सन 2009 में दक्षिणी जर्मनी की एक गुफा की खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों को एक बाँसुरी मिली जिसे गिद्ध की हड्डी से बनाया गया था। गुफा में मिली इस बाँसुरी को दुनिया में अबतक का सबसे पुराना संगीत वाद्य यंत्र माना गया है। इस तरह की बांसुरी का मिलना इस बात का सबूत है कि मानव जाति आज से करीब 40,000 वर्ष पूर्व में भी संगीत का आंनद उठाती थी। (Sangeet Sunne Ke Fayde) 

आमतौर पर हम सभी को संगीत सुनना पसंद होता है। लेकिन दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें संगीत सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। हम सभी संगीत सुनकर खुद को आनंदित महसूस कराते है, पर शायद ही कोई जानता हो कि संगीत सुनने के स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं।

आज का हमारा यह लेख पूरी तरह से इसी तथ्य पर आधारित है कि संगीत यानी कि म्यूजिक से हमे क्या क्या स्वास्थ्य फायदे होते है और इससे कितना नुकसान है। हालांकि इस मामले में कोई निश्चित निर्णय नहीं लिया जा सकता है कि मनुष्यों ने आखिर कब संगीत सुनना शरू किया होगा। (Sangeet Sunne Ke Fayde) 

संगीत सुनने के कई फायदे हो सकते हैं, यह आपके मूड को बेहतर करता है और तनाव वा चिंता को कम करता है । संगीत पर आधारित कई शोध इस बात कि पुष्टि करते हैं कि संगीत हमे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। 

संगीत या किसी धुन से स्वस्थ्य होने की पद्धति कोई आज कल की नहीं है प्राचीन काल में से ही Low Frequency ध्वनि की महत्त्वता को समझा जा चुका था। संगीत सुनने से हमें व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से लाभ होता है। आज हम इन्हीं लाभों के बारे में जानेंगे। (Sangeet Sunne Ke Fayde) 

संगीत से लगाव होता है, यह हमे जोड़ता है – 

शोधकर्ताओं का कहना है कि संगीत की सबसे पहली और बड़ी खासियत है कि यह आपको समाज विशेष से जोड़ता है। यह आपके भीतर सामाजिक जुड़ाव की भावना पैदा करता है। (1) (विश्वसनीय स्त्रोत) 

कई अन्य वैज्ञानिक बताते है कि संगीत हमारे जीवन में कई तरह के संबंधों को स्थापित करने के लिए उपयोग होता आया है। जैसे किसी छोटे से बच्चे के लिए उसकी माँ की लोरी, या कोई दुःखद संगीत जो मरणोपरांत सुना जाता है। 

आप इसे कई तरह के भागों में बांट सकते है, लेकिन इसका कार्य एक ही है यह आपको जोड़ता है, चाहे आप कोई Love Song सुने या कोई Romantic Songs या फिर Sad Song हर म्यूजिक के साथ आप अपने कनेक्शन को बनाते है। 

वही यदि बात की जाए संगीत की शक्ति की तो सिर्फ एक राष्ट्रीय गान पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम करता है। चाहे बात ईश्वर से जुड़ने की भी क्यों ना हो संगीत ही आपको वहां तक पहुंचाता है और आज कई तरह के धार्मिक लोक गीत संग्रह मौजूद है और आगे भी बनाए जा रहे हैं। (Sangeet Sunne Ke Fayde) 

अब हम यह जानते है कि संगीत (म्यूजिक) किसी व्यक्ति विशेष को क्या लाभ पहुँचाता है – 

हमारे मन पर संगीत का प्रभाव – 

Who और John Hopkins के डाक्टर बताते है कि हम इस बात को जानते है कि संगीत आपके मस्तिष्क को पूरी तरह प्रभावित करता है और यह संगीत के साथ सम्मलित होता है। किए गए एक अध्ययन में संगीत सुनने पर MRI में मष्तिक वाले हिस्से में हलचल देखी गयी थी जिससे यह साबित होता है कि संगीत सुनते समय आपका मष्तिक पूरी तरह से सम्मलित होता है। 

संगीत आपको और ज्यादा सीखने में मदद करता है। 2019 में हुए एक अध्ययन में पाया गया कि लोगों ने तब और ज्यादा सीखना चाहा जब उन्हें पुरस्कार के रूप में संगीत सुनाया गया। (Sangeet Sunne Ke Fayde) 

संगीत सुनने की भी एक सीमा होती है –

हम सब जानते है कि दुनिया का हर काम हमे एक लिमिट में करना चाहिए इसी प्रकार संगीत सुनने की भी एक सीमा होती है। यदि आप उससे ज्यादा संगीत सुनेंगे तो यह आपको अन्य नुकसान पहुंचाने का काम करने लगता है। 

आपको हर समय Ear Buds लगाकर संगीत नहीं सुनना चाहिए यह आपकी याददाश्त को कमजोर कर सकता है। 

क्योंकि संगीत कई धुनों का संगम है और आज कल के dj music एक साथ में कई तरह की ध्वनि तरंगे पैदा करते हैं और जैसा कि आपको ऊपर बताया है हमने की संगीत आपके मष्तिष्क को प्रभावित करता है। (Sangeet Sunne Ke Fayde) 

इसीलिए एक साथ तरंगो को पढ़ने के लिए मष्तिक को समय लगता जिससे यह confuse भी हो सकता है। कानो में लगातार Earbuds लगाकर Rock संगीत सुनना आपके मस्तिष्क की जागरुकता को कम सकता है। (2) 

आपको बेहतर फायदों के लिए Classical Music सुनना चाहिए यह आपकी मानसिक क्षमता को बढ़ाने के अलावा आपको तनावमुक्त करने में मदद करता है ।(Sangeet Sunne Ke Fayde) 

याददाश्त बढ़ाने के लिए संगीत के फायदे – 

यदि आपको आपकी याददाश्त कमजोर लगती है तो आपको classical Music सुनना शुरू कर देना चाहिए। एक शोध के दौरान प्रतिभागियों को दो भागों में बांटा गया उसके बाद उन्हें कुछ सूची याद करने को दी गई। 

प्रतिभागियों के दो हिस्सों में से एक हिस्से को एक शांत जगह में जाकर अपनी सूची याद करके सुनानी थी और दूसरी तरफ दूसरे प्रतिभागियों को classical music के साथ सूची याद करने को कहां गया। (Sangeet Sunne Ke Fayde) 

किए गए शोध का परिणाम चौकाने वाला था क्योंकि जिन लोगों ने classical music के साथ याद करना शुरू किया था उन्होंने उनकी तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया जो शांति वाले इलाके में सूची याद कर रहे थे। (2) (विश्वसनीय स्त्रोत) 

इसी अध्यन के दौरान प्रतिभागियों से कह रचनात्मक सवाल भी करवाये उसमे भी संगीत सुनने वाले लोगों ने बेहतर प्रदर्शन किया जिससे यह बात भी साफ होती है कि संगीत आपको कलात्मक बनाने में भी मदद करता है। 

मेयो क्लिनिक बताता है कि जहां संगीत अल्जाइमर रोग और अन्य प्रकार के मनोभ्रंश से पीड़ित लोगों द्वारा अनुभव की गई कम याददाश्त को बेहतर करने में सहायक होता है। वहीं संगीत संज्ञानात्मक याददाश्त की गिरावट को धीमा करने के लिए पाया गया है। संगीत याददाश्त से कमजोर लोगों को या मध्यम मनोभ्रंश वाले लोगों को उनके जीवन से महत्वपूण्र एपिसोड याद रखने में मदद करता है।(Sangeet Sunne Ke Fayde) 

मानसिक बीमारियों का इलाज करने के लिए संगीत के फायदे 

संगीत आपके दिमाग को पूरी तरह से परिवर्तित करने की क्षमता रखता है। यह आपके मस्तिष्क में कई तरह के केमिकल का रिसाव कराने के लिए जिम्मेदार है। (4) न्यूरोलॉजिकल शोधकर्ताओं ने पाया है कि संगीत सुनने से कई न्यूरोकेमिकल्स निकलते हैं जो मस्तिष्क के कार्य और मानसिक स्वास्थ्य में मह्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं :

  • तनाव से मुक्त करने के लिए cortisol हार्मोन 
  • Serotonin और प्रतिरक्षा से संबंधित अन्य हार्मोन
  • Oxytocin (प्यार का रसायन) , एक रसायन जो आपको दूसरों लोगों से जुड़ने की क्षमता को बढ़ावा देता है। 
  • DOPAMINE (आपको आनंदित करने वाला हार्मोन) 

हालांकि इस मामले में अभी वैज्ञानिकों को और अधिक अध्ययन करने की आवश्यकता है कि संगीत किस तरह से मानसिक बीमारियों की ठीक करता है। कुछ शोध बताते है कि संगीत चिकित्सा सिज़ोफ्रेनिया वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह उनके जीवन की गुणवत्ता और सामाजिक जुड़ाव में सुधार कर सकता है। (5) (विश्वसनीय स्त्रोत) 

आपके मूड पर संगीत का प्रभाव 

आपने कई बार संगीत से अपने मूड को बदलते देखा होगा जैसे कि यदि कोई रोमांचक संगीत चल रहा है तो निश्चित ही आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करते हैं और यदि उसी समय संगीत को बदल कर कोई Sad song लगा दिया जाए तो यह आपको शांत और गंभीर कर देता है।(Sangeet Sunne Ke Fayde) 

 वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक अध्ययन में अलग अलग लिंग, उम्र और पृष्ठभूमि के लोग लिए , लेकिन आश्चर्यजनक रूप से सभी लोगों के भीतर संगीत सुनने से समान बदलाव हुए। (7)

संगीत के सबसे आम उपयोगों में से एक है कि यह लोगों को उनकी भावनाओं को नियंत्रित करने में मदद करता है ।शोधकर्ताओं ने पाया कि संगीत बड़ी आसानी से आपकी भावनाओं को नियंत्रित कर सकता है। (6) संगीत में मूड बदलने और लोगों को उनकी भावनाओं को संसाधित करने में मदद करने की शक्ति है।

संगीत चिंता को कम करने में मदद करता है – 

हमे महसूस होने वाली चिंता, तनाव और अनिद्रा यह सब कुछ हमारे मस्तिष्क से संचालित होता है। संगीत हमारे मस्तिष्क को सबसे प्रभावी ढंग से प्रभावित करता है। इस मामले में ढेर सारे प्रमाणित सबूत है कि संगीत चिंता को कम करने में मदद करता है ।(Sangeet Sunne Ke Fayde) 

एक अध्ययन में यह पाया गया कि कैद में रहने वाले लोगों के लिए जेल या पुनर्वास में रहने वाले लोगों को संगीत सुनने से काफी राहत मिलती है। वह लोग संगीत सुनकर खुद को चिंता मुक्त महसूस करते हैं। (8) (विश्वसनीय स्त्रोत) 

इसी तरह के अध्ययनों (9) से संकेत मिलता है कि प्रकृति की ध्वनियों के साथ मिश्रित संगीत लोगों को कम चिंता महसूस करने में मदद करता है।  यहां तक ​​कि संगीत सुनने से गंभीर बीमारी का सामना कर रहे लोग को राहत मिलती है। अध्यन इस बात की पुष्टि करते है कि संगीत चिकित्सा (म्यूजिक थेरपी) के बाद लोग कम चिंता महसूस करते हैं। (10)

संगीत से हमारे मस्तिष्क पर जो प्रभाव पड़ता है उससे चिंता किस तरह कम होती इस मामले में अभी भी कई विरोधी परिणाम समाने आए हैं। लेकिन यह बात पुख्ता है कि जब हम संगीत सुनते हैं उस समय हमारे मस्तिष्क में बेहद कम मात्रा में कोर्टिसोल (एक रसायन जो चिंता और तनाव के लिए जिम्मेदार है) जारी होता है।(11) इसलिए यह कहा जा सकता है कि संगीत हमे चिंता मुक्त करने में मदद करता है । (Sangeet Sunne Ke Fayde) 

इसी प्रकार के एक और अध्यन (12) में पता चला कि तनाव को नियंत्रित करने वाले अन्य तथ्यों  (Cortisol के अलावा) पर हुए एक अध्ययन में यह भी साबित हुआ कि किसी चिंताजनक घटना होने से पहले संगीत आपको चिंता मुक्त नहीं कर सकता लेकिन घटना होने के बाद यह आपको उससे उभरने के लिए चिंता मुक्त करने में मदद करता है ।

डिप्रेशन को कम करने के लिए संगीत के फायदे – 

संगीत पर किए गए एक अध्ययन विशेष अध्यन में पाया गया कि संगीत आपको अवसाद ग्रस्त होने से बचाता है। और यदि आप पहले से ही डिप्रेशन के शिकार है तो यह अवसाद के लक्षणों को कम करने के लिए कारगर और सुरक्षित उपाय है। 

2017 में हुए एक शोध में पाया गया कि सिर्फ Classical Music (शास्त्रीय संगीत) को ही डिप्रेशन कम करने के लिए उपयोगी है । अन्य प्रकार के संगीत सुनने से आपको कई तरह की समस्याएं भी हो सकती है।(Sangeet Sunne Ke Fayde) 

आप चाहे तो प्राकृतिक धुन वाला धीमा संगीत सुन सकते हैं लेकिन रॉक music जो आजकल dj इत्यादि पर चलाए जाते है इनके नुकसान आपके मस्तिष्क को उठाने पड़ते है जिसमें आपके कानो की सुनने की क्षमता कम होने के साथ साथ तनाव और चिंता बड़ती है। 

यदि आप खुद को तनावग्रस्त महसूस करते है तो आप धीमी आवाज में Classical music का आनंद लेते हुए खुद को बेहतर महसूस करा सकते हैं। (13) (विश्वसनीय स्त्रोत) 

संगीत का हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है? 

सिर्फ मानसिक रूप से ही नहीं ब्लकि संगीत हमे शारीरिक रूप से भी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है । संगीत सुनने के शरीरिक फायदे निम्न होते हैं :

हृदय स्वास्थ को बेहतर बनाने के लिए संगीत के फायदे – 

जब आप कोई म्यूजिक सुनते है तो अपने आप ही आपके पाँव थिरकने लगते है या फिर आप अचानक से खुद को जोश से भरा हुआ पाते हैं। 

इसीलिए वैज्ञानिकों द्वारा शोध किए गए और उन्हें पता चला कि संगीत आपकी सांसो से लेके ह्रदय दर को भी प्रभावित करता है। यहां तक कि संगीत सुनने से संगीत की तीव्रता और गति के आधार पर आपकी सांस की दर, आपकी हृदय गति और आपका ब्लड प्रेशर भी बदल सकता है। (14)

थकान को दूर करने के लिए संगीत के फायदे – 

यदि आप कार में थके हुए बैठे थे, लेकिन जैसे ही आपने संगीत चालू किया तो आप की थकान किस तरह जोश में बदली यह अनुभव आपको जरुर रहा होगा। आमतौर पर भी संगीत से कई लोग अपनी थकान को दूर करते है। 

संगीत थकान को दूर करता है इस विषय पर कई वैज्ञानिक शोध किए गए। इसी प्रकार का एक शोध 2015 में शंघाई विश्वविद्यालय में हुआ। शोधकर्ताओं ने पाया कि थके हुए लोगों ने संगीत सुनकर अपने काम को दोहरी स्फूर्ति से किया और उन्हें थकान में काफी हद तक आराम महसूस किया। संगीत ने मांसपेशियों के धीरज को बनाए रखने में मदद की जब लोग दोहराए जाने वाले कार्य में लगे हुए थे। (15)

संगीत आपकी व्यायाम करने की क्षमता को विकसित करने में मदद करता है – 

शायद ही ऐसी कोई gym हो जहां बिना संगीत के व्यायाम किया जाता हो। लेकिन आपको यह हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि आप किस तरह का व्यायाम कर रहे हैं और आपको कब कौनसा संगीत सुनना चाहिए । 

जब आप gym में workout करते है तब आप जोशीला संगीत सुनकर तीव्रता से अपना व्यायाम कर सकते है लेकिन उस तरह का संगीत सुनने का अपना एक अलग नुकसान है जिसके बारे में हमने ऊपर चर्चा की हालांकि यह आपको जोश से भर देता है जिससे आप मजबूती से व्यायाम कर सकते हैं। (Sangeet Sunne Ke Fayde) 

वही यदि आप योग इत्यादि करते है तो आपको low frequency sounds सुनने चाहिए या फिर आप Classical संगीत भी सुन सकते है। यह आपको कई तरह के मानसिक और शारीरिक फायदे उपलब्ध कराता है। 

2020 की एक शोध समीक्षा इस बात की पुष्टि करती है कि संगीत के साथ कसरत करने से आपका मूड बेहतर होता है, आपके शरीर को अधिक कुशलता से व्यायाम करने में मदद मिलती है, और यह आपको लंबे समय तक कसरत करने के लिए प्रेरित करता है। (16)

संगीत से जुड़े लाभ उठाने के लिए आपको विश्व स्तरीय प्रतियोगी होने की आवश्यकता नहीं है: अनुसंधान से यह साफ पता चलता है कि यदि आप अपनी कसरत को संगीत के साथ समन्वयित करते हैं तो आप कम ऑक्सीजन का उपयोग करके कसरत के चरम प्रदर्शन तक पहुंच सकते हैं। शोधकर्ताओं ने कहा कि – संगीत आपके शरीर में एक मेट्रोनोम के रूप में कार्य करता है। (Sangeet Sunne Ke Fayde) 

संगीत दर्द को नियंत्रित करता है – 

खासकर ऐसे लोग जो संगीत चिकित्सा में अनुभवी है वह लोग संगीत का उपयोग मरीजों के दर्द को नियंत्रित करने के लिए करते हैं। 2016 से हुए 90 से अधिक अध्ययनों के मेटा-विश्लेषण में यह बताया गया कि संगीत सिर्फ दवा की तुलना में दर्द को तेजी से कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा संगीत पुराने दर्द को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने में लोगों की मदद करता है।(Sangeet Sunne Ke Fayde) 

अंतिम विचार :

“संगीत ईश्वर से मिलने का एक मात्र सीधा रास्ता है” 

आपने यह कथन शायद पहले भी सुना होगा। संगीत हमारी मनोवृति को बेहतर बनाता है, लेकिन आपको classical संगीत सुनने पर गौर करना चाहिए। आजकल युवा जिस तरह के संगीत को पसंद करते है उसके कई तरह के दुष्प्रभाव है। 

आपको इसपर विचार करना चाहिए। धीमा और low frequency म्यूजिक आपकी याददाश्त को तेज करने के साथ साथ कई तरह के मानसिक और शारीरिक फायदे दिलाता है। यदि आप चिंता से पीड़ित रहते है तो निश्चित ही आपको classical संगीत सुनकर खुद को बेहतर और चिंता मुक्त महसूस करना चाहिए। (Sangeet Sunne Ke Fayde) 

यह भी पढ़े :

केसर खाने के फायदे | kesar khane ke Fayde | BENEFITS OF SAFFRON

शराब का नशा छोड़ने के उपाय | Sharab ka Nasha Chodne ke Upay

पेशाब में जलन और दर्द के कारण और उपचार | Dysuria Treatment

सिर दर्द और आँखों में दर्द के कारण | Eyestrain and Headache | 2021

डार्क सर्कल हटाने के 20 आयुर्वेदिक और मेडिकल उपाय | Dark Circle Hatane Ke Upay

. स्मैक गांजे का नशा छुड़ाने की दवा | Medication For Smack And marijuana

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x