राशन कार्ड कैसे बनवाये ? | RATION CARD KAISE BANWAYE मित्रों आज हम जानकारी लेंगे कि आख़िर भारत के किसी भी राज्य में या या ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे बनवाये। भारत में राशन कार्ड बहुत महत्त्वपूर्ण होता है। यदि यह आपके पास नहीं है तो आप सरकार द्वारा दी गयी सुविधाओं और सहायता से वंचित रह सकते हैं।

इसके साथ ही राशन कार्ड एक id की तरह कार्य करता है जो कि एक प्रूफ़ माना जाता है कि आप भारत के निवासी है और आपके परिवार में कितने सदस्य हैं। (राशन कार्ड कैसे बनवाये ?)

राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया भारत जैसे देशों में काफ़ी जटिल मानी जाती है क्युकी बीच में बैठे सरकारी दलाल घूसखोरी का पूरा लुफ्त उठाते है। परंतु आज के समय में यह उतनी कठिन बात नहीं है। आधुनिकता के बदोलत भारत सरकार द्वारा अब अपनी कई ऑनलाइन आवेदन करने की विधि बतायी है। और आज हम आपको सरल और आसान भाषा में बताएँगे की राशन कार्ड कैसे बनवाये और आप किस तरह बेहद आसान तरीके से rashan card कैसे बनवा सकते हैं। |(राशन कार्ड कैसे बनवाये ?)

राशन कार्ड क्या है ? Ration card kya hai? 

राशन कार्ड सरकार का वह दस्तावेज है, जिसके द्वारा भारतीय नागरिकों को अपनी पहचान और अपना विवरण सरकार को बताया जाता है। हिंदी में राशन का अर्थ होता है सामाग्री (खाने के भंडारण से संबंधित) होता है। 

आपकी आर्थिक विकास वृद्धि का अनुमान भी सरकार राशन कार्ड से ही लगाती है। (राशन कार्ड कैसे बनवाये ?)

 देखा जाए तो तो भारत में बने हुए किसी भी सरकारी दस्तावेज की नीव ही राशन कार्ड के आधार पर होती है। सरकार के अधिकतर आकड़े इन्हीं राशन कार्ड धारकों के आधार पर ही होती है। भारतीय जन गणना हो या कोई अन्य सरकारी सर्वेक्षण सभी की आधारशिला राशन कार्ड पर ही निर्भर करती है। 

आप भारत के किस राज्य के किस जिले के किस गाँव या मुहल्ले में रहते है और आपको आय क्या है? या आप ग्रीन है या अमीर सरकार की नजरों में ये सारी बातें राशन कार्ड ही निर्धारित करता है। 

राशन कार्ड क्या है हम नीचे दिए गए कुछ बिंदुओं से समझ सकते हैं :

  • सरकारी दस्तावेज है जिसका उपयोग सरकार मुख्य आकड़ों के रूप में करती है। 
  • हमारी भारतीय नागरिकता का सबूत माना जाता है। 
  • सरकार द्वारा इसका उपयोग आर्थिक वर्गीकरण के लिए भी किया जाता है। 
  • यह सभी सरकारी पहचान पत्रों और अन्य दस्तावेज जैसे कि रजिस्ट्री, बैंक इत्यादि के मूल दस्तावेज की भूमिका भी निभाता है। 

ई-राशन (e-ration card) कार्ड क्या है? 

भारत में बढ़ते हुए आधुनिकीकरण के चलते सरकार ने e rashan card लागू किए जिनका सीधा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके द्वारा राशन वितरण प्रणाली में हो रहे घोटालों पर अंकुश लगाने का कार्य किया जाएगा। पिछले समय में आधुनिकीकरण की कमी के कारण राशन कार्ड पर राशन बंटाने वाले सरकारी कर्मचारी काफी भ्रष्टाचार करते थे। 

वह सरकार द्वारा कम दामों में गरीबों के लिये उपलब्ध कराया जाने वाले राशन को ठीक से वितरित नहीं करते थे या वितरित ही नहीं करते थे ऐसे में लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना होता था। 

परंतु सरकार द्वारा ई – राशन(Electronic Public Distribution System) कार्ड व्यवस्था लागू होने से बीच ले सरकारी दलालों से बचा जा सकता और इससे भ्रस्टाचार पर भी अंकुश लगाया जा सकता है। 

यह एक पब्लिक distribution system है जिसके द्वारा जनता (राशन कार्ड धारक) राशन की उपलब्धता सुनिश्चित या पता कर सकते हैं कि राशन है या नहीं। 

राशन कार्ड का इस्तेमाल कहा किया जाता है? (राशन कार्ड कैसे बनवाये ?)

राशन कार्ड का इस्तेमाल कहा किया जाता जाता है कि यू कहिये की राशन कार्ड का इस्तेमाल कहा नहीं किया जाता। 

राशन की आवश्यकता लगभग हर सरकारी और निजी कार्यों में पड़ती है चाहे आपके बच्चे का स्कूल एडमिशन हो या गैस का कनेक्शन राशन कार्ड तो मूल दस्तावेज माना जाता है। राशन कार्ड की आवश्यकताओं की सबसे अहम भूमिका यह है कि यह आपके और आपके पूरे परिवार क पहचान पत्र की तरह कार्य के आता है। 

नीचे दिए गए कुछ ऐसे कार्य है जिनमें आपको राशन कार्ड उपयोगी सिद्ध होता है। 

राशन कार्ड के उपयोग :

  • परिवारिक पहचान पत्र के रूप में। 
  • सरकारी मदद और सरकारी खाद्य दुकानों से खाद्य सामाग्री लेने के लिए जैसे कि गेहू, केरोसिन, चावल, शक्कर, तेल इत्यादि यह खाद्य सामाग्री सरकार आपको बेहद सस्ते दामों में उपलब्ध कराती है परंतु इसका फायदा लेने के लिए राशन कार्ड अनिवार्य होता है। 
  • यदि आप किसान है तो आपको अपना गल्ला (आपकी खेती से जो उत्पन हुआ उसको) सरकारी मंडी में बेचने के लिए राशन कार्ड आवश्यक होता है। 
  • बीमा पॉलिसी, स्कूल, कॉलेज इत्यादि में भी राशन कार्ड उपयोगी सिद्ध होता है। 
  • ड्राइविंग लाइसेंस, या किसी भी तरह के लाइसेंस बनवाने के लिए आपको अनिवार्य रूप से राशन कार्ड उपलब्ध करवाना होता है। 
  • बैंक खाता, लोन इत्यादि बैंक से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं में राशन कार्ड अहम भूमिका अदा करता है। 
  • कोर्ट, कचहरी, नगरपालिकाओं या नगर निगम में आपको कोई भी संशोधन या जरूरत होती है वहां भी आपके लिए राशन कार्ड आवश्यक होता है। 
  • पासपोर्ट विदेश जाने के लिए पहली प्रक्रिया होती है इसके लिए राशन कार्ड अनिवार्य ही होता है। 
  • किसी नए वाहन को खरीदने या बेचने के लिए भी राशन कार्ड जरुरी होता है। 
  • अपने नए घर में बिजली या पानी का सरकारी कनेक्शन लेने के लिए भी यह दस्तावेज जरुरी है।
  • सरकारी नौकरी में तबादले अथवा किसी आवेदन लगा देने के लिए राशन कार्ड की आवश्यकता होती है। 

ये तो कुछ एक उदाहरण ही थे कि राशन कार्ड की कितनी आवश्यकता होती है हमारी आम जिंदगी में। बल्कि और भी जाने कितने ही महत्त्वपूर्ण कार्य राशन कार्ड से होते है। (राशन कार्ड कैसे बनवाये ?)

राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं? 

आमतौर पर भारत में राशन कार्ड चार प्रकार के है जो कि भारत सरकार द्वारा आर्थिक विकास दर और आर्थिक स्थितियों के अनुरूप वितरित किए जाते हैं।(राशन कार्ड कैसे बनवाये ?) राशन को बटाने से लेके पहचान पत्र की भूमिका तक राशन कार्ड का मुख्य आधार यही रहता है। हालांकि सरकार ने इन्हें तीन श्रेणियों में विभाजित किया है जो इस प्रकार है :

  • अंत्योदय-अत्यधिक गरीब परिवार 
  • BPL गरीबी रेखा के नीचे 
  • APL-गरीबी रेखा के ऊपर 
  • PRC-प्रायऑरिटी राशन कार्ड

1.अंत्योदय-अत्यधिक गरीब परिवार 

यह राशन कार्ड ऐसे लोगों के लिए है जिनकी माली स्थित बहुत गयी गुजरी होती है और यह राशन कार्ड उनके लिए वरदान साबित होता है। सरकार ऐसे राशन कार्ड पर कई मुफ्त योजनाओं को लागू करते है जिनको उपभोग सिर्फ वही व्यक्ति कर सकते हैं जिनके पास यह अंत्योदय राशन कार्ड होता है। (राशन कार्ड कैसे बनवाये ?)

मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, राशन, आदि सब कुछ या तो मुफ्त मिलता है या ना के बराबर पैसों में। सरकार ऐसे लोगों की मदद करना चाहती है क्युकी यह लोग बेरोजगार और भूमि हीन होते हैं। यह कार्ड पीले रंग का होता है इसलिए लोग इसे पीला राशन कार्ड भी कहते है। (राशन कार्ड कैसे बनवाये ?)

2. BPL (बिलो पावर्टी लाइन) गरीबी रेखा के नीचे 

जैसा कि इसके नाम से ही साफ है यह राशन कार्ड गरीब लोगों के लिए है जिनकी मासिक आए निश्चित नहीं होती इस श्रेणी में अधिकतर मजदूर वर्ग और छोटे किसान आते हैं। या यू कहे इस श्रेणी में वह लोग आते है जिनकी मासिक आय 9000 से भी कम है। (राशन कार्ड कैसे बनवाये ?)

इस राशन कार्ड के जरिए उन लोगों को को सरकार अपनी तरफ से कई मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराती है जिसके तहत जिनके पास BPL राशन कार्ड विकिपीडिया  होता है उन्हें खाद्य सुरक्षा और बिजली का बिल इत्यादि सरकार या तो माफ कर देती है या बहुत कम लेती है। यह राशन कार्ड मूलतः गुलाबी, या लाल, नीला रंग होता है। (राशन कार्ड कैसे बनवाये ?)

3. APL-(अबोव पावर्टी लाइन) गरीबी रेखा के ऊपर 

यह सबसे आखिरी राशन कार्ड होता है जिन्हें कोई ऐसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती जो ऊपर दिए गए राशन कार्ड धारकों को होती है। क्युकी यह गरीबी रेखा से ऊपर के लोगों का राशन कार्ड है। हालांकि सरकार की ऐसी सुविधाएँ जिन्हें सरकार सार्वजानिक तौर पर लागू करती है उसका लुफ्त यह लोग भी उठा पाते हैं। 

यह कार्ड उन लोगों के पास होता है जिनकी माली स्थिति   अच्छी होती है। यह कार्ड आमतौर पर नारंगी रंग का होता है। (राशन कार्ड कैसे बनवाये ?)

4.PRC-प्रायऑरिटी राशन कार्ड

यह राशन कार्ड सरकारी योग्यताधारी  परिवारों को प्रत्येक व्यक्ति के आधर पर उन्हें 5 किलो राशन उपलब्ध कराया जाता है। 

दोस्तों यह राशन कार्ड के चार प्रमुख रूप थे जो भारत सरकार द्वारा भारत के हर राज्य में वितरित किए जाते हैं। 

राशन कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज कौन से है? 

राशन कार्ड कैसे बनवाये? यह सवाल तभी उठाता है जब आप इससे जुड़ा कोई कार्य करना चाहते होंगे और इसके आपको जरुरत होती है कुछ मूल दस्तावेजों की जो आपके गाँव पंचायत, या तहसील, जिला इत्यादि के पुष्टि के बाद मिलते हैं। 

चलिए हम जानते है राशन कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं। 

राशन कार्ड के लिए आवश्यक कागज :

  • आपकी वोटल I’d (मतदान कार्ड) 
  • घर के मुखिया की 2 से 4 फोटो (महिला या पुरुष) 
  • पता और आप जहा रहते है वहां का प्रमाण पत्र जो कि किसी स्टाम्प पर आपके मुहल्ले के पार्षद यदि किसी गाँव में है तो सरपंच की मदद से बनवाया जाता है। 
  • कोई भी बिल जैसे कि बिजली, पानी, टेलीफोन इत्यादि का बिल लगाया जा सकता है। 
  • सरकार द्वारा जारी किया आधार कार्ड या PAN कार्ड 
  • कोई भी सरकारी दस्तावेज स्कूल की अंक सूची आदि।
  • आपकी आय का प्रूफ। 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • बैंक की किताब इत्यादि 

राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रता :

दोस्तों राशन कार्ड बनवाने से पहले कुछ चीज़े है जिनसे सरकार आपकी पात्रता निर्धारित करती है। इसके लिए व्यक्ति को निम्न नियमों को पढ़ लेना चाहिए। (राशन कार्ड कैसे बनवाये ?)

राशन कार्ड के लिए उपयोगी पात्रता 

  • घर के मुखिया का ही राशन कार्ड बन सकता है। 
  • यह बस एक ही बन सकता है यदि आप किसी और में राशन कार्ड बनवा चुके है तो यह द्वारा नहीं बन सकता। 
  • भारतीय नागरिकता या कहा जाए कि राशन कार्ड बनवाने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक ही होना चाहिए।

क्या राशन कार्ड के लिए कोई शुल्क देना होता है? 

दोस्तों बैसे तो राशन कार्ड बनवाने के लिए कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होती है यह प्रक्रिया बिल्कुल निशुल्क होती है परंतु भारत जैसे देश में भ्रष्टाचारी गरीब लोगों से पैसा हड़प कर उनका राशन कार्ड बनाते है। 

देखा जाए तो राशन कार्ड बनवाने के लिए अधिकतम खर्च 20 से 30 रुपये तक हो सकता है।

 अलग अलग राज्यों में यह अलग अलग होता है और कहीं पर बिल्कुल मुफ्त भी होता है। (राशन कार्ड कैसे बनवाये ?)

इसीलिए अब आप समझ गए होंगे किसी भी तरह से इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की कोई फीस अदा नहीं की j

जाती है। 

यह भी पढ़े :MPPSC KE LIYE BEST BOOK | MPPSC की तैयारी कैसे करें? | Topper book’s for MPPSC 2021-22

राशन कार्ड कैसे बनवाये ?

राशन कार्ड कैसे बनवाये ?

राशन कार्ड कैसे बनवाये यह सवाल तबतक ही कठिन महसूस होता है जब तक आपको यह प्रक्रिया पता नहीं होती दरअसल यह बहुत ही आसान कार्य है।(राशन कार्ड कैसे बनवाये ?)

मुख्य रूप से आप राशन कार्ड दो तरीकों से राशन कार्ड बनवा सकते है और राशन कार्ड बनवाने के ये दोनों ही तरीके आसान है। चलिए हम जानते है आखिर कौन से दो तरीकों से हम राशन कार्ड बनवा सकते हैं। (राशन कार्ड कैसे बनवाये ?)

राशन कार्ड बनवाने के मुख्य तरीके :

  • ऑनलाइन आवेदन करके बनवाये 
  • ग्राम पंचायत, नगरपालिका, नगर निगम, तहसील इत्यादि में जाकर। 

ऑनलाइन आवेदन करके राशन कार्ड बनवाये :

आज के इस आधुनिक युग में टेक्नोलॉजी के कारण हमारे सारे कार्य बहुत आसान हो गए है और भारत सरकार की राशन कार्ड बनवाने प्रणाली भी इस आधुनिकता से अछूती नहीं है। मेरी समझ में राशन कार्ड  बनवाने का सबसे बेहतर और आसान तरीका है कि आप राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन भरे।

यह भी पढ़े :दुनिया के सबसे बड़े पानी के जहाज | LONGEST SHIPS IN THE WORLD | TOP 10 SHIPS 2021

यह काम आप खुद अपने घर से या किसी ऑनलाइन दुकान पर जाकर भी कर सकते है। राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अपने राज्य की राशन कार्ड बनाने वाली सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा और आपको आपकी जरूरत के अनुसार ऑप्शन का चुनाव करके ऊपर दिए गए जरूरी दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरकर सबमिट कर देने होते हैं।

और यह काम आप किसी ऑनलाइन नेट ईस्तेमाल करने वाले दुकानदार से भी करवा सकते हैं पर इसके लिए आपको उसको कुछ पैसे देने होंगे या आप खुद भी कर सकते हैं जो कि बिल्कुल निशुल्क प्रक्रिया है। (राशन कार्ड कैसे बनवाये ?)

किसी भी राज्य की official rashan card की वेबसाइट पर पहुचने के लिए आपको गूगल पर अपने राज्य का नाम और आखिरी में राशन कार्ड लिख देना होता है उदहारण के लिए मान लेते है आप मध्य प्रदेश में रहते हैं तो आपको लिखना होगा madhya pradesh ration card 

इसी तरह आप किसी भी राज्य से हो आपको बस इसी तरह अपने राज्य की official राशन कार्ड वेबसाइट निकाल लेनी है। (राशन कार्ड कैसे बनवाये ?)

ऑनलाइन राशन कार्ड का फॉर्म भरने के लिए इन राजकीय वेबसाइटों पर जाए :

इन सरकारी वेबसाइट पर जाक आप ऑनलाइन अपने राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह राशन कार्ड बनवाने का सबसे आसान तरीका है। (राशन कार्ड कैसे बनवाये ?)

ग्राम पंचायत, नगरपालिका, नगर निगम, तहसील इत्यादि सरकारी कार्यालयों में जाकर राशन कार्ड कैसे बनवाये ?

राशन कार्ड बनवाने की यह प्रक्रिया आपको ऊपर वाली प्रक्रिया से जटिल लग सकती है और यह है भी थोड़ी सी परेशान कर देने वाली प्रक्रिया परंतु पहले के मुकाबले यह भी अब आसान ही हो गयी है। 

इसके लिए आपको बताये गये जरुरी दस्तावेजों को अपने साथ लेके दिए गए सरकारी दफ्तर जैसे कि ग्राम पंचायत, नगरपालिका, नगर निगम, तहसील इत्यादि में जाना होगा वहाँ आपको एक फॉर्म भरकर जमा करना होता है जिसको आप नीचे दी गई लिंक से डाउनलोड करके निकलवा सकते है। 

राशन कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म यहा से डाउनलोड करे 

फॉर्म को डाउनलोड करके आप किसी भी ऑनलाइन कंप्युटर से संबंधित या फोटो कॉपी वाली दुकान से निकलवा ले और जरुरी दस्तावेजों को जरूर साथ ले जाए। 

आवेदन के बाद राशन कार्ड कितने समय में मिल सकता है

मित्रों आवेदन के बाद राशन कार्ड प्राप्त होने का समय कुछ निर्धारित नहीं किया गया है।  सभी राज्यों में राशन कार्ड बनने की समय सीमा अलग अलग हो सकती है। हालांकि इसमे 15 से 30 का समय लगता है। मुख्यतः इस समय अंतराल में राशन कार्ड बन ही जाता है।  (राशन कार्ड कैसे बनवाये ?)

यह भी पढ़े :दुनिया के सबसे छोटे घर | DUNIYA KE SABSE CHOTE GHAR | TOP 10 MOST SMALL HOUSE’S

20 से 30 दिनों में भी राशन कार्ड प्राप्त ना होने पर क्या करें? 

आवेदन के बाद भी आपको राशन कार्ड प्राप्त नहीं होता है तो जब आप राशन कार्ड का आवेदन करते है उस समय आपको एक रेफरेंस no प्राप्त होता है जिसकी मदद से आप ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर अपने राशन कार्ड का स्टैटस चेक कर सकते है कि कितना समय में वह आप तक पहुच जाएगा।  (राशन कार्ड कैसे बनवाये ?)

यदि आवेदन में कोई त्रुटि होती है तो आपको आपका पता इत्यादि दोबारा से भरना होता है। 

और इस तरह से बहुत ही आसानी से आपको राशन कार्ड प्राप्त हो जाता है। 

राशन कार्ड से संबंधित पूरी जानकारी आपको मिल गयी होगी अब आप आसानी से अपने ration card को बनवा सकते हैं। लेख पसंद आया तो इस जानकारी को शेयर करे ताकि और लोग भी आसानी से अपना राशन कार्ड बनवा सके। 

आपको हमारा यह लेख राशन कार्ड कैसे बनवाये ? | RATION CARD KAISE BANWAYE? | 2021  कैसा लगा कॉमेंट करके जरूर बताये यदि कोई सवाल या शिकायत हो तो वह भी आप नीचे कमेन्ट करके दर्ज करा सकते हैं। 

यह भी पढ़े :दुनिया की सबसे महंगी दवाइयां | DUNIYA KI SABSE MEHNGI DAWAIYA | MOST EXPENSIVE DRUGS 2021

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x