दुनिया के सबसे बड़े कुत्ते आखिर कितने बड़े है?  बहुत ही बड़े। मित्रों आज हम आपको बताएंगे दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते कौन से है? कुत्तों का शौक रखने वाले लोगों की दुनिया में कमी नहीं है और कुत्तों की प्रजातियां भी भिन्न भिन्न प्रकार की पाई जाती है लेकिन उनमें से कुछ मुख्य कुत्तों की प्रजातियां ऐसी होती है जो बेहद दुर्लभ होती है। 

दुनिया के सबसे बड़े कुत्तों में भी एक विचार यह भी है कि कुत्ते की लंबाई के अनुसार बड़ा या कुत्ते के वजन के अनुसार परंतु हम आपको दोनों ही बातों को बतायेंगे। 

दोस्तों यह कुत्ते इतने लंबे है कि एक इंसान की औसत लंबाई से भी ज्यादा इसके साथ ही इनकी ताकत और हुनर भी काफी ज्यादा होती है। तो चलिए हम जानते हैं। 

दुनिया के सबसे बड़े कुत्तों की सूची में शामिल यह नस्लें बेहद बड़ी और शक्तिशाली होती है। 

दुनिया के 15 सबसे बड़े कुत्ते :

  1. ग्रेट डेन 
  1. अंग्रेजी मास्टिफ
  1. आयरिश वुल्फाउंड
  1. नेपोलिटन मास्टिफ
  1. सैंट बर्नार्ड 
  1. लिओनबर्गर
  1. न्यूफ़ाउन्डलंड
  1. केन कोरशो
  1. अनातोलियन शेफर्ड डॉग
  1. डॉग्यू दा बोर्डएक्स (फ्रेंच mastiff) 
  1. ब्लैक रूसी टेरियर
  1. स्कॉटिश डीरहाउंड
  1. ग्रेट पायरेनीश
  1. ग्रेटर स्विस माउंटेन डॉग 
  1. बर्नसे पहाड़ी कुत्ता

दुनिया का सबसे बड़ा कुत्ता 

1)ग्रेट डेन 

दुनिया का सबसे बड़ा कुत्ता

कद – 30- 39 इंच 

वजन – 60-90 किलो 

कुत्तों की प्रजातियों में लंबाई के मामले ग्रेट डेन दुनिया का सबसे बड़ा और ऊँचा कुत्ता है। यह कुत्ते अपनी खास लम्बाई और इनके अच्छे व्यावहार के लिए जाने जाते हैं। यह कुत्ते 3 फीट से भी ज्यादा ऊँचे होते है। और इनका वजन 60 से 90 किलो के आसपास होता है। सन 2012 में ग्रेट डेन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के द्वारा zeus टाइटल दिया गया और दुनिया का सबसे लंबे कुत्तों का खिताब प्राप्त है।  

दुनिया के सबसे बड़े कुत्ते के रूप में उस कुत्ते की लंबाई 44 इंच पायी गयी। और देखा जाए तो यह करीब 7 फुट चार इंच के होते हैं। यह कुत्ते शिकारी कुत्तों की श्रेणी में आते हैं। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते) 

और इनका इतिहास देखा जाए तो करीब 3000 BC पहले के मिस्र के कलाकृतियाओ में इनका वर्णन और इनके चित्र देखने को मिलते हैं। बाकी और किसी कुत्ते की नस्ल के मुताबिक ग्रेट डेन की आबादी में बड़ा इजाफा देखा गया। 

ग्रेट डेन कुत्तों के नर पिल्ले मात्र एक साल में ही अपनी पूरी लंबाई हासिल कर लेते हैं। 

अपने लंबे शरीर के साथ यह कुत्ते बेहद व्यावहार सील माने जाते है। यह कुत्ते परिवार के साथ रहना पसंद करते है और इनको खेलना बहुत पसन्द होता है। कुत्तों की यह प्रजाति बड़ी ही सेंसिटिव होती है यह  अपने परिवार से पूरा ध्यान चाहते हैं। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

साथ ही यह कुत्ते घर के अंदर रहना पसंद करते है और ये घर के अंदर परिवार के साथ ही रहते है। 

कुत्तों की यह लंबी प्रजाति थेरपी डॉग्स के लिए भी जाने जाते है। परिस्तिथियों के अनुसार इनका आक्रामक रवैय्या भी बेहद महत्वपूर्ण और शक्तिशाली होता है। यह कुत्ते बच्चों के साथ खेलना पसंद करते है। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

2) अंग्रेजी मास्टिफ

दुनिया का सबसे बड़ा कुत्ता

 कद – 27 – 32 इंच 

वजन – 70 से 120 किलो 

अंग्रजी मास्टिफ दुनिया का सबसे वजन दार कुत्ते है। वजन के मामले में यह दुनिया के सबसे बड़े कुत्ते माने जाते हैं। कुत्तों की इस नस्ल के हर कुत्ते का वजन करीब 70 से 120 किलो तक पाया गया है जो कि दुनिया के कुत्तों की किसी प्रजाति में देखने को नहीं मिलता। 

और इनके कंधों की लंबाई करीब 27 से 31 इंच तक देखने को मिलती है। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

26 सितंबर 1981 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में इसी नस्ल के zobra नामक कुत्ते को दुनिया का सबसे ज्यादा वजन और लंबाई वाले कुत्ते का किताब दिया गया था। 

कुत्ते का वजन करीब 147.7 किलो था और लंबाई 27 इंच नापी गयी। 

इस कुत्ते का भारी भरकम सिर चौकोर होता है। इनके कानो का आकार v shaped होता है और यह दुनिया की सबसे पुरानी नस्लों के कुत्तों में से एक है। मिस्र के 3000BC पुराने monuments में इनका जिक्र मिलता है और उस समय यह कुत्ते लड़ाई के लिए रखे जाते थे। और इनके इसी इतिहास के कारण इनको ओल्ड इंग्लिश मास्टिफ भी कहा जाता है। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

अंग्रजी मास्टिफ कुत्तों की बहुत होशियार और चालक नस्ल है और इसी कारण इन कुत्तों को सुरक्षा के लहजे से भी रखा जाता है। यह कुत्ते बहुत कम भोकते है। परंतु यह कुत्ते बिना कोई गलती किए स्थित का अनुमान बखूबी लगा लेते है। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

3) आयरिश वुल्फाउंड

दुनिया का सबसे बड़ा कुत्ता

लंबाई – 28 – 35 इंच 

वजन – 53 – 85 किलो 

आयरिश वुल्फाउंड कुत्ते दुनिया के सबसे बड़े कुत्तों में से एक है और यह Sighthounds नस्ल का सबसे लंबे कुत्ते माने जाते हैं। कुत्तों की यह प्रजाति की लंबाई 28 से 35 इंच तक नापी गयी है और इनका वजन करीब 53 से 85 किलो होता है। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

यह कुत्ते मुख्य रूप से आयरलैंड में पाय जाते है और इनका खास ईस्तेमाल युद्ध और शिकार के लिए किया जाता है जैसा कि इनके नाम से ही जाहिर है। कुत्तों की इस प्रजाति को खास भेड़िये के शिकार के लिए जानी जाती है इसीलिए इनको wolf हंटर भी कहा जाता है। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

बेहद बड़े आकार के यह कुत्ते काफी आक्रमक और इनका चेहरा काफी बड़ा होता है साथ ही इनकी मूछें भी होती है। 

इनके पैर बहुत लंबे और मजबूत होते हैं। इन कुत्तों को शिकार के समय बहुत तेज रफ्तार से दौड़ते हुए भी देखा जा सकता है। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

यह कुत्ते धीरे धीरे बड़े होते है। एक छोटे पिल्ले को बड़े होने में करीब 2 साल का समय लगता है। यह कुत्ते बहुत समझदार होते हैं मास्टर्स द्वारा अपनी ट्रेनिंग में यह बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। समझदार होने के साथ ही इन कुत्तों के अंदर एक खास गुण और है वह है कि ये जरा भी बेसब्र नहीं होते बहुत ही सब्र से रहते हैं। और यह बिल्कुल नहीं भोकते। इन्हें गुस्सा बहुत कम आता है। और यह परिवार के साथ मिलके भी रहते हैं। 

(दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

4) नेपोलिटन मास्टिफ

कद – 26 – 30 इंच 

वजन – 54.5 – 91 किलो 

नेपोलिटन मास्टिफ कुत्तों की यह नस्ल इटली में पायी जाती है। यह कुत्ते मुख्यतः सुरक्षा के लहजे से रखे जाते हैं। रोमन लोगों द्वारा एक बार कुत्तों की इस नस्ल का उपयोग युद्ध में किया गया था। बड़े आकार वाले इन कुत्तों की लम्बाई लगभग 26 से 30 इंच तक नापी गयी है साथ ही इनका वजन 54.5 से 91 किलो तक पाया गया है। 

इनका विशालकाय शरीर बेहद लचीला और फुर्तीला होता है। इनकी चमड़ी ढीली होती है और इनका चेहरा भी लटका हुआ होता है। इनका चौड़ा और सपाट सर होता है और बड़ी सी नाक होती है। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

और कुत्तों की तरह ही नियोपॉलिस मास्टिफ को भी सामाजिक आचार व्यावहार की ट्रेनिंग की आवश्यकता होती है। यह कुत्ते बहुत समझदार और सुरक्षात्मक और परिवार के साथ प्यार से रहने वाले कुत्ते है। इनकी एक खासियत और यह आसानी से किसी भी खतरे को पहले से ही भांप लेते है और निबटने के लिए तैयार रहते हैं। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

कुत्तों की यह नस्ल किसी को बहुत कम काटती है। और इनका भोकना भी बहुत दुर्लभ है। परंतु यह मालिक के साथ कोई दुराचार बर्दास्त नहीं करते और आक्रमक हो जाते हैं। 

यह नस्ल शुरुआती लोगों के लिए नहीं है क्युकी यह कुत्ते शुरुआत में अपने सक्त मास्टर के साथ ही सही से रहते हैं। अगर इन्हें अच्छे से रखा और ट्रेंड किया जाता है तो यह बच्चों के साथ खेलना पसंद करते है और परिवार के लिए अच्छे सदस्य साबित होते है। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

5) सैंट बर्नार्ड 

कद – 25 – 30 इंच 

वजन –  140 – 180 पाउन्ड 

कुत्तों की इस नस्ल को रेस्क्यू डॉग्स के नाम से भी जाना जाता है क्युकी यह कुत्ते रेस्क्यू के लिए ही बनाए गए थे। कुत्तों की यह नस्ल स्विस आल्प्स और उत्तरी इटली में बनाई गयी इस नस्ल को बनाने का मुख्य उद्देश्य ही बचाव कुत्तों को बनना था। इनकी लंबाई 25 से 30 इंच तक नापी गयी है और इनका वजन 140 से 180 पाउन्ड तक पाया गया है। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

मुख्यतः इनका ईस्तेमाल बचाव कुत्तों के रूप में किया जाता है परंतु आज के समय में सैंट बर्नार्ड एक परिवारिक कुत्तों में से एक जिनका व्यावहार और खास कर बच्चों के साथ खेलना काफी सराहा जाता है। यह प्रजाति अब ज्यादातर परिवार में ही रहती है और यह काफ़ी मिलनसार स्वभाव के होते हैं। यहा तक कि ये कुत्ते बिल्ली के बच्चों के साथ भी प्यार से खेलते है। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

इनकी सूंघने की क्षमता बाकी कुत्तों के मुकाबले काफी ज्यादा होती है साथ ही यह बहुत समझदार होते हैं यह कुत्ते सिर्फ एक इशारे से बात समझ जाते हैं। 

6) लिओनबर्गर

कद – 26 – 32 इंच 

वजन – 46-78 किलो 

भारी भरकम शरीर वाली कुत्तों की लिओनबर्गर नस्ल का नाम जर्मनी के लिओनबर्ग शहर के नाम पर पड़ा। इनका चेहरा काले रंग का होता है और इनके बाकी पूरे शरीर पर शेर के जैसे बाल होते हैं। इनका शरीर काफी मजबूत और लचीला होने के साथ साथ काफी विशाल और भीमकाय लगता है। आमतौर पर उनकी लंबाई 26 से 32 इंच होती है। और वजन 46 से 78 किलो तक पाया गया है ।

(दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

इनका सर rectugular और चौड़ा होता है। इनका काला चेहरा ही इनकी नस्ल का मुख्य सम्मान माना जाता है। और इसी की वजह से इनकी कीमत और माँग काफी ज्यादा होती है। इनकी नाक काफी लम्बी और कान छोटे छोटे होते हैं। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

इनकी चमड़ी काफी मोटी होती है और पानी से प्रभावित नहीं होती। बाकी कुत्तों की तरह इन्हें भी शुरुआत में ट्रेनिंग और समाजीकरण की जरूरत होती है। ताकि यह परिवार के साथ मिलनसार स्वभाव के साथ रह सके। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

कुत्तों की यह प्रजाति खास अपनी वफादारी और बहादुरी के लिए जानी जाती है। और ट्रेंड लिओनबर्गर कुत्ते के पास काफी सब्र और समझदारी होती है। और इसी लिए यह बच्चों के लिए काफ़ी अच्छे साबित होते हैं। बच्चों के द्वारा तंग करने पर भी यह परेसान या गुस्सा नहीं होते। 

7) न्यूफ़ाउन्डलंड

न्यूफ़ाउन्डलंड

कद – 27 से 31 इंच तक 

वजन –  60 से 70 किलो 

न्यूफ़ाउन्डलंड नस्ल के कुत्ते बड़े होते है इनकी औसत लंबाई 27 से 31 इंच तक नापी गयी है और इनका वजन 60 से 70 किलो तक मिलता है। इनकी हड्डियां काफ़ी मजबूत होती और इनके जवड़ा शक्तिशाली होता है। ऐसा कहा जाता है कि कुत्ते न्यूफ़ाउन्डलंड नस्ल अँग्रेजी मास्टिफ से ज्यादा ताकतवर होती है। इनकी बॉडी और और गर्दन काफी बड़ी होती है और इनकी गर्दन भी बहुत मजबूत होती है। इनका इनकी छाती बहुत अंदर होती है। और जांगे काफ़ी लंबी और बड़ी होती है। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

यह कुत्ते समाजिक और मिलनसार स्वभाव के होते हैं। यह कुत्ते काफ़ी समझदार और सेंसेटिव होने के कारण अपने मास्टर की बात को जल्दी से मान लेते हैं। इनकी सूंघने की क्षमता अच्छी होती है। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

यह कुत्ते काफ़ी सुरक्षात्मक और अपने परिवार के प्रति मिलनसार होते हैं। इनके सामने कोई इनके परिवार के किसी सदस्य को चोट पहुंचाने की कोशिश भी नहीं कर सकता। यह कुत्ते बड़ी आसानी से ख़तरों को समझ लेते हैं और चतुराई से उनमें से निकल जाते हैं। बच्चों के साथ में यह काफ़ी खुस रहते है। परंतु इनके बड़े शरीर के कारण हमेशा किसी बड़े इंसान को इनके पास रहना होता है। 

(दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

8) केन कोरशो

दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते

लंबाई –  27.5 इंच 

वजन – 120 पाउन्ड 

कुत्ते की इस प्रजाति को इटालियन मास्टिफ के नाम से भी जाना जाता है। यह शिकारी कुत्ते सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किए जाते है। यह शांत स्वभाव के बड़े शरीर वाले कुत्ते है। यह काफ़ी होशियार होते हैं। इनका चेहरा काफी चौड़ा और लटका हुया होता है। अपने मालिक के प्रति इनकी मिलनसारिता बेहद सराहनीय होती है। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

यह काफ़ी मिलनसार और चंचल होते हैं। इन्हें गुस्सा बहुत कम आता है और यह खेलना पसन्द करते हैं। 

9) अनातोलियन शेफर्ड डॉग

अनातोलियन शेफर्ड डॉग

कद – 26 – 31 इंच 

वजन – 42 – 68 किलो 

अनातोलियन शेफर्ड डॉग एक बड़ी प्रजाति है। यह कुत्ते काफ़ी बड़े और ताकतवर होते हैं इनकी नागरिकता तुर्की की मुख्यतः यह वही पाय जाते हैं। इनकी लंबाई काफी ज्यादा होती है और इस नस्ल में सबसे ज्यादा वजन 68 किलो देखा गया। यह काफ़ी चालक और काफ़ी ज्यादा सब्र रखने वाले होते हैं। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

कुत्तों की यह नस्ल काफी वफादार मानी जाती है और इनके सर बड़े और गोल आकार के होते हैं। इनकी आँखों का रंग भूरा होता है। और इनकी गर्दन काफी मोटी और शक्तिशाली होती है। इनके कान तिकोने होते जो कि 4 से 5 इंच तक लंबे हो सकते हैं और इसीलिए इसके कान नीचे ही लटके रहते हैं । (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

कुत्तों की यह नस्ल काफी वफादार और शक्तिशाली, और चतुर मानी जाती है। यह काफ़ी सुरक्षात्मक स्वभाव के होते हैं। अनजान लोगों के आने से यह अच्छा महसूस नहीं करते। मलिक के इशारे पर या किसी घुसपैठियों के ऊपर यह बहुत भोकते है। अनातोलियन शेपर्ड कुत्तों को बच्चों के साथ खेलना बहुत पसंद है।  लेकिन मालिकों को सावधान रहना चाहिए क्योंकि यह नस्ल बड़ी और शक्तिशाली है। 

(दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

10) डॉग्यू दा बोर्डएक्स

कद – 23 से 27 इंच 

वजन – 125 से 150 पाउन्ड 

फ्रेंच में कुत्तों की सबसे पुरानी नस्ल मानी जाती है। बाकी कुत्तों की नस्लों के मामले में यह थोड़ा अलग है इसका सर इसके बॉडी के अनुसार काफी ज्यादा बड़ा होता है। 

यह नस्ल के कुत्ते अधिकतर घरों की रखवाली के लिए रखे जाते हैं। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

यह कुत्तों की बड़ी वफादार नस्ल मानी जाती है। यह मिलनसार प्रवृति के होते हैं और इन्हें परिवार के सदस्यों के साथ खेलना बहुत पसंद है ।हालांकि यह कोई भी खतरे की आहट लेके तुरंत चौकन्ने हो जाते हैं। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

11) ब्लैक रूसी टेरियर

ब्लैक रूसी टेरियर

कमाल की फुर्ती रखने वाले यह ब्लैक रूसी टेरियर कुत्ते बहुत ही सुंदर और ताकतवर होते हैं। इनके अलग बाल इनको और भी ज्यादा सुंदर दिखाते हैं। नर कुत्ते का वजन करीब 150 पाउन्ड तक पाया जाता है और मादा कुत्ते का 130 पाउन्ड तक पहुच जाता है। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

इनकी हड्डियां काफ़ी मजबूत होती है और सुनने की क्षमता काफ़ी ज्यादा पायी जाती है। देखने में बहुत आकर्षित लगने वाली यह नस्ल काफी बड़े शरीर के कारण हावी भी हो सकती है इसीलिए इनको शुरुआती दिनों में ट्रेनिंग की जरूरत होती है। 

12) स्कॉटिश डीरहाउंड

स्कॉटिश डीरहाउंड

कद –  29 – 32 इंच 

वजन – 80 – 110 पाउन्ड 

कुत्तों की यह प्रजाति अपनी खास intelligence के लिए जानी जाती है साथ यह कुत्ते बेहद फुर्तीले होते हैं। I कुत्तों की स्कॉटिश डीरहाउंड नस्ल का जन्म स्कॉटलैंड में हुआ। 

इनकी लंबाई सूंघने की क्षमता अच्छी होती है  और शिकार करने में भी माहिर होते हैं। 

यह कुत्ते मिलनसार स्वभाव के होते हैं। शुरुआत में इन्हें खास ट्रेनिंग की जरूरत होती है। यह size में बड़े होने के कारण काफी लंबी छलांग भी लगाते है। l(दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

इनकी लंबाई काफी होती है करीब 32 इंच तक नापी गयी है और इनका वजन 110 पाउन्ड तक पाया जाता है। 

यह कुत्ते लाल हिरन के शिकार के लिए ईस्तेमाल किए जाते थे परन्तु अब यह परिवारिक माहौल में रहने में भी सक्षम है। 

13) ग्रेट पायरेनीश

कद – 30 – 31  इंच 

वजन – 53-60 किलो 

ग्रेट पायरेनीश कुत्ते अपनी सुंदरता और वफादारी के लिए दुनिया में काफी मशहूर है। यह काफ़ी खूबसूरत और ताकतवर होते हैं। इसके साथ ही यह कुत्ते बेहद सुरक्षात्मक होते हैं। 

3000 BC  पहले यह कुत्ते देख रेख के लिए रखे जाते थे ।तो यह माना जा सकता है कि कुत्तों की यह प्रजाति काफी पुरानी और मशहूर है। इनकी औसत लंबाई 40 इंच तक होती है और वजन 60 किलो तक मिलता है। 

इनकी छाती बहुत बड़ी होती है और इनका सर स्पाट होता है। इनकी चमड़ी काफी मोटी होती है और इसपर घने कसे हुए बाल होते हैं। इनके कान नीचे लटके होते है जो इन्हें और सुंदर बनाते हैं।(दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

यह कुत्ते मास्टर्स के द्वारा बचपन से ही तैयार किए जाते हैं। ताकि यह परिवार के साथ मिलके रहने का तौर तरीका सीख सके। अगर इन्हें ट्रेनिंग ना दी जाए तो यह कुत्ते काफ़ी आक्रमक और गुस्सैल होते हैं। इनकी सूंघने और सुनने की क्षमता काफ़ी अधिक होती है। यह बहुत ज्यादा भोकते है ।

यह आसानी से किसी जानवर की या किसी आने की संभावना पहले ही लगा लेते हैं। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

कुत्तों की यह नस्ल काफी वफादार मानी जाती है और यह परिवार के साथ और बच्चों के साथ खेलना पसंद करती हैं।

14) ग्रेटर स्विस माउंटेन डॉग 

ग्रेटर स्विस माउंटेन डॉग

कद – 30 – 34 इंच 

वजन – 120 पाउन्ड 

कुत्तों की इस प्रजाति को “स्विसिस” नाम से भी जाना जाता है। यह Switzerland की प्रजाति है ।यह कुत्ते बहादुर और शक्तिशाली होते हैं। यह कुत्ते अपनी ताकत के लिए ही जाने जाते हैं। यह कुत्ते बड़ी आसानी से ख़तरों को समझ लेते हैं और उसके अनुरूप अपना रवैय्या अपनाते हैं। यह काफ़ी होशियार और सुरक्षात्मक होते हैं। 

(दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

15) बर्नसे पहाड़ी कुत्ता

 वजन – 110 पाउन्ड 

कद – 30 इंच 

स्विस कुत्तों की खास नस्ल बर्नसे काफी चालक और ताकतवर होते हैं। यह देखने में बहुत आकर्षित होते हैं। इनके सामने कोई इनके परिवार को तंग नहीं कर सकता है। इनकी चमड़ी ढीली और मोटी होती है। यह कुत्तों की पहाड़ी नस्ल है। शुरुआत में इन्हें भी खास ट्रेनिंग की जरूरत होती है। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

दुनिया की सबसे महंगी बंदूकें 2021 | Most Expensive Gun’s In world

कुत्ते दुनिया का सबसे वफादार साथी और मनुष्य का पहला मित्र माना गया है। यहा दुनिया की कुछ ऐसी खास नस्लों को बताया गया जो दुनिया के सबसे बड़े कुत्ते है। अगर आप इन्हें खरीदना चाहते हैं तो मुझे मेल या कमेन्ट करके बताये। (दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते)

आपको यह TOP 15 दुनिया के  सबसे बड़े कुत्ते | MOST BIGGEST DOGS IN THE WORLD | 2021

 जानकारी कैसी लगी कृपया कमेन्ट करके जरुर बताये। 

यह भी पढ़े :दुनिया का सबसे पुराना शहर | TOP 15 OLDEST CITY IN THE WORLD (updated 2021)

दुनिया की सबसे महंगी साइकिल | TOP 15 MOST EXPENSIVE BICYCLES 2021

दुनिया की सबसे महंगी सब्जियां : दाम जानकर रह जायेगे हैरान | DUNIYA KI SABSE MEHNGI SABJIYA 2021

भारत के 10 सबसे सुंदर गांव | Bharat ke 10 Sabse Sundar Gaon

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x