Nohkalikai झरना, चेरापूंजी
सर्दियों के दौरान Nohkalikai Fall का खूबसूरत नजारा

एक शहर जो बादलों से घिरा हुआ है। क्या आप ऐसी जगह पर घूमना पसंद करेंगे? नॉर्थ इंडिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक cherrapunji भारत की स्वर्ग जैसी खूबसूरत जगह है। नॉर्थ इंडिया पर्यटन के मामले में सबसे अधिक पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां पहुचने पर ऐसा प्रतीत होता है मानों दुनिया की सारी प्राकृतिक खूबसूरती को चेरापूंजी ने आप में समेट रखा हो। (Nohkalikai falls river)

1115 feet की ऊँचाई से गिरने वाला Nohkalikai झरना प्राकृतिक सौंदर्यता का जीता जागता उदाहरण है। एक ऐसा झरना जो अपनी ऊँचाइ के लिए विश्व प्रख्यात है। Nohkalikai Falls को दुनिया का चौथा सबसे अधिक ऊँचाई से गिरने वाला झरना माना जाता है। चेरापूंजी को अब सोहरा के नाम से भी जाना जाता है। नोहकलिकाई झरना, पर्यटकों को कई तरह से आकर्षित करता है। यहां होने वाले एडवेंचर स्पोर्ट्स, ट्रेकिंग, sightseeing, bonfire, swimming, bird watching, photography इत्यादि जैसी activities हमे उत्साहित कर देती है। 

झरने के उपरी भाग में एक जगह है जहां से पर्यटकों को झरने का मन मोह लेने वाला सुन्दर दृश्य दिखता है। चेरापूंजी एक प्राकृतिक शहर है। यहां का मौसम हमेशा खुशनुमा रहता है। नॉर्थ इंडिया के कल्चर को समझने के लहजे से भी चेरापूंजी सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। यहां की ट्रडिशनल डिश ‘सोहरा पुलाव’ अपने स्वाद के लिये काफी प्रसिद्ध है। 

नोहकलिकाइ झरने के पीछे की अजीब ऐतिहासिक कहानी – 

जितनी खूबसूरत यह जगह है उतनी ही अजीब कहानी नोहकलिकाइ झरने को लेके प्रचलित है। झरने के नाम में कहानी का रहस्य छुपा हुआ है। “noh ka likai” अर्थात्‌ ‘likai की छलांग’ । यहां की स्थानीय खासी भाषा में Nohkalikai। 

झरने के इतिहास के बारे में ऐसा माना जाता है कि सालों पहले यहां likai नाम की एक तलाकशुदा औरत रहती थी जिसने अपनी बेटी को पिता का सुख देने के लिए दूबारा शादी की। likai चाहती थी कि उसकी बेटी को हर खुशी मिले इसीलिए उसने अपनी बेटी को पिता का सुख दिलाने के लिए दूसरी बार शादी तक कर ली। 

likai की शादी के बाद उसका नया पति उसकी बेटी से बेहद नफरत करता था। likai अपना अधिकतर समय अपनी बेटी के साथ गुज़ारती थी शायद उसे एहसास हो गया था कि उसका नया पति उसकी बेटी को बिल्कुल भी पसंद नहीं करता। 

एक बार likai अपनी बेटी के लिए कुछ सामान लेने बाजर गयी थी और इसी मौके का फायदा उठाते हुए likai के पति ने उसकी बेटी का कत्ल कर दिया और फिर खाना बनाया। 

जब likai और उसका पति खाना खा रहे थे, उसी समय उसके पति ने उसे बताया कि उसने अपनी ही बेटी को खा लिया है। इस बात से likai इतना ज्यादा दुखी हो गयी कि उसने इसी चोटी से छलाँग लगाकर अपनी जान दे दी। तबसे ही इस जगह का नाम नोहकलिकाइ पङ गया। 

नोहकलिकाइ झरने से जुड़ी यह कहानी भले की बेहद डरावनी है लेकिन यह जगह आपको निश्चित ही खुशी प्रदान करेगी। 

यहां चेरापूंजी के नोहकलिकाई फाल से जुड़ी पूरी जानकारी दी गयीं है – 

नोहकलिकाई झरने को देखने का समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक है। पहले इस झरने को दूर से ही देखा जा सकता था लेकिन अब यहां नीचे तक जाने के लिए सीडियां बना दी गई है। सीडियां का निर्माण होने के बाद आसानी से झरने के नीचे अलग अलग तालाबों में नहाने का लुफ्त उठाया जा सकता है । 

यहां बने छोटे छोटे तालाबों का पानी मौसम के अनुसार हरा और नीले रंग का हो जाता है। बेहतर अनुभव के लिए आप होटल से 10 बजे निकले और यहां की अलग अलग जगहों का भ्रमण करते हुए शाम तक यही रुके। 

नोहकलिकाई जलप्रपात घूमने का सबसे अच्छा मौसम October से December या फिर मार्च से मई के बीच है। अधिक वर्षां वाले मौसम में यहां घूमना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। नोहकलिकाई झरने को देखने के लिए किराया मात्र 20 रुपये है। यदि आप अपने साथ कैमरा भी ले जाना चाहते है तो आपको अतरिक्त 20 रुपये चुकाने होंगे। 

नोहकलिकाई जलप्रपात कैसे पहुँचे? (nohkalikai falls location)

नोहकलिकाई झरने तक पहुँचने के लिए आपको भारत के मेघालय राज्य के शिलांग क्षेत्र में पहुंचना होगा। आप दिल्ली,मुंबई या किसी भी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे अथवा ट्रेन से शिलांग या गुवाहाटी पहुँच सकते है। चेरापूंजी से सबसे नजदीक एयरपोर्ट और रेल्वे स्टेशन शिलांग ही है। शिलांग से नोहकलिकाई जलप्रपात की दूरी महज 80 km रह जाती है। गुवाहटी से नोहकलिकाई झरने की दूरी 146 km दूर है। मेरी राय में शिलांग से नोहकलिकाई झरने तक पहुंचना सबसे आसान है। 

नोहकलिकाई झरने से सबसे नजदीकी बस स्टेशन चेरापूंजी बस स्टेशन है। चेरापूंजी बस स्टेशन से नोहकलिकाई झरना मात्र 8 km दूर रह जाता है। 

नोहकलिकाई पहुच कर क्या करें? 

(nohkalikai falls meghalaya)

नोहकलिकाई झरने पर पहुँचने के बाद आपको यह एहसास भी नहीं होगा कि समय कितनी जल्दी गुजर रहा है। यहां आने से पहले ही योजना बना ले कि झरने पर पहुचने के बाद आपको वहां कौनसी कौनसी activity करनी है। हमारे मुताबिक आपको नीचे बताये गये तरीके से घूमना चाहिए – 

नोहकलिकाई जलप्रपात की प्रकृति का अनुभव करे – 

नोहकलिकाई झरने पर पहुँचने के बाद आपको सबसे पहले यहां की प्राकृतिक मनोरमता और अद्भुत नजारे को अपने अंतर्मन में बसा लेना है। यहां किसी शांत जगह बैठे और झरने को गिरते हुए देखे। आप भाग्यशाली हुए तो आपको झरने के साथ rainbow देखने का मौका मिलेगा। आप अपनी यात्रा में एक खूबसूरत अनुभव जोड़ने के लिए आप यहां बैठकर मेडिटेशन भी कर सकते हैं। प्रकृति के इस समागम में ध्यान लगाने से अलग किस्म की मनोशांति महसूस होती है। 

Trekking at Nohkalikai Falls –

Nohkalikai Falls cherrapunji - Trekking
Nohkalikai fall – ट्रेकिंग

रोमांच को पसंद करने वाले लोगों के लिए ट्रेकिंग करना सबसे खूबसूरत अनुभव होता है। आप यहां के ऊँचे पहाड़ों और घने जंगलों से प्रकृति का आनंद उठाते हुए ट्रेकिंग करे। पूरे ट्रेक को कम्प्लीट करने में तकरीबन 5 से 6 घण्टे का समय लग जाता है। ट्रेकिंग करते समय आपको कई खूबसूरत नजारे देखने का मौका मिलता है 

पंछियों की विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन – 

प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी वरदान से कम नहीं है। पशु पक्षियों में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए यह जगह सबसे सटीक है। चेरापूंजी में वन्य जीवों की कई प्रजातियां देखने का मौका मिलता है। 

फोटोग्राफी – 

Nohkalikai Falls cherrapunji

यहां आने वाले पर्यटकों में प्रकृति के अमूल्य नजारे को कैमरे में कैद करने की मानो होड़ लगी रहती है। देश विदेश से लाखों Instagrammers यहां फोटो खींचने और वीडियो बनाने के लिए आते हैं। प्रकृति को असीम सुंदरता को अपने कैमरे में कैद करने के लिए यह सबसे खास जगहों में से एक है। 

Nohkalikai झरने की अनोखी मार्केट – 

Nohkalikai Falls के आसपास आपको कई तरह के स्थानीय भोजनयान और रेस्तरां मिल जायेगे। यदि आप चेरापूंजी का पारंपरिक भोजन करना चाहते है तो यह जगह खाना खाने के लहजे से भी एकदम परफेक्ट है। नजदीक ही बनी यहां की लोकल मार्केट में घूमने का अलग ही आनंद है। इस मार्केट में आपको यहां के लोकल में रहने वाले लोगों द्वारा पारंपारिक चीजों की झलक देखने को मिलेगी। 

Nohkalikai झरने के पास बनी इस मार्केट में यहां के स्थानिय घरों से आए गर्म मसाले मिलते है। तेज़ पत्ते, दालचीनी की छड़ें और तमाम तरह के मसाले यहां होने वाली प्रमुख खरीदारी में से एक है। चेरापूंजी के Nohkalikai झरने के नजदीक बनी इस मार्केट में आप मेघालय का पारंपरिक हस्तशिल्प और स्मृति चिन्ह जैसे उत्पाद भी सही दामों में खरीद सकते हैं। 

Nohkalikai झरने की यात्रा के बारे में अंतिम विचार – 

भारत के नॉर्थ ईस्ट हिस्से में पर्यटन करना किसी सपने जैसा खूबसूरत एहसास है। यहां आकर आपको पता ही नहीं लगेगा कि कितनी जल्दी समय गुजर गया। चेरापूंजी की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के अतरिक्त यहां रहकर आप नॉर्थ इंडिया में रहने वाले लोगों की परंपराओं और कल्चर को समझेंगे। 

चेरापूंजी आकर यहां मनाए जाने वाले त्योहार, लोगों का रहन सहन, स्थानीय मिथक कथायें और काफी कुछ नया अनुभव करने का मौका मिलता है। मेरे लिए यह एहसास कभी ना भूल पाने वाले खूबसूरत एहसासों में से एक था। क्या आपने नॉर्थ इंडिया घूमा है? अपने अनुभवों को कमेन्ट में लिखकर साझा करे… 

Nohkalikai झरने के आसपास घूमने की जगह – 

जैसा कि हमने लेख के शुरुआत में ही बता दिया था कि पूरा नॉर्थ इंडिया पर्यटन के मामले में सबसे अधिक लोकप्रिय है। Nohkalikai Falls के आसपास कई घूमने लायक जगह है । हमने Nohkalikai झरने के नजदीक चुनिंदा घूमने लायक जगहों की सूची तैयार की है – 

  • इंद्रधनुष झरना – 

Nohkalikai झरने से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, खूबसूरत जगह है ।

  • अरवाह गुफा – 

प्राचीन प्राकृतिक गुफा Nohkalikai झरने से मात्र 6km की मामूली दूरी पर स्थित है। 

  • वाह काबा झरना – 

Nohkalikai झरने से 8 किलोमीटर दूर। 

  • चेरापूंजी व्यू पॉइंट – 

चेरापूंजी की असमान्य प्राकृतिक दृश्य को देखने के लिए यह जगह सबसे बेहतर है । Nohkalikai झरने से cherrapunji viewpoint कि कुल दूरी मात्र 9 km है। 

  • सेवन सिस्टर फाल – सेवन सिस्टर झरने को देखने के लिए आपको Nohkalikai Falls से करीब 11 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। 
  • मॉस्मई गुफा – 

दूरी मात्र 11km 

  • डैन्थलेन झरना – 

Nohkalikai झरने से 12 किलोमीटर दूर स्थित है। 

  •  वेई सवाडोंग जलप्रपात (13 किमी)
  •  गुफाओं का बगीचा (16 किमी)
  •  थांगखारंग पार्क  – 

घूमने के लिए अच्छा स्थान है। दूरी – 17 किमी  । 

  •  डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज  – 

मेघालय के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक जड़ों से बना यह पुल प्राकृतिक चमत्कार का जीता जागता उदाहरण है । Nohkalikai Falls से दूरी 22 किमी। 

हमारे द्वारा चुने गए कुछ खास Traveling के लिए स्टाइलिश बैग यहां से खरीदे….. 

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x