अकेलापन हमारा दुश्मन है या दोस्त? यह जानने के लिए आपको एक कठिन परिस्थित से गुजरना होता है। हालांकि अकेले रहना कोई बहुत खुशी की बात तो नहीं लेकिन हम इसे अपने सहूलियत के हिसाब से अपनी खुशी बना सकते हैं। (अकेले खुश रहने के 13 तरीके )

कुछ लोगों के लिए अकेला रहना आसान होता है लेकिन कुछ के लिए अकेले रहना एक बड़े चैलेंज से कम नहीं होता। यदि आप ऐसे लोगों में से है जिन्हें अकेले रहना किसी बदतर सजा जैसा लगता है तो हमारे पास आपके लिए कुछ ऐसे विचार है जो आपको अकेले खुश रहने के लिए मजबूर कर देंगे। 

आप हमेशा दूसरों से रिश्ते बनाने की जुगत में लगे रहे फिर भी समय ने एक ऐसा बदलाव किया कि आपके बनाए हुए सभी रिश्ते पीछे रह या उनके होने का कोई मतलब नहीं रहा क्योंकि फ़िलहाल वो लोग जो आपके साथ रहते है वह आपके पास नहीं है। (अकेले खुश रहने के 13 तरीके )

अब आपको एक ऐसा रिश्ता बनाने की जरुरत है, जो हर समय आपका साथ दे सके और आपको हमेशा प्रेरित रख सके। और इस तरह का रिश्ता आप सिर्फ खुद से बना सकते हैं जी हाँ खुद से खुद का रिश्ता यदि एक बार बन गया तो जीवन में आप कभी भी अकेले रहने से डरेंगे नहीं बल्कि जीवन का लुफ्त उठाएंगे। खुद के साथ एक योग्य रिश्ता बनाकर आप जीवन में नए आनंद का उद्घोष कर सकते हैं।  सबसे पहले आपको कुछ बातें पूरे अंतर्मन से समझ लेनी चाहिए जैसी कि 

अकेला होना तन्हा होने से अलग है – 

दोस्तों तन्हाई क्या है? शायद आप यह जानते हो लेकिन इतना अवश्य जान ले कि सिर्फ अकेले होने से आप तन्हा नहीं हो सकते। दोनों ही स्थिति देखने में समान लग सकती है लेकिन मानसिक रूप से दोनों पूरी तरह से अलग होती है। तो आप सबसे पहले यह तय करे कि आप अकेले है? या फिर तन्हा है?

जहां तक बात अकेले रहने की है तो इसके लिए आप खुद को थोड़ा सा बदलकर जल्दी से जीवन रूपी आनंद में घुस जाते है लेकिन यदि आप तन्हा है तो इसके लिए आपको थोड़ी ज्यादा जद्दोजहद करनी पढ़ सकती है। (अकेले खुश रहने के 13 तरीके )

अकेले रहना और अकेले होना दोनों ही अवधारणाओं में जमीन आसमान सा फर्क है लेकिन लोग इन्हें एक समझ लेते हैं। 

बड़ी संभावना होती है कि आप एक ऐसे व्यक्ति है जिसे अकेले रहना पसंद है और आपने कोई प्यार में धोखा नहीं खाया ना ही आप किसी प्रेमी या प्रेमिका की याद में तड़प रहे होते हैं। कई बार लोग पूरी तरह से मित्र हीन असमाजिक, और प्रेमविहीन होते है ।और आप अकेला रहना पसंद करते है जिसमें आपको कोई तकलीफ़ होती ही नहीं इस तरह की स्थिति को सिर्फ अकेला होना कहां जा सकता है जिसमें किसी प्रकार की कोई समस्याएं नहीं होती। (अकेले खुश रहने के 13 तरीके )

दूसरी तरफ ऐसा हो सकता है कि आपके कई सारे दोस्त हो, या आपकी प्रेमिका भी आपके साथ रहती हो या आप अपने परिवार के साथ रहते हों। लेकिन अचानक से आपको अकेले रहना पड़ा हो या फिर वही रहते हुए आप अंदर से खुद को अकेला महसूस करते है। इस तरह की स्थिति कहलाती है तन्हाई या अकेलापन। 

हमारे लिए दोनों परिस्थियों का भेद करना आवश्यक था ताकि आप अकेले खुश रहने के उपायों को ठीक से समझ कर लागू कर सके। ज़रूर, आप अकेले हो सकते हैं या फिर तन्हा अकेलापन महसूस कर सकते हैं, लेकिन यह दोनों स्थितियां हमेशा साथ-साथ नहीं बनतीं। (अकेले खुश रहने के 13 तरीके )

अकेले खुश रहने के तरीके – 

akele khus rehne ke tareeke

आपकी रुकी हुई उदास अकेली जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए ये टिप्स आपको काफी राहत प्रदान करेंगी। हो सकता है – यह टिप्स रातों रात कोई बदलाव ना कर सके लेकिन फिर भी यह आपको अकेले रहने की हिम्मत और वज़ह प्रदान करेगी जिनके सहारे से आप आसानी से अपने जीवन का मूल अर्थ समझ कर खुशी खुशी अपना समय काट देंगे। (अकेले खुश रहने के 13 तरीके )

आपको हमारी बतायी इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए जीवन की गुणवत्ता को बदलने का काम करना है। आपको बताई गई सारी जानकारी मानिसक विशेषज्ञों द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर है। 

खुद पता लगाएं कि आपकी खुशी किसमें है? 

आप जो चाहते है, यदि वैसा ही हो तो आपको संतुष्टि मिलती है। आप खुद को कितना जानते है, यदि जानते है तो आपको पता होगा कि आपको किसमें खुशी मिलती है। और यदि आप नहीं जानते कि वास्तविकता में आपको किस से खुशी या संतुष्टि मिलती है तो आपको इसके लिए समय निकाल कर आत्मचिंतन करना चाहिए। 

जरुरी नहीं की पलक झपकते ही आपको आपकी खुशियो का पता मिल जाए लेकिन यदि आप आत्म चिंतन करेगे तो निश्चित ही आपको पता चलेगा कि आपको किस तरह के काम में संतुष्टि मिलती है। (अकेले खुश रहने के 13 तरीके )

अपना तुलनात्मक रवैय्या छोड़े – 

मानव जाति की सबसे बड़ी समस्या है कि वह हमेशा खुद को दूसरे से तौलता रहता है। हर बार वह किसी ना किसी रूप से तुलना कर ही लेता है। लेकिन खुद को खुश करने के लिए संतुष्टि बेहद आवश्यक है और संतुष्टि की तरफ पहला कदम है कि आप अपना तुलनात्मक व्यावहार छोड़े। 

आपको हमेशा यह याद रखना चाहिए कि दूसरा व्यक्ति भले की दोस्तों की भीड़ में हो लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं की वह सुखी होगा। हमे हमारी जिंदगी को छोटी खुशियो को महसूस करने की आवश्यकता है। 

अपना जुनून खोजे और विकसित करे – 

akele khus rehne ke tareeke

जुनून वही चीज है, जो पहली नजर में आपको किसी का दीवाना बना देता है। क्या आप उस एक इंसान को अबतक भुला पाए है, जिसे पाने का आपको जुनून था? वैसा ही जुनून आपको आपके लक्ष्य के प्रति दिखना चाहिए उस स्थिति में आप खुद को पूरी तरह संतुष्ट महसूस करते हैं भले ही आपको आपका लक्ष्य प्राप्त ना हुआ पर उसके प्रयास मात्र में भी आपको पूरी संतुष्टि का अनुभव होता है। 

और यदि अब तक आप अपने जुनून को समझ हीं नहीं पाए है तो जुनून को खोजने के लिए भी अकेले रहना सबसे उपर्युक्त है। अकेले रहने पर आप अपने स्वतंत्र रूप चिंतन मनन कर पाते है। एक बार जब आप अपने जुनून ढूढ़ लेते है फिर बस आपको उसका पीछा करना होता है। (अकेले खुश रहने के 13 तरीके )

जब आप अपने जुनून के पीछे होते है तो आपको कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप अकेले है या आपके साथ पूरी दुनिया है आप बस अपने काम में लगे रहते है और आपको अपने काम करने में ही सारी खुशियाँ मिलने लगती है। 

बिना किसी लक्ष्य के आपका जीवन वैसे ही है जैसे बिना handle के मोटरसाइकिल । 

आपको आपके लक्ष्य को खोजने के लिए बाहर निकलना होगा। आप तरह तरह के काम करे जो आपका मन करे वो कहीं पार्क में बैठे या किसी की मदद करे एक दिन ऐसा आएगा जब आपको आपका रास्ता मिल जाएगा और आप उसपर निकल जाए। (अकेले खुश रहने के 13 तरीके )

कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया को bye bye कहे – 

कई बार आपको समाज से टूटकर खुद से जुड़ने की आवश्यकता होती है। आप दूसरों में इतने ज्यादा घुल जाते है कि आप अपने आप पर ही ध्यान नहीं दे पाते। आपको अपने आप पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है। बहुत बार ऐसा होता है कि Facebook और Instagram आपको irritate और परेशान करने लगते है खासकर जब आप अकेले होते है तब । 

आप जब अकेले होते हैं और ऑनलाइन लोगों को देखते है तो आप तुलना करने लगते है जिससे आपकी खुशी रहने की गुंजाईश और भी कम हो जाती है। ऐसे में जब आप खुद को अकेला महसूस करते है तो आपको कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहने के बारे में विचार करना चाहिए। 

आपको पता नहीं है कि वे लोग जो तरह तरह की तस्वीरें डाल रहे हैं वे वास्तव में खुश हैं या सिर्फ यह आभास दे रहे हैं कि वे खुश हैं।  सोशल मीडिया का उपयोग आपके लिए किसी भी तरह से, प्रतिबिंब नहीं है।आपको खुद अपने आप को अपनी निजी जिंदगी को करीब से जीने के लिए इनसे दूरी बनाने के बारे में सोचना चाहिए। तो, एक गहरी सांस लें और इसे परिप्रेक्ष्य में रखें।(अकेले खुश रहने के 13 तरीके )

फोन से ब्रेक ले – 

आपके लिए खुश रहना उतना मुश्किल काम नहीं है जितना मुश्किल काम आपको social media और मोबाइल इत्यादि से दूर रहना है। क्या आप उस जीवन को कल्पना करते है जब मोबाइल, सोशल मीडिया इत्यादि नहीं थे? क्या तब आप इसी प्रकार दुखी रहते थे? 

अकेले रहने के लिए आपको अपनी निजी छोटी और असली खुशियों को खोजना चाहिए। सेलफोन और सोशल मीडिया ने निस्संदेह अकेले रहने की अवधारणा को बदल दिया है।

आप सोचिए एक ऐसा व्यक्ति जिसके पास मोबाइल फोन, लैपटॉप और इन्टरनेट है क्या वह वास्तव में अकेला है? वह व्यक्ति जब चाहे तब वीडियो कॉल करता है जो मर्जी चाहे देखता है क्या वह अकेला है? आपको एक बार ये सभी चीजों का त्याग करके 1 दिन के लिए अकेले रहना चाहिए तभी आप अकेले रहने के महत्त्व को पूर्णता समझ पाएंगे। (अकेले खुश रहने के 13 तरीके )

ऐसे लोग जो आज इस तकनीकी दुनिया से दूर है बेशक बे सब दुनिया से नहीं जुड़े लेकिन वह लोग खुद से जुड़े हुए हैं जो उन्हें अपने आप में संपन्नता महसूस कराता है। और वही संपन्नता हम दुनिया से जुड़ कर भी हासिल नहीं कर पाते। आखिर समस्या कहा है? समस्या है कि आपने किसी भी चीज को नियंत्रित नहीं किया बल्कि चीजों ने आपको नियन्त्रित करना शुरू कर दिया।  ऐसे में आपको कुछ समय के लिए अपने मोबाइल फोन से दूर रहना चाहिए। 

अपने मन को भटकने दे – 

क्या है ऐसा हो आपको उत्तेजित करता है, जो आपको विचलित करता है? हो सकता है, आप में धैर्य की कमी हो? कारण चाहें जो भी हो लेकिन आपको आपके मन को भटकाने के लिए कुछ छोटे से प्रयास करने होंगे। (अकेले खुश रहने के 13 तरीके )

आपको सिर्फ 10 मिनट के लिए इनके बिना रहने से शुरू करना चाहिए :

  • बिना इन्टरनेट के 
  • बिना टीवी के 
  • बिना किसी संगीत के 
  • बिना पॉडकास्ट के 
  • बिना किसी किताब के 

इसके बाद आपको एक शांत कमरे में अपने आरामदायक बिस्तर पर लेटने की कोशिश करे। कमरे में थोड़ा अंधेरा रखे और खुद पर ध्यान केंद्रित करे। चाहें तो अपनी दोनों आँखे बंद करे या खिड़की से बाहर की ओर देखे। 10 मिनट के लिए अपने मन को खुद पर लगाए। 

कभी कभी, आप अपने बर्तन धुलने का काम खुद से करे। या बुनाई करे कोई ऐसा काम करे जिसमें काम भी हो और आपका मन भी स्वतंत्र रहे। 

हालांकि हो सकता है, पहलीबार में ऐसा करने पर आपको अच्छा महसूस ना हो लेकिन निराश ना हो आपको यह प्रयास निरंतर जारी रखने है। (अकेले खुश रहने के 13 तरीके )

कभी खुद को भी डेट पर ले जाए – 

यदि आप जानते है कि आप अकेले है तो आपको अकेले ही डेट पर जाने के बारे में विचार करना चाहिए अकेले डेट पर जाना आपको एक अच्छा अनुभव दिला सकता है। 

अकेले खुश रहना सीखने के लिए सेल्फ-डेट्स एक शक्तिशाली उपाय हो सकता है।

आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है? लेकिन आप ऐसा सोचने की जगह आप एक बार ऐसा करके तो देखिये निश्चित ही आपको, राहत मिलेगी।  

पहली बार में आपको अकेले जाना थोड़ा अजीब लग सकता है लकिन आप में से कईयों ने ऐसे लोगों को देखा होगा जो अकेले किसी रेस्टोरेंट में खाना खा रहे होते हैं या अकेले ही किसी मूवी का टिकट ले रहे हो। 

यदि आप पैसे से तंगहाल है तो आप बहुत छोटे से शुरू कर सकते है,। आप चाहे तो कहीं किसी कॉफी शॉप में एक कॉफी पी कर भी शुरुआत कर सकते हैं। यकीन मानिये आपको खुशी महसूस होने लगेगी। (अकेले खुश रहने के 13 तरीके )

अपने आप को शारीरिक रूप से मजबूत बनाए – 

अकेले खुश रहने के 13 तरीके

व्यायाम आपके मस्तिष्क में एंडोर्फिन (आनंदित करने वाला हार्मोन) , उन न्यूरोट्रांसमीटर को छोड़ने में मदद करता है जो आपको खुश महसूस कर सकते हैं।

यदि आपने पहले कभी व्यायाम नहीं किया है तो इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपको सुबह उठकर 5 मिनट व्यायाम करने से शुरुआत करनी चाहिए। आप अपने व्यायाम करने की समय अवधि को धीरे धीरे एक दो मिनट से बढ़ाते जाए। जैसे ही आप खुद पर आत्मविश्वास हासिल करते हैं उसके बाद आप कई तरह के नये नये व्यायाम शुरू कर सकते हैं। सांसो से जुड़े हुए योग पर अधिक ध्यान दे। (अकेले खुश रहने के 13 तरीके )

आप चाहे तो अकेले ही gym जाने की शुरुआत कर सकते है। 

प्रकृति से जुड़े – 

अकेले खुश रहने के 13 तरीके

बिना किसी ज्यादा विस्तृत जानकारी के बिना भी आप इस तथ्य को आसानी से समझ सकते है कि प्रकृति आपके लिए क्या कर सकती है। दोस्तो आप कई तरह के अध्ययनों से यह बात स्पष्ट हुयी है कि यदि आप नेचर से जुड़े रहते है तो आप खुद को तनावमुक्त और स्वस्थ्य महसूस करते हैं। 

शोधकर्ताओं ने यह साबित किया है कि यदि आप प्रतिदिन करीब 30 मिनट तक प्राकृतिक वातावरण में समय बिताते है तो है अवसाद (डिप्रेशन) और लो ब्लड प्रेशर जैसे विकारों को कम करने में मदद करते हैं। (1) (विश्वसनीय स्त्रोत) 

अकेले रहने के लाभों को जी भर कर उठाए –

 

आपको यकीन नहीं होगा लेकिन यह बात पूरी सत्य है कि कई लोग ऐसे है जो अकेले रहने के मौकों को तलाशते रहते है। ऐसे लोग खुद को अकेला करने के लिए तरसते है आपको जो अकेलापन एक अभिशाप लग रहा है, उन लोगों के लिए यह एक वरदान है। (अकेले खुश रहने के 13 तरीके )

आपको यह सोचना चाहिए कि अकेले रहने के क्या क्या फायदे उठाए जा सकते हैं। जब आप अकेले रहते है तो आपके पास पूरी आजादी होती है फिर चाहे आप नंगे होकर खाना पकाए या कपड़े पहने हुए नहाने का लुफ्त ले आपको किसी भी प्रकार के झंझट वाले सवालों के जवाब नहीं देने होते। 

अकेले रहने पर आप अपने पसंद का कोई खाना बनाए ।आप आप चाहे तो अपना पूरा एक दिन रसोई में बीता सकते हैं। या फिर कहीं देर रात तक घूमने जाए। अपने पूरे समान को व्यवस्थित करे और ऐसे सामान को ठीक तरह रखे जो आपको अगले लक्ष्य को पाने के लिए मदद करेगा। 

अपना डांस देखे, उस अवस्था में डांस करना बेहद मजेदार होता है जब कोई भी आपको देख ना रहा हो। डांस करने से आपके भीतर एक नया उत्साह आ जाता है। 

स्वयंसेवक बने – 

आपकी दयालुता आपको जो दे सकती है वह दुनिया की कोई और वस्तु दे ही नहीं सकती। किसी की मदद करने के बाद आप जो शांति का भाव अनुभव करते है आप उस भाव को कितने ही पैसे खर्च करके भी नहीं खरीद सकते। जरूरी नहीं कि किसी की मदद करने के लिए आपके पास ढेर सारे पैसे खर्चने पड़े। 

अपने आसपास देखे और किसी ऐसे व्यक्ति की मदद करे जिसे वास्तविकता में मदद की आवश्यकता हो। किसी की मदद करना ना सिर्फ आपको अच्छा महसूस कराएगा बल्कि यह आपको अकेले कुछ समय बिताने के दौरान दूसरों से जुड़ाव महसूस करने में मदद कर सकता है।(अकेले खुश रहने के 13 तरीके )

आप दूसरों की मदद, अपने आप को देखकर ही करे यह तय करे कि आप जितनी मदद कर सकते है उतनी ही करे। 

भविष्य के लिए रणनीति बनाए – 

अकेले रहने पर सबसे अच्छा काम यही है कि आप अपने फ्यूचर के प्लान बना ले क्योंकि समय का कुछ पता नहीं कब ऐसा समय आ जाए कि आपको अपने भविष्य के बारे में विचार करने का मौका ही ना मिले। इसीलिए जब आप अकेले होते है तो आपको अपने आने वाले समय के लिए नयी रणनीति तैयार कर लेनी चाहिए। 

आप चाहे तो एक डायरी में अपने आने वाले कल की रणनीति भी लिख सकते हैं जैसे कि कल आपको क्या क्या करना है और कौन-से समय कौनसा काम करना ज्यादा ठीक रहेगा। इस तरह से आपके जीवन में अनुशासन और समय का पूरा सदुपयोग होगा। समय की इतनी बेहतर उपयोगिता के कारण सफ़लता आपके कदम चूमने लगेगी। 

एक बेहतरीन डायरी खरीदने के लिए यहां क्लिक करें.. 

एक नया हुनर विकसित करे – 

अकेले रहना आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है आप इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। आपको सिर्फ अपने मन को सकारत्मक रखना होगा। अकेले खुश रहने के लिए आप आप अपने भीतर का एक नया हुनर खोज सकते है फिर चाहे वह किसी भी क्षेत्र से संबंधित जो – डांस, सिंगिंग, physical फिटनेस, और अध्यात्म ग्यान और भी बहुत जो आपको अच्छा लगे वैसे। (अकेले खुश रहने के 13 तरीके )

समय और आप दोनों मिलकर एक नया करिश्मा कर सकते है बशर्ते आप खुद को मजबूत समझे कमजोर नहीं। 

“मन के हारे हार है, मन के जीते जीत” 

कुछ शानदार किताबें पढ़े – 

जब आप अकेले होते है तो आपको समझदारी किसी आम मनुष्य से ज्यादा होती है। ऐसे में आपको कुछ ऐसी किताबें पढ़नी चाहिए जो आपके भविष्य को एक नया आकार दे सके यह किताबे ना सिर्फ आपको खुश रहने में मदद करेगी बल्कि आपके आत्मविश्वास को बड़ा कर आपको सफ़लता के करीब ले आयेगी। 

दुनिया की कुछ सबसे शानदार किताबें यहां से खरीदे… 

यह भी पढ़े :

जीवन से हारा हुआ महसूस करने पर क्या करें? – Jeevan Se Hara Hua Mehsus Karne Par Kya Kare ?

विश्वास कैसे बनाएं ?- Vishwas kaise Banaye? – How To Cultivate Faith?

डिप्रेशन (अवसाद) के लक्षण और उपाय | Depression ke Lakshan Aur Upay

बुरे दिन से निबटने के 5 सफल तरीके | How To deal With A bad day ?

खुद को माफ कैसे करें? Khud ko Maaf kaise kare?

By Nihal chauhan

मैं Nihal Chauhan एक ऐसी सोच का संरक्षण कर रहा हू, जिसमें मेरे देश का विकास है। में इस हिंदुस्तान की संतान हू और मेरा कर्तव्य है कि में मेरे देश में रहने वाले सभी हिंदुस्तानियों को जागरूक करू और हिंदी भाषा को मजबूत करू। आपके सहयोग की मुझे और हिंदुस्तान को जरुरत है कृपया हमसे जुड़ कर हमे शेयर करके और प्रचार करके देश का और हिंदी भाषा का सहयोग करे।

4 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x