राजस्थान को राजपूतों का देश अर्थात्‌ राजपूतों का गण माना जाता है। राजाओं की भूमि राजस्थान भारत के सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत राज्यों में से एक भारतीय पर्यटन उद्योग में अहम भूमिका अदा करती है। राजस्थान के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों की एक लंबी सूची है। देश विदेश से पर्यटक राजस्थान की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को देखने के लिए आते हैं। 

कहते है कि राजस्थान की हवा में भी राजपूती योद्धाओं के बलिदानों की सुहावनी महक आती है। भारत की शान कहे जाने इस राज्य की प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों की सुंदरता देखने योग्य है। राजस्थान के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से अधिकतर यूनेस्को द्वारा सूचीबध्द है। राजस्थान की अनमोल धरोहरों को सुरक्षित रखने के लिए भारत सरकार और खासतौर पर यहां की लोकल गवर्नमेंट एक अहम योगदान देते हैं। 

भारत में राजस्थान तक़रीबन 342,239 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। राजस्थान का अधिकतर हिस्सा थार के गर्म रेगिस्तान में आता है, जिसे ग्रेट इंडियन डेजर्ट भी कहा जाता है। निर्मल सतलुज नदी के साथ साथ चलता रेगिस्तान प्रकृति की असीम सुंदरता को समेटे हुए है। राजाओं की भूमि राजस्थान भारत की सांस्कृतिक विशेषता को दर्शाती है। 

यहां बनी हर दीवार और प्राचीन इमारत अपने भीतर कारीगरी के अनेकों दिलचस्प नमूनों से युक्त होती है। यदि एक बार भी इनकी नक्काशी पर गौर करते है तो बस देखते ही जाते हैं। राजपूती रानियों के त्याग, बलिदान और सौर्य की अनेकों कहानियां यहां के पथरीले और सुंदर महलों में कैद है। यहां के राजपूतों ने अपनी तलवारों से भारत पर आक्रमण करने वाले हर आक्रमणकारी से लोहा मनवाया। देश और देशवासियों के प्रति इनकी सच्ची निष्ठा ने इन राजाओ को भारतीय इतिहास में हमेशा के लिए अमर कर दिया। 

आज हम आपको भारत के सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध राज्य राजस्थान के 10 सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

राजस्थान की 10 सबसे खूबसूरत जगहे  – 

राजस्थान के हर हिस्से में मनमोहक दृश्यों की भरमार है। उदयपुर के तालाबों से लेके माउंट आबू की पहाड़ी शांति तक सब कुछ इतना अधिक संतुष्टि प्रदान करने वाला है। आप राजस्थान में आकर एक पल के लिए भी उबाऊ महसूस नहीं कर करेंगे। 

चित्तौडग़ढ़ के आलीशान किले से जैसलमेर के रेतीले पहाड़ों तक सब कुछ मंत्रमुग्ध कर देने वाला एहसास दिलाता है। यहां के लोक गीत और शास्त्रीय नृत्य भारत समेत पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र है। 

जैसलमेर – रेतीले पहाड़ों का शहर

हर शहर की अपनी कहानी और इतिहास होता है, जो वहाँ के जन – जीवन की विशेषताओं को दर्शाता है। राजस्थान के जैसलमेर की अपनी कई विशेषताएं और इतिहास है, जो इसे और अधिक दिलचस्प बनाता है। 

जैसलमेर के साहसी राजपूती शासकों और स्थानीय नागरिकों के बारे में मशहूर तथ्य जैसलमेर को एक विशेष पर्यटन स्थल बनाते है। इनके अदम्य साहस और वीरता की कहानियां समाज को बुराई के प्रति जीने का संकल्प दिलाती है। 

जैसलमेर राजस्थान के थार रेगिस्तान के भीतरी हिस्से में बसा हुआ है। यह शहर अपने इतिहास, कला और रेतीले पहाड़ों की सुंदरता के लिए मशहूर है। 

यहां आने वाले पर्यटकों के लिए जैसलमेर का किला मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र है। दुनिया भर से आए instagrammers तस्वीरो को खींचने और वीडियो बनाने के लिए उतावले रहते हैं।

जैसलमेर में घूमने के लिए प्रमुख जगहे – 

  • जैसलमेर का किला 
  • बड़ा बाग 
  • पटवो की हवेली 
  • सैम सैंड ड्यून्स (रेतीले पहाड़) 
  • थार धरोहरों का संग्रहालय 
  • Gadisar झील 
  • नाथमल की हवेली 
  • जैन मंदिर 
  • सलीम सिंह की हवेली 
  • कुलधारा 

उदयपुर – झीलों का शहर

उदयपुर, राजस्थान

उदयपुर की प्राकृतिक मनोरमता अद्भुत है । यहां पाए जाने वाली झीलों की संख्या इतनी है कि इस शहर को झीलों के शहर के नाम से जाना जाता है। राजस्थान के सबसे प्रमुख और खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक उदयपुर शहर अपने खास राजसी कला कृतियों, महलों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे विश्व में प्रख्यात है। 

मेवाड़ के राजपूतों की मुख्य गद्दी उदयपुर भारत के सबसे प्राचीन शहरो में से एक है। हर साल यहां लाखों पर्यटक आते हैं। शहर की प्राचीनता और राजपूती शासनकाल के आर्किटेक्चर उदयपुर को एक अलग पहचान देते हैं। और प्राकृतिक वातावरण का लुफ्त लेते है। शहर के लगभग हर हिस्से में मनोरम झीलों की भरमार है। उदयपुर मेवाड़ की राजधानी हुआ करती थी, यही कारण है कि इस शहर को पुराने समय से ही सहेज कर रखा गया। 

राजपूती राजशाही की एक झलक देखने के लिए यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है। शहर में घूमने के लिए प्रमुख जगहों में वास्तुशिल्प कलाकारी और झीलें शामिल हैं। यहां का स्थानीय खानपान भी सैलानियों को काफी आकर्षित करते है। 

उदयपुर में घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल – 

  • लेक प्लेस 
  • उदयपुर सिटी प्लेस 
  • जग मंदिर 
  • सज्जन गण मॉनसून प्लेस 
  • अहर संग्रहालय 
  • जगदीश मंदिर 
  • फतेह सागर झील 
  • Pichola झील 
  • सहेलियों की बारी 
  • भारतीय लोक कला मंडल 
  • दूध तलाई झील 
  • जैसामंद झील 

जयपुर – पिंक सिटी

भारत में जयपुर को गुलाबी शहर के नाम से जाना जाता है। यहां की वास्तुकला, ऐतिहासिक धरोहरें, स्वच्छता और राजपूती महल दुनिया भर के लिए आश्चर्य का कारण है। जयपुर की भव्यता को केवल शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता है। महल, किले, स्मारक, संग्रहालय, झील; इस शहर की हर एक चीज़ विस्मयकारी है। एक दिन में आप जयपुर में कई जगहें देख सकते हैं, लेकिन अगर आप लंबे समय तक रुक सकते हैं, तो शहर के आस-पास भी कई जगहें हैं जहां आप जा सकते हैं।

जयपुर में घूमने के लिए प्रमुख जगहे – 

  • जय गड़ का किला 
  • आमेर का किला 
  • Nahargarh Fort 
  • Achrol फोर्ट 
  • जल महल 
  • सिटी प्लेस 
  • हवा महल 
  • Galtaji मंदिर 
  • जंतर-मंतर 
  • बापू बाजार 

Also Read – 

जोधपुर –

Bikaner, (राजस्थान में घूमने के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहे

राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर जोधपुर को ही माना जाता है। यहां के स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लाखो फूड ब्लॉगर और पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस खूबसूरत शहर की नीवं 1459 में मारवाड़ के राठौड़ राजपूत शासक राव जोधा सिंह के द्वारा रखी गई । पुरानी राजधानी मंडोर के खात्मे के बाद मारवाड़ के शासकों की नई राजधानी जोधपुर को ही बनाया गया। 

जोधपुर को सन सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां साल के हर मौसम में तेज धूप का प्रकोप रहता है, यही कारण है कि जोधपुर शहर को लोग Sun city के नाम से भी जानते हैं। 

जोधपुर की महत्ता कई कारणों से है, यह शहर पश्चिमी राजस्थान का सबसे मुख्य शहर है। जोधपुर से पाकिस्तान की दूरी महज 250 किलोमीटर रह जाती है। जोधपुर राजस्थान के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां साल के हर महीने में अनेकों instagrammers और पर्यटक देखे जा सकते हैं। जोधपुर का जिक्र दुनिया की बड़ी बड़ी मैग्ज़ीन में हुआ है, जिसमें जोधपुर को दुनिया के सबसे अनोखे शहरो में शामिल किया गया है। 

जोधपुर में घूमने के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहे – 

  • मेहरानगढ़ किला, जोधपुर
  • जसवंत थडा
  • उम्मेद भवन पैलेस
  • बालसमंद झील, जोधपुर
  • कायलाना झील, जोधपुर
  • माचिया सफारी पार्क, जोधपुर
  • राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क, जोधपुर
  • चामुंडा माता मंदिर 
  • जोधपुर का सरकारी संग्रहालय 
  • महामंदिर टेंपल 

माउंट आबू

समूचे राजस्थान का एकलौता हिल स्टेशन होने के कारण माउंट अबु लोगों की पसंदीदा हिल डेस्टिनेशन है। यह शहर अरावली पर्वत श्रंखला के बीच स्थित है। यह जगह राजस्थान के सिरोही जिले के अंतर्गत आती हैं। गुजरात और राजस्थान के लगभग बीच में स्थित यह हिल स्टेशन दोनों ही राज्य के लोगों के लिए एक बड़ी राहत प्रदान करता है । माउंट अबु ना सिर्फ अपने विशाल पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है बल्कि इस जगह की बड़ी धार्मिक विशेषता है। 

हिन्दू मिथ के अनुसार माउंट अबु को अर्बुदा पर्वत के नाम से जाना था। हिन्दुओं के प्रमुख महाकाव्यों में से एक महाभारत में इस जगह का उल्लेख मिलता है। माउंट अबु वह स्थान है जहां महान ऋषि वशिष्ठ सेवानिवृत्त हुए थे।

यहां बने भव्य मंदिरों की सुंदरता मन को शांति और सुकून पहुंचाने वाली है। यहां आने वाले लोगों में धर्मिक भक्तों के साथ साथ देश विदेश से कई पर्यटक आते हैं।

आबू के पहाड़ों में पर्यटक एक अलग तरह की सकारात्मक महसूस करते है, यहाँ घूमने के लिए पहाड़ी सुंदरता, मंदिर और मठों के साथ साथ मीठे पानी की झीले भी है। 

माउंट आबू में घूमने के लिए जगहे – 

  • दिलवाड़ा जैन मंदिर
  • गुरू शिखर 
  • अचलगढ़
  • नक्की झील
  • सन सेट पॉइंट 
  • अचलेश्वर महादेव मंदिर 
  • ट्रेवर का टैंक
  • मार्केट 
  • वाइल्ड लाइफ Sanctuary 

बीकानेर

Bikaner, (राजस्थान में घूमने के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहे

यह शहर राठौर राजपूत राजा श्री राव बीका जी के द्वारा 1488 में स्थापित किया गया था। राव बीका राठौड़ शासक राव जोधा के पुत्र थे जिन्होंने जोधपुर की स्थापना की थी। माना जाता है यह उस समय के प्रतिद्वंद्वी जाट शासकों से हड़पी हुयी जगह थी।

बीकानेर अपने गहरे इतिहास के साथ साथ खानपान के लिए भी विश्व भर में मशहूर है। बीकानेर की नमकीने और तरह तरह की मिठाइयों ने इस शहर को एक विशेष पहचान दिलाई। इतिहास में यहां कई युद्ध हुए लेकिन आज बीकानेर एक सर्वश्रेष्ट पर्यटन स्थल है। 

घूमने के लिए जगहे – 

  • जूनागढ़ किला
  • लाल गड़ प्लेस 
  • राष्टीय ऊँट रिसर्च सेंटर 
  • श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर 
  • गंगा सिंह संग्रहालय 
  • सादुल सिंह संग्रहालय 
  • जैन मंदिर 

चित्तौडग़ढ़

चित्तौडग़ढ़, राजस्थान

भारत के सबसे महान और वीर राजाओ की भूमि चित्तौडग़ढ़ को चित्तौड के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि इस खूबसूरत ऐतिहासिक शहर की स्थापना मौर्य साम्राज्य द्वारा की गई। चित्तौडग़ढ़ को असली पहचान दिलाने वाले यहां के वीर सपूत क्षत्रीय सम्राट महाराणा प्रताप सिंह सिसौदिया थे। 734 ई. के दौरान महाराणा प्रताप ने चित्तौडग़ढ़ को मेवाड़ में जोड़ दिया । राणा ने चित्तौडग़ढ़ पर अपना कब्जा जमाकर इसे मेवाड़ की राजधानी घोषित कर दिया। 

पूरी दुनिया महाराणा प्रताप की बहादुरी और पराक्रम की दीवानी है और इसीलिए चित्तौड़गढ़ आज दुनिया के सबसे खास और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों में शामिल है। चित्तौडग़ढ़ की पवित्र भूमि पर ना सिर्फ महाराणा प्रताप जैसे वीर राजपूत योद्धा हुए बल्कि यह मीरा बाई जैसी सच्ची कृष्ण भक्त की जन्मस्थली के रूप में भी प्रसिद्ध है। 

चित्तौडग़ढ़ का किला भारत के सबसे विशाल किलों में से एक माना जाता है। शहर प्राचीन होने के साथ कई मंदिर, झील और महलों में उम्दा वास्तुशिल्पीय कलाकारी दर्शाता है। 

चित्तौडग़ढ़ में घूमने के लिए प्रमुख जगहे – 

  • चित्तौडग़ढ़ का किला 
  • किर्ति स्तम्भ (Tower of fame) 
  • राणा कुंभा प्लेस 
  • विजय स्तम्भ
  • पद्मिनी प्लेस
  • फतेह प्रकाश प्लेस 
  • माँ कालिका मंदिर
  • सांवरिया जी मंदिर 
  • साथीस देवरी मंदिर
  • रत्न सिंह प्लेस 

पुष्कर

पुष्कर राजस्थान

भारत में पुष्कर को मुख्य तीर्थ स्थलों में शामिल किया जाता है। लोग पुष्कर को सभी तीर्थों का राजा भी मानते हैं। यह एक धर्मिक शहर है जो अपने विशेष इतिहास और धार्मिक विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर के प्रसिद्ध होने में यहां बनी झील और खूबसूरत पर्यटन स्थलों का भी काफी योगदान है। कहा जाता है कि पुष्कर में स्थित यह पवित्र झील साक्षात भगवान शिव के आसुओं से बनी। 

माना जाता है कि यह शहर इतना अधिक पुराना है कि आजतक इसके स्थापना की तिथि अज्ञात ही बनी हुयी है। पौराणिक कथाओं में और ग्रंथों में इस शहर का उल्लेख कई संदर्भों में मिलता है। शहर के मुख्य आकर्षण केंद्र यहां के घाट, मंदिर और झीलें है। 

पुष्कर में सबसे प्रसिद्ध चीज यहां लगने वाला वार्षिक ऊंटों का मेला है। मेले में एनिमल फोटोग्राफर, श्रद्धालू और तमाम पर्यटक शामिल होते हैं। मेले के दौरान यहां होने वाले अनोखे पारंपरिक कार्यक्रम भी पर्यटकों के लिए बेहद उत्साहपूर्ण होते हैं। 

पुष्कर में घूमने के लिए मुख्य जगहे – 

  • पुष्कर झील 
  • ब्रम्हा मंदिर 
  • वाराह मंदिर 
  • मान महल 
  • रंग जी मंदिर 
  • सावित्री मंदिर 
  • गुरुद्वारा सिंह सहाब 
  • नागा पहाड़ 
  • रोस गार्डन 

शेखावाटी

शेखावाटी, राजस्थान
शेखावाटी, राजस्थान

राजस्थान की हर जगह संस्कृति और संस्कारों में समृद्ध है। राजपूतों के रहन सहन, वास्तुशिल्प कलाकृति, और राजशाही रजवाड़ों की झलक बेहद उम्दा है। यहां के महलों की नक्काशी आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। यह शहर राजस्थान के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में पड़ती है। शेखावाटी के आसपास के जिले भी शानदार आर्किटेक्चर और खूबसूरत कलाकृतियों से भरे हुए हैं। 

शेखावाटी राजस्थान के मंडावा राज्य का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। आप यहाँ आधुनिक सुविधाओं के साथ समृद्ध शेखावाटी संस्कृति का अद्भुत अनुभव कर सकते हैं। शेखावाटी के राजपूती महलों और हवेलियों की वास्तुकला दुनिया की सबसे अद्भुत वास्तुशिल्पीय कलाकारी मानी जाती है। 

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर

राजस्थान का यह शहर अपने खास प्राकृतिक वातावरण और कछवाहा राजपूतों के रणथम्भौर किले के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यहां के जंगल बेहद घने है जो इतिहास में राजपूतों के शिकार गाह हुआ करते थे। भारतीय सरकार द्वारा अब यहां स्थित जंगलों को संरक्षित करके रखा जा रहा है। यह शहर राजस्थान के किसी भी अन्य शहर के मुकाबले अधिक देखे जाने वाला शहर है। 

यहां राजपूतों द्वारा बनाए गए महलों की सुंदरता अद्भुत है। इस शहर के मुख्य आकर्षण के केंद्र रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान और रणथंभौर का किला सबसे बड़े पर्यटन स्थल है। प्रकृति प्रेमियों के लिए सवाई माधोपुर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 

रणथम्भौर के किले को यूनेस्को की विश्व धरोहर घोषित कर दिया गया है। राजस्थान में घूमने के दौरान इस किले को जरूर देखना चाहिए। 

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x