हर इंसान अपने बालो को खूबसूरत और चमकदार बनाना चाहता है लेकिन व्यक्ती की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते लोग अक्सर अपने खराब और झड़ते हुए बालो के कारण हीन भावना का शिकार होते हैं। 

अपने बालों को स्वस्थ्य रखने के लिए लोग कई तरह के महंगे उत्पादों का उपयोग करते हैं लेकिन परिणाम अधिकतर शून्य ही मिलता है। बालो का संबंध हमारे खान पान से संबंधित है। वही कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे है जिन्हे खाने से आपके बाल स्वस्थ्य मजबूत और चमकदार बनते है तो दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी खाद्य पदार्थ है जो आपके बालो के स्वास्थ्य को बेकार करके आपको गंजे बनाने का पूर्ण सहयोग करती है। 

हमारे बालो के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जरुरी है कि हम अपने आहार पर एक नजर डाले और उसमे सिर्फ उन्हीं खाद्य पदार्थों का सेवन करे जो आपके बालों को स्वस्थ्य बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं। 

आम तौर पर भोजन हमारे शरीर में पोषकता पहुंचता है तो वही कुछ हानिकारक खाद्य पदार्थ हमारे बालो को भारी नुकसान पहुचाने का कार्य करते हैं। इसीलिए हम सभी के लिए यह जानना बेहद महत्वपूर्ण है कि आखिर किस तरह के खाद्य पदार्थ हमारे बालो को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। 

8 खाद्य पदार्थ जो आपके बालों के झड़ने का कारण बनते हैं – 

मछली – 

आम तौर पर चिकित्सको द्वारा मछली खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह आपको कई तरह के शारीरिक फायदे पहुँचाती है। मछली को प्रोटीन का सबसे महत्वपूर्ण श्रोत माना जाता है। विशेषज्ञ बताते है कि मछली में पाए जाने वाले ओमेगा – 3 हमारे बालो को बढावा देने के लिए जरूरी है। 

लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि हर तरह की मछली आपके बालो के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो ।  कुछ मछलियों में पारा की मात्रा अधिक होने के कारण यह आपके बालों को कमजोर कर सकती है। ऐसी मछलियों का सेवन करना जिनमे पारे की मात्रा अधिक हो यह आपके बालों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक अध्ययन (2) के अनुसार जिन महिलाओ ने अधिक पारे वाली मछलियों का सेवन किया उन्होंने अपने बालो में अधिक गिरावट महसूस की। बाद में जब शोध में शामिल महिलाओं द्वारा कम पारा युक्त मछलियों का सेवन किया तो उनके बालो का झड़ना काफी कम हो गया और बाल पहले की तुलना में अधिक पोषित होने लगे। 

शोधकर्ताओं के अनुसार Mercury शरीर में पाए जाने वाले खनिज Zinc  इत्यादि के साथ प्रक्रिया करता है। अर्थात जब पारा zinc के साथ प्रक्रिया कर्ता है तो यह इसे अवशोषित कर लेता है जिससे हमे भिन्न भिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

जब व्यक्ति अधिक Mercury वाली मछलियों का सेवन करते है तो यह आपके शरीर और बालो के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव छोड़ते है। जिंक हमारे बालो को मजबूत और स्वस्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है और Mercury की मात्रा बड़ने के कारण हमारे शरीर में जिंक कि कमी हो जाती है। 

निम्न मछलियों में पारा अत्याधिक मात्रा में पाया जाता है और आपको इनके सेवन से बचना चाहिए – 

  • Tuna fish 
  • स्वोर्डफ़िश
  • Sea bass 
  • शार्क 
  • King mackerel

आपके बालो के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आप उपर्युक्त मछलियों को छोड़ कर निम्न मछलियों का सेवन कर सकते हैं – 

  • Sardines 
  • Cod
  • Salmon

जंक फूड – 

जंक फूड को बेहद स्वादिष्ट और लज़ीज़ भोजन माना जाता है जबकि अधिकतर लोग जानते है कि अधिक बसा युक्त भोजन हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक है। लेकिन क्या आप जानते है कि जंक फूड आपके बालों को अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। हमारी खोपड़ी पर मौजूद बालो के छेद सीबम ग्रन्थियों से जुड़े होते हैं। इन्हीं छेदों से तेल का रिसाव होता है जिसके परिणामस्वरूप हमारे scalp में नमी बनी रहती है। 

जब हम अत्याधिक जंक फूड का सेवन करते है तो जंक फूड में मौजूद अधिक चिकनाई के कारण हमारी रोम के छेद पर चिकनाई की एक अतरिक्त परत बन जाती है जिसके कारण, यह हमारे बालो की नमी को खत्म करने का काम करता है। 

साफ़ शब्दों में कहा जाए तो जंक फूड के सेवन से हमारे रोम छिद्रों मेें अतरिक्त चिकनी परत बन जाती है जिसके कारण बालो का प्राकृतिक रूप से बढ़ना बंद हो जाता है। 

वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक अध्ययन (3) में यह पता लगाया गया कि जंक फूड खाने से हमारे बालो पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है क्योंकि जंक फूड सीबम ग्रंथियों को अधिक सक्रिय करता है।

क्या ना खाए? 

  • पिज्जा 
  • बर्गर 
  • Fries 
  • ब्रेड 
  • अधिक तेल और बसा वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचे। 

क्या खाए? 

  • हरि सब्जियाँ 
  • कम चिकनाई का खाना 
  • फल 

शराब (Alcohol) – 

शराब के नुकसान की तो भरपाई होना मुस्किल है जिस तरह शराब के कई अन्य नुकसान है उसी तरह यह आपके बालों को भी कमजोर करने के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार हो सकती है। देखा जाए तो शराब का कोई भी सकारात्मक फायदा नहीं होता और Alcohol एक Dehydrating एजेंट की तरह काम कर्ता है। जब आप शराब का सेवन करते है तो आपके शरीर में मौजूद पानी और नमी को खत्म कर देता है परिणामस्वरुप आपके बाल नमी युक्त ना होने के कारण सूखे और रूखे हो जाते हैं। जब आपके बाल सूखे और रूखे होते है तो यह बेहद आसानी से टूट कर झड़ने लगते है और देखते ही देखते आप गंजे होने की कगार पर पहुँच जाते है। 

शराब के अलावा पीने के लिए कई वैकल्पिक पेय है जो ना सिर्फ आपके बालों के विकास के लिए महत्पूर्ण होते हैं बल्कि आपके समूचे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं। शराब का त्याग करके आप नीचे बताये गये निम्न पेय को पीकर भी स्वाद और बेहतर स्वास्थ्य का लाभ उठा सकते हैं। 

  • ताजे फलों का रस 
  • ताजी हरि सब्जियों का रस 
  • नारियल पानी 
  • ग्रीन टी 

अंडे का सफेद भाग – 

आम तौर पर अंडा स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी बताया जाता है और लाभकारी है भी। किंतु शोधकर्ताओं के अनुसार (4) यह पता लगाया गया है कि अंडे का सिर्फ सफेद भाग आपके बालों को कमजोर कर सकता है। दरअसल अंडा प्रोटीन और biotin से भरपूर होता है। और हमारे बालो के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए लिए यह दोनों ही घटक जरूरी है। बालो की प्रोटीन में keratin मुख्य प्रोटीन है। keratin (प्रोटीन का एक रूप जो बालो के लिए मुख्य है) बालो का निर्माण घटक है। biotin की कमी बालो के झड़ने का सबसे मुख्य कारण है। जब हम कच्चे अंडे का सफेद भाग खाए तो आपके शरीर में biotin की कमी हो सकती है। biotin की कमी आपके बालो के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। 

Biotin की कमी के अतरिक्त अंडे के सफेद भाग में पाए जाने वाला एक पदार्थ जिसे avidin कह्ते है। avidin के कारण हमारी आंते biotin को अवशोषित नहीं कर पाती या फिर बेहद कम करती है। नतीजतन हमारे बालो का झड़ना चालू हो जाता है। 

उम्मीद है अगली बार आप कच्चे अंडे का सफेद हिस्सा खाने में थोड़ा परहेज करेगे। 

कैसे खाए अंडा? 

अंडा खाने का सबसे बेहतर तरीका है कि आप अंडे को पका के खाए। जब आप अंडे को पकाते है तो avidin biotin से अलग हो जाते है और avidin के अलग होने के बाद Biotin पूर्ण रूप से अवशोषित हो पाती है। बालो के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए आप पका हुआ अंडा खा सकते हैं, एक अंडा में करीब 10 microgram biotin होती है ।

डेयरी उत्पाद – 

दुग्ध उत्पादों का सेवन काफी स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। बालो के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भी दुग्ध उत्पादों को काफी पौष्टिक माना जाता है। किंतु शोधकर्ताओं के द्वारा किए गए कुछ शोध इस बात की पुष्टि करते है कि dairy products में पाए जाने वाले फैट के कारण हमारे शरीर में टेस्टोस्टेरोन (सेक्स हार्मोन) की मात्रा अधिक हो जाती है। दुग्ध उत्पादों का अत्याधिक सेवन हमारे शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बड़ा देता है। यदि हमारे शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है तो जाहिर तौर से आपके बाल झड़ना शुरू हो सकते हैं। 

सिर्फ यही नहीं कुछ खास तरह की बीमारियों और स्थिति बनने पर भी दुग्ध उत्पादों का सेवन आपके बालो के लिए और भी हानिकारक हो सकता है। 

यदि आप पहले से ही एक्जिमा, सोरायसिस या रूसी से ग्रस्त हैं तो डेयरी उत्पाद के सेवन से आपके बालों के झड़ने की समस्या बढ़ जाती हैं।  ऐसे लोग कम मात्रा में diary product का सेवन करे और यदि फिर भी बाल झड़ना बंद नहीं होते है तो अपने नजदीकी अस्पताल में किसी अच्छे बाल विशेषज्ञ से सलाह ले। 

विशेषज्ञों का मानना है कि एक वयस्क को प्रतिदिन दुग्ध उत्पादों को सिर्फ तीन बार खाना चाहिए और यह अलग अलग समय पर होना चाहिए। बालो के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आप दुग्ध उत्पादों का तीन बार सेवन इस तरह से करे – 

  • दुग्ध 
  • दही 
  • पनीर 
  • Solid cheese 

हमारे बालो पर इस बात का काफी फर्क पड़ता है कि हमारा खानपान किस तरह का है। खासकर बालो के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए खानपान का विशेष महत्त्व होता है। 

चीनी और रिफाइन कार्ब्स – 

शुगर से होने वाले शारीरिक नुकसानों से हम भली भांति परिचित है। यदि आप अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करते है तो यह मोटापा और आपके बालों की कमजोरी का मुख्य कारण बनता है। रजोनिवृत्ति  (menopause) की अवधि के दौरान महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन (4) में पाया गया कि अधिक Normal carbohydrate वाला अहार लेने से बालो का झड़ना शुरू हो जाता है। 

दूसरी ओर चीनी पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि चीनी युक्त आहार का सेवन करने से Sebum की मात्रा अधिक बड़ने लगती है, नतीजतन हमारे रोम छिद्र से बालों का विकास रुक जाता है। 

सीबम एक तैलीय पदार्थ है जो बालों के रोम से जुड़ी तेल ग्रंथियों से स्रावित होता है। यहां यह समझना जरुरी है कि Sebum का होना आवश्यक है क्युकी हमारे बालो में नमी का होना जरुरी है, यदि नमी कम होती है तो बाल रूखे और सूखे हो जायेगे और बालो का झड़ना और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। 

यदि Sebum की मात्रा अधिक हो जाए तब भी बालो का झड़ना शुरू हो जाता है। अधिक शुगर या Carbs युक्त आहार लेने से Sebum के स्तर में इजाफा होता है, जिससे बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं। 

अधिक शुगर वाले आहार के सेवन से हमारे शरीर का ब्लड circulation भी प्रभावित करता है। अधिक शुगर युक्त आहार blood circulation को खराब कर देता और इस कारण बालो तक उचित पोषण नहीं पहुच पता और हमारे बाल कमजोर होकर झड़ना शुरू हो जाते हैं। बालो को मजबूत और स्वस्थ्य बनाने के लिए बेहतर blood circulation होना आवश्यक पहलु है। 

अधिक चीनी के सेवन से इंसुलिन की मात्रा बढ़ जाती है। अत्याधिक शुगर युक्त आहार से अधिक इंसुलिन स्रावित होने का कारण बन सकती है, जो हमारी खोपड़ी की रक्त वाहिकाओं को नकारात्मक रूप से काफी ज्यादा प्रभावित करती है, जिससे बाल झड़ते हैं।

अधिक शुगर युक्त आहार लेने से टेस्टोस्टेरॉन का स्तर भी उन्नत होता है जिसके कारण भी बालो का झड़ना शुरू हो जाता है। 

क्या ना खाए? 

अधिक शुगर वाले आहार के सेवन से बचे – 

  • केक 
  • Cookies 
  • Candy 
  • चाशनी 

क्या खाए – 

शुगर के स्तर को कम करने के लिए अधिक से अधिक प्राकृतिक शुगर का सेवन करे। 

  • शहद 
  • गुण 
  • ताजे फलों और सब्जियों का सेवन करे 
  • साबुत अनाज खाए 

Diet soda और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स – 

Diet soda में एक खास तरह का sweetener पाया जाता है जिसे aspartame कह्ते है । बहुत अधिक मात्रा में diet soda का सेवन निश्चित ही आपके बालों के लिए नुकसानदायक है और आपके बाल झड़ना शुरू हो सकते हैं। 

वही अगर बात carbonated ड्रिंक्स की जाए तो ये शरीर में इंसुलिन के साथ मिलकर प्रक्रिया करते है जिससे हमारा ब्लड circulation खराब हो सकता है। खराब blood circulation के कारण बालो तक उचित पोषण नहीं पहुच पाता नतीजतन बालो का झड़ना शुरू हो जाता है। 

Diet foods – 

यदि आप किसी आहार विशेषज्ञ से सलाह ले तो कम protein वाले खाद्य पदार्थ आपके बालो को और शरीर को बेहतर फायदा पहुंचा सकते हैं। हालांकि कई लोग ऐसे है जो अपने वजन को तेजी से घटाने के लिए क्रैश dieting को चुनते हैं। क्रैश dieting आपके शरीर से आवश्यक पोषक तत्वो को कम कर सकती है। 

आपको ध्यान रखना चाइये की आप जिंक, प्रोटीन, कैल्शियम या फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों का सेवन नहीं कर सकते हैं, इनका अत्याधिक सेवन करने से बाल झड़ सकते हैं। 

उदाहरणार्थ , कैल्शियम हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक घटक है जो हमारे बालों और हड्डियों को मजबूत करने में अहम भूमिका अदा कर ता है।  दूध और पनीर जैसे डेयरी उत्पादों को आहार से हटाने से कैल्शियम की कमी हो सकती है।  इसी तरह, आयरन और जिंक बालों के मुख्य घटक केराटिन के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  आहार से इन पोषक तत्वों को खत्म करने से बालों का झड़ना बढ़ सकता है।

इसके अलावा, चूंकि प्रोटीन आपके बालों को बनाने में मदद करता है, इसलिए कम प्रोटीन वाले आहार का मतलब है कि आपको बालों के झड़ने का अधिक खतरा है।

कैसा आहार चुने? 

हमे हमेशा ऐसी diet लेनी चाहिए जिसमें सभी पोषक तत्वों का बराबर हिस्सा हो कुछ भी बहुत कम या ज्यादा नहीं होना चाहिए। साफ शब्दों में कहा जाए तो हमे संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए जिससे हमारा शरीर और बाल दोनों ही स्वस्थ्य रहते है। जब भी आप अपने खान पान में बदलाव करे तो आहार विशेषज्ञ से सलाह ले कर ही करे। अपने आहार में Meat, दाल, पालक और tofu को शामिल करे क्योंकि इन सभी चीजों में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है जिससे आपके बाल स्वस्थ्य और मजबूत होते हैं। 

घने और स्वस्थ्य बालो के लिए उत्पाद – 

आपके बालो के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए डॉक्टरों और विशेषज्ञों द्वारा कुछ उत्पादों का चुनाव किया है। दिए गए सभी उत्पाद clinically प्रमाणित है और पूर्ण रूप से हानि रहित है। उत्पादों को आप यही से खरीद सकते हैं और होम डिलेवरी ले सकते हैं। 

 

दिए गए सभी उत्पादों की ईस्तेमाल करने की विधि उत्पाद के साथ दी गयी है। सभी उत्पादों को उपयोग करने के बाद नतीजे 15  से 20 दिन के बाद देखने में आ सकते हैं। 

आखिरी विचार – 

बालों का विकास शारीरिक खान पान में होने वाली कमी का नतीज़ा है। यदि हम स्वस्थ्य आहार का सेवन करते है तो बालो के नुकसान से पूर्णता बचा जा सकता है। हालांकि हम अपने बालों का रखरखाव और कुछ बालो से जुड़े उत्पादों की सहायता से भी बालो को स्वस्थ्य रखने का प्रयास कर सकते हैं। किंतु आपको हमेशा ये याद रखना चाइये की कि स्वस्थ्य आहार और अच्छी चिंता मुक्त सोच ही आपके बालो को भीतर से मजबूत बना सकती है। 

अपने अहार में ऐसी चीजों को शामिल करे जो आपके बालो के स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है और ध्यान रखे कि कौनसा खाद्य पदार्थ कितनी मात्रा में खाना है यदि आपने ऐसे खाद्य पदार्थों का अत्याधिक सेवन किया जो बालो के लिए हानिकारक है तो निश्चित ही आपको बाल झड़ने जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

बालों के झड़ने को रोकने वाले खाद्य पदार्थों को जानने से आपको अपने भोजन की बेहतर योजना बनाने और अपने बालों को स्वस्थ बनाने में मदद मिलेगी।  सूचित विकल्प बनाने के लिए अपने बालों के प्रकार के बारे में अधिक जानना याद रखें।  साथ ही, अगर आपको बालों के झड़ने की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है, तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।

यह भी पढ़े :

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x