसका चूर्ण बना लें और थोड़ा सरसों का तेल दो या तीन बूँद और बिल्कुल महीन पिसा हुआ नमक का पेस्ट बनाकर दांतों पर घिसने से आपको निश्चित रूप से आराम मिलेगा। (Pudina ke Fayde)

यह भी पढ़े :जमीन पर सोने के फायदे और नुकसान | JAMEEN PAR SONE KE FAYDE | 2021

12. उल्टी दस्त में फायदेमंद पुदीने का शरबत

Pudina ke Fayde

पुदीने के फायदों में एक यह फायदा भी बड़ा काम का है।  जब आपको उल्टी या दस्त जैसी समस्याओं का सामना करना पड़े उस समय आप कम चीनी वाला हरे या सूखे पुदीने का रस निकाल कर पानी में मिलाकर पीने से उल्टी दस्त में आराम पहुंचाता है। (Pudina ke Fayde)

यह भी पढ़े :अच्छी नींद के लिए प्रमाणित उपाय | नींद से सम्बंधित हर जबाब और जानकारी | ACCHI NEEND KAISE SOYE |2021

13. मासिक धर्म (Mensuration) के दर्द और ऐंठन से दिलाए निजात 

ल़डकियों और महिलाओं की यह समस्या पुदीना से कम हो सकती है। मासिक धर्म के दौरान होने वाली पीड़ा जितनी कष्ट प्रदाय होती है पुदीना उसको काफी हद तक कम कर सकता है। पुदीना का वातशामक और उष्ण गुण इस तरह की समस्या को ठीक करने में कारगर है ।(Pudina ke Fayde)

यह भी पढ़े :कब्ज ठीक करने के 13 घरेलू उपचार | Natural Constipation Home Remedies

14. सूजन को कम करता है 

पुदीने के अनेक फायदे है इसी ओर बढ़ते हुए पुदीना का यह फायदा भी अनमोल है। यदि किसी कारणवश आपके शरीर में कहीं सूजन आ गयी तो आप उस सूजन को पुदीने की मदद से कम कर सकते हैं। 

हरे पुदीने की पत्तियों को पीस कर सिरके में मिला कर एक लेप बना लें और उस लेप को सूजन वाली जगह लगाए। धीरे धीरे आपकी सूजन और दर्द दोनों ही कम होंगे। (Pudina ke Fayde)

यह भी पढ़े :आम खाने के फायदे | विज्ञान के आधार पर TOP 10 BENEFITS OF EATING MANGO

15. जलन को कम करने में सहायक 

जैसा कि आपको सबसे पहले बताया कि पुदीना एक शीतल संवेदना प्रदान करता है और इसका यही गुण आपकी शरीर की जलन कर सकता है। पुदीने की हरी पत्तियों को पीस कर लेप लगाने से जलन में आराम मिलता है । (Pudina ke Fayde)

16. बालो के लिए बेहतर 

पुदीना आपके बालो को घने और मजबूत करने में कारगर है। पुदीना की पत्तियों में पाया जाने वाला carotene और antioxidants आपके बालों को झड़ने से रोकते हैं। और पुदीना के Antifungal और antibacterial गुण आपके बालो से रूसी, dandruff, जुए इत्यादि को कम करते हैं। 

17. वजन घटाने में सहायक 

पुदीने में ना के बराबर कैलोरी होती है और यह आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है , जिससे आपकी metabolism दर अच्छी होती है और इस तरह पुदीना आपके वजन को कम करने में सहायक होता है। (Pudina ke Fayde)

यह भी पढ़े :मोटापा घटाने के उपाय | वजन कम करने से संबंधित पूर्ण जानकारी | VAJAN GHATANE KE UPAY | 2021

अपने आहार में पुदीना को आसानी से शामिल करें 

पुदीने को आप आसानी से अपने दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं। चाहे वह चटनी हो या सलाद किसी भी तरह से पुदीने को खाया जा सकता है यहां तक कि पत्तियों को भी। 

हालांकि ज्यादातर बीमारियों का इलाज करने के लिए पुदीने के तेल के कैप्सूल का उपयोग हुआ है। फिर भी मुहं की दुर्गन्ध और अपच मिटाने और त्वचा में सीधे लगाकर जलन इत्यादि और सूंघ कर (aromatherapy) के रूप में पुदीने का उपयोग आसानी से किया जा सकता है । (Pudina ke Fayde)

पुदीने के कुछ मुख्य फायदे संक्षेप में इस प्रकार है :

  • सूखे पत्ते या हरे पत्ते खाने से – मुंह की दुर्गन्ध का इलाज किया जा सकता है। 
  • आवश्यक तेलों का इस्तेमाल से – मस्तिष्क और सर्दी के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। 
  • पीस कर लेप लगाने से – स्तनपान के दर्द, घाव, जलन, सूजन इत्यादि को कम करने में सहायक होता है। 

यह भी पढ़े :मानव इतिहास में दुनिया के सबसे खतरनाक युद्ध | DUNIYA KE 12 SABSE KHATARNAK YUDH

पुदीना के नुकसान 

दुनिया में अति किसी भी चीज की अच्छी नहीं है यदि आप तादाद से ज्यादा पुदीने का सेवन करेंगे तो आपको पुदीने के कुछ साइड इफेक्ट देखने को भी मिलते हैं। बहुत अधिक मात्रा में पुदीने का सेवन करते हैं तो आपको निम्न समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। (Pudina ke Fayde)

पुदीने से होने वाले नुकसान (side effects) निम्न है :

  • मुहं सूखना
  • heartburn  
  • मतली
  • उल्टी 
  • किडनी से संबंधित विकार हो सकता है। 

निष्कर्ष – 

विज्ञान या आयुर्वेदिक चिकित्सा की माने तो पुदीना एक वरदान  जैसी औषधि है जिसको आप आसानी से अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। चुकीं यह पोषक तत्वों से भरी हुई है इसलिए इसमें iron, vitamin और antioxidants की भरमार है। जो आपके शरीर और प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाते हैं। (Pudina ke Fayde)

इस लेख में बताये गये पुदीने के उत्पाद आप ऑनलाइन खरीद सकते  हैं नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके खरीदे :

यह भी पढ़े :बात करने में कितनी कैलोरी खर्च होती है? 2021

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x