तनाव रोकने के 10 तरीके तनाव से होने वाले नुकसानो को हम सभी जानते है। तनावग्रस्त व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता है और कभी कभी तो तनाव से होने वाली बीमारियाँ इतनी घातक होती है कि यह आपको बड़े नुकसान पहुंचाने का काम करती है। 

व्यक्ति तनावपूर्ण क्यों हो जाता है, इसके पीछे भी कई सारे कारण जिम्मेदार होते हैं। आज हम आपको तनाव को रोकने के कुछ प्रभावी उपाय बताने वाले है। तनावग्रस्त लोगों कर लिए यह उपाय किसी अमृत से कम नहीं है। तनाव को रोकने के उपाय जानने के लिए लेख में अंत तक बने रहे – 

तनाव रोकने के 10 तरीके

तनाव रोकने के 10 तरीके

तनाव को उसकी जगह पर रखे – 

तनाव हमारे जीवन का अनिवार्य हिस्सा है। ऐसा नहीं है कि कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसे तनाव हो ही नहीं। सबको तनाव महसूस होता है। लेकिन तनाव एक सीमा में हो तो यह आपको बेहतर बनाने के लिए उपयोग में आता है और यदि यह तनाव बहुत ज्यादा हो जाए तो यह आपके लिए जाने कितनी ही समस्याए खड़ी कर सकता है। 

तनाव का असर हमारी शारीरिक और भावनात्मक दोनों ही स्थितियों पर होता है, निर्भर करता है कि आप तनाव से किस तरह निबटने का प्रयास करते हैं। अगली बार जब आप तनाव महसूस करें तो आप उसे समझे और उसे उसकी जगह पर रखे उसे बहुत ज्यादा महसूस ना करें। (तनाव रोकने के 10 तरीके)

बबल गम चबाते रहे – 

जब आप तनावग्रस्त होते है तब आप कुछ भी करना नहीं चाहते आप बस उसी स्थिति में पड़े रहना चाहते हैं जिससे स्थिति और गंभीर होती है। ऐसे में आपको थोड़ा सा साहस दिखाना चाहिए और अपनी नजदीकी दुकान पर जाकर एक बबलगम का पैकेट ले आए जब भी आपको तनाव महसूस हो आप एक बबलगम निकाले और उसे चबाते रहे। शोधकर्ताओं का मानना है कि जब आप अपने शरीर को किसी ना किसी गतिविधियों में लगाए रहते तो आपके तनाव का स्तर कम होता रहता है। (तनाव रोकने के 10 तरीके)

बबलगम चबाने से तनाव कम होने के पीछे दूसरा वैज्ञानिक तर्क यह है कि जब आप बबलगम चबाते है तो आपके मस्तिष्क का रक्त संचार बेहतर होता है जिससे आप तनाव को कम कर सकते हैं।

 इसके अतरिक्त बबलगम में आने वाली सुगंध भी आपके मूड को बदलने में मदद करती है। तो अगली बार जब आप खुद को ढीला और तनाव ग्रस्त महसूस करे तो आप यह तरीका जरुर अपनाए। (तनाव रोकने के 10 तरीके)

कहीं बाहर चलो – 

आपका मन बड़ा भोला है यदि आप इसे जरा भी भटका दे तो यह झट से सब कुछ भूल कर मस्त हो जाता है। आप अपने भोले मन का फायदा खुद के तनाव को कम करने के लिए अपना सकते हैं। दरअसल जब आप लंबे समय तक ही जगह पर होते है तो तनाव आपको चपेट में लेने लगता है ऐसे में आपको अपनी आँखों को कुछ नया दिखाना चाहिए ताकि आपके मन में कुछ नया अंतरंगी हो। (तनाव रोकने के 10 तरीके)

जब आपकी आँखे कुछ नया देखती है तो आपके मस्तिष्क में रक्त संचार बड़ जाता है, परिणामस्वरूप आप खुद को तनावमुक्त मेहसूस करने लगते हैं। तनाव एक virus की तरह है, या उसे आप बोर होना समझ सकते है। आपको इसे कम करने के लिए कुछ नया करने की आवश्यकता होती है कुछ ऐसा जो आपको रोमांचित करता हो। 

शोधकर्ता बताते है कि जब आप किसी नयी जगह होते है उस समय आपका मस्तिष्क अधिक जागरुकता और तनावमुक्त होता है। (तनाव रोकने के 10 तरीके)

दिल से मुस्कुराओ और तनाव कम हो जाएगा – 

तनाव रोकने के तरीके

क्या आप सोच सकते हैं कि सिर्फ एक मुस्कुराहट से आप अपने तनाव को कम कर सकते हैं? जी हां! तनाव बंद करो और मुस्कुराओ!  यह एक पुरानी कहावत है,- “मुस्कुराओ और सहन करो।”   तनाव महसूस होने पर मुस्कुराने से चेहरे की मांसपेशियों में थोड़ा तनाव पैदा होता है जो तनाव को कम करने में मदद करता है। 

 मुंह और आंखों के आसपास की मांसपेशियों का उपयोग करते हुए मुस्कान विशेष रूप से तनाव को दूर करने वाली होती है।  एक तनावपूर्ण स्थिति बीत जाने के बाद मुस्कुराने से हृदय गति को तेजी से ठीक होने में मदद मिल सकती है।(तनाव रोकने के 10 तरीके)

लैवेंडर की महक सूंघें – 

कुछ महक ऐसी होती है जिनसे आप खुद को आरामदायक महसूस करा सकते हैं। भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा में यह पद्दति काफी पुरानी है लेकिन आज चिकित्सा की यह पद्धति पूरी दुनिया में Aromatherapy के नाम से मशहूर हो रहीं हैं। Aroma यानी कि गंध और थेरपी यानी कि उपचार। कुल मिलाकर गंध से होने वाला उपचार। 

लैवेंडर की गंध आपको तनाव से मुक्ति देती है। हो सकता है कि यह आपके पास ना हो तो परेशान होने की कोई बात नहीं आप ऑनलाइन लैवेंडर की गंध वाले शानदार खुशबूदार उत्पादों का उपयोग भी कर सकते हैं जैसे – बॉडी spray, रूम spray lavender oil इत्यादी। (तनाव रोकने के 10 तरीके)

लैवेंडर की गंध पर हुए एक शोध में यह सिद्ध हुआ कि इसकी महक मानसिक तनाव को प्रभावी रूप से कम करने का काम करती है। सिर्फ यही नहीं लैवेंडर की महक चिंता और तनाव को कम करने वाली दवाओं के प्रभाव को भी बढ़ाने का काम करती है। लैवेंडर का आवश्यक तेल तनाव सिरदर्द और माइग्रेन में भी मदद कर सकता है।

यदि आपको उन्हें ढूँढने में कोई समस्या है तो आप हमारे द्वारा चुने हुए कुछ खास लैवेंडर product’s यहां से खरीद सकते है । ख़रीदने के लिए यहां क्लिक करें… 

संगीत से लय मिलाय – 

यदि आप काम करते समय तनाव महसूस करते है तो आपके लिए सबसे बेहतर है कि आप कानो में हल्का संगीत लगाकर सुने। यह आपको ऊर्जा से भर देगा। आपको चिन्तामुक्त और तनाव मुक्त करने के लिए तो संगीत आपको शांत रखने में मदद कर सकता है।  एक अध्ययन में प्रतिभागियों में लैटिन कोरल संगीत (ग्रेगोरियो एलेग्री द्वारा मिसेरेरे) को सुनते समय कोर्टिसोल (एक तनाव हार्मोन) का स्तर कम था, जब उन्होंने सिर्फ पानी की लहर की आवाज सुनी।  सुखदायक संगीत सुनना तनाव को रोकने के सबसे आसान तरीकों में से एक है।(तनाव रोकने के 10 तरीके)

यह भी पढ़े –  संगीत सुनने के 10 फायदे 

अपनी सांस को रिबूट करें और गहरी सांसो से तनाव कम करे – 

शायद आप पहले से ही सांसो से जुड़े व्यायाम कर रहे हों लेकिन तनाव को अचानक से कम करने के लिए आपको यह तकनीक बेहद काम आने वाली है। ब्रीदिंग एक्सरसाइज तनाव की प्रतिक्रिया को जल्दी से रोकने का एक तरीका है।  

लंबी साँस लेने से आप खुद को दुगनी गति से शांत कर पाते हैं। जब भी आप तनावग्रस्त महसूस करते हैं आपको उसी समय लंबी साँस लेना चालू कर देना है। सांस पर ध्यान केंद्रित करने से आपका मन भयभीत और तनावपूर्ण विचारों से दूर होता है और यह शरीर में होने वाली “अनुचित प्रक्रियाओं को कम करने में मदद करता है । 

व्यायाम करने के लिए, नाक से गहरी और धीरे-धीरे सांस लें।  अपनी छाती और पेट को फैलने दें और हवा से भरें।  धीरे-धीरे सांस छोड़ें, जब तक आप श्वास लेते हैं, एक वाक्यांश या शब्द दोहराते हैं जो आपको शांत और शांतिपूर्ण महसूस कराता है। 

आप चाहें तो ओम शब्द उच्चारण कर सकते हैं वैज्ञानिक बताते है कि यह शब्द आपको जुबां, तालु, और होंठ तीनों को संतुलित करके हवा का संपूर्ण उपयोग करता है। आपको यह व्यायाम कम से कम 10 मिनट करना है जिससे आपको सबसे अच्छा लाभ प्राप्त होगा। (तनाव रोकने के 10 तरीके)

खुद के लिए दयालु रहना सीखे – 

हर समय खुद को कोसते रहना अच्छा नहीं है अपने हौसले को बुलंद रखे और खुद के प्रति दयालू रहना सीखे। आपका हर समय खुद को गलत ठहराना आपको कमजोर और तनावपूर्ण बनाता है। हम सभी के मन में एक आंतरिक संवाद चल रहा होता है।  कभी-कभी हम अपने आप से एक तरह से, आश्वस्त करने वाले तरीके से बात नहीं करते हैं। (तनाव रोकने के 10 तरीके)

 दयालु और सकारात्मक आत्म-चर्चा की कला में महारत हासिल करने से आपको शांत रहने और समस्याओं के प्रभावी समाधान के साथ आने में मदद मिल सकती है।  जब किसी समस्या या परेशान करने वाली स्थिति का सामना करना पड़ता है, तो कल्पना करें कि आप किसी ऐसे मित्र से कैसे बात करेंगे जो कुछ इसी तरह की स्थिति का सामना कर रहा था। 

अपने आप से कहे में इसे समझ लूँगा और यह मुश्किल है लेकिन में अपनी पूरी कोशिश करूंगा वैसे भी कोई काम हो या ना हो में अपने पूरे प्रयास करता हूँ। खुद को कोसना सबसे बुरी बात है। अपने मन से सभी नकारत्मक और विनाशकारी विचारो से बचे। 

अपने आप को एक सकारत्मक आत्म-चर्चा में लीन कर ले। अगली बार जब आप सोचें कि इतना तनावग्रस्त होने से कैसे बचा जाए, तो अपने आप से उसी तरह से बात करने का प्रयास करें जैसे आप किसी जरूरतमंद मित्र से करते हैं।(तनाव रोकने के 10 तरीके)

लिखना शुरू करे – 

हर व्यक्ति जब तनाव महसूस करता है तो उसके पीछे उसके ट्रिगर होने है। आपको अपने आप पर एक पैनी नजर रखने की आवश्यकता है, खुद पर नजर रखने के लिए आप एक हेल्थ डायरी बनाए और नोट करे कि जब आप तनावग्रस्त हुए उस समय आपके मन में किस तरह के विचार आए और आप उस समय कौनसा काम कर रहे थे। जब आप एक लंबे समय तक अपने ट्रिगर को लिखते है तो आपको अपनी मानसिकता पर काम करने में आसानी होती है। 

इसके अतरिक्त इसके और भी कई फायदे हैं। आप इस डायरी में अपनी सभी समस्याओं को लिखे जिससे आपके मन में शांति उत्पन्न होती है। आप चाहे तो इसे मोबाइल में एप के द्वारा भी कर सकते हैं। (तनाव रोकने के 10 तरीके)

BUY A HEALTH DIARY HERE ..

अपने करीबियों से मिले – 

समाजिक समर्थन तनाव के उपचार के लिए सबसे कारगर पहलुओं में से एक है। आज के इस व्यस्त दौर में इंसान इतना ज्यादा व्यस्त हो जाता है कि वह बचपन में बिताए समय को यादकर के ही खुद को संतुष्ट करने की कोशिश करता है। (तनाव रोकने के 10 तरीके)

लोगों के पास इतना समय नहीं होता कि वह अपने मित्रों और अपने करीबियों से एक छोटी मुलाकात भी कर सके। मानसिक विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि तनाव ग्रस्त लोग जब अपने मित्रों से या अपने नजदीकी व्यक्तियों से मिलते है या फोन पर बात करते है तो उनके भीतर अचानक से cortisol की मात्रा कम हो जाती है। cortisol तनाव पैदा करने वाला हार्मोन है। 

इसलिए आपको हर समय अपने काम में लिप्त होने की आवश्यकता नहीं है जब भी समय मिले अपने दोस्तों से अपने करीबियों से बात करे । आप अपने बुरे और अच्छे अनुभवों को उनसे साँझा करे और उनकी चुनौतियों को जानने का प्रयास करें। समाजिक समर्थन मिलना हमारे मानसिक विकास को बढ़ावा देता है। (तनाव रोकने के 10 तरीके)

चलते रहिए – 

व्यायाम आपको आनंदित करने के लिए हमारे मस्तिष्क में endorphins नामक हार्मोन का स्राव करते है। यह हार्मोन हमे आनंदित महसूस कराता है यानी कि यह तनाव को छूमंतर कर सकता है। आपको प्रतिदिन 5 किलोमीटर चलना चाहिए और आप देखेंगे कि आपका तनाव छूमंतर होता है। शारीरिक गतिविधि आपके दिमाग को रोजमर्रा की चिंताओं से दूर करने में मदद करती है।  (तनाव रोकने के 10 तरीके)

आप तनाव को दूर करने के लिए योग और मेडिटेशन का सहारा भी ले सकते हैं। मेडिटेशन पर किए गए कईयों शोध इस बात कि पुष्टि करते है कि ध्यान लगाने से आप चिंता, तनाव और अवसाद के लक्षणों को तेजी से कम करने लगते हैं। वही योग करने से आपके शरीर और दिमाग को नयी ऊर्जा और आनंदित रहने के लिए पर्याप्त endorphins मिलते हैं। कुल मिलाकर यदि आप थोड़ी बहुत कसरत या टहलना जारी रखते है तो आप तनाव को काफी कम कर सकते हैं। (तनाव रोकने के 10 तरीके)

यह भी पढ़े :

मेडिटेशन (ध्यान) के फायदे -TOP 15 Benefits of Meditation In Hindi

अकेले खुश कैसे रहें? : अकेले खुश रहने के 13 तरीके

अपना जुनून कैसे खोजे? – How To Find Passion? In Hindi

संगीत सुनने के 10 फायदे – Sangeet Sunne Ke Fayde – Health Benefits Of Music

धैर्य कैसे रखें ? : सफलता के लिए धैर्य क्यों जरूरी है?

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x