मिस्र का नाम सुनते ही हमारे जहन में रहस्यमयी वातावरण व्याप्त हो जाता है। मिस्र दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है। मिस्र में घूमने के लिए कई जगह है लेकिन हम आपको मिस्र की कुछ ऐसी बहुचर्चित जगहों के बारे में बतायेंगे, जो दुनिया में सबसे प्रसिद्ध और रहस्यमयी मानी जाती है। 

ऊँचे ऊँचे रेतीले पहाड़, ऊंटों के झुंड और यहां बने हुए महापाषाण प्राचीन युग के मकबरे मिस्र को एक प्राचीन और ऐतिहासिक जगह बनाते हैं।  मिस्र आपकी इस तरह की सोच से परे भी, यह प्राचीन देश अपने आप में कई ऐसी खूबियां समेटे हुए है, जिनके बारे में जानकर आप भौचक्के रह जायेगे। मिस्र में घूमने के लिए कई ऐसी खूबसूरत और चर्चित जगह है, जहां दुनिया का हर इंसान जाना चाहेगा। 

जैसा कि हम सब जानते हैं कि मिस्र एक बेहद प्राचीन देश है, इसलिए यहाँ पर बनी हुयी चीजों की अपनी ऐतिहासिक महत्वपूर्णता है। मिस्र का निर्माण  5500 ईसा पूर्व का माना जाता है। समय के उस दौर में भी मिस्र में बेहद शानदार कलाकारी, नक्काशी और विशाल पिरामिड देखने को मिलते हैं। यहां के वातावरण में एक अलग तरह की महक महसूस होती है, जिसका अनुभव अविस्मरणीय है। 

मिस्र में घूमने के लिए कई ऐसी खूबसूरत और चर्चित जगह है, जहां दुनिया का हर इंसान जाना चाहेगा। 

मिस्र प्राचीन काल से ही समृद्ध राज्य रहा है, क्युकी यहां से गुजरी हुयी नील नदी का आशीर्वाद इसे प्राप्त है। मिस्र इतना अधिक समृद्ध देश था कि यहां की चकाचौंध देख पर दूसरे कई राजाओं ने इसपर हमला करना चाहा। समय समय पर यहां पर कई युद्ध हुए जिनसे जुड़े कई जादुई किस्से यहां के स्थानिय लोगों में मशहूर है।

मिस्र के कई बड़े शहर सिकंदर द्वारा बसाये गए जिसमें Cairo और Alexandria शामिल है। मिस्र की मशहूर रानी cleopatra का घर भी यहीं है। मिस्र की अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी इन्हीं दो शहरों को माना जाता है।

प्राचीन काल से ही मिस्र दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल रहा है। यहां बने प्राचीन मंदिर और पूजा स्थल यह दर्शाते हैं कि मिस्र प्राचीन काल से ही तीर्थ यात्रा के लिए प्रमुख था। आज के समय में मिस्र दुनिया के सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले पर्यटन स्थलों में शामिल है। यहां की भव्यता और ऐतिहासिक जगहो की महत्वपूर्णता पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुयी है। 

सदियों से ही मिस्र में बनी प्राचीन धरोहरें दुनिया के लिए चर्चा का विषय रहीं हैं। मिस्र में घूमने के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगह इस प्रकार है –

1. अबू सिंबल के पत्थर में बने मंदिर – 

अबू सिंबल के पत्थर में बने मंदिर

मिस्र की यात्रा अबू सिम्बल के मंदिरों को देखे बिना अधूरी ही रहेगी। मिस्र की सबसे प्राचीन विश्व धरोहरों में से एक, यह खूबसूरत पत्थरों का मंदिर अपने साथ कई राज और कहानियाँ समेटे हुए है। इन मंदिरों को मिस्र के महान सम्राट रामेसेस II और उनकी रानी नेफ़र्तारी के जुड़वां मंदिर के रूप में जाना जाता है। यह मंदिर मिस्र के सबसे सुप्रसिद्ध प्राचीन स्थानों में गिने जाते हैं। 

पूरे मंदिर को एक बड़े पत्थर के पहाड़ में उकेरा गया है, जिसकी सुंदरता की कोई मिसाल नहीं दी जा सकती। मंदिर के अतरिक्त भी यहां का पूरा माहौल और संस्कृति जानने और समझने योग्य है। मंदिर झील के पास है, इसलिए कई सालो तक यह झील के बढ़ते हुए पानी में डूबे रहे। 

60 के दशक में यूनेस्को द्वारा इसे पुनः स्थान्तरित किया गया जिसमें तक़रीबन 4 साल लगे। अब यह मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल है। साल के हर समय में लोग मिस्र की जादुई कलाओं को देखने आते हैं। 

असल में इन मंदिरों को 13 बी शताब्दी में बनाया गया था, उस समय रामेसेस II की 19th dynasty का राज्य था ।

2. मिस्र के पिरामिड – 

मिस्र के पिरामिड - 
मिस्र के पिरामिड – 

मिस्त्र में स्थित गीज़ा के पिरामिडो को मिस्र की सबसे अहम धरोहर माना जाता है। मिस्र में घूमने आने वाले अधिकतर पर्यटक खास गीज़ा के पिरामिड को ही देखने आते हैं। पिरामिड मिस्र के राजाओं को समर्पित है, जिसमें उनके पार्थिव शरीर को दफना कर पिरामिड के भीतर सुरक्षित रखा गया था। मिस्र में शवों को ‘ममी’ कह्ते है। 

मिस्र के पिरामिड उन राजाओं के स्मारक के रूप में जाने जाते हैं। इतिहासकार बताते है कि जब पिरामिड के भीतर शवों को दफनाया जाता था तो उनके साथ खाना, शराब, गहने, कपड़े और कई बेशकीमती चीज़े भी दफना दी जाती थी ताकि राजा की आत्मा आसानी से रह सके। 

इतिहासकारों बताते है कि इन पिरामिडो में राजा के पार्थिव शरीर के साथ कई सेवक और सेविकाओं को भी इन्हीं पिरामिड में दफन करदिया जाता था। 

दुनिया के सात अजूबो में शामिल मिस्र के पिरामिड प्राचीन काल से ही इस सूची में शामिल है। कहा जाता है कि प्राचीन दुनिया के सात अजूबो में सिर्फ गीज़ा के पिरामिड ही समय के हर बदलाव को टक्कर दे पाए। आज भी यह पूरी तरह सुरक्षित हैं और विश्व की मुख्य धरोहरों में से एक है। 

3. काहिरा – मिस्र की राजधानी 

काहिरा - मिस्र की राजधानी 
काहिरा – मिस्र की राजधानी 

काहिरा तमाम पर्यटकों के लिए सपनों का शहर है। शहर की दार्शनिकता इतनी अधिक खूबसूरत हैं कि यहां हमेशा भीड़ भाड़ का माहौल बना रहता है। प्राचीन मिस्री सभ्यता और संस्कृति को करीब से देखने और समझने के लिए काहिरा सबसे अच्छा शहर है। शहर के हर तिराहे पर आपको मिस्री संस्कृति की झलक मिल जाएगी। प्राचीन बड़ी बड़ी दीवारें और लंबे लम्बे स्तम्भ इस शहर को वास्तविक घूमने लायक जगह बना देते हैं। 

प्राचीन मंदिर, संग्रहालयों, चर्चों और कई स्मारकों के साथ यह शहर मिस्री सभ्यताओं को समझने का अच्छा मौका प्रदान करता है। काहिरा की प्राचीन परंपराओं की कई दिलचस्प बातें आपको इसी शहर में आकर पता चलेगी। यहा का प्रसिद्ध खान अल-खलीली  में जाकर आप अपने लिए मिस्र की सबसे मशहूर कालीन और कई अंतरंगी उपयोगिता पूर्ण चीज़े खरीद सकते है। 

4. कर्नाक मंदिर – 

Dromos of the big temple in Karnak from Histoire de l'art égyptien (1878) by Émile Prisse d'Avennes. Original from The New York Public Library. Digitally enhanced by rawpixel.
Dromos of the big temple in Karnak from Histoire de l’art égyptien (1878) by Émile Prisse d’Avennes. Original from The New York Public Library. Digitally enhanced by rawpixel. by New York Public Library is licensed under CC-CC0 1.0

कर्नाक मंदिरमिस्र की प्राचीनतम स्मारकों में से एक है। इतिहास में इसे राजाओं की घाटी के नाम से भी जाना जाता था। कर्नाक मंदिर मिस्र की खुबसूरत नील नदी के किनारे पर बसे लक्सर शहर में स्थित है। देश दुनिया से आने वाले लगभग मिस्र आने वाले सभी पर्यटकों के लिए यह मंदिर परिसर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 

यहां की खास बात यह है कि इस मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही आपको किसी हॉलीवुड फिल्म के अभिनेता जैसा अनुभव होगा। बड़ी बड़ी दीवारें और स्तम्भ को देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे देवताओं द्वारा अलौकिक शक्तियों का उपयोग करके इस मंदिर का निर्माण हुआ होगा। 

काफी लंबी चौड़ी जगह में बना यह मंदिर चार भागों में विभाजित है। पर्यटकों और आम जनता के लिए सिर्फ अमून मंदिर को खुला हुआ रखा है। मंदिर में बने कुल 134 विशालकाय स्तम्भ मिस्र की वास्तुशिल्पीय कारीगरी का सबसे अच्छा उदाहरण है। 

5. अलेक्जेंड्रिया – सिकंदर का शहर 

अलेक्जेंड्रिया - सिकंदर का शहर 
अलेक्जेंड्रिया – सिकंदर का शहर 

आपने अपने जीवन में महान सम्राट सिकंदर का जिक्र तो सुना ही होगा। कहा जाता है कि सिकंदर ने ही इस शहर को बसाया था। इतिहास से जुड़े कई तरह के खुलासे इसी शहर से हुए हैं। सिकंदर ने इस खूबसूरत शहर के निर्माण के बाद इस शहर का नाम अपने ही नाम पर रखा था।

मिस्र के महान टॉलेमिक शासक Cleopatra का घर भी था। मिस्र की पहचान रेगिस्तान और गर्म इलाक़ों से है लेकिन यह शहर इनसे अलग है। यहां समुद्री किनारों के साथ साथ वातावरण में स्थिरता और शांति का अनुभव होता है। इस शहर का निर्माण खास आराम करने के लिए ही किया गया था। 

यह शहर भूमध्य सागर के किनारे से बसा हुआ है इसलिए यहाँ आकर नीले पानी और मिस्र की हवा का आनंद जरूर उठाए। शहर अपनेआप में कई तरह की हैरतअंगेज जगहों से भरा हुआ है, आप यहां आकर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। 

6. असवान 

असवान 
असवान 

असवान को प्राचीन समय से ही राजाओ और पैसे वाले लोगों के लिए छुट्टियाँ बिताने वाली जगह माना गया है। मिस्र में बसा यह शहर छोटा और बेहद खूबसूरत है। कहा जाता है कि गीजा में बने पिरामिडो के लिए बड़े बड़े पत्थर इसी जगह से ले जाए गए थे। असवान की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाली नील नदी इस शहर की जीवन रेखा मानी गयी है। यहां आकर आप नील नदी की शीतलता में बैठ कर रेतीले पहाड़ों का अविस्मरणीय नजारा देख सकते हैं। 

मिस्र में रहने वाले लोग सबसे अधिक इसी जगह पर आकर अपनी छुट्टियाँ गुजरना पसंद करते हैं। आज के समय में असवान हर तरह की सुविधा युक्त आधुनिक प्राचीन शहर बन गया है। शहर की भव्यता इतनी अधिक है कि आज असवान दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। आपको यहां आने के बाद एलिफेंटाइन द्वीप समुह पर जरूर जाना चाहिए यहा का मंत्र मुग्ध कर देने वाला नज़ारा दुनिया भर के पर्यटकों में काफी मशहूर है। 

7. लक्सर – फिरौन की राजधानी

लक्सर - फिरौन की राजधानी
लक्सर – फिरौन की राजधानी

दुनिया में ऐसी बहुत कम जगह है, जहां पर खुले आसमान में संग्रहालय बनाए गए हों लेकिन Luxor ऐसी ही खूबसूरत जगहों में से एक है। आम तौर पर मिस्र में सभी जगह ही घूमने लायक लगती है लेकिन मिस्र का यह शहर बाकियों से खास और अधिक खूबसूरत माना जाता है। 

यहां बनी सभी कलाकृतियों को देखना बड़ा ही कृत्रिम कार्य है। तमाम तरह की ऐतिहासिक और प्राकृतिक खूबियों को समेटे यह शहर छुट्टियाँ बिताने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 

8. सलादीन का गढ़ – 

सलादीन का गढ़
Photo by Spencer Davis on Pexels.com

मिस्र की धरती पर बना तमाम कलाकृतियों का समावेश saladin का गढ़ विश्व भर में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। यूनेस्को द्वारा इसे विश्व धरोहर में शामिल किया गया है। इसका निर्माण प्राचीन अय्यूबिद शासक सलादीन ने बनवाया था। 

किले का निर्माण मुख्य रूप से काहिरा के धर्मयोद्धाओं को संरक्षण देने और बचाव के लिए था। किले के भीतर आलीशान नक्काशी और अद्भुत दृश्य है। किले के भीतर ही कई सुरंगे और खूबसूरत मस्जिदें है। इसके अतिरिक्त यहाँ बेल ऑफ जोसफ भी घूमने लायक शानदार जगह है ।

9. माउंट सिनाई – मिस्र का अद्भुत, प्राचीन और पवित्र पर्वत

माउंट सिनाई
माउंट सिनाई

यदि आप मिस्र में रहते हुए भी एक अलग तरह का अनुभव करना चाहते हैं तो आपको माउंट सिनाई जरूर जाना चाहिए। यहां का अद्भुत पहाड़ी नज़ारा ईश्वर की सबसे हसीन देन लगती है। जो लोग पहाड़ों को देखने का मन रखते है उनके लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है। 

मिस्र का यह स्थान खास धर्मिक आस्थाओं से जुड़ा हुआ पवित्र स्थान है। यहां जाने वाले पर्यटकों का मानना है कि माउंट सिनाई आकर उन्हें एक अलग तरह की सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। ऐसे होने का मुख्य कारण इस जगह की धार्मिक पवित्रता को माना जाता है। कुरान, निर्गमन और बाइबिल जैसी धर्मिक किताबों में भी माउंट सिनाई का जिक्र हुआ है। 

ईसाई धर्म में इस जगह की मुख्य मान्यता है। कहां जाता है कि माउंट सिनाई में ही मूसा ने दस आज्ञाएँ प्राप्त की थीं। यहां आने पर माउंट सिनाई की पैदल यात्रा करना ईसाईयों की धार्मिकता से जुड़ा हुआ है। लोग यहां आते है, होटेलों में या लॉज में रुककर बाइबल के अनुसार सूर्योदय होने का सुंदर नज़ारा देखते हैं। 

10. फोजर्ड बे (ताबा) – मिस्र की सबसे शीर्ष आकर्षक जगहों में से एक 

फोजर्ड बे (ताबा) - मिस्र
फोजर्ड बे (ताबा) – मिस्र

मिस्र का यह छोटा सा पहाड़ी शहर देखने में छोटा सा लग सकता है लेकिन यह पूरी तरह व्यस्त शहर है। इस छोटे से शहर की प्राकृतिक खूबसूरती की कल्पना करना बड़ा असंभव कार्य लगता है। ताबा की सुंदरता की कोई तुलना ही नहीं है। 

अकाबा की खाड़ी के उत्तर वाले किनारे पर बसा यह खूबसूरत सा ताबा शहर दुनिया के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। यहां कुदरत की सुंदरता का हर सुनहरा रूप आपको देखने को मिलेगा। यह छोटा सा शहर इजराइल में सीमा पार करने के लिए भी उपयोग में लिया जाता है इसलिए यह छोटा और रंगीन होने के साथ साथ एक व्यस्त शहर भी है। 

ताबा में मौज मस्ती और सुकूं प्राप्त करने की कई जगह है। यहां पर्यटकों सहित यहां के क्षेत्रीय लोग भी जिंदगी का लुफ्त उठाते हुए मिल जाते हैं । यहां घूमने के लिए रेड सी वर्ल्ड वाटर हाइटस, canyon मोटर स्पोर्ट और एल-दीन कैसल सबसे आकर्षक जगहों में से एक है। 

ताबा में तमाम तरह के पहाड़ी adventure स्पोर्ट का लुफ्त उठाया जा सकता है। यहां आकर आप नौका बिहार, तैराकी और scuba diving का आनंद भी उठा सकते हैं। यहां का पानी बेहद साफ और नीला है जिसमें समुद्री ख़ूबसूरती और अधिक खूबसूरत दिखने लगती है।

ALSO READ –

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x